12.6 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


Home Blog Page 24

आज बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में भेंट की।

0

देहरादून

  • आज बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि
UKSSSC की हाल ही में आयोजित परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सरकार इस मामले में पूरी सख़्ती बरतेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोज़गार अभ्यर्थियों के हित सर्वोपरि हैं और उनके हितों को सुरक्षित रखते हुए ही जरूरी निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

युवती से छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग।दिनांक 16 सितम्बर 2025 को थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत निवासरत युवती के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में युवती के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर उसी दिवस थाना अगस्त्यमुनि पर मु.अ.सं. 40/2025 धारा 74, 75(1) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। दौराने विवेचना सुरागरसी-पतारसी कर थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा आज अभियुक्त  मौहम्मद यासीन पुत्र स्व0 रसूल बख्श निवासी बेड़ूबगड़ अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग।को गिरफ्तार कर मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया रुद्रप्रयाग जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा।

0

आपदा पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री*

*केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को चाक – चौबंद बनाने के दिए निर्देश*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित बसुकेदार क्षेत्र के तालजामण, डूंगर, बड़ेथ, जौला, कमद, उछोला, छैनागाड़, पटुय आदि गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने जिला पंचायत सभागार, रुद्रप्रयाग में बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति और श्री केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मानसून काल में समूचे प्रदेश ने आपदा के कारण कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने प्रभावितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और आपदा के समय जिला प्रशासन की तत्परता से कार्य करने पर सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रभावित क्षेत्रों में तत्परता से पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किए जाने से प्रभावितों को हौसला मिला है।

मुख्यमंत्री ने आपदा की इस घड़ी में राज्य को पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदा की स्थिति की जानकारी का अपडेट समय-समय पर प्रधानमंत्री ले रहे थे। देहरादून पहुंचकर उन्होंने प्रभावितों से भेंट करने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में तात्कालिक राहत पहुंचाने के लिए 1200 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगामी 30 सितम्बर तक अलर्ट मोड पर रहकरआपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।उन्होंने नदी-नालों पर अतिक्रमण हटाने पर विशेष निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के बाद श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है, इसके दृष्टिगत यात्रा व्यवस्थाओं को चाक – चौबंद बनाए रखना जरूरी है।उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुगम बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जाएं।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री प्रतीक जैन ने मुख्यमंत्री को जनपद में मानसून काल तथा 28 अगस्त को आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने एवं राहत शिविरों में आश्रय देने की व्यवस्था, खाद्यान्न किट, रिफ्रेशमेंट किट, सोलर लाइट, कंबल, टेंट, तिरपाल, टॉर्च, चिकित्सा सुविधाएं एवं मेडिकल कैंप संचालित किए जाने राहत एवं बचाव कार्यों में मानवीय संसाधन, हेली सेवा द्वारा प्रसव पीड़िताओं को अस्पताल पहुंचाना, खाद्यान्न वितरण आपदा से पशु क्षति, निजी संपत्ति एवं पशुधन क्षति, भवन व गौशालाओं की क्षति सहित सड़क मार्ग, पेयजल योजनाएं, विद्युत पोल-ट्रांसफार्मर, कृषि भूमि आदि प्रभावित हुए परिसंपत्तियों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को जनपद के सड़क मार्गों पर जवाड़ी बाईपास, सिरोबगड़, मुनकटिया, गौरीकुंड हाईवे सहित संवेदनशील स्थलों तथा श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हुए नुकसान एवं सुधार कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण में अनुमानित यात्रियों की संख्या, हेली सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई।

विधायक रुद्रप्रयाग एवं विधायक केदारनाथ ने आपदा की घड़ी में त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा से हुई क्षति, सड़क मार्ग निर्माण एवं अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।

नैनीताल हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी 800 करोड़ के चिटफंड घोटाले की जांच।

0

नैनीताल।
उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने चिटफंड कम्पनी एल.यू.सी.सी.द्वारा प्रदेश के नागरिकों को अपने स्थानीय एजेंटों के माध्यम से 800 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाकर फरार होने और घटना की सी.बी.आई.जांच कराने संबंधी याचिका में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद खण्डपीठ ने इसकी जाँच सी.बी.आई.से कराने के आदेश दे दिए हैं। न्यायालय ने यह भी कहा है कि जिन लोगों का पैसा लेकर कम्पनी फरार हुई वो अपनी शिकायत सी.बी.आई.को दें।

आज हुई सुनवाई में सी.बी.आई.की तरफ से कहा गया कि पूर्व में जब जनहित याचिका पर सुनवाई हुई थी तब न्यायालय ने सी.बी.आई.से पूछा था कि क्या सी.बी.आई.इस मामले की जांच कर सकती है ? आज उन्होंने अवगत कराया गया कि सी.बी.आई.की तरफ से इस मामले की जांच करने की अनुमति मिल चुकी है। उनके द्वारा स्वीकृत पत्र न्यायालय में पेश किया गया। इस घटना की जांच कर रही राज्य पुलिस की तरफ से कहा गया कि अभी तक कई मामले दर्ज हो चुके हैं और अन्य की जाँच चल रही है। इसका विरोध करते हुए 27 पीड़ितों की तरफ से कहा गया कि पुलिस ने अभी तक उनका मुकदमा दर्ज ही नहीं किया है। जबतक मुकदमा दर्ज नहीं होगा तबतक उनका डूबा हुआ पैसा वापस नही मिलेगा। खंडपीठ ने उनसे कहा कि वे अपनी शिकायत सी.बी.आई.को दें। वो रुपये देने के प्रमाण भी उस शिकायत में संग्लन करें।

आपको बता दे कि ऋषिकेश निवासी आशुतोष व अन्य ने जनहित याचिका व अन्य लोगो के माध्यम से दायर याचिकाओं पर मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने सुनवाई की। इसमें कहा गया है कि एल.यू.सी.सी.नाम की एक चिटफंड कम्पनी ने वर्ष 2021 में प्रदेश के कई जिलों के लोगो को कई तरह के लाभ देने के उद्देश्य से अपना ऑफिस देहरादून, ऋषिकेश सहित पौड़ी में खुलवाए। उसके बाद स्थानीय लोगो को अपना एजेंट नियुक्त किया। कंपनी ने एजेंटो के माध्यम से अपने करीबियों से निवेश करने को कहा। लोगों ने सहानुभूति दिखाकर निवेश भी किया। जबकि राज्य में कम्पनी ने सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत अपना रजिस्ट्रेशन तक नही कराया। वर्ष 2023-24 में यह कम्पनी अपने ऑफिस बंद कर चली गयी।

निवेशकों की शिकायत पर प्रदेश में 14 जबकि अन्य राज्यो में इस कम्पनी के खिलाफ 56 मुकदमे दर्ज हुए। पता चला कि मुख्य आरोपी दुबई भाग गया है। अब निवेशक एजेंटो को परेशान कर रहे हैं। पुलिस भी परेशान कर रही है। आज मामले की जाँच कर रहे आई.ओ.न्यायालय में पेश हुए। जनहित याचिका में कहा गया कि अगर राज्य के भीतर कोई बाहरी कम्पनी बिना रजिस्ट्रेशन के कार्य कर रही है तो सोसाईटी के सदस्य सोए हुए थे या राज्य सरकार सोई थी ? इसकी जाँच कराई जाय।

कमल जगाती की कमल से रिपीट

ऑनलाइन लेबर सेस मैनेजमेंट सिस्टम – उत्तराखंड श्रमायुक्त कार्यालय की ऐतिहासिक पहलl

0

उत्तराखंड श्रमायुक्त कार्यालय ने ऑनलाइन लेबर सेस मैनेजमेंट सिस्टम सफलतापूर्वक विकसित और लागू किया है, जिससे श्रम कल्याण प्रशासन में पारदर्शिता और दक्षता का एक नया युग प्रारंभ हुआ है। इस प्रणाली के माध्यम से:

– *प्रमुख लाभ:*
– श्रम कल्याण प्रशासन में पारदर्शिता और दक्षता में वृद्धि
– अनियमितताओं और विभागीय शिथिलता में कमी
– प्रभावी समीक्षा और निगरानी में सुधार
– *प्रभावशाली परिणाम:*
– एक वर्ष में 60% राजस्व वृद्धि
– 10,000 प्रतिष्ठानों का पंजीकरण
– सेस प्रबंधन में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही में अभूतपूर्व सुधार
– *मान्यता और सराहना:*
– भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री, श्रम एवं रोजगार सचिव और संयुक्त सचिव द्वारा व्यापक सराहना
– अन्य राज्यों में लागू करने योग्य मॉडल पहल के रूप में मान्यता

इस पहल का समर्थन एचडीएफसी बैंक ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत किया था, और अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिकृति के लिए विचार किया जा रहा है।

गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत आपस में विवाद कर शान्ति भंग कर रहे 5 नेपालियों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस ने की चालानी कार्यवाही।

0

*गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत आपस में विवाद कर शान्ति भंग कर रहे 5 नेपालियों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस ने की चालानी कार्यवाही।*

*भविष्य के लिए अच्छा आचरण बनाये रखने की सख्त हिदायत देकर छोड़ा।*

गौरीकुण्ड में होटल अनूप के समीप कुछ नेपालियों द्वारा आपस में कहासुनी व लड़ाई झगड़ा किया जा रहा था। इनकी आपसी बहस इत्यादि का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वायरल हुआ था। इस सम्बन्ध में चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा सभी 5 नेपालियों को हिरासत में लेकर शान्ति भंग करने के जुर्म में इनके विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी है।
नेपालियों का विवरण –
1- राजेंद्र बोरा पुत्र जय बहादुर निवासी बारीकोट गांव पालिका थाना लिम्स जिला जाजरकोट नेपाल।
2- रमेश शाही पुत्र दत्त बहादुर शाही निवासी बारीकोट गांव पालिका थाना लिम्स जिला जाजरकोट नेपाल।
3- भीमराज सिंह पुत्र नयन बहादुर सिंह निवासी बारीकोट गांव पालिका थाना लिम्स जिला जाजरकोट नेपाल।
4- लोकेन्द्र बहादुर शाही पुत्र जय बहादुर शाही निवासी हेमा गाऊं पालिका 05 जुमला नेपाल।
5- राज देवी शाही पत्नी लोकेन्द्र शाही निवासी हेमा गाऊं पालिका 05 जुमला नेपाल।
चौकी गौरीकुण्ड पुलिस के स्तर से इन सभी नेपालियों को सख्त हिदायत दी गयी कि वे आपस में उचित व्यवहार रखेंगे व इस प्रकार की पुनरावृत्ति पाये जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

*सोशल मीडिया सैल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग।*

आपदा राहत हेतु सत्संग संस्था ने मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की ₹1 करोड़ की सहयोग राशि।

0

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सत्संग संस्था के सदस्यों ने की भेंट*

*आपदा राहत हेतु सत्संग संस्था ने मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की ₹1 करोड़ की सहयोग राशि*

*मुख्यमंत्री ने संस्था के सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की सराहना की*

 

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सत्संग संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में भेंट की। इस अवसर पर संस्था की ओर से हाल ही में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्था के इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास और सहायता कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी राज्य पर कोई संकट आता है, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं सेवा और सहयोग की भावना से आगे बढ़कर कार्य करती हैं — यह उत्तराखंड की साझी संवेदना और सेवा संस्कृति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं के कारण जन-धन की हानि हुई है। राज्य सरकार राहत एवं पुनर्वास कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित कर रही है। ऐसे समय में समाज के प्रत्येक वर्ग और संस्थाओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक और प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ऐसे सकारात्मक और सहयोगी प्रयासों का सदैव स्वागत करती है।

इस अवसर पर सुश्री रितु कंडियाल सहित सत्संग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्णय लिया है कि उनके जन्मदिवस 16 सितम्बर के अवसर पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं होगा।

0

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्णय लिया है कि उनके जन्मदिवस 16 सितम्बर के अवसर पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं होगा,

बल्कि यह दिन सादगी और सेवा को समर्पित रहेगा।

उन्होंने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसर को समाज और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित करना ही सच्चा उत्सव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस दिन आपदा प्रभावितों और आमजन की मदद में समय देंगे।

 

उन्होंने कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं और ऐसे में समाज का प्रत्येक वर्ग उनके सहयोग के लिए आगे आए।

हर एक प्रयास पीड़ित परिवारों के लिए संबल और आशा का स्रोत बन सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षा सहयोग और आपदा राहत जैसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन सकते हैं।

 

सेवा और त्याग की भावना ही उत्तराखंड की असली पहचान है और यदि हर नागरिक इसी सोच के साथ कार्य करे तो राज्य को हर क्षेत्र में मजबूती और नई ऊर्जा मिलेगी।

भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी के नाम का किया ऐलान।

0

देहरादून

भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी के नाम का किया

पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष,

जगमोहन सिंह रावत प्रदेश कार्यालय सचिव

सुरेश जोशी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता

मनवीर चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी,

विनय गोयल राजेंद्र नेगी प्रदीप जेनोटी विकास तिवारी प्रदेश मीडिया सहसंयोजक

हिमांशु संगतानी प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक ,

प्रवीण लेखपाल प्रदेश आईटी संयोजक

अनिल गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष

राजेंद्र बिष्ट श्रीपाल राणा आशा नौटियाल स्वामी एतीश्वरानंद शैलेंद्र सिंह बिष्ट राकेश गिरी स्वराज विद्वान को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

दीप्ति रावत प्रदेश महामंत्री, कुंदन परिहार प्रदेश महामंत्री, तरुण बंसल प्रदेश महामंत्री को मिली कमान

स भाजपा प्रदेश मंत्री सतीश लखेडा आदित्य चौहान ,नलिन भट्ट ,दीपिका बोरा, नेहा जोशी गुंजन सुखीजा निर्मल मेहरा गौरव पांडे प्रदेश मंत्री की मिली कमान

रुचि चौहान भट्ट ,भाजपा महिला मोर्चा

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी

नेत्रपाल मौर्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा

बलबीर गुनियाल ,अनुसूचित जाति मोर्चा,

प्रेम सिंह राणा अनुसूचित जनजाति मोर्चा

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने अनीश गौड़

मुसाढुङ्ग गांव में दो कमरों का आवासीय भवन बरसात की भेंट चढ़ा ,अन्य आवासीय भवन को भी हुआ खतरा।

0

रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड जखोली के ग्राम पंचायत मुसादुंग में दरमियान सिंह जखवाल का दो कमरों का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो चुका है दरमियान जखवाल के द्वारा एक वर्ष पूर्व की इस भवन को बनाया गया था ,लेकिन लगातार बारिस होने के कारण पूर्व में मकान पर दरारे पड़ने से कल रात बारिस होने से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है यही नही क्षतिग्रस्त मकान का मलवा दूसरे के मकान में गिरने से उस मकान को भी क्षति हुई है गरिमत रही है इस मकान में उस समय कोई नही रहा है नही तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी ।पूर्व में भी दरमियान सिंह जखवाल के द्वारा भवन की सुरक्षा को लेकर तहसील प्रशासन को 2 सितम्बर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था लेकिन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का कोई निरीक्षण नही किया गया है शायद तहसील प्रशासन भी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा था। लगातार क्षेत्र में बारिस होने से काश्तकार के आवासीय भवनों  आंगन ,खेत खलियान,पैदल सम्पर्क मार्ग,पेयजल लाइन गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई है लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा आज तक काश्तकारों की कोई मद्दत नही की गई है ।जनपद रुद्रप्रयाग के रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन दीपराज बंगारी को मुसा ढुङ्ग गांव में दो कमरों के भवन क्षतिग्रस्त की सूचना मिली तो वे स्वयं दो तिरपाल को लेकर क्षतिग्रस्त भवन पर जाकर अन्य भवनों की सुरक्षा को देखते हुए प्लास्टिक तिरपाल बिछा कर आस पास के भवनों में रहने को क्षतिग्रस्त भवन में न रहने की सलाह दी।