12.4 C
Dehradun
Sunday, March 15, 2026


Home Blog Page 362

देहरादून: 5 सदस्यों के हत्यारे को सात साल बाद मिली सजा -ए-मौत

0

देहरादून: देहरादून के आदर्श नगर में साल 2014 को हुए 5 हत्याओं के दोषी हरमीत सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई है। देहरादून की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज आशुतोष कुमार मिस्र की अदालत द्वारा सुनाई गई।

आपको बता दें कि देहरादून के आदर्श नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी हरमीत सिंह को बीते दिन बहुचर्चित हत्याकांड में पंचम अपर न्यायाधीश आशुतोष मिश्र की अदालत ने दोषी करार दिया था। वहीं आज हरमीत की सजा पर सुनवाई थी। हरमीत को सजा-ए-मौत दी गई।

आपको बता दें कि हरमीत ने संपत्ति के लिए 7 साल पहले दीपावली के दिन पिता जय सिंह, सौतेली मां कुलवंत कौर, बहन हरजीत कौर और भांजी सुखमणि की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी थी। उसकी सजा पर अदालत आज अपना फैसला सुनाया। इस मामले में हरजीत के बेटे कमल की गवाही सबसे अहम मानी गई। वह इस जघन्य वारदात का एकमात्र चश्मदीद है। हरमीत ने कमल पर भी हमला किया था, मगर वह बच गया।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि इस जघन्य वारदात के वक्त हरजीत गर्भवती थी। ऐसे में उसके गर्भ में मौजूद शिशु की मौत को भी हत्या माना गया। वारदात का पर्दाफाश तब हुआ, जब अगले दिन सुबह करीब साढ़े 10 बजे जय सिंह की नौकरानी राजी काम करने के लिए उनके घर पहुंची। हरमीत ने उसे घर से जाने के लिए कहा। नौकरानी ने जय सिंह के भतीजे और मुकदमे में शिकायतकर्ता अजीत सिंह को फोन करके बताया कि हरमीत घर का काम कराने से मना कर रहा है। अजीत ने जय सिंह को फोन किया, लेकिन फोन कट गया। दोबारा फोन किया तो हरमीत से बात हुई। अजीत ने जब जय सिंह के बारे में पूछा तो हरमीत ने कहा कि वह कहीं गए हुए हैं। इस पर अजीत ने हरमीत से कहा कि गेट खोलो और राजी को घर का काम करने दो। हरमीत ने दरवाजा खोल दिया। राजी घर के अंदर दाखिल हुई तो हर तरफ खून बिखरा हुआ था। जय सिंह, कुलवंत कौर, हरजीत कौर और सुखमणि खून से लथपथ पड़े थे। राजी चीखते हुए बाहर आ गई और इसकी सूचना अजीत को दी।

अजीत घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़े थे। उस समय हरजीत का छह साल का बेटा कमल एक कमरे में घायल अवस्था में बैठा था। अजीत ने तुरंत कमल को अपनी सुरक्षा में लेते हुए पुलिस को सूचना दी। कमल ने पुलिस को बताया कि नाना-नानी, मां और बहन को मामा हरमीत ने मारा है। उसने कमल को भी मारने का प्रयास किया था।

इस मामले में कैंट कोतवाली में हरमीत के खिलाफ धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 538 (गर्भवती बहन को मौत के घाट उतारने) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता बीडी झा, प्रीति झा और प्रियंका झा ने भी पैरवी की।

 

नॉन स्टॉप वोल्वो बस सेवा शुरू, देहरादून से दिल्ली का सफर मात्र चार घंटे में होगा पूरा

0

देहरादून: देहरादून से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून आने वाले यात्रियों के लिये अच्छी खबर है। यह सफर आप मात्र चार घंटे में पूरा होगा। इसके लिए रोडवेज नॉनस्टॉप वॉल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। जी हां, उच्च श्रेणी व कम समय में सफर तय करने वाले यात्रियों की मांग को देखते हुए रोडवेज की ओर से दून से दिल्ली के लिए मंगलवार से नान स्टाप वाल्वो बस सेवा शुरू हो रही है।

रोडवेज के दून मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता का दावा है कि यह बस चार घंटे में दून से दिल्ली की दूरी तय करेगी। सामान्य तौर पर बस में इस सफर के छह से सात घंटे लगते हैं। यह सेवा नान स्टाप रहेगी और रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ बाइपास हो एक्सप्रेस वे से दिल्ली आइएसबीटी पहुंचेगी। बस सुबह 11 बजे दून से चलेगी व दोपहर तीन बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से पांच बजे वापस चलेगी और रात नौ बजे दून पहुंचेगी।

अभी बस का किराया 772 रुपये ही रहेगा, मगर बाद में इसका किराया बढ़ेगा। बताया गया कि अभी एक्सप्रेस वे के टोल बंद हैं, मगर जब टोल खुल जाएंगे तो उसी के हिसाब से किराया बढ़ जाएगा। मंडल प्रबंधक गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को बस का ट्रायल है। हो सकता है चार घंटे से भी पहले दिल्ली पहुंच जाए। पहले दिन की समीक्षा के बाद इसके चलने व लौटने का निर्धारित शेड्यूल जारी किया जाएगा।

 

 

उत्तराखंड: महिला ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

0

रुद्रपुर: उत्तराखंड में जितनी तेजी से अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से आए दिन आत्महत्याओं का भी ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। कुछ ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है रुद्रपुर से जहां एक महिला ने खुदकुशी कर ली है

अज्ञात कारणों के चलते प्रीत विहार रुद्रपुर निवासी महिला ने स्टोर रूम में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रीत विहार, बराड़ कालोनी, फेस दो निवासी अबरार हुसैन की गांधी पार्क में फर्नीचर की दुकान है। सोमवार दोपहर वह खाना खाकर दुकान में चला गया। जबकि 35 वर्षीय पत्नी यासमीन और तीन पुत्र खाना खाकर सो गए थे। बताया जा रहा है कि शाम को जब बच्चों की नींद खुली तो मां गायब थी। इस पर उन्होंने घर के साथ ही आसपास मां यासमीन की खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली।

सूचना पर अबरार हुसैन भी घर पहुंचा और पत्नी यासमीन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक इस दौरान स्टोर रूम का दरवाजा अबरार को बंद मिला। इस पर उसने स्टोर रूम का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो अंदर से बंद मिला। जिसके बाद उसने दरवाजा तोड़ दिया, जहां पर उसकी पत्नी यासमीन लटकी हुई थी। सूचना पर एसआई जितेंद्र खत्री पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली, साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव मंगलवार को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया कि मृतका के पास से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

शहीद लेफ्टिनेंट कमाण्डर अनंत कुकरेती को पुष्पांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

0

देहरादून 05 अक्टूबर, मंगलवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी नौसेना के शहीद लेफ्टिनेंट कमाण्डर अनंत कुकरेती के घर पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के पिता जेपी कुकरेती, माता मधु कुकरेती एवं पत्नी राधा से मुलाकात कर उनका ढाढ़स बंधाया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार आपके परिवार के साथ है। मंत्री ने कहा कि लेफ्टिनेंट कमाण्डर अनंत कुकरेती नौसेना की वीर जवान थे और उन्होंने माउंट त्रिशूल आरोहण के दौरान एवलांच की चपेट में आने के कारण वह देश के लिए शहीद हो गये। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभाग के माध्यम से शहीद के परिवार को हरसम्भव सहायता प्रदान की जाए।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के उप निदेशक बीएस रावत, एसडीएम सदर मनीष कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीएमएस बिष्ट सहित भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंजीत रावत उपस्थित रहे।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को करेंगे सम्मानित

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी ने बताया है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 17 सितंबर 2021 से 7 अक्टूबर 2021 तक सेवा समर्पण अभियान जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसमें 6 और 7 अक्टूबर को युवा मोर्चा के द्वारा सभी जिलों में ऐसे स्थान जहां स्वतंत्रता के आंदोलन हुए हो या स्वतंत्रता संग्राम की कोई घटना हुई हो उन स्थान पर विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिसमें स्वच्छता अभियान, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता एवं स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को स्मरण करने का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर उन्हें एवम् उनके परिजनों को सभी मंडल में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने किये बाबा केदार के दर्शन

0

5 अक्तूबर: मंगलवार को उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैलीकॉप्टर से केदारधाम पहुंचे। जहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम का भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन किये। जिसके बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

8000 किमी. स्पर्ष हिमालय अमृत यात्रा में सोमेष का सम्मान

0

हिमालयीय विष्वविद्यालय के मिषन ‘‘स्पर्ष हिमालय’’ श्री सोमेष पंवार का देहरादून आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

हिमालय संरक्षण के उद्देष्य को पूरे देष में पहुचाने हेतु सोमेष पंवार द्वारा बदरीनाथ से रामेष्वरम तक 8000 किमी की साईकिल यात्रा ष्शूरू की गई है। दिनांक 1 अक्टूबर से स्पर्ष हिमालय अमृत यात्रा का ष्शुभारंभ बदरीनाथ में धर्माधिकारी श्री भुवन उनियाल जी द्वारा किया गया है। चमोली जिले के बदरीनाथ स्थित बामणी गाँव पाण्डुकेष्वर के निवासी सोमेष पेषे से ट्रैकिंग से जुड़े हुये है और उन्होंने स्पर्ष हिमालय के मिषन से सभी को जोड़ने के उद्देष्य से बदरीनाथ से कन्याकुमारी तक यात्रा करने की थानी है। सोमेष पंवार भगवान बदरीनाथ के सतोपंथ के अलकनंदा नदी का जल, भगवान बदरीनाथ के अंगवस्त्र तथा भगवान बदरीनाथ का ध्वज लिये भारत के चारो धामो की यात्रा कर रहे है। उनके देहरादून आगमन पर स्पर्ष हिमालय कार्यालय में विद्यार्थियों, स्वयं सेवक संघ, पर्यावरणविद एवं हिमालयीय विष्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सोमेष ने कहा कि यह यात्रा उनके लिये बेहद खास है और इसके लिये वह बहुत उत्साहित है। सम्मान समारोह का संचालन पदमश्री कल्याण सिंह रावत जी ने किया। इस सम्मान समारोह में हिमालयीय विष्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ राजेष नैथानी जी ने बताया कि सभी को एक सूत्र में जोड़ने के लिये ज्योतिर्मठ से यह साईकिल यात्रा ष्शूरू की गई है। हिमालय और सनातन धर्म के मूल्यों की रक्षा करने हेतु संदेष विष्व तक पहुचाना है। उन्होंने बताया स्पर्ष हिमालय पूर्व षिक्षा मंत्री भारत सरकार डॉ रमेष पोखरियाल निषंक जी की प्रेरणा से ष्शूरू किया गया है। स्पर्ष हिमालय का लक्ष्य हिमालय से जुड़े सभी हितधारकों को एक मंच पे लाने का है। साथ ही हिमालयी राज्यों में स्थानीय, सामाजिक-सांस्कृतिक, आर्थिक व पर्यावरण संबंधी महत्वपूर्ण, विष्वसनीय, आधिकारिक जानकारी को साझा करना और वितरित करना है। स्पर्ष हिमालय मिषन हिमालयीय विष्वविद्यालय के तत्वाधान में स्थापित एक गैर-लाभकारी माध्यम के रूप में क्षेत्र के विविध विकासात्मक मुद्दों को समाहित करेगा जिसमें विभिन्न विशयों (यथा, विज्ञान, कला, संस्कृति, सामाजिक, षिक्षा, प्रथाओं, ज्ञान आदि) क्षेत्रों (कृषि, वन, जल, उर्जा, पषुपालन, बागवानी, पर्यटन, आजीविका आदि) और प्रसंग (यथा सौंदर्यषास्त्र, योग, कलाकृतियों और आयुर्वेद, ध्याान आदि) सम्मिलित है। इसका उद्देष्य सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्वांतों के संबंध में आर्थिक हित और पारिस्थितकी अनिवार्यता के बीच संतुलन बहाल करने के लिये एक नये प्रतिमान का विकास करना है। सूचना प्रसारित करने के प्राथमिक उद्देष्य के साथ एक स्पर्ष हिमालय चैनल की स्थापना की गई है जिसमें जन जागरूकता एवं सार्थक और साक्ष्य आधारित जानकारी लोगो एवं समूहों को साझा की जा सके। इस चैनल द्वारा एक समूचा समृद्ध नेटवर्क के रूप में से विभिन्न हिमालयी क्षेत्रों की समकालीन घटनाओं एवं क्रिया कलापों पर कार्य करने के अपेक्षा की जाती है ताकि इस क्षेत्र में परिदृष्य, संसाधनों और लोगों की जीवनषैली के बारे में जन मानस को जागृत एवं सूचित किया जा सके। इस कार्यक्रम में ओम प्रकाष राणा जी th (Rare admiral, Brahmas missile), V.R.S. Rawat (Retired Adg, ICFRE), Shailendra singh negi (S.D.M. Dehradun), Ram singh Khatri, Sh. Hukum singh uniyal Ji, Dr. Rajesh Naithani, Sh. Gajendra ramola, Smt. Seema Sharma (CEO, Sparsh Himalaya) उपस्थित थे।

महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष पर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हैं विधानसभाओं में वृक्षारोपण व सफाई अभियान

0

अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा द्वारा मलिन बस्तियों में वृक्षारोपण व सफाई अभियान का कार्यक्रम किया गया l इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि महात्मा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष पर कांग्रेस द्वारा सभी विधानसभाओं व वार्डों में वृक्षारोपण व सफाई अभियान चलाया जा रहा है, पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण और सफाई की बहुत ही जरूरत है और यह कदम गंभीर बीमारियों से भी जनता को राहत दिलाने का कार्य करेगी l इस दौरान सभी साथियों ने बढ़-चढ़कर इस जनहित कार्य में प्रतिभाग लिया l इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र खन्ना, पार्षद निखिल कुमार, राजेंद्र बिष्ट,राजेश चौधरी, जहांगीर खान, हरि किशोर,अशोक शर्मा, नीरज नेगी, विकास नेगी, ओम प्रकाश,अमन सोडियाल, आशु पसपोला, राजकुमार, एजाज खान, राजेन्द्र सिंह, राजू, विनोद कुमार, वीरू, अमन रावत, नमन आदि मौजूद थे l

हरिपुर कला-रायवाला गंगा नदी मे बही 3 महिलाए हुई लापता SDRF टीम की खोज जारी।

0

दिनांक 03 अक्टूबर को प्रातः 04:49 पर थाना रायवाला से SDRF टीम को सूचना दी गई कि हरिपुर कला में 03 महिलाएं गंगा नदी में डूब गई हैं।

उक्त सूचना पर ढालवाला पोस्ट से SI चंदन सिंह की हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद SDRF टीम को स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि हरिपुरकलां स्थित गीता कुटीर घाट पर स्नान के लिये तीनों महिलाएं गई जो कि गंगा नदी में नहाते समय तेज बहाव मे बह गई।

तीनो महिलाएं कुसुम पत्नी श्री राजेश निवासी उम्र 36 खानपुरकलां सोनीपत, सीमा पत्नी नरेंद्र उम्र 34 निवासी पाद्ची सोनीपत व कुमारी नेहा पुत्री सतवीर उम्र 24 निवासी गढ़ीकेसरी सोनीपत, हरियाणा की निवासी है।

SDRF टीम द्वारा तीनो की सर्चिंग की जा रही है, अभी तक किसी का कुछ पता नही चल पाया है।

रानीखेत मार्ग पर कार दुर्घटना- SDRF,उत्तराखंड पुलिस ने किया युवक का शव बरामद

0

आज दिनाँक 03 अक्टूबर को प्रातः 02:21 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा सूचित किया गया कि बुझान के पास रानीखेत मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF,उत्तराखंड पुलिस की एक टीम पोस्ट सरियापानी व एक टीम पोस्ट खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीमो द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान लगभग 200 मीटर गहरी खाई में रेस्क्यू टीम को दुर्घटनाग्रस्त वाहन वैगनआर कार में एक युवक दिखाई दिया। युवक की मृत्यु हो गयी थी जिसकी पहचान नितिन कुमार s/o मनोज कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी अल्मोड़ा के रूप में हुई।

SDRF टीम द्वारा उक्त युवक के शव को रोप स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।