18.5 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Home Blog Page 36

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, तीन IAS अधिकारियों के तबादाले,मिली नई जिम्मेदारी।

0

देहरादून- उत्तराखंड शासन बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और सचिवालय सेवा के तीन अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा आदेश संख्या 556 /XXX-1-2025 के तहत आदेश जारी किया गया है।

उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर तैनाती को लेकर सूची जारी करते हुए तीन अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस बार दो आईएएस अधिकारी और एक सचिवालय सेवा के अफ़सर को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश में दो आईएएस अधिकारी और एक सचिवालय सेवा के अफ़सर को शासन में जिम्मेदारी दी गई है। यह तीनों ही अधिकारी काफी समय से जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, इनमें से सचिवालय सेवा के संतोष बडोनी हाल ही में प्रमोशन पाने के बाद अपर सचिव स्तर पर पहुंचे हैं।

आईएएस अधिकारियों में 2014 बैच के रोहित मीणा को बाध्य प्रतीक्षा से बाहर निकलते हुए उन्हें अब अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह 2016 बैच के आईएएस अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी को भी अब बाध्य प्रतीक्षा से नई जिम्मेदारी में लाया गया है। इन्हें अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी मिली है।

रोहित मीणा स्टडी लीव पर देश से बाहर गए थे. स्टडी लीव से वापस लौटने के बाद उन्होंने कार्मिक विभाग में जॉइनिंग दी थी. हालांकि, तभी से वह किसी जिम्मेदारी मिलने का इंतजार कर रहे थे. इसी तरह नरेंद्र भंडारी भी अब तक किसी जिम्मेदारी में नहीं थे, वह भी प्रदेश में वापस लौटने के बाद तैनाती आदेश का इंतजार कर रहे थे। नरेंद्र भंडारी को अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी मिली है। सचिवालय सेवा के संतोष बडोनी को अपर सचिव पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

मानसून सत्र को देखते हुए सम्बंधित विभाग 24 घण्टे रहे अलर्ट:जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

0

मानसून सत्र को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया जिला आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण*

*हर परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद*

*सभी संचार माध्यम क्रियाशील रखने व रात्रि ड्यूटी में भी सतर्कता बरतने के दिए निर्देश*

मानसून काल के दृष्टिगत जनपद में संभावित आपदा से प्रभावी रूप से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने गुरुवार को जिला आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों की उपस्थिति, संचार उपकरणों की कार्यक्षमता, रजिस्टर संधारण, कॉल रिस्पॉन्स प्रणाली आदि का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा नियंत्रण कक्ष 24×7 क्रियाशील रहना चाहिए। कंट्रोल रूम में आने वाली प्रत्येक सूचना का समयबद्ध संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभागों तक तुरन्त संप्रेषण किया जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि ड्यूटी में तैनात कर्मियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कंट्रोल रूम में रखे वायरलेस सेट, सैटेलाइट फोन, हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम तथा अन्य संचार उपकरणों की कार्यशीलता की जानकारी ली और आपात स्थिति में सभी साधनों की सक्रियता बनाए रखने को कहा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विकास खण्डों तथा संवेदनशील ग्रामों से प्राप्त सूचनाओं का रजिस्टर में स्पष्ट रूप से अंकन करने के साथ साथ उनका डिजिटल डेटा भी अंकित किया जाए। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन की बेसिक ट्रेनिंग तथा समय-समय पर स्कूलों आदि में मॉक ड्रिल कराने तथा पत्थर गिरने व भूस्खलन संभावित संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर उक्त स्थलों में चेतावनी बोर्ड आदि लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने बताया कि जनपद रुद्रप्रयाग एक आपदा संवेदनशील क्षेत्र है, जहाँ मानसून काल में भूस्खलन, सड़क बंदी, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में कंट्रोल रूम तत्काल प्रभाव से आम जनमानस को सूचित करने हेतु चेतावनी अग्रसारित करना सुनिश्चित करें जिससे जनहानि से बचा जा सके।

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए लगातार सतर्कता और संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की।

 

पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस चेकिंग के दौरान 5 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

आगामी पंचायत निर्वाचन व प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस के स्तर से निरन्तर की जा रही सघन चेकिंग की कार्यवाही।*

आगामी समय में होने वाले पंचायत सामान्य निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी होने के उपरान्त वर्तमान में ग्रामीण इलाकों में आदर्श आचरण संहिता प्रचलित है व जनपद में निरन्तर केदारनाथ धाम यात्रा प्रचलित है। प्रचलित यात्रा सहित निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जनपद के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की धरपकड़ किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में आज चौकी फाटा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07CD 1338 (बोलेरो पिकप) में से कुल 52 बोतल व 24 हाफ शराब बरामद की गयी। इस शराब का परिवहन करने का उचित कारण न बताये जाने पर शराब को कब्जे में लेकर वाहन चालक विजय अन्थवाल पुत्र स्व0 श्री सत्यप्रसाद अन्थवाल निवासी ग्राम अन्थवालगांव, थाना घनसाली, जिला टिहरी गढवाल को गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु.अ.सं. 24/2025 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है व शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन सीज किया गया है।

 

 

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी,02 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू।

0

*त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी*

*02 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू*

*24 जुलाई को मतदान जबकि 31 जुलाई को परिणाम होंगे घोषित*

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत के सदस्यों हेतु निर्वाचन कराए जाने हेतु नामांकन सहित नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी निर्वाचन प्रतीक चिन्ह, मतदान व मतगणना हेतु तिथियां निर्धारित की जा चुकी हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के आदेश के बाद इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 02 जुलाई से 05 जुलाई, 2025 तक पूर्वान्ह 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। 07 से 09 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि नाम वापसी के लिए 10 व 11 जुलाई की तिथियां निर्धारित की गई हैं। 14 जुलाई को निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 24 जुलाई को त्रिस्तरीय निर्वाचन हेतु प्रातः 8 से अपराह्न 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके पश्चात् 31 जुलाई, 2025 को पूर्वाह्न 8 बजे से मतगणना शुरू होगी जो परिणाम आने तक जारी रहेगी तथा इसी दिन त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन परिणामों की घोषणा भी की जाएगी। इससे पूर्व त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सफलता पूर्वक संपादित किए जाने के दृष्टिगत नगरीय क्षेत्रों को छोड़कर जनपद में बीते 28 जून से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी कर दी गई है।

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की, 2 जुलाई से 5 जुलाई तक होगा नामांकन।

0

पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी,

राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की,

2 जुलाई से 5 जुलाई तक होगा नामांकन,

दो चरणों में होगा चुनाव,

पहले चरण के लिए 24 जुलाई को होगा मतदान,

दूसरे चरण के लिए 28 जुलाई को होगा मतदान,

31 जुलाई को होगी मतगणना,
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने संबंधित अधिसूचना हुई जारी

अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में दो चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से की जाएगी अधिसूचना जारी

पहले चरण के तहत 24 जुलाई कों होगा मतदान

दूसरे चरण के तहत 28 जुलाई को होगा मतदान

31 जुलाई को होगी मतगणना

89 विकासखंडों और 7,499 ग्राम पंचायतों में कराए जाएंगे चुनाव

12 जिलों में 66,418 पदों पर होंगे चुनाव

पंचायत चुनाव में 47 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

केदारनाथ यात्रा के नाम पर सामान ढुलाई करने वाले ट्रक से अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

0

*ट्रक में ला रहे थे शराब और आ गए रुद्रप्रयाग पुलिस के लपेटे में!!!*

*सबसे बड़ी बात कि, शराब थी पड़ोसी प्रदेश यानि कि हिमाचल प्रदेश की।*

*केदारनाथ यात्रा के नाम पर सामान ढुलाई करने का था बहाना, पर पुलिस के सामने फीका पड़ गया यह फसाना।*

*दो नेपाली पकड़े गए और पुलिस ने बनाई इनकी रेल और फिर भेजे गए जेल।*

प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के नाम पर कुछ लोग ऐसे हैं कि अपनी शर्म भी बेच खाए हैं और कुकृत्यों में लगे पड़े हैं।
जनपद पुलिस के स्तर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सहित उनको सेफली केदारनाथ धाम भेजना और फिर उनकी सुखद वापसी अपने आप में चैलेंजिंग है। हालांकि इस रूप में बाबा का आशीर्वाद भी साथ में है। बस इसी का फायदा उठा रहे कुछ लोग जो कि गलत कार्य में लिप्त हैं और इनके द्वारा अपने कुछ कुत्सिद्ध इरादों की पूर्ति के लिए गलत कार्य किये जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रुद्रप्रयाग पुलिस के सामने आया है जब एक ट्रक वाहन संख्या HP 34 E 4859 गौरीकुण्ड पहुंचा और इसमें खाने-पीने की सामग्री तो नहीं पर दारू (शराब) जरूर मिली। पुलिस ने आवश्यक छानबीन की तो पाया कि दो नेपाली इस ट्रक को लेकर आए हैं और इसमें भूसे के अन्दर शराब छिपाकर रखी है। पुलिस चेकिंग में कुल 24 पेटी यानि कि 288 बोतल शराब बरामद हुई है। ये मोटा मुनाफा कमाना चाह रहे थे पर अब धर लिए गए हैं। जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रक को सीज किया गया है।

*अभियुक्तगणों का विवरण*
1- प्रमोद गंधर्वा, पुत्र रुपलाल गाई, निवासी न्यू रोड 11 भेरी, जिला बाँके, नेपाल। हाल पता पतली कुल मनाली हिमाचल प्रदेश।
2- चेतन पुत्र खुम बहादुर, निवासी ग्राम कोहलपुर, थाना- बाँके, वार्ड नं. 02, जिला बांके, हाल पता पतली कुल मनाली हिमाचल प्रदेश,प्रचलित यात्राकाल में अब तक रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से आबकारी अधिनियम के तहत कुल 21 मुकदमे दर्ज कर 1526 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है तथा 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है व शराब परिवहन में प्रयुक्त हुए 8 वाहन सीज किये गये हैं। बरामद की गई शराब का अनुमानित मूल्य करीब 10 लाख रुपए है।

हाईकोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को पंचायत चुनाव कराने की दी अनुमति।

0

नैनीताल हाईकोर्ट- सरकार को पंचायत चुनाव कराने की मिली अनुमति।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मामले में हाई कोर्ट में हुई सुनवाई।

सरकार को न्यायालय से बड़ी राहत।

सरकार को चुनाव कराने की मिली अनुमति।

आज राज्य सरकार और याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा।

सरकार ने आरक्षण को लेकर जो रूपरेखा तैयार की थी उसी पर होगा चुनाव,आरक्षण में नहीं होगा कोई भी बदलाव।

रुद्रप्रयाग के लिए हादसों का दिन रहा वीरवार ,अलग अलग दुर्घटनाओं में 12 लोगो ने गंवाई अपनी जान।

0

रुद्रप्रयाव।। रुद्रप्रयाग आज हादसों को दिन रहा सुबह पहले रुद्रप्रयाग पोखरी मोटरमार्ग सेनबैंड पर कार दुर्घटना में जिला चमोली सहकारी बैंक के मैनेजर की मौत की खबर आई तो ठीक 08:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक वाहन (बस संख्या UK08 PA 7444) दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे खाई में गिरकर अलकनन्दा नदी में चला गया है।
उक्त वाहन आज प्रातःकाल रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रहा था।
इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, एस.डी.आर.एफ. सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा नदी में समाने से पूर्व इस वाहन में सवार कुछ व्यक्ति जो कि छिटक गये थे, का रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ऊपर सड़क पर लाया गया। इन घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है।वाहन संख्या UK 08 PA 7444 बस में जो कि 31 सीटर बस है, में वाहन चालक सहित कुल 20 व्यक्ति सवार थे। इस वाहन में उदयपुर राजस्थान व गुजरात का सोनी परिवार चारधाम यात्रा पर आया हुआ था।

विवरण –
कुल 20 सवारी (वाहन चालक सहित)
08 घायल जिनका कि रेस्क्यू के उपरान्त जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है।
02 मृतक
10 मिसिंग चल रहे हैं (इनकी तलाश जारी है) मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
टेंपो-ट्रेबलर दुर्घटना में घायलों का विवरण
1- दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
2- हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
3- ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
4- अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
5- सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
6- भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
7- पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
8- सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

धामी मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल चार प्रस्तावों पर सहमति बनी है. कैबिनेट बैठक के दौरान आगामी मानसून सत्र को लेकर कैबिनेट में चर्चा की गयी.।

0

उत्तराखंड_

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज 25 जून को हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है.

कैबिनेट की बैठक करीब पौने दो घंटे चली.

मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल चार प्रस्तावों पर सहमति बनी है. कैबिनेट बैठक के दौरान आगामी मानसून सत्र को लेकर कैबिनेट में चर्चा की गयी.

मानसून सत्र की तिथि और स्थान के निर्धारण को लेकर मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है.

ऐसे में मानसून सत्र कब और कहां आहूत होगा इसका निर्णय सीएम लेंगे.

कैबिनेट ने इन चार प्रस्तावों पर लगाई मुहर: कैबिनेट बैठक में इन 4 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.

उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को मिली मंजूरी
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के शुरू होने की दशा में इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए पंचायती राज विभाग को अधिकृत किया गया.

1 अप्रैल 2026 से पंचायती राज विभाग को अधिकृत करने का लिया गया निर्णय

उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के साल 2025 का वर्षाकालीन द्वितीय सत्र आहूत किया जाने को मिली मंजूरी. स्थान और तिथि निर्धारण के लिए मंत्रिमंडल ने सीएम धामी को किया अधिकृत

एकल सदस्य समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाव प्रस्तुत किए जाने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति के सुझावों और संस्तुतियों को मंत्रिमंडल के सम्मुख रखा गया.

कैबिनेट ने महत्वपूर्ण फैसले में शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

दरअसल, नैनीताल हाईकोर्ट ने 7 मार्च 2025 को शिक्षकों की भर्ती का आदेश दिया था. जिसके बाद शासन ने 20 मार्च 2025 को 135 विशेष शिक्षा शिक्षकों के पदों का सृजन किया था.

ऐसे में विशेष शिक्षा शिक्षकों के सृजित 135 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 में संशोधन किया गया.

जिसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 को प्रख्यापित करने को मंजूरी दे दी है.