जखोली। विकासखंड जखोली के अन्तर्गत मखेत गांव के आश्रम नामी तोक मे एक‌ 65 बर्षीय महिला रामेश्वरी देवी पत्नी कैलाश सिंह बुटोला को‌ बाघ ने अपना निवाला बना दिया है।
अभी 30 मई को श्रीमती रूपा देवी को बाघ ने मार डाला था उससे पहले जहां आज घटना हुई 2 स्कूल जा रहे बच्चों पर एक महरगांव एक ढुमकी, यही से एक किलोमीटर दूर खरियाल गावँ में महिला पर हमला, इसी स्थान से 2 किलोमीटर दूर देवल में महिला की मौत और यही से डेढ़ किलोमीटर आगे मयाली में एक महिला पर गुलदार के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं।
मौके पर वन विभाग से उपप्रभागीय वनाधिकारी डॉ0 दिवाकर गैरोला, वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी हरीश थपलियाल व अन्य कर्मचारी व जखोली चौकी से चौकी इंचार्ज श्री विनोद कुमार, कांस्टेबल राजेश, हेड कांस्टेबल मनबर सिंह मौके पर मौजूद हैं।

मयाली -मखेत मोटरमार्ग पर आश्रम पर गुलदार द्वारा हमला कर एक महिला को बनाया निवाला।

जखोली ब्लॉक मुख्यालय के आसपास के गावों में पिछले 15 माह में 11 घटनाएं गुलदार के हमले की हो चुकी हैं जिसमें 3 महिलाओं को 4 माह के भीतर अपना निवाला गुलदार के द्वारा बनाया जा चुका है।

दक्षिणी जखोली रेंज के विकासखण्ड जखोली मुख्यालय के समीपवर्ती गावों में गुलदार द्वारा कारित घटनाएं-

गुलदार के हमले की घटनाएं –

01- 10 जून 2025 को श्रीमती रामेश्वरी देवी पत्नी श्री कैलाश चन्द्र बुटोला ग्राम मखेत ।

02- 30 मई 2025 – श्रीमती रूपा देवी पत्नी श्री रमेश प्रसाद ग्राम डांडा दक्षिणी जखोली रेंज।

03 – 24/02/2025 श्रीमती सर्वश्वरी देवी पत्नी श्री इन्द्रदत्त ग्राम देवल दक्षिणी जखोली रेंज।

04- 06 दिसंबर 2024 श्रीमती ललिता देवी पत्नी श्री प्रकाश काला पत्नी श्री प्रकाश काला ग्राम मयाली दक्षिणी जखोली रेंज।

05 -31 अक्टूबर 2024 बसंती देवी पत्नी श्री राजेंद्र सिंह ग्राम खरियाल दक्षिणी जखोली रेंज।

06 – 13 अक्टूबर 2024 श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी श्री मुरलीधर चमोली ग्राम जयंती दक्षिणी जखोली रेंज।

07- 10 /10 /2024 श्रीमती रैजा देवी पत्नी श्री कीर्तिलाल ग्राम ललूड़ी दक्षिणी जखोली रेंज।

08 – 31/07 /2024 अनीश सिंह पुत्र स्व0 महावीर सिंह ग्राम ढुमकी दक्षिणी जखोली रेंज।

09 – 24/02/2024 श्रीमती दीपा देवी पत्नी श्री अषाढ़ सिंह ग्राम मखेत दक्षिणी जखोली रेंज।

10 – 21/02/2024 श्रीमती गीता देवी पत्नी श्री अनिल सिंह ग्राम मयाली दक्षिणी जखोली रेंज।

11- 20/02/2024- कार्तिक सिंह पुत्र किशन सिंह ग्राम महरगावं दक्षिणी जखोली रेंज।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here