13.6 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


Home Blog Page 27

जिला पंचायत रुद्रप्रयाग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

0

जिला पंचायत रुद्रप्रयाग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज दिनांक 05 सितम्बर 2025 को रूद्राक्ष होटल, गुलाबराय रुद्रप्रयाग में बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारम्भ प्रातः 11:00 बजे हुआ।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा द्वारा नवनिर्वाचित मा० जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी कठैत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा नवनिर्वाचित मा० उपाध्यक्ष रितु नेगी एवं अन्य जिला पंचायत सदस्यों को पद की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा जिले के समग्र विकास हेतु सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी कठैत ने विश्वास दिलाया कि पंचायत के माध्यम से विकास की योजनाएँ अंतिम छोर तक पहुँचाई जाएँगी तथा पारदर्शिता और जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। उपाध्यक्ष रितु नेगी ने भी अपने संबोधन में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण को पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही।

शपथ ग्रहण समारोह सौहार्द एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
समारोह का संचालन किशन रावत द्वारा किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में मा०विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, मा० विधायक भरत चौधरी, महापौर नगर निगम श्रीनगर आरती भंडारी, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

जीएसटी की छूट से गृहणियों को मिलेगी राहत आशा नौटियाल

0

आर्थिक तौर पर महिलाएं होंगी मजबूत

आशा नौटियाल ने केंद्र सरकार का जीएसटी छूट पर जताया आभार

5 सितंबर 2025 देहरादून केंद्र सरकार ने जीएसटी में छूट देने का ऐतिहासिक निर्णय किया है इससे महिलाओं को भी काफी राहत मिलने जा रही है रसोई के समान सस्ते होंगे गृहणियों को इसका सीधा फायदा पहुंचेगा भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं उनके नेतृत्व में जिस तरह से केंद्र सरकार ने जीएसटी में छूट करने का बड़ा फैसला किया है । इसे कामकाजी महिलाओं महिला उद्यमियों को भी बहुत फायदा पहुंचाने वाला है उनका कहना है कि, महिला उद्यमियों को अभी भी व्यावसायिक खर्चों जैसे कार्यालय के किराए, लैपटॉप या विज्ञापन पर ITC का लाभ मिल सकता है।

उनका कहना है कि कम टर्नओवर वाले असंगठित व्यवसाय, जैसे ₹1.5 करोड़ तक वाले, संरचना योजना का विकल्प चुनकर कम जीएसटी दर का लाभ उठा सकते हैं। इससे छोटे महिला-स्वामित्व वाले व्यवसायों के लिए कर फाइलिंग प्रक्रिया सरल हो रही है

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि छोटी व्यवसाय चलाने वाली महिलाएं जो डिजिटल लेनदेन के माध्यम से आय की घोषणा करती हैं, वे 8% के बजाय केवल 6% कर का भुगतान कर सकती हैं। ₹3 करोड़ तक की बढ़ी हुई टर्नओवर सीमा भी महिला उद्यमियों को वित्तीय स्वायत्तता और व्यवसाय वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद करती है।

आशा नौटियाल का कहना है कि गृहणियों को लाभ मिलेगा दूध, रोटी, पराठा, छेना और कुछ अन्य खाद्य पदार्थ जीएसटी-मुक्त हो गए हैं। इससे परिवार के मासिक बजट पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

उनका कहना है कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। यह भारत में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च को कम कर सकता है और अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।

33 जीवन रक्षक दवाएं, दुर्लभ बीमारियों और गंभीर बीमारियों के लिए दवाएं भी कर-मुक्त होंगी।

जिम योग केंद्र जैसी सौंदर्य और सेहत से जुड़ी सेवाओं पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को भी इसका फायदा मिलेगा भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प सिद्धि की तरफ बढ़ रहा है।

 

रुद्रप्रयाग में कल होने वाले जिला पंचायत सदस्य के शपथ पर जिला एंव सत्र न्यायाधीश ने लगाई रोक।

0

रुद्रप्रयाग।।जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुद्रप्रयाग, साहदेव सिंह ने निर्वाचन वाद संख्या 06/2025 (सुमन सिंह बनाम राज्य सरकार एवं अन्य) में याची की अंतरिम प्रार्थना-पत्र पर आदेश पारित किया।वाद में याची सुमन सिंह ने उत्तराखण्ड पंचायती राज अधिनियम, 2016 की धारा 131-H तथा जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धाराओं 17 व 18 का हवाला देते हुए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-11, कंडारा (रुद्रप्रयाग) के चुनाव परिणाम को चुनौती दी है। याची का आरोप है कि निर्वाचित प्रत्याशी अजयवीर सिंह भण्डारी का नाम वर्ष 2025 में दो पृथक निर्वाचन नामावलियों (जनपद देहरादून एवं जनपद रुद्रप्रयाग) में दर्ज है, जो विधिक प्रावधानों का उल्लंघन है।प्रतिवादी पक्ष ने दलील दी कि अधिनियम में दोहरी मतदाता प्रविष्टि पर कोई स्पष्ट अयोग्यता का प्रावधान नहीं है तथा नामांकन विधिसम्मत रहा।

अदालत ने अभिलेखों व दलीलों पर विचार कर पाया कि याची द्वारा प्रस्तुत तथ्यों से prima facie विधिक प्रश्न बनता है। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के पूर्व निर्णय (WPMB No.503/2025) में भी बहु-निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन पर वैधानिक रोक का उल्लेख है।

अंतरिम आदेश:
वाद के अंतिम निर्णय तक प्रतिवादी क्रमांक-4 अजयवीर सिंह भण्डारी को वार्ड-11, कंडारा, जिला पंचायत सदस्य रुद्रप्रयाग के पद हेतु शपथ ग्रहण एवं दायित्व ग्रहण करने से रोका जाता है।

अगली सुनवाई 26 सितम्बर 2025 को नियत की गई है। याची सुमन नेगी की ओर से अधिवक्ता प्यार सिंह नेगी एवं पंकज चौधरी ने पैरवी की।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार हेली के माध्यम से पहुंचाई जा रही है राहत सामग्री*

0

आपदा प्रभावित क्षेत्र में फँसी प्रसव पीड़िता को हेली से पहुँचाया गया अस्पताल*

*प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम ग्राउंड जीरो पर तैनात, आज 170 तथा अभी तक कुल 637 मरीजों की हुई चिकित्सकीय जांच*

*उछोला, बक्सीर और अन्य गाँवों में राशन व स्वास्थ्य सेवाएँ युद्ध स्तर पर जारी*

*मयाली–गुप्तकाशी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल की जगह वेली ब्रिज निर्माण कार्य शुरू*

*ग्रामीणों ने राहत व पुनर्वास कार्यों के लिए सरकार और जिला प्रशासन का जताया आभार*

विगत दिनों जनपद में हुई अतिवृष्टि के कारण आई आपदा से तहसील बसुकेदार के बाँगर क्षेत्र की 8–10 ग्राम पंचायतें (डुंगर, बड़ेथ, जौला, तालजामण, उछोला, बक्सीर, मथ्या, घंघासु, भुनाल, खोड़, स्यूर, किमाना, दानकोट, पाटियों, डाँगी, कुड़ी अदुली, भटवाड़ी, बकोला आदि) जनपद मुख्यालय से पूरी तरह कट गईं थी। सभी मोटर मार्ग और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त होने से राहत पहुँचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती था।

लगातार प्रतिकूल मौसम के बाद जैसे ही दो दिन से मौसम ने राहत दी, जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने हेली के माध्यम से बसुकेदार तहसील के प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुँचाना पुनः कल से ही शुरू कर दिया था। मा० मुख्यमंत्री के निर्देशों और जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन की प्रत्यक्ष निगरानी में हर प्रभावित व्यक्ति और परिवार तक राशन व दैनिक उपयोग की वस्तुएँ पहुँचाने का कार्य निरंतर युद्ध स्तर पर जारी है।

*आपदा में फँसी प्रसव पीड़िता को हेली से पहुँचाया गया अस्पताल*

ग्रामीणों की जान बचाने के साथ-साथ जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाएँ भी प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँचा रहा है। आज मथ्यागाँव (जखोली) से एक प्रसव पीड़िता (नाम-सुविका) को हेलीकॉप्टर द्वारा सुरक्षित लाकर सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया। समय पर कार्रवाई से महिला सकुशल है।

*राहत वितरण की विस्तृत जानकारी*

*तालजामण*: मजदूरों के माध्यम से 5–6 किलोमीटर पैदल चल राहत सामग्री और पानी पहुँचाया गया है तथा सामुदायिक किचन से भोजन की आपूर्ति जारी है।

*उछोला*

हेलीकॉप्टर से 06 राउंड में कुल 225 फ़ूड पैकेट और 250 रिफ्रेशमेंट पैक भेजे गए है तथा अतिरिक्त तौर पर 90 फ़ूड पैकेट भी पहले ही पहुँचा दिए गए थे। कुल 218 राशन कार्ड धारकों को खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

*बक्सीर व भुनाल:* हेलीकॉप्टर से 02 राउंड में 300 किलो चावल और 150 किलो दाल भेजी जा चुकी है तथा अन्य सभी प्रभावित क्षेत्रों में राशन वितरित का कार्य निरंतर जारी है

राज्य सरकार और जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी प्रभावित परिवार राहत सामग्री से वंचित न रहे।

*सुविधाओं की बहाली*

उछोला गाँव में स्थानीय विधायक भरत चौधरी और उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग याक्षी अरोड़ा ने ग्राउंड जीरो पर जाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया आपदा प्रभावित इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति तथा पानी की पाइप लाइन बहाल (कुछ कार्य प्रगति पर) कर दी गई है, वहीं लोगों को मेडिकल किट और आवश्यक दवाएँ वितरित की गई है,आपदा प्रभावित क्षेत्र में सोलर लाइट और सोलर होम सिस्टम उपलब्ध कराने के साथ ही मोमबत्ती और टॉर्च भी दी गईं है वहीं राहत सामग्री और रिफ्रेशमेंट पैकेट का वितरण लगातार किया जा रहा है, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क कनेक्टिविटी का कार्य प्रगति पर है

ग्रामीणों, ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान ने राहत कार्यों के लिए सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

*क्षतिग्रस्त पुल बनेगा फिर से*

आपदा में क्षतिग्रस्त मयाली–गुप्तकाशी मार्ग पर ल्वाड़ा के समीप स्थित 12 मीटर लंबे पुल के टूटने से पूरा क्षेत्र प्रभावित था। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया है।

पुल के स्थान पर वेली ब्रिज (Valley Bridge) का निर्माण आज से आरंभ हो गया है। एक सप्ताह में कार्य पूरा कर पुल से यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने स्वयं निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में पुल निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है।

आपदा प्रभावित क्षेत्र छेनागाड़ में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही समस्त प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन करने हेतु राजस्व एवं तकनीकी टीमें निरंतर कार्यरत हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी सरकार – मुख्यमंत्री*

0

*13 महिलाओं को तीलू रौतेली और 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान*

गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 33 आंगनवाड़ी कार्यकर्तात्रियों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली को नमन करते हुए कहा कि, तीलू रौतेली ने महज 15 वर्ष की उम्र में अपने रण कौशल से विरोधियों को परास्त किया। जिस उम्र में बच्चे खेलना, कूदना और पढ़ना सीखतें हैं, उसी उम्र में तीलू रौतेली ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। इसलिए वीरांगना तीलू रौतेली को उत्तराखंड की झांसी की रानी कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी “नारी तू नारायणी” के मंत्र के साथ मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे है। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की बात हो या बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी योजना, केंद्र सरकार हर तरह से महिलाओं को सशक्त बना रही है, इसी तरह ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करके भी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश की महिलाओं को सामाजिक तौर पर मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी मातृशक्ति के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने जहां महिलाओं के लिए सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया है। वहीं महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए देश में सर्वप्रथम “समान नागरिक संहिता” को लागू करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना” और “उद्यमिता विकास कार्यक्रम” जैसी योजनाओं के माध्यम से भी मातृशक्ति को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार ने वर्ष 2023 से तीलू रौतेली पुरस्कार राशि 31 हजार रुपए से बढ़ाकर 51 हजार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार धनराशि 21 हजार रुपए से बढ़ाकर 51 हजार कर दी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के शुरुआती चरण के विकास में आंगनवाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्रामीण इलाकों में माता-पिता के बाद बच्चों को संस्कार और प्रारंभिक शिक्षा देने की शुरुआत आंगनवाड़ी केंद्रों से ही होती है। उनके दोनों बच्चों ने भी अपनी प्रारंभिक शिक्षा और संस्कार आंगनवाड़ी से ही प्राप्त किए हैं। इसलिए राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी, मिनी आंगनवाड़ी बहनों और सहायिकाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके मानदेय में वृद्धि की है। पहले जहां आंगनवाड़ी बहनों को 7500 रुपए का मानदेय मिलता था, उन्हें अब 9300 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह अब मिनी आंगनवाड़ी को 4500 के बजाय 6250 और सहायिकाओं को 3550 के बजाय 5250 रुपए का मानदेय मिलता है। इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइज़र के पद पर पदोन्नति दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे भी महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी शक्ति, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य की महिलाओं के पास क्षमता और योग्यता की कमी नहीं है। महिला स्वयं सहायता समूहों के बनाए हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद, बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी मात दे रहे हैं। इसलिए वो हमेशा महिला समूहों को प्रोत्साहन देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की धरती से कहा था कि, 21वीं शताब्दी का तीसरा दशक, उत्तराखंड के नाम होने जा रहे हैं, इस क्रांति में महिला समूहों की अहम भूमिका होने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे यह कार्यक्रम पहले आठ अगस्त को आयोजित होना था, लेकिन आपदा के कारण तब आयोजन संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय आपदाओं से घिरा हुआ है, सरकार आपदा प्रभावितों तक हर संभव तरीके से पहुंचने का प्रयास कर रही है, इस काम में केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है।

इस मौके पर विभागीय मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। आगंनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का एतिहासिक कार्य भी धामी सरकार ने किया। आयोजन में विधायक श्री खजान दास, सचिव श्री चंद्रेश कुमार, निदेशक श्री बंशीलाल राणा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

*इन्हें मिला तीलू रौतेली पुरस्कार*
अल्मोडा से मीता उपाध्याय, बागेश्वर से अलिशा मनराल, चमोली से सुरभि, चम्पावत से अनामिका बिष्ट, देहरादून से शिवानी गुप्ता, हरिद्वार से रूमा देवी, नैनीताल से नैना, पौड़ी गढ़वाल से रोशमा देवी, पिथौरागढ से रेखा भट्ट, रूद्रप्रयाग से हेमा नेगी करासी, टिहरी गढवाल से साक्षी चौहान, ऊधमसिंह नगर से रेखा और उत्तरकाशी से विजयलक्ष्मी जोशी।

नकली नमक की भनक लगते ही उत्तराखंड की राशन दुकानों में प्रसाशन ने की छापेमारी।

0

उत्तराखंड में सरकारी राशन वितरण प्रणाली पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य के कई जिलों में राशन की दुकानों पर वितरित हो रहे नमक में रेत और अन्य मिलावट की शिकायतें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने प्रदेशभर में हड़कंप मचा दिया है। खास बात यह है कि इस राशन में रेत और धूल के कण साफ़ तौर पर देखे जा सकते हैं। मामला सामने आते ही उत्तराखंड सरकार एक्शन मोड में आ गई वह उत्तराखड के सभी राशन की दुकानों में मौजूद नमक की सैपलींग की जा रही है।

मसूरी में एसडीएम कुमकुम जोशी के नेतृत्व में मसूरी में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया,जो जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर किया गया। इस अभियान के तहत मसूरी की सभी राशन की दुकानों पर रैंडम चेकिंग की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर दुकानों में उपलब्ध नमक के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विशेष बात यह है कि यह नमक सरकारी ब्रांडिंग के तहत वितरित किया जा रहा था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की तस्वीरें छपी हुई थीं। अब सवाल उठता है कि जिस ब्रांड के प्रचार में सरकार का भरोसा झलकता है, क्या उसी में मिलावट की शिकायतें आना एक बड़ा षड्यंत्र है?

वायरल वीडियो में कुछ उपभोक्ताओं ने कैमरे पर साफ तौर पर बताया कि उन्हें जो नमक मिला है, उसमें रेत और धूल इतनी ज्यादा है कि खाना बनाना भी मुश्किल है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला और आम जनता में गुस्सा और भय दोनों की लहर दौड़ गई।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की मिलावट न सिर्फ जनता के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है, बल्कि यह सप्लाई चेन में बड़े स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा करता है। कहीं यह कोई संगठित मिलावट रैकेट तो नहीं, जो नमक में रेत मिलावा राशन परोस रहा है?
एसडीएम मसूरी कुमकुम जोषी ने कहा कि मसूरी की सभी राशन दुकानों पर निरीक्षण किया गया। नमक के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता को मिलावटी सामान नहीं दिया जाएगा, यह हमारी प्राथमिकता है।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेत मिश्रित नमक से जुड़ी शिकायत को गंभीरता से लिया है। साथ ही तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति चंद्रेश कुमार की मानें तो जून 2024 से ‘मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना’ संचालित हो रही है। इसके तहत एनएफएसए के राशन कार्ड धारकों को 1 किलो आयोडाइज्ड यानी आयोडीन युक्त नमक मात्र 8 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है।

हरिद्वार का कुम्भ दिव्य भव्य होगा -मुख्यमंत्री

0

कुंभ से संबंधित सभी स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरे करने के निर्देश*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 के भव्य आयोजन की सभी तैयारियां समय करते हुए स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक पूर्ण किये जाएं। कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर वर्गीकृत कर उन्हें पूर्ण किये जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों आगे बढ़ायें।
बुधवार को सचिवालय में हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारी के क्रम में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन कराना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मेला संबंधित सभी कार्य विस्तारित क्षेत्र और मास्टर प्लान को ध्यान में रख कर किए जाएं। मास्टर प्लान में सभी सेक्टर, मार्ग, पार्किंग, घाट, कैम्प स्थलों को स्पष्ट तौर पर चिन्हित किया जाए, ताकि इसके अनुसार आवश्यक भूमि का अधिग्रहण करने के साथ ही संबंधित भूमि का अस्थायी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही भीड़ का दवाब कम करने के लिए नए घाटों का निर्माण, कांगड़ा घाट का विस्तार और मौजूदा घाटों की मरम्मत भी समय से पूरी कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सरकारी भूमि, सड़कों पर से अतिक्रमण सख्ती के साथ हटाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूआईआईडीबी द्वारा हरिद्वार गंगा कॉरिडोर में जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उन्हें कुंभ को देखते हुए प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन बहादराबाद – श्यामपुर बाईपास को जल्द पूरा किया जाए, ताकि इसका अधिकतम लाभ कुंभ के दौरान मिल सके। इसी तरह श्यामपुर, गैंडीखाता एवं चण्डीघाट क्षेत्र में विशेष टेंट लगाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाए। इसी तरह कुंभ क्षेत्र में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु ट्रैफिक डायवर्जन योजना, पार्किंग स्थल की व्यवस्था की जाए। पार्किंग दूर होने पर शटल सेवा की व्यवस्था पर विचार किया जाए। कुंभ क्षेत्र में आंतरिक मार्गों को भी समय से ठीक किया जाए, इसका लाभ स्थानीय निवासियों को भी मिलेगा। मंसा देवी, चंड़ी देवी पैदल मार्ग के सुदृढीकरण का कार्य समय से पूरा कर लिया जाए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ठोस कचरा अपशिष्ट के लिए जीरो वेस्ट कॉन्सेप्ट अपनाया जाए, कुंभ क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डस्टबिन, रीसाइक्लिंग सिस्टम और मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। महिला श्रद़धालुओं की सुविधा के लिए पिंक टायलेट और चेंजिंग रूम की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। घाटों और गंगा तटों पर 24 घंटे सफाई व्यवस्था की जाए। हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं के लिए आरती और बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ के दौरान श्रद़धालुओं की सुरक्षा से संबंधित सभी इंतजाम समय से पूरी कर ली जाएं। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था के साथ ही पार्किंग स्थलों पर सभी मूलभूत सुविधाएं दी जाए जाएं। श्रद़धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक घाट पर लाइफगार्ड, सुरक्षा रस्सी और मोटर बोट की उपलब्धता हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि श्रद़धालु उत्तराखंड से अच्छे अनुभव लेकर जाएं, इसके लिए यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। इसके लिए कार्मिकों को अभी से प्रशिक्षण दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ रखी जाएं। मेला क्षेत्र में अस्थायी अस्पताल, एम्बुलेंस व मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था की जाए। मेला प्रबंधन में आईटी व डिजिटल सेवाओं का अधिकतम उपयोग किया जाए। श्रद्धालुओं को रियल-टाइम सूचना देने के लिए मोबाइल ऐप, हेल्पलाइन और सूचना केंद्र स्थापित किए जाएं। उन्होंने मुख्य सचिव को कुंभ मेला तैयारी की समीक्षा 15 दिन में करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में विधायक श्री मदन कौशिक, श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री आदेश चौहान, श्रीमती रेनू बिष्ट, श्री रवि बहादुर, श्रीमती अनुपमा रावत, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, डीजीपी श्री दीपक सेठ, प्रमुख सचिव श्री आरके सुधांशु, श्री एल फेनई, श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री नितेश झा, डॉ पंकज पांडेय, डॉ आर राजेश कुमार, श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, श्री युगल किशोर पंत, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका और वर्चुअल माध्यम से गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप एवं संबंधित जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।
—-

मौसम खुलते ही जखोली के आपदा ग्रस्त गांवों में हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुचाई गयी राहत सामग्री।

0

*मौसम में सुधार होते ही हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुँचाना पुनः शुरू*

*आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव व स्वास्थ्य सेवाएँ जारी, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्रमुख प्राथमिकता: ज़िलाधिकारी प्रतीक जैन*

*ग्राम पंचायत स्यूर के स्यूर, बकोला और बरसाल तोक के आपदा प्रभावित परिवारों को राशन किट एवं सोलर लाइटों का किया वितरण*

*तालजामण के थपौनी तोक में पेयजल हेतु पीवीसी पाइप पहुँचे, खाट-किमाणा में जलआपूर्ति बहाल*

*आपदा के बीच दो सुरक्षित प्रसव: जखोली क्षेत्र की स्वास्थ्य टीम का सराहनीय प्रयास*

*जिला प्रशासन की प्राथमिकता हर प्रभावित परिवार तक पहुँचेगी राहत और स्वास्थ्य सेवाएँ*

जनपद में लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण आई आपदा जैसी स्थिति पर जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य, पेयजल आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सेवाएँ लगातार जारी हैं। ग्रामीणों की प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है।

*राहत एवं रसद सामग्री वितरण*

उछोला ग्राम हेतु राहत कार्य पुनः आरम्भ किया गया है। मौसम अनुकूल होने पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से आपदा प्रभावित क्षेत्र उछोला में राहत सामग्री एवं आवश्यक रसद की आपूर्ति पुनः शुरू की गई है, वहीं अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी राहत सामग्री निरंतर पहुंचाई जा रही है।

*ग्राम पंचायत स्यूर*
ग्राम पंचायत स्यूर के स्यूर, बकोला और बरसाल तोक के आपदा प्रभावित 60 परिवारों को उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक और ग्राम प्रधान श्रीमती माहेश्वरी नेगी की उपस्थिति में राशन किट एवं 5 सोलर लाइटें वितरित की गई । साथ ही ग्राम वासियों की आकस्मिकता के लिए की गई मांग पर ग्राम प्रधान को 2 बड़े टेंट भी उपलब्ध करवाए गए।

*पेयजल आपूर्ति*

तालजामण ग्राम के थपौनी तोक हेतु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पीवीसी पाइप पहुँचाए जा रहे हैं। वहीं खाट-किमाणा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इसके साथ ही सुमाड़ी जल योजना का कार्य प्रगति पर है।

*स्वास्थ्य सेवाएँ एवं सुरक्षित प्रसव*

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं और स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्सकों की टीमें तैनात हैं। प्रशासन की सक्रियता से दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू रूप से पहुँचाई जा रही हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 03 सितम्बर, 2025 को दो सुरक्षित प्रसव कराए गए ग्राम उछोला, जखोली में संगीता पत्नी कुशल सिंह ने कन्या शिशु को जन्म दिया। यह प्रसव घर पर एएनएम बीना नेगी, सीएचओ दामिनी सजवान, दाई गोथियारी देवी एवं आशा कार्यकर्ता दीपा की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, वही ग्राम खोड़-डांगी (बक्सीर क्षेत्र), जखोली में 26 वर्षीय नीता देवी पत्नी बीरपाल सिंह का प्रसव भी सुरक्षित रूप से कराया गया। इस प्रसव के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. खुशपाल के नेतृत्व में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने बारिश के बीच जंगल से होते हुए लगभग 6-7 किलोमीटर पैदल यात्रा कर बक्सीर गाँव पहुँचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के सहयोग से प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सुरक्षित प्रसव होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने मेडिकल टीम एवं जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग का आभार व्यक्त किया।

*जिला प्रशासन का आश्वासन*

जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों तक राहत, स्वास्थ्य व आवश्यक सुविधाएँ लगातार पहुँचाई जा रही हैं और प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया जवाड़ी बाई-पास का निरीक्षण।

0

केंद्रीय सड़क सड़क परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर सड़क के धंसाव को रोकने के लिए अलकनंदा नदी किनारे सुरक्षात्मक कार्य करवाने का किया आग्रह।

राष्ट्रीय राजमार्ग 107 के अंतर्गत जवाड़ी बाई पास पर हो रहे भू धंसाव के का स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की 200 मीटर हिस्सा पूरा नीचे धंस रहा है। जिसका मुख्य वजह अलकनंदा नदी किनारे तेज बहाव की वजह से कटाव हो रहा है। जिसके कारण जवाड़ी बाई-पास का 200 मीटर हिस्सा पूरी 2 मीटर से ज्यादा नीचे धंस गया है। साथ ही भरदार क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क जवाड़ी-दरमोला मोटर मार्ग एवं जवाड़ी पार्क से उत्यासु डिग्गी मोटर मार्ग भी उसकी वजह से पूरा धंस रहा है।इससे बद्री-केदार यात्रा के साथ साथ जिससे भरदार क्षेत्र का आवागमन सहित इसके कारण प्रभावित हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने पत्र के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा एव मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को जानकारी से अवगत कराया है। साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द केंद्र सरकार से अलकनंदा नदी किनारे सुरक्षात्मक कार्य करवाने का आग्रह किया। जिससे इस सड़क को धसने से बचाया जा सके। जिससे कोई बड़ी जनहानि न हो। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट जी, निवर्तमान जिलापंचायत उपाध्यक्ष श्री सुमंत तिवारी, सतेंद्र बर्तवाल, कुंवर सत्यार्थी, संदीप कपरवान आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखंड में बारिश को लेकर अपडेट: राज्य में 12 घंटे के लिए अभी 9 जनपदों में रेड अलर्ट और चार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

0

देहरादून

उत्तराखंड में बारिश को लेकर अपडेट

राज्य में 12 घंटे के लिए अभी 9 जनपदों में रेड अलर्ट और चार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

जनपद देहरादून में दो नेशनल हाईवे 31 ग्रामीण मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद है

हरिद्वार जनपद में एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है

उधम सिंह नगर जनपद में एक राज्य जिला मार्ग मलबे से बंद है

रुद्रप्रयाग जनपद में दो स्टेट हाईवे 30 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है जिन्हें खोलने का काम जारी है

नैनीताल जनपद में 5 स्टेट हाईवे एक नेशनल हाईवे एक मुख्य जिला मार्ग और दो ग्रामीण मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद हैं

चमोली जनपद में दो स्टेट हाईवे 58 ग्रामीण मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद है

अल्मोड़ा जनपद में 8 ग्रामीण मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद हैं

पिथौरागढ़ जनपद में दो नेशनल हाईवे दो बॉर्डर सड़क और 24 ग्रामीण मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद है

बागेश्वर जनपद में 9 ग्रामीण मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद है

चंपावत जनपद में एक नेशनल हाईवे दो स्टेट मार्ग मलबा आने के कारण बंद हैं

पौड़ी गढ़वाल में दो मुख्य जिला मार्ग एक अन्य जिला मार्ग और 19 ग्रामीण मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद है

टिहरी जनपद में एक स्टेट हाईवे 15 ग्रामीण मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद है