बड़ी खबर: उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता का निधन

0
1804

उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया। इंदिरा हृदयेश एक बैठक में शामिल होने दिल्ली गईं थीं।

रविवार की सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी मौत से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कुछ दिनों पहले ही नेता प्रतिपक्ष कोरोना की जंग जीतकर आई थी। उनकी हार्ट सर्जरी भी हुई थी। उनके बेटे सुमित हृदयेश दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here