जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्वेफड़ में मनाया गया जल अर्पण दिवस।
विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जल अपर्ण दिवस का किया शुभारंभ।
विकास अगस्तमुनि के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्वेफड़ में जल जीवन जीवन मिशन के तहत गांव में हर घर नल योजना पूर्ण होने के उपरांत हर नल से जल का संचालन होने पर जल अर्पण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भरत सिंह चौधरी सम्मिलित हुये। जल जीवन मिशन के तहत ग्वेफड़ गांव प्रथम फेज-1 में 11 लाख की धनराशि खर्च की गई। एव फेज-2 में 60 लाख की लागत खर्च हुई। 70 लाख की लागत से गांव के लिए पूरी योजना बनकर तैयार होने के उपरांत योजना को कार्यदायी संस्था जल संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत ग्वेफड़ को सुपुर्द किया गया। एवं पेयजल योजना का स्वामित्व ग्राम पंचायत को दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान लीला सिह द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया। योजना पूर्ण होने पर पेयजल का सुचारू रूप से चालू होने पर सरकार एवं विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया।इससे पूर्व महिला मंगलदलो एवं स्कूली बच्चों द्वारा जल जीवन मिशन पर कार्यक्रम प्रस्तुत कियेl इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अनीश पिल्लई द्वारा कार्य की डीटेल रिपोर्ट रखी गयी। प्रमुख अगस्तमुनि श्रीमती भुवनेश्वरी देवी जी, जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला रावत, पेयजल योजना के निर्माण से लेकर पेयजल आपूर्ति को लेकर जानकारी साझा की।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन शुरू की गई थी। जिसके तहत हर घर नल हर नल में जल हर नल में जल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया है। जिसमें प्रथम चरण में सभी घरों में नल लगाये गए है। ओर द्वितीय चरण में स्त्रोत से नल तक पेयजल का संचालन किया जाना है। ग्राम पंचायत ग्वेफड़ में यह कार्य पूर्ण होने के उपरांत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। हर परिवार को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने कार्यदायी संस्था जल संस्थान को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य गांव में भी जल्द योजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी ग्राम वासियों को जल संरक्षण एवं जल को व्यर्थ बर्बाद न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रमुख भुवनेश्वरी देवी, जिला पंचायत सदस्य श्री पवन कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री शीला रावत उपजिलाधिकारी सोहन सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम नवल कुमार,तहसील प्रवण पांडेय, रेवत सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सैन सिंह बिष्ट सुरेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here