26.6 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


Home Blog Page 104

उत्तराखण्ड में निकाय चुनाव से पहले हो सकता है कैबिनेट विस्तार, कुछ नए चेहरों की एंट्री, तो कुछ हो सकते हैं बाहर।

0

उत्तराखण्ड में निकाय चुनाव से पहले-पहले कैबिनेट विस्तार हो सकता है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बयान के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं तेज हो गई हैं। कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच कुछ विधायकों ने नाम भी चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि इन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

निकाय चुनाव से पहले हो सकता है कैबिनेट विस्तार

लंबे समय से कैबिनेट की ख़ाली पड़ी चार सीटों पर नज़र गढ़ाए बैठे विधायकों की उम्मीद जल्द पूरी हो सकती है। तो वहीं जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों पर फिट न बैठने वाले कई विधायकों को झटका भी लग सकता है। वर्तमान में कैबिनेट में पांच मंत्री गढ़वाल से हैं तो मुख्यमंत्री समेत तीन मंत्री कुमाऊं से हैं। इनमें से मुख्यमंत्री समेत तीन मंत्री ठाकुर, तीन मंत्री ब्राह्मण, एक एससी जो महिला कोटा भी पूरा कर रही हैं तो एक मंत्री अग्रवाल समाज से हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में जातिगत समीकरण में ओबीसी का पलड़ा भारी हो सकता है। क्षेत्र के हिसाब से कुमाऊं को वेटेज मिल सकता है। 11 विधानसभा सीट वाले हरिद्वार ज़िले को अभी तक कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। नैनीताल, पिथौरागढ़ ,उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग ज़िले को भी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।

रेस में शामिल हैं ये नाम

मंत्री पद के दावेदार के नामों की चर्चा करें तो सबसे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत और अरविंद पांडे का नाम भी दावेदारों की सूची में है। क्योंकि तीन कैबिनेट मंत्री धामी सरकार एक से धामी सरकार दो में ड्राप किए गए थे। जिनमें बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत और अरविंद पांडेय शामिल हैं। वहीं मदन कौशिक 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी कैबिनेट में जगह नहीं बना पाए।

इन चेहरों को मिल सकती है जगह

युवा चेहरों की बात करें तो टिहरी ज़िले से विनोद कंडारी, हरिद्वार से आदेश चौहान, नैनीताल से राम सिंह कैड़ा, रूद्रपुर से शिव अरोड़ा, देहरादून से विनोद चमोली, कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल की भी दावेदारी आंकी जा रही है।

एससी कोटे की बात करें तो चंदन राम दास के निधन से सीट खाली भी समझी जा सकती है। लेकिन रेखा आर्य इसे महिला और एससी कोटे से भरती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन अगर पार्टी ने एससी कोटे से चंदन राम दास की जगह सीट भरने पर मंथन किया तो फिर कई नामों पर मंथन हो सकता है। जिनमें खजान दास, फकीर राम टम्टा, भोपाल राम टम्टा, सरिता आर्य के साथ कुछ और विधायकों के नाम पर भी चर्चा हो सकती है।

तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री,रुड़की में नेहरू स्टेडियम से शताब्दी द्वार आई आई टी तक संचालित हुई तिरंगा बाइक रैली।

0

*तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

*रुड़की में नेहरू स्टेडियम से शताब्दी द्वार आई आई टी तक संचालित हुई तिरंगा बाइक रैली।

*मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की।इस अवसर पर सांसद कल्पना सैनी विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक कुवर प्रणव चैंम्पियन, देशराज कर्णवाल सहित अनेक जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

धामी कैबिनेट के आज के महत्वपूर्ण निर्णय।

0

1-ग्राम्य विकास विभाग-उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर की सूची में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, ग्राम्य विकास एवं आयुक्त , ग्राम्य विकास को उत्तराखंड ग्राम विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस में सदस्य के रूप में शामिल किए जाने को मंजूरी।

2-उत्तराखंड खनन(अवैध खान, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियमावली 2024 के नियम-14 के उपनियम(5) में संशोधन किए जाने हेतु एक मुश्त योजना(वन टाइम सेटलमेंट) योजना को पुनः लागू किये जाने के संबंध में मंजूरी प्रदान की गई।

3-उत्तराखंड भूतल एवं खनिकर्म खनिज पर्यवेक्षक सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी

4-उत्तराखंड भू-तत्व एवं खनिकर्म अधीनस्थ प्राविधिक सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी

5-समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत देहरादून के रायवाला में 50 वृद्धजनों की क्षमता वाले नवनिर्मित वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह के संचालन हेतु कुल 7 पदों के सृजन को मंजूरी। इसके अतिरिक्त राज्य के प्रत्येक जनपद में वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह के निर्माण को मंजूरी।

6-उत्तराखंड प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबलरी अधीनस्थ अधिकारी सेवा(संशोधन) नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी

7-उत्तराखंड बंदी की मृत्यु पर प्रतिकर/मुआवजा राशि के भुगतान की नीति(2024) को मंजूरी। इसके अंतर्गत 2 लाख से 5 लाख तक कि मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

8-उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की हड़ताल अवधि में वेतन का समायोजन संबंधित कार्मिकों के उपार्जित अवकाश किये जाने के संबंध में निर्णय।

9-कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत सगंध पौधा केंद्र, सेलाकुई में फील्ड सहायक/मास्टर ट्रेनर के 9 अस्थाई पद सृजित करने को मंजूरी

10-कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत भगवानपुर मंडी को प्रधान मंडी बनाया जाएगा।

11-शहरी विकास विभाग के अंतर्गत नगर पालिका परिषद रामनगर के सीमा विस्तार को मंजूरी।

12-शहरी विकास विभाग के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग से सेमीग्वाड़ क्षेत्र को पृथक किये जाने के संबंध में मंजूरी।

13-विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग, सूचना प्रद्योगिकी सुराज एवं विज्ञान प्रद्योगिकी अनुभाग-2 के TV अंतर्गत संचालित स्वयतशासी संस्था, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रद्योगिकी परिषद(u-cost) में रिक्त पदों को अनफ्रीज कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ किये जाने के संबंध में 6 पद फ्रीज को अनफ्रीज कर दिया गया है।

14-नगर पालिका परिषद डोईवाला का उच्चीकरण श्रेणी 3 से 1 में किया गया।

15-उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 एवं उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 में संशोधन को विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी।

16-नगर पालिका परिषद नगला की सीमा से गोविंद वल्लभ पंत यूनिवर्सिटी को बाहर किया जाएगा

17-खेल विश्विद्यालय की सघण्या हेतु उत्तराखंड खेल विवि विधेयक 2024 को विधानसभा के पटल पर रखने की मंजूरी।

18-उत्तराखंड होम गार्ड कल्याण कोष संशोधन नियमावली 2024 को प्रख्यापित करने को मंजूरी

19-उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश 2024 को विधेयक के लिए विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा

20-पंचकेदार-पंचबद्री को उत्तराखंड पर्यटन युनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किए जाने हेतु संस्थान के चयन को मंजूरी।

21-जेडए-एलआर एक्ट उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश और भूमि अधिनियम 1950, संशोधन के लिए विधेयक लाने को मंजूरी

22-पौड़ी जनपद कोटद्वार में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु प्रस्तावित भूमि का निशुल्क आवंटन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए निशुल्क भूमि आवंटित की जाएगी।

23-उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना 2024 के प्रख्यापन किए जाने के संबंध में केबिनेट की मंजूरी।

24-अन्य पिछड़ा जाति ( पूर्व दशम एवं दशमोत्तर ) तथा ई.बी.सी छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्गत नवीन दिशा निर्देशों को प्रदेश में लागू किए जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

25-उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में अधिनियम के प्राविधानुसार आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2020 – 21 तथा 2021 – 22 को विधानसभा के पटल पर रखे जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

26-उत्तराखंड कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग ( लिपिकवर्गीय ) सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

27-उत्तराखंड पुलिस उप निरीक्षक और निरीक्षक ( नागरिक पुलिस/ अभिसूचना ) सेवा (संशोधन ) नियमावली 2024 के प्रख्यापन के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

28-होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान हेतु पदों के सृजन संबंधी शासनादेश संख्या 03 दिनांक 03 जनवरी 2017 में भाषायी त्रुटि और कतिपय पदों के वेतनमान / ग्रेड वेतन / पदनाम को निम्रकृत / संशोधित किए जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

29 – उत्तराखंड नगर निगम ( स्थानो और पदों का आरक्षण एवं आवंटन ) नियमावली 2024 व उत्तराखंड नगर पालिका ( स्थानो और पदों का आरक्षण एवं आवंटन ) नियमावली 2024 के प्रख्यापन के संबध में कैबिनेट की मंजूरी के संबंध में मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

30-नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाए जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

31-नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाए जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

32 -सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति 2015 ( यथासंशोधित ) के अंतर्गत प्रदत्त वित्तिय प्रोत्साहनों की अनुमन्यता हेतु CAF पर सैद्धांतिक स्वीकृति की तिथि के संबंध में छूट प्रदान किए जाने पर कैबिनेट की मंजूरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित किया*

0

*प्रशस्ति पत्र भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामना।

*नरेन्द्र सिंह नेगी को बताया हिमालय जैसा अडिग व्यक्तित्व।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति प्रेक्षागृह में प्रसिद्धि लोकगायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर गीत यात्रा के 50 वर्ष कार्यक्रम में उनकी रचनाओं पर श्री ललित मोहन रयाल द्वारा लिखित पुस्तक कल फिर जब सुबह होगी का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित कर 2.51 लाख का चेक भेंट किया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक श्री ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तक को भावी पीढी के लिये संरक्षित करने वाला कार्य बताया।

मुख्यमंत्री नें प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को उनके जन्म दिन की हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें हिमालय जैसे अडिग व्यक्तित्व वाला देवभूमि का महान सपूत बताते हुए कहा कि नेगी जी के गीत हमें अपने परिवेश के साथ पहाड की चुनौतियों से परिचित कराने का कार्य करते है। उनके गीतों में प्रकृति, परम्परा, परिवेश, विरह वियोग व व्यथा का जो मिश्रण है वह हमें अपनी समृद्ध परम्पराओं एवं लोक संस्कृति से जोडने का कार्य करती है। उनके गीत हमारी विरासत की समृद्ध परम्परा को पीढी दर पीढी आगे बढ़ाने का कार्य करेगी तथा युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को पहाड़ की आवाज बताते हुये उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को अपने गीतों एवं संगीत के माध्यम से देश व दुनिया तक पहुंचाने का कार्य नेगी जी ने किया है। वे वास्तव में समाज के सफल नायक के रूप में रहे हैं। उनके गीत राज्य वासियों को अपनी परम्पराओं से जोड़ने में मददगार रहे हैं।

श्री नरेन्द्र सिंह नेगी ने लोक संस्कृति के प्रति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के लगाव के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी विद्वता से 101 गीतों की विवेचना 400 पृष्ठों के ग्रंथ के रूप में समाज के समक्ष रखा है। यह उनकी लोक साहित्य एवं संस्कृति के प्रति गहरी समझ का भी प्रतीक है वे शब्दों के शब्दार्थ को गीत के लेखक से आगे ले गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने पहाड़ों से पलायन रोकने पर लिखा अपना प्रसिद्ध गीत ठंडो रे ठंडो गाकर लोगों को अपनी लोक संस्कृति से जुड़ने के लिए मजबूर किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो.सुरेखा डंगवाल, पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार रतूडी, साहित्यकार श्री नंद किशोर हटवाल, श्री दिनेश सेमवाल, श्री सचिदानंद भारती, श्री गणेश खुकसाल गणी के अलावा बडी संख्या में साहित्यकार एवं लोक संस्कृति से जुडे लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सी.एम हेल्पलाईन 1905 के साथ ही वे सीएम डैशबोर्ड की भी हर माह करेगे समीक्षा ।

0

देहरादून ।।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सी.एम डैशबोर्ड ‘दर्पण 2.0’ की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड से जोड़ा जाए और सभी विभागों की गतिमान परियोजनाओं का डाटा भी अपलोड करवाया जाए। उन्होंने 15 दिन में सभी विभागों को परियोजनाओं का अपडेट पोर्टल में करने केे निर्देश दिये। प्रत्येक माह की 07 तारीख तक विभागों को पिछले माह का डाटा अपलोड करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सी.एम हेल्पलाईन 1905 के साथ ही वे सीएम डैशबोर्ड की भी हर माह समीक्षा करेंगें।

मुख्यमंत्री ने सचिवों को निर्देश दिये कि सभी सचिव अपने विभाग की प्रत्येक माह सीएम डैशबार्ड संबंधी बैठक करे। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी पोर्टल बनाये जा रहे हैं, वे यूजर फ्रैंडली हों। डैशबोर्ड में डाटा का प्रस्तुतीकरण बेहतर तरीके से किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड का मुख्य उद्देश्य जन समस्याओं का समाधान करना है। इस डैशबोर्ड के माध्यम से जन समस्याओं के समाधान के लिए विभागों द्वारा समस्याओं को चिन्हित कर उनका समाधान निकाला जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि गरीबों के कल्याण, युवाओं के कल्याण, अन्नदाताओं और नारी सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। संबंधित विभागों द्वारा इन क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों का परिणाम धरातल पर दिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप स्कीम को डैशबोर्ड में अनिवार्य रूप से दर्शाया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पीएम गतिशक्ति उत्तराखण्ड पोर्टल में 05 करोड़ से अधिक धनराशि की सभी परियोजनाओं को दर्शाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सी.एम डैशबोर्ड के साथ ही डी.एम डैशबोर्ड को भी धरातल पर लाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किये जाए। रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यशाला का आयोजन करें, जिसमें विषय विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के साथ हमें विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास से जोड़ना होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और तकनीकि शिक्षा में प्लेसमेंट सेल के साथ ही विद्यार्थियों के लिए गाइडेंस और काउंसलिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। इस तरह की कारगर व्यवस्था बनाई जाए कि उच्च शिक्षा के दौरान कितने अभ्यर्थियों ने प्लेसमेंट के लिए आवेदन किया और कितनों को नौकरी मिली। युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण समिति श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, श्री एल. फैनई, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, प्रमुख वनसंरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, सचिव श्री आर.मीनाक्षी सुदंरम, श्री शैलेश बगोली, श्री नितेश झा, श्रीमती राधिका झा, श्री दिलीप जावलकर, डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

छेनागाड़-उछोला मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत चार ,अन्य घायल

0

बसुकेदार ।।आज दोपर बाद छेनागाड़-उछोला मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की  सूचना प्राप्त हुई ।मैक्स वाहन में 5 लोग सवार थे जिनके एक 78 वर्षीय पदमू लाल पुत्र कुकरिया लाल ग्राम उछोला ( रुद्रप्रयाग) निवासी की मौके पर ही मोत हो गई ,जबकि 4 लोग घायल हो रखे है जिनका उपचार राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में चल रहा है जबकि मृतक व्यक्ति का पुलिस ने कबजे में लेकर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दं सिंह रजवार ने बताया किसमय – 03:56 Pm पर सूचना प्राप्त हुयी कि छेनागाड़-उछोला मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही , DDRF, पुलिस टीम मोके पर पहुँचकर उक्त व्यक्तियो का रेसक्यू कर लोकल वाहन की सहायता से समुदायिक अस्पताल अगस्त्यमुनि भिजवाया गया।

*घटना का विवरण*
*घायल*

1- कन्हैया लाल पुत्र दिनेश लाल
उम्र – 31 वर्ष।
निवासी – उछोला ( रुद्रप्रयाग)

2 – संदीप लाल पुत्र जसपाल लाल (गम्भीर घायल)
उम्र – 32 वर्ष।
निवासी – उछोला ( रुद्रप्रयाग)

3 – देवचन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह
उम्र – 58 वर्ष।
निवासी – उछोला ( रुद्रप्रयाग)

4 – अब्बल सिंह पुत्र विसराम सिंह
उम्र – 44 वर्ष।
निवासी – उछोला ( रुद्रप्रयाग)

  1. *मृतक*
    1- पदमू लाल पुत्र कुकरिया लाल
    उम्र – 78 वर्ष।
    निवासी – उछोला ( रुद्रप्रयाग)

सरकार गैरसैंण विधानसभा सत्र में लाएगी अनुपूरक बजट, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी।

0

उत्तराखंड- उत्तराखंड विधानसभा सत्र 21 अगस्त से होगा। प्रदेश सरकार ने फरवरी में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 89,230.07 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी थी। हालांकि, मौजूदा खर्च के लिए सरकार के पास पर्याप्त बजट है, लेकिन आगामी महीनों में उसे धनराशि की आवश्यकता होगी।

गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार अनुपूरक बजट भी लाएगी। वित्त विभाग ने अनुपूरक बजट का प्रस्ताव तकरीबन तैयार कर लिया और आगामी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जाएगा। गैरसैंण में 21 अगस्त से तीन दिवसीय विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने फरवरी में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 89,230.07 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी थी। हालांकि, मौजूदा खर्च के लिए सरकार के पास पर्याप्त बजट है, लेकिन आगामी महीनों में उसे धनराशि की आवश्यकता होगी। अगला विधानसभा सत्र चूंकि दिसंबर तक होने की संभावना है, इसलिए अग्रिम तैयारियों के मद्देनजर वित्त विभाग ने अनुपूरक बजट लाने की तैयारी की है। अपर मुख्य सचिव (वित्त) आनंद बर्द्धन के मुताबिक, अधिकांश विभागों की डिमांड प्राप्त हो चुकी है। कुछेक और विभाग हैं, जो सोमवार तक मांग भेज देंगे। वित्त विभाग इनकी समीक्षा करने के बाद प्रस्ताव तैयार करेगा।

विभागों को बजट खर्च बढ़ाने के निर्देश⤵️

मानसून के बाद विभागों को बजट खर्च में तेजी दिखानी होगी। अपर मुख्य सचिव वित्त ने इस संबंध में विभागों को समय-समय पर निर्देश जारी किए हैं। बारिश का मौसम थमने के बाद विभागीय स्तर पर अवस्थापना विकास से जुड़े कार्यों पर विशेष फोकस करने को कहा गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पहली तिमाही में खर्च की रफ्तार पिछले वर्ष के आसपास ही रही है। वित्त विभाग का अगली तिमाही में इसमें काफी सुधार की अपेक्षा की गई है।

केदार घाटी में किया गया सफल रेस्क्यू में हेलीकॉप्टर पायलेटों का रहा अहम भूमिका।

0

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में आई आपदा के बाद जहां सम्पर्क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे, ऐसे में हेलीकॉप्टर पायलेटों ने कठिन परिस्थिति और बारिश व घने कोहरे के बीच हजारों यात्रियों की जान बचाई है। स्वयं अपनी जान पर खेलते हुए केदारघाटी के बिगडैल मौसम के बीच हेलीकॉप्टर उड़ाकर अनेक हेलीपैडों से यात्रियों को सुरक्षित निकाला है।

घने कोहरे और तेजी से घुमड़ते बादलों के बीच हेली पायलेटों ने किया सफल रेस्क्यू

वर्ष 2013 की आपदा में भी हेलीकॉप्टर पायलेटों ने रेस्क्यू अभियान में अहम भूमिका निभाई। तब इंसान के साथ बेजुमान जानवरों को भी हेली से रेस्क्यू किया गया। भले ही इस बार केदारघाटी में आई आपदा से उस तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई है किंतु हालात वर्ष 2013 की आपदा जैसे हो गए थे। केदारनाथ पैदल मार्ग पर फंसे यात्रियों को हेली से रेस्क्यू करने के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। अफसरों के साथ ही विभिन्न सुरक्षा जवानों को रास्तों में ड्रॉप करने के लिए हेली का उपयोग किया गया। ऐसे में केदारघाटी के पल-पल बदलते मौसम के बीच हेली उड़ाना भी एक बड़ी चुनौती था। एक ओर जहां मानूसनी मौसम में केदारघाटी में अधिकांश चारों ओर कोहरा फैला रहता है वहीं एयररूट भी न दिखने से दुर्घटनाओं की भी संभावना बनी रहती है किंतु अपनी जान की परवाह न किए हेलीकॉप्टर पायलेट्स ने मानवता की मिशाल पेश की है। पायलेटों ने हेलीकॉप्टरों की मदद से केदारनाथ पैदल मार्ग के लिंचौली, भीमबली, चीरबासा, केदारनाथ आदि स्थानों में फंसे यात्रियों का सफल रेस्क्यू किया।

एक अगस्त से गुरुवार तक 570 शटल करते हुए करीब 3400 यात्रियों का किया सफल रेस्क्यू

रेस्क्यू में इन पायलेट ने निभाई अहम भूमिका-
कैप्टन प्रताप सिंह, कैप्टन अरविंद पांडेय, कैप्टन बॉवी पीजी सिंह, कैप्टन बलजीत सिंह, कैप्टन केएसए खान, कैप्टन विक्रम गीरा, कैप्टन जितेंद्र हराये, कैप्टन समित, कैप्टन राजेश सोकंद, कैप्टन जितेंद्र
—————
रेस्क्यू में इन हेली सेवाओं ने दिया योगदान-
ट्रास भारत एविएशन, हिमालय हेली, हैरिटेज एविएशन, पिनैकल, रियाज

31 जुलाई की रात आपदा की खबर मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देशों पर 1 अगस्त सुबह से हेलीकॉप्टर रेस्क्यू की शुरूआत की गई। गुरुवार तक हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू किया गया। जिसमें 570 शटल की गई जिससे करीब 3400 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
बादलों की गडगड़ाहट और बारिश की तेज फुहारों के बीच आसान नहीं था हेलीकॉप्टर उड़ाना

केदारघाटी में हेलीकॉप्टर उड़ाना इतना आसान नहीं है जितना समझा जाता है। सामान्य स्थितियों से हटकर यदि आपदा के वक्त के हालात देखे जाएं तो यहां अधिकांश समय मौसम हेलीकॉप्टरों का लगातार रास्ता रोकता रहा है। वो भी मानूसनी सीजन में केदारघाटी जैसे बिगडैल मौसम में सफलता पूर्वक हेलीकॉप्टर उड़ाना एक सफल पायलेट के कारण ही संभव हो पाता है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना एवं मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ किया।

0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना एवं मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलो का अवलोकन करते हुए स्थानीय उत्पादों ( घी एवं अन्य) की खरीदारी भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। राज्य की महिलाएं समूहों के माध्यम से बहुत बेहतर उत्पाद बना रही है। समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है एवं रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन से पूर्व स्वयं सहायता समूह द्वारा राखियां बनाई जा रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओ को अपने उत्पाद बेचने के लिए उन्हें सुविधा अनुसार मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से आगामी रक्षा बंधन के लिए स्थानीय स्तर पर बनी राखियों एवं अन्य उत्पाद खरीदने का आग्रह किया।सचिवालय में बड़ोवाला से देवभूमि स्वयं सहायता समूह, डाकपत्थर से वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, रायपुर से मिलन स्वयं सहायता समूह, सहसपुर से आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन, हवालबाग अल्मोड़ा से विकास क्लस्टर लेवल फेडरेशन, आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन, विरांगना क्लस्टर लेवल फेडरेशन, एवं अन्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पाद बेचें जा रहे हैं।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद् श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्रीमती राधिका झा, अपर सचिव मनुज गोयल, सीडीओ देहरादून सुश्री झरना कामठान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

केदारनाथ धाम जाने के पैदल मार्ग भीमबली पर अत्यधिक बरसात के कारण बन रही है झील,प्रशासन ने नदी के किनारे रह रहे लोगो को सतर्क रहने को कहा।

0

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग में भीमबली के पास हेलीपैड से निचली तरफ सामने वाली पहाड़ी पर भारी भूस्खलन हुआ है जिससे मंदाकिनी का प्रवाह भी कुछ देर के लिए रुक गया। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पानी का रिसाव हो रहा है किंतु सुरक्षा के दृष्टि गौरीकुंड, सोनप्रयाग सहित निचले इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है।

 

प्रशासन ने गौरीकुंड, सोनप्रयाग से तिलवाड़ा तक किया लोगों को अलर्ट

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सांय 5:30 बजे करीब केदारनाथ पैदल मार्ग के भीमबली हेलीपैड के निचले इलाके में सामने वाली पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है जिससे बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर मंदाकिनी नदी में समा गए। जिससे यहां कुछ देर पानी जमा होने से झील जैसी बन गई। हालांकि इससे पानी का रिसाव हो रहा है। इधर, प्रशासन ने गौरीकुंड सहित सोनप्रयाग सहित निचले इलाकों को अर्लट कर दिया है। नदी किनारे न जाने की सलाह दी गई है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी एनाउमेंट कर अलर्ट किया गया है।

कुंड वैराज को भी समय पर पानी खाली कराने के दिए निर्देश

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भीमबली हैली पैड के सामने नदी के पार पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है जिससे मंदाकिनी नदी में पानी का तालाब बन गया है। किसी प्रकार से कोई जान माल की कोई क्षति नहीं हुई। उन्होंने बताया कि गौरीकुंड, सोनप्रयाग से लेकर तिलवाड़ा तक लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति नदी के तरफ न जाएं। नदी के किनारे रह रहे लोग सतर्क एवं अलर्ट रहें। आपदा प्रबंधन द्वारा कुंड वैराज को भी निर्देशि किया गया है कि वैराज का पानी पहले ही खाली कर दिया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर यहां पानी का कंट्रोल किया जा सके।