रूद्रप्रयाग।जखोली तहसील परिसर में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के जरूरतमंद गरीब लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के चैक वितरित किये। विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 23.30 लाख धनराशि के 327 चैक स्वीकृत किये गए है। जिसमे जखोली तहसील में 146 चैक स्वीकृत थे। जिसमें 54 लाभार्थियों को चैक वितरण किये गए। तीनों तहसील रुद्रप्रयाग, बसुकेदार एवं जखोली तहसील में जो लाभार्थी थे उनको चैक वितरण किया गया है।इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जिन जरूरतमंद लोगों ने आर्थिक सहायता के लिये आवेदन दिया।
उसमें विधवा महिला, गरीब आसाय, बीमार, दिव्यांग एव गरीब परिवार की बालिकाओं की शादी के लिए कुछ न कुछ आर्थिक मदद करने का प्रयास किया गया है। जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि के चैक स्वीकृत होने पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आगे भी जो भी जरूरतमंद पात्र लोग होंगे उनकी कुछ न कुछ मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर जरूरतमंद गरीब, के साथ हमेशा खड़ी रहती है। उनकी हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर इस अवसर पर भाजपा जखोली मण्डल अध्यक्ष मेहरवान सिंह रावत,एसडीएम जखोली भगत सिंह फोनिया,नायब तहसीलदार दूर्गा सिंह रावत,कानूनगो राजेन्द्र सिंह रावत, पूर्व प्रधान विजेन्द्र सिंह मेवाड़, भाजपा नेता संजयपाल नेगी,पूर्व प्रधान डॉ संजय राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य भटवाड़ी सुरेश लाल सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।










