विधायक भरत चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने रिबन काटकर किया मेले का शुभारंभ।
विकासखंड जखोली के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज तैला के पुराने परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सिलगढ महोत्सव का समापन लोकगायक किशन महिपाल के रंगारग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। समापन दिवस पर मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
वही कार्यक्रम में मेले के अध्यक्ष श्री देवेंद्र भण्डारी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया। वही कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा मेले के सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी। साथ ही उन्होंने मेले के लिए 2 लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
इसके साथ ही उन्होंने सिलगड क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी से क्षेत्र की जनता को अवगत कराया गया। साथ उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो भी मूलभूत समस्याएं है, उनका समाधान किया जाएगा। मेले के स्थानीय स्तर पर आयोजित होने से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। मेले में उपस्थित विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत ने कहा कि स्थानीय स्तर पर मेले आयोजित होने से महिलाओं को एक बड़ा मंच प्रदान हो रहा है। जो महिलाओं को आगे बढ़ाने की एक अच्छी पहल है। मेला समिति को आगे हर प्रकार का सहयोग देने के लिए आस्वस्त किया।
मेले में लोकगायक किशन महिपाल द्वारा जय बद्रीविशाल, घुगुति, फ़्यूल्डया, सयाली भम्पाली, हिंवाली का डंडा काँठा, सहित कहि प्रस्तुति देकर जनता को झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोक गायक विजय पंत व आरती रावत ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति देकर जनता का खूब मनोरंजन किया। इसके साथ मेले में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।









