13.9 C
Dehradun
Sunday, March 15, 2026


Home Blog Page 364

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित

0

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2021 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in में देख सकते हैं। साथ ही उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट accounts.digitallocker.gov.in/signup पर क्लिक करें। इसके बाद आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम दर्ज करें। आधार कार्ड के अनुसार अपनी जन्मतिथि दर्ज करें। अपना लिंग उल्लिखित करें। अपना मोबाइल संख्या दर्ज करे। 6 अंकों का सुरक्षा पिन सेट करें। अपना ईमेल आईडी दर्ज करें। अपना आधार नंबर दर्ज करें। विवरण जमा करें वही हाईस्कूल का परीक्षाफल 99.09 प्रतिशत जबकि इंटरमीडिएट में 99.56 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

 

SDRF द्वारा रैंणी गांव, जोशीमठ में पुनःस्थापित किया गया अर्ली वार्निंग सिस्टम।

0

सेनानायक SDRF श्री नवनीत सिंह के दिशानिर्देशन तथा इंस्पेक्टर विनोद गौड के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा रैंणी गांव में पुनः अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित किया गया है।

मानसून काल के दौरान यदि किसी भी प्रकार से जलस्तर बढ़ता है तो ये अर्ली वार्निंग सिस्टम पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुँचते ही सूचना सायरन के माध्यम से आमजनमानस तक पहुँचा देंगे। इस अलर्ट सिस्टम से ऐसी स्थिति मैं नदी के आस पास के इलाकों को 5 से 7 मिनट में तुरंत खाली कराया जा सकता है।

ज्ञातव्य हो कि पूर्व में भी तपोवन आपदा के बाद प्रभावित क्षेत्रों में SDRF टीमो द्वारा अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित किया था जिसके सकारात्मक परिणाम मिले थे, इसकी उपयोगिता को देखते हुए पुनः इन्हें स्थापित किया गया है जिससे जलस्तर बढ़ने पर त्वरित कार्य करते हुए शीघ्रातिशीघ्र संबंधित क्षेत्र को खाली कराया जा सके।

 

SDRF टीम ने रैणी एवं अन्य संबंधित गांव के प्रधानों से भी समन्वय स्थापित किया है। इस बारे में SDRF की ये टीमें ग्रामीणों को जागरूक भी कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की

0

आज दिनांक: 30-07-2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत सी0एल0जी0 मैम्बर्स, स्थानीय पार्षदो, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निकट भविष्य में आयोजित होने वाले धार्मिक उत्सवों व अन्य कार्यक्रमों के सम्बन्ध में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के साथ चर्चा की गयी तथा सामाजिक सौहार्द व आपसी भाई-चारा बनाये रखने की अपील की,  साथ ही उपस्थित लोगों से अपेक्षा कि की धार्मिक उन्माद तथा लोगो की भावनाओ को भडकाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को अवगत करायें।

युवाओं के बीच में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर आपसी चर्चा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया कि जनपद पुलिस नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध बेहद सख्ती से कार्य कर रही है तथा थाना पुलिस, एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स व एसओजी की टीम द्वारा लगातार नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।  नशे के विरुद्ध जंग में पुलिस तथा आमजन को साथ खड़ा होना होगा, युवाओं को नशे के दलदल में फंसने से रोकने के लिए परिवार व शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है।  हमें बचपन से ही बच्चों को नशे के दुष्प्रभावो के संबंध में अवगत कराते हुए उन्हें सशक्त बनाना होगा।  किसी भी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है और यदि हमे एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना हैं तो नशे के विरुद्ध जारी इस जंग में हमें  युवाओं को आगे लाते हुए उनकी भागीदारी को बढ़ाना होगा।  इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के संबंध में भी जानकारी दी गई। वर्तमान में मानसून सीजन के दौरान जनपद में लगातार हो रही वर्षा से बिन्दाल व उसके आस-पास के क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर बढने व इससे रिहायशी इलाकों में जलभराव की स्थिति में जान-माल के नुकसान होने की सम्भावना के दृष्टिगत सभी लोगों से सतर्क रहने तथा नदियों की ओर न जाने की अपील की।  इसके अतिरिक्त छावनी क्षेत्र में रह रहे सभी व्यक्तियो से अपने यहां निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन कराने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु अवगत कराया।  इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित स्थानीय व्यक्तियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को स्थानीय जन समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए बिंदाल बस्ती क्षेत्र मे सत्यापन अभियान चलाने की मांग की,  जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित रूप से अभियान चलाकर लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दिये गये। उक्त गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी मसूरी, स्थानीय जनप्रतिनिधि/पार्षद, स्थानीय कारोबारी,  धार्मिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्ति व क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित रहे।

नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कैन्ट विधानसभा में पुस्ता ढहने से हुए नुकसान का जायजा लिया।

0

देहरादून 30 जुलाई
नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कैन्ट विधानसभा के गांधी ग्राम में कल्याण आश्रम पुल के पास पुस्ता ढहने से हुए नुकसान का जायजा लिया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने बताया कि कैन्ट विधानसभा के गांधी ग्राम में कल्याण आश्रम पुल के पास पुस्ता ढहने से काफी जानमाल का नुकसान हुआ है जिसका जायजा लेने नेता प्रतिपक्ष उत्तराखण्ड श्री प्रीतम सिंह पहुंचे तथा उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। श्री प्रीतम सिंह ने स्थानीय प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों को पीडित परिवारों को तात्कालिक राहत पहुंचाने के भी निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिस एवं अतिवृष्टि के कारण देहरादून महानगर के कई क्षेत्रों मे आवासीय मकानों के पास पुस्ता ढहने से जानमाल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां पर सुरक्षा के इंतजामात करने के भी निर्देश दिये।

इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने कहा कि पिछले कई सालों से इस क्षेत्र से भाजपा के विधायक चुनकर आ रहे हैं जिन्होंने क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया जिससे क्षेत्र में सडकों व नालियों के खस्ता हाल बने हुए हैं।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय शर्मा, वैभव बालिया, जगदीश धीमान, मुकेश चैहान, अनिल धीमान, दीपक धीमान, राम कपूर, शेखर कपूर, सुनील बांगा, महिपाल, राम बेटी, गुरबिन्दर सिंह, रोहित चैधरी, संजय बिन्दर, मनीष यादव, संजय बंसल, अमित जैन, दानिश कुरैशी, सुनील चैहान, दिलशाद, नूरजहां, तस्लीमा आदि उपस्थित थे।

राजपुर में जरुरतमंद लोगों को राशन वितरण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0

कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने आज शुक्रवार को राजपुर सुमन नगर स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जरुरतमंद लोगों को राशन वितरण किया l

कैबिनेट मंत्री ने सबको प्रणाम करते हुए कहा कि मैं आप लोगों के बीच इसलिए आता हूं क्योंकि आप लोग मेरे अपने हैं और आप लोगों ने ही मुझे विधायक तथा मंत्री बनाया है l साथ ही उन्होंने कहा कि यहां की महिलाएं मुझे राखी बांधती हैं और मैं यहां जन प्रतिनिधि के तौर पर नहीं, एक भाई के रूप में आप लोग के बीच आया हूं।

उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल में सब लोगो का रोजगार ठप हो गया है और ऐसे में जरूरी हो जाता है कि जनता के बीच जाकर उनकी हरसंभव मदद की जाए। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है और आप लोगों की सेवा मतलब भगवान की सेवा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझसे पहले यहां कांग्रेस के विधायक जनता के बीच नहीं आते थे मगर भाजपा का कोई कार्यकर्ता हो या देश का प्रधानमंत्री हो, हर कोई जनता के बीच जाता है क्योंकि वह आपका दुख दर्द समझते हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सड़को का संज्ञान लेने के बाद उन्होंने सड़को के निर्माण का आदेश दे दिया है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, मंजीत रावत, मोहित अग्रवाल, राहुल रावत, विशाल कुल्हान सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे l

उत्तराखंड टॉपर बनीं सताक्षी, 99.60 फीसदी अंक पाकर किया प्रदेश का नाम रोशन…

0

देहरादूनः सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों के रोल नंबर जारी करने के एक दिन बाद, अब सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। आज दोपहर 2 बजे परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्रों से अच्छा छात्राओं का प्रदर्शन रहा है।उत्तराखंड में ऋषिकेश की बेटी शताक्षी गुप्ता ने 99.60 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।

Satakshi Gupta

आपको बता दें कि शताक्षी के प्रेरणास्रोत उनके माता पिता और स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। शताक्षी की बड़ी कामयाबी हासिल करने से अभिभावकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं शताक्षी ने अब दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेकर अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने का मन बनाया है। उनकी कामयाबी पर हर कोई बधाई दे रहा है। गौरतलब है कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए इस साल 14.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट तय मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है।

CBSE बोर्ड रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए गए। सीबीएसई में 11.51 फीसदी छात्रों ने 90 फीसदी और उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं 5.37 फीसदी छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 अन्य आधिकारिक पोर्टल, results.nic.in, cbse.gov.in, cbse.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर (digilocker) एवं उमंग ऐप (UMANG App) पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं।

बड़ी खबर: आज २ बजे जारी होंगे सीबीएसई १२वी के रिजल्ट

0

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट आज (30 जुलाई) दोपहर 2 बजे जारी होगा। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर चेक कर सकेंगे। इस बात की जानकारी सीबीएसई ने ट्वीट कर दी।

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तैयार किया गया है। इसमें 10वीं और 11वीं के मार्क्स को 30-30 प्रतिशत वेटेज और 12वीं क्लास के इंटरनल एग्जाम को 40 प्रतिशत वेटेज दिया गया है। स्टूडेंट्स के 10वीं क्लास के 5 में से बेस्ट 3 पेपर्स के मार्क्स लिए गए हैं। इसी तरह 11वीं क्लास के भी बेस्ट 3 पेपर्स के नंबर लिए गए हैं। वहीं 12वीं क्लास में स्टूडेंट्स के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स लिए जाएंगे। जो छात्र रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें एग्जाम देने का मौका दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए कोरोना वायरस की स्थिति सामान्य होने का इंतजार करना पड़ेगा।

बरसाती गदेरा उफनाने से बद्रीनाथ हाइवे लामबगड़ में अवरूद्ध

0

गोपेश्वर, 30 जुलाई । चमोली में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास अचानक बरसाती नाला उफना गया है। जिससे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सेना के जवान आवागमन कर रहे थे। मार्ग को बंद होते देख भारतीय सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल दिया और बंद सड़क को खोलने का प्रयास कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते लामबगड़ में बड़े बड़े गड्ढे हो गये है। जिसमें भारतीय सेना के जवान पत्थर भरने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि बाद में एन एच के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अब मशीन से मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है। चमोली जनपद में लगातार हो रही बारिश से हाल बेहाल हो गए हैं नेशनल हाईवे पर जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं जिससे आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

भारी मात्रा में मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे नरेंद्रनगर के पास अवरुद्ध

0

नरेंद्रनगर, 29 जुलाई (स. ह.) : ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नरेंद्रनगर पीटीसी के पास धौड़ापानी में भारी मलबा गिरने के कारण के पास अवरुद्ध हो गया है। नेशनल हाईवे अवरुद्ध होने की सूचना पाते ही स्थानीय प्रशासन ने सड़क निर्माण एजेंसी को तत्काल मलवा हटाने के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार सायं 6.30 बजे हाइवे भारी मलबा आने के कारण बंद हो गया है। जिसे 1 घंटे के भीतर खुलवाने के प्रयास किये जायेंगे। जेसीबी मशीनें वंहा भेज दी गई है। डीडीएमओ बृजेश भट्ट ने बताया कि ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे भी भूस्खलन से तोताघाटी के पास बंद है।

SDRF ने गलाती धारचूला में डूबे युवक का शव किया बरामद

0

कल दिनाँक 28 जुलाई को समय संध्या 07:22 बजे SDM धारचूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गलाती, धारचूला में एक युवक गदेरे पर बने वैकल्पिक पूल को पार करते समय पैर फिसलने से गदेरे में गिर गया।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट धारचूला से SDRF रेस्क्यू टीम SI मनोहर कन्याल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुच कर सर्चिंग आरम्भ की गई। पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने व रात्रि होने के कारण उक्त युवक का पता नही चल पाया।

दिनाँक 29 जुलाई को प्रातः पुनः सर्चिंग ऑपरेशन आरम्भ किया गया, सर्चिंग के दौरान रेस्क्यू टीम द्वारा तेज बहाव के बीच अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रोप की सहायता से उक्त युवक का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिया गया।

 

उक्त युवक गोपाल सिंह पुत्र लाल सिंह, उम्र- 38 वर्ष, निवासी धामी गांव, गलाती, धारचूला का निवासी था जो अपने निजी कार्य के लिए धारचूला गया था जो शाम अपने घर वापिस आते समय तेज बहाव गदेरे में गिर गया।

रेस्क्यू टीम में SI मनोहर कन्याल, कांस्टेबल हरीश पांडेय, मनोज टोलिया, बालम सि