18.4 C
Dehradun
Wednesday, March 18, 2026


Home Blog Page 53

स्कूटी सवार को टक्कर मार कर लंबे समय से अधिक समय से लापता चल रहा वांछित अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने धर दबोचा, मा0 न्यायालय के समक्ष पेश होने के उपरान्त भेजा गया जेल*

0

 

*कोतवाली रुद्रप्रयाग पर पंजीकृत मु0अ0स0 36/24 धारा 279, 338, 427, 201 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*

रुद्रप्रयाग ।।रुद्रप्रयाग के तिलवाडा घनसाली मोटर मार्ग के मयाली के आगे इनोवा कार द्वारा स्कूटी सवार लोगो को टक्कर मार कर फरार चल रहे अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस नव गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है उक्त घटना 09-06-24 को वादी श्रीमती सोनी पत्नी श्री किशन निवासी डोईवाला, देहरादून द्वारा थाना हाजा आकर एक तहरीर दी कि दिनांक 18-05-2024 को वह अपने पति व बच्चों के साथ स्कूटी से मयाली से घनसाली की तरफ जा रहे थे समय करीब सांय 5 बजे वाहन संख्या PB 07Y 1761 इनोवा द्वारा उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें उनके पति किशन के पैर में फ्रैक्चर हो गया था।
उनकी तहरीर के आधार पर दिनांक 09-6-2024 को कोतवाली रुद्रप्रयाग पर अभियोग जुर्म धारा 279, 338, 427 आईपीसी बनाम अज्ञात वाहन चालक PB 07Y 1761 पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी। विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त द्वारा विवेचना में सहयोग न करने के कारण अभियुक्त के विरुद्ध दिनांक 26-11-2024 को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मा0 न्यायालय से वारण्ट प्राप्त कर बार-बार दबिश दी गई लेकिन अभियुक्त गिरफ्तारी से छिपता रहा।
अभियुक्त द्वारा साक्ष्य को मिटाने के लिए अपनी पत्नी श्रीमती मधु के साथ मिल कर उक्त वाहन का ग्राम पतरन, जिला पटियाला, पंजाब में कबाड़ी को बेच का कटवाना प्रकाश में आया। जिसमें धारा 201 आईपीसी की बढ़ोतरी कर अभियुक्त की पत्नी का नाम भी अभियुक्त की श्रेणी में जोड़ा गया ।
दिनांक 03-02-2025 को मा0 न्यायालय से अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 की कार्यवाही कर फरार की उद्घोषणा की गई व मा0 न्यायालय से दिनांक 27-3-2025 को धारा 83 सीआरपीसी की कार्यवाही किए जाने व अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु हेतु दबिश दी गई। अभियुक्त जसवीर सिंह बेदी पुत्र रघुवीर सिंह बेदी , निवासी मकान नंबर 127/15 गली दसांडा सिंह वाली, ग्राम पट्टी, थाना पट्टी, जिला तरन तारन, पंजाब उम्र 38 वर्ष जो कि अभियोग पंजीकृत होने की तिथि से ही लगभग 1 साल से फरार चल रहा था को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर आज मा0 न्यायालय में पेश किया गया जहां से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेजा गया है।

*सोशल मीडिया सैल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग।*

मिलावटखोरों पर सख्त धामी सरकार, मुख्य सप्लायर और दुकानदारों पर केस दर्ज, एफडीए की बड़ी कार्रवाई।

0

*कुट्टू के आटे से हुई फूड पॉइजनिंग से 100 से अधिक लोग बीमार, सभी की हालत स्थिर, अगले 24 घंटों में सभी को अस्पतालों से दे दी जायेगी छुट्टी- डाॅ आर राजेश कुमार*

नवरात्र के दौरान देहरादून में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से 100 से भी अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित हुए। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और अगले 24 घंटे में अधिकांश मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत के निर्देशों के बाद खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों के साथ देहरादून और आसपास के इलाकों में दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में ताबड़तोड़ छापेमारी चलाया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कराये गये हैं।

*कुट्टू का आटा सप्लायर का गोदाम सील, केस दर्ज*
आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) डा. आर राजेश कुमार ने कहा आज सुबह सूचना मिली कि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज और कोरोनेशन अस्पताल में मरीज भर्ती किए गए हैं। मरीजों के परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि इन सभी ने कुट्टू के आटे से बनी सामग्री का सेवन किया था, जिसके बाद उन्हें फूड पॉइजनिंग के गंभीर लक्षण दिखाई देने लगे। जांच के दौरान पाया कि मरीजों के परिवारों ने अलग-अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा था, लेकिन सभी आटे का स्रोत सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) और विकासनगर (देहरादून) से जुड़ा हुआ था।

*मुख्य सप्लायर और जिम्मेदार दुकानदारों की पहचान*
जांच में सामने आया कि कुट्टू के आटे की आपूर्ति निम्नलिखित प्रतिष्ठानों द्वारा की गई थी:
1. मेसर्स श्री गोविंद सहाय शंकर लाल – यह प्रतिष्ठान सहारनपुर (उ.प्र.) से कुट्टू का आटा सप्लाई कर रहा था।
2. विकास गोयल चक्की – यह चक्की मोग्गंज जामा मस्जिद के पास, थाना कोतवाली शहर, सहारनपुर (उ.प्र.) में स्थित है, जहां कुट्टू का आटा पिसा गया था।
3. Laxmi Trading, Sangam Vihar, Bhojwala Road, Vikasnagar, Dehradun – यह प्रतिष्ठान देहरादून में कुट्टू के आटे का मुख्य वितरक था। इसका गोदाम मेट्याला अकबरी मस्जिद, देहरादून के पास स्थित है।

*मुख्य संचालक* :
शीशपाल चीतान पुत्र शोभा राम–Laxmi Trading, विकासनगर, देहरादून

*खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन*
जांच में पाया गया कि FSSAI (भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण) के निर्देशों और गाइडलाइन्स के विपरीत इन प्रतिष्ठानों ने मिलावटी कुट्टू का आटा सप्लाई किया था, जिससे 84 लोगों की जान जोखिम में पड़ गई।

*एफआईआर दर्ज, सैंपल लिए गए और गोदाम सील*

घटना की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई की:
✅ मुख्य सप्लायर Laxmi Trading के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
✅ गोदाम को सील कर दिया गया।
✅ संदिग्ध कुट्टू के आटे के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया।
✅ सहारनपुर स्थित चक्की और दुकान की भी जांच की जा रही है।
✅ आगामी दिनों में अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई जारी रहेगी।

*यूपी के फूड कमिश्नर को पत्र*
आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि खाद्य विभाग लगातार तीन महीने वस्तुओं के सैंपल ले रहा था और छापेमारी अभियान भी चला रहा था। इस संबंध में यूपी के फूड कमिश्नर को भी 15 दिन पहले एक पत्र लिखा था कि मिलावटखोरों पर कार्रवाई करें क्योंकि अधिकांश मिलावटी उत्पाद यूपी से उत्तराखंड आते हैं।

*टोल फ्री नंबर 1800-180-4246 पर दर्ज कराएं शिकायत*
खाद्य आयुक्त डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि जिला अभिहीत अधिकारी मनीेष सिंह की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि खुले या संदिग्ध कुट्टू के आटे का सेवन न करें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर ही खरीदारी करें। कुट्टू का आटा खरीदते समय प्रमाणित दुकानों से ही खरीदें। यदि किसी खाद्य पदार्थ के सेवन के बाद अस्वस्थ महसूस करें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मिलावटी आटे की जानकारी टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-4246 पर दें।

*24 घंटे में अधिकांश मरीजों को अस्पताल से छुट्टी*
स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) डा. आर राजेश कुमार ने दून मेडिकल काॅलेज अस्पताल और कोरोेनेशन अस्पताल का दौरा किया और मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने फूड पॉइजनिंग से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी और चिकित्सकों को बेहतर इलाज और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अनावश्यक रूप से मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर न किया जाए। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और अगले 24 घंटे में अधिकांश मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान के तहत 05 पेटी अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार, शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन हुआ सीज।

0

रुद्रप्रयाग।।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में आज  31/03/2025 को कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित 01 अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र स्व0 श्री देवी सिंह निवासी न्यालसू कोतवाली सोनप्रयाग जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर मुoअ०सं० 05/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार UK 13 A1688 को सीज किया गया है।

 

 

भीषण सड़क हादसे में दो शिक्षकों सहित तीन लोगों की मौत।

0

टिहरी- चम्बा से कोटी कालोनी सड़क मार्ग के जाख के पास एक आल्टो कार खाई में जा गिरी। जिसमे तीन लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है,बताया जा रहा है कि यह तीनों शिक्षक थे, जिनमें 2 पुरूष व 1 महिला थी।

उत्तराखंड में फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा टिहरी में हुआ है। जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। फिलहाल, रेस्क्यू अभियान जारी है।जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर जाख के पास एक हुआ है। जहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग ऋषिकेश से आ रहे थे,तभी हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों शिक्षक थे जो हादसे का शिकार हुए हैं। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है जिनके द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। यह कार खाई से लुढ़कते हुए नदी में जा गिरी। हादसे के बाद कार चकनाचूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार काफी रफ्तार में थी। पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर रेस्क्यू अभियान में जुटी है।

उत्तराखण्ड में अवैध खनन पर गरमाई सियासत,भाजपा सांसद ने कहा ”शेर कभी कुत्तों का शिकार नहीं करते”

0

उत्तराखंड-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खनन को लेकर अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला है. हाल ही में संसद में अवैध खनन का मुद्दा उठाने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अब एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा, “शेर कभी कुत्तों का शिकार नहीं करते.” उनके इस बयान के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है।त्रिवेंद्र सिंह रावत का यह बयान खनन सचिव बृजेश कुमार संत के उस दावे के बाद आया है, जिसमें संत ने कहा था कि उत्तराखंड में पिछले 25 वर्षों में इस साल सबसे अधिक खनन राजस्व प्राप्त हुआ है. ब्रजेश कुमार संत ने आंकड़े पेश करते हुए कहा था कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य को खनन से लगभग 1100 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो कि राज्य के गठन के बाद का अब तक का सर्वोच्च आंकड़ा है।

बड़े पैमाने पर अवैध खनन- पूर्व सीएम⤵️

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुछ दिन पहले संसद में अवैध खनन का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है. उन्होंने सरकार से सवाल किया था कि इस खनन पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं. रावत का आरोप था कि अवैध खनन के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन सरकार इस पर सख्ती नहीं बरत रही।

इस पर खनन सचिव बृजेश कुमार संत ने बयान जारी कर दावा किया था कि खनन से होने वाला राजस्व पिछले वर्षों की तुलना में इस साल सबसे अधिक रहा है. उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए सरकार ने टेक्नोलॉजी और टास्क फोर्स का सहारा लिया है, जिससे चोरी का खनन रुका है और राजस्व में इजाफा हुआ है. संत ने कहा, “आज तक जब भी वित्त विभाग ने टारगेट दिया, हमने उसे न केवल पूरा किया, बल्कि 200 करोड़ रुपये ज्यादा सरप्लस राजस्व जुटाया.”

क्या बोले थे खनन सचिव⤵️

बृजेश कुमार संत ने ट्रकों के रात में चलने को लेकर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि स्टोन क्रेशरों से निकलने वाला माल वैध रूप से वेद जे प्रपत्र (माल ढुलाई का प्रमाण पत्र) के साथ ही निकलता है. उन्होंने कहा, “रात में ट्रकों के चलने का कारण अवैध खनन नहीं बल्कि यातायात का दबाव कम करना है.” दिन में तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की आवाजाही के कारण ट्रकों का निकलना मना है, ताकि हादसों की संभावनाएं कम रहें।

खनन सचिव के इस बयान के बाद जब दिल्ली में एक निजी चैनल की पत्रकार ने त्रिवेंद्र रावत से इस मुद्दे पर सवाल किया तो उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा, “शेर कभी कुत्तों का शिकार नहीं करते.” उनके इस बयान को सीधे तौर पर खनन सचिव संत पर हमला माना जा रहा है. हालांकि, रावत ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका बयान अधिकारियों पर तंज माना जा रहा है।

सरकार के दावे खोखले- पूर्व सीएम⤵️

त्रिवेंद्र रावत के बयान के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ही सरकार की पोल खोल रहे हैं, जिससे साफ हो गया है कि उत्तराखंड में खनन माफिया हावी है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेता ही सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं, इससे साफ है कि सरकार के दावे खोखले हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री के बयान के बाद भाजपा में भी हलचल है. त्रिवेंद्र सिंह रावत का लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर होना पार्टी के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. भाजपा नेताओं का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है. त्रिवेंद्र सिंह रावत और खनन सचिव के इस विवाद के बाद अब अवैध खनन का मुद्दा और गरमा गया है. राज्य में विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

वहीं, भाजपा के भीतर भी त्रिवेंद्र सिंह रावत की नाराजगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. उत्तराखंड में अवैध खनन पर मचे इस राजनीतिक बवाल से साफ है कि आगामी दिनों में यह मुद्दा सियासी रूप से और गर्माएगा. त्रिवेंद्र सिंह रावत की बयानबाजी और कांग्रेस के हमले से भाजपा की स्थिति असहज होती दिख रही है. खनन को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच सियासी टकराव आने वाले समय में और तेज हो सकता है

पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी ने किया थाना ऊखीमठ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।

0

रुद्रप्रयाग।पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने जनपद के थाना ऊखीमठ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। थाने पर नियुक्त सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार करने के उपरान्त थाना ऊखीमठ को आवंटित शस्त्रों का निरीक्षण किया गया तो पाया कि थाने को आवंटित शस्त्रों का रख रखाव व साफ सफाई उचित ढंग से की गयी है, शस्त्रों के की बुनियादी एवं उनके संचालन के बारे में मौजूद पुलिस बल से जानकारी ली गयी तत्पश्चात परिसर के अनावासीय भवनों, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, भोजनालय, व कर्मचारी बैरक का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया कि बैरकों की साफ सफाई सही ढंग से की गयी है व कर्मचारियों द्वारा अपने निजी व सरकारी सामग्री को तरीके से बैरकों में बनी रैकों में रखा गया है एवं साफ सफाई संतोषजनक की गयी है। भोजनालय की साफ सफाई भी सही ढंग से की गयी, फिर भी और अच्छे ढंग से साफ-सफाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा समस्त रजिस्टरों व अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया गया। समस्त पत्रावलियों व अभिलेखों का रख रखाव सही पाया गया। कार्यालयी अभिलेख सही ढंग से व्यवस्थित किये गये हैं। रजिस्टरों को लगातार व्यवस्थित रखने एवं सभी प्रविष्टियां समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर मौजूद आपदा उपकरणों के बारे में एवं उनके प्रयोग के बारे में नियुक्त कर्मियों से गहनता से पूछताछ के गयी एवं उनको प्रयोग करा कर भी देखा गया। जनपद में नियुक्त एसडीआरएफ से समन्वय बनाते हुए सभी उपकरणों के जानकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। अन्त में थाने पर नियुक्त पुलिस बल का सम्मेलन भी लिया गया, उपस्थित पुलिस बल का मनोबल बढाते हुए ड्यूटी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इस वर्ष की श्री केदारनाथ यात्रा हेतु अभी से तैयारी की दशा में रहने हेतु निर्देशित किया गया।

 

सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा अगस्तमुनि खेल मैदान में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 2000 से अधिक नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य लाभ।

0

सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी की मौजूदगी में स्थानीय जनता ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से लिया स्वास्थ्य लाभ*

*680 लोगों को निःशुल्क नजर के चश्मे वितरित किए गए*

*सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन के तत्वावधान में आई.एच.एल.डी. दिल्ली एवं राज्य के मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सकों ने मरीजों को दिया परामर्श*

अगस्त्यमुनि।।जनपद रुद्रप्रयाग में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन के तत्वावधान में आई एच एल डी दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अगस्त्यमुनि खेल मैदान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में न केवल मरीजों की निःशुल्क परामर्श दिया गया, बल्कि विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें भी निःशुल्क संपन्न कराई गईं। इस दौरान फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी ने अपने हाथों से जरूरतमंद मरीजों को व्हीलचेयर और कम सुनने वाले मरीजों को श्रवण यंत्र प्रदान किए। फाउंडेशन द्वारा वितरित किए गए सभी उपकरण निःशुल्क थे, जिससे समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक मदद उपलब्ध हो सके। शिविर में 2000 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें फिजिशियन द्वारा 322, मेडिसिन विभाग द्वारा 316, आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा 129, होम्योपैथिक चिकित्सक द्वारा 47 और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 95 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा, 680 लोगों को निःशुल्क नजर के चश्मे भी वितरित किए गए।

*स्वास्थ्य शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ*

शिविर की शुरुआत फाउंडर ट्रस्टी एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती गीता धामी ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने माहौल को और अधिक हर्षोल्लासपूर्ण बना दिया।श्रीमती गीता धामी ने स्वास्थ्य शिविर में आए स्थानीय लोगों से उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यह शिविर आई एच एल डी दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग से आयोजित किया गया, जो शिविर में आए मरीजों की निःशुल्क जांच कर रहे हैं।

*30 मार्च को जखोली में लगेगा अगला शिविर*

श्रीमती धामी ने बताया कि 30 मार्च रविवार को जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली में भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिल्ली से आए विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों और नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना से प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है।

*विधायक रुद्रप्रयाग ने जिले में नर्सिंग कॉलेज के लिए दिया धन्यवाद*

रुद्रप्रयाग जनपद के विधायक भरत सिंह चौधरी ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर सेवा संकल्प धारीणी फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस शिविर से जनता को बहुत लाभ मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने जनपद रुद्रप्रयाग को नर्सिंग कॉलेज की सौगात दी है, जिससे स्थानीय छात्र-छात्राएं मेडिकल क्षेत्र में जाकर जनता की सेवा कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जनपद में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बड़ी संख्या मौजूद है, जो जनता की सेवा में तत्पर हैं। सरकार द्वारा डायलिसिस की सुविधा भी मरीजों को दी जा रही है, साथ ही अस्पताल तक लाने और ले जाने की निःशुल्क व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।

*विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने की मरीजों की जांच*

इस दौरान आई एच एल डी दिल्ली से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. अनिल प्रसाद भट्ट (डीएम नेफ्रोलॉजी, एचओडी नेफ्रोलॉजी यूनिट), डॉ. आशुतोष (डीएम कार्डियोलॉजिस्ट, एचओडी कार्डियोलॉजी और कार्डियक साइंस), डॉ. मनीष शर्मा (डीएनबी, डीटीसीडी, ईडीएआरएम, एफसीसीएस, एचओडी पल्मोनोलॉजी, क्रिटिकल केयर और लंग ट्रांसप्लांट), डॉ. देवांश (एमबीबीएस, एमडी फिजिशियन), डॉ. नितेश शुक्ला (एमडी मेडिसिन), डॉ. सिंधुरा केपी (ईएनटी), डॉ. दिशांत डबास (एचओडी हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट यूनिट) शिविर में मौजूद रहे। इसके साथ स्वास्थ्य शिविर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत प्रशासक अमरदेई शाह, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुमन तिवारी, भाजपा नेत्री ऐश्वर्या रावत, जयदीप बर्थवाल, विक्रम नेगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

 

100 ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी 32वें स्थान पर।

0

*प्रतिष्ठित समाचार पत्र इंडियन एक्स्रपेस ने जारी की साल 2025 की रैंकिंग*

प्रतिष्ठित समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस की ओर से जारी 100 सर्वाधिक ताकतवर भारतीय हस्तियों की लिस्ट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 32वीं रैंक हासिल हुई है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी पिछले साल 61वें स्थान पर थे, इस तरह मुख्यमंत्री की रैंक में जबरदस्त उछाल आया है।

*रैंकिंग का आधार*
*यूसीसी – अन्य राज्यों के लिए बनी ब्ल्यू प्रिंट*
इंडियन एक्सप्रेस ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की शानदार रैंकिंग के लिए उनके पिछले एक साल के कार्यकाल को आधार बनाया है। जिसमें उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने को सबसे महत्वूपर्ण कदम बताया गया है। अखबार के मुताबिक उत्तराखंड समान नागरिक संहिता अन्य राज्यों के लिए ब्ल्यू प्रिंट की तरह काम कर रही है, इसके बाद, गुजरात ने भी अपने यहां समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी का गठन कर लिया है।

*राजनैतिक स्थिरता* – इंडियन एकसप्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य में राजनैतिक स्थिरता कायम करने का भी श्रेय दिया है। अखबार के मुताबिक उत्तराखंड में 2017 से 2022 के बीच तीन- तीन मुख्यमंत्री बने, लेकिन अब पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में राजनैतिक स्थिरता लौट आई है। अखबार ने राष्ट्रीय खेलों के जरिए उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की तारीफ की है।

*चुनावी सफलता*- अखबार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काम काज का मूल्यांकन करते हुए कहा है कि, उनके नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनाव और स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार सफलता हासिल की है, अब उनका लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव है।

*इसलिए महत्वपूर्ण है लिस्ट*
इंडियन एक्स्रपेस समूह हर साल देश के 100 ताकतवर लोगों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें राजनीति, लोक प्रशासन, उद्योग- कारोबार, सिनेमा, खेल सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को उनके कार्यों और इसके असर के आधार पर रैंकिंग प्रदान की जाती है। इस साल की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रथम स्थान पर रखा गया है। दूसरे स्थान पर गृहमंत्री अमित शाह, चौथे स्थान पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को रखा गया है। साथ ही उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अड़ानी, जय शाह, एनएसए अजित डोभाल, शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, क्रिकेटर रोहित शर्मा, विराट कोहली, दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय, अल्लू अर्जुन, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन सहित यूपी, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई विपक्षी नेताओं को स्थान प्रदान किया गया है।

*धामी सर्वाधिक युवा प्रभावशालियों में*
अखबार की लिस्ट में 49 वर्षीय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 32वां स्थान प्रदान किया गया है। इस लिस्ट में 50 वर्ष से कम उम्र की बहुत कम राजनीतिक हस्तियां हैं जिनमें सीएम धामी भी हैं।

तीन दिवसीय बडमा महोत्सव का रंगारग कार्यक्रमों के साथ समापन।

0

विधायक भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया मेले का शुभारंभ।
विकासखंड जखोली के अंतर्गत बडमा क्षेत्र में थाती दिग्धार में तीन दिवसीय कृषि पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले का आयोजन किया गया।। मेले के अंतिम दिवस पर विधायक श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मेला अध्यक्ष श्री विशम्भर सिंह रावत द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया। मेले में सहयोग देने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति एवं स्थानीय जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा बडमा क्षेत्र में मेले के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढने मौका मिले।उन्होंने का की मेले हमारी संस्कृति की पहचान है, जो हम सबको आपस मे जोड़े रखते है। उन्होंने मेले के आयोजन के लिए उन्होंने हर सम्भव सहयोग देने कहा गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तकनीकी वजह से दिग्धार में सैनिक स्कूल नहीं बन पाया। परन्तु मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व हमारी सरकार ने यहाँ वैटनरी मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की। जिसके लिये शासन स्तर पर कार्यवाही जारी है। यह प्रदेश का दूसरा वैटनरी मेडिकल कॉलेज बनेगा। जो इस क्षेत्र और जिले के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा की क्षेत्र के विकास के लिए जो भी महत्वपूर्ण कार्य होंगे उनको शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। मेले के अंतिम दिवस पर स्कूली बच्चों एवं स्थानीय महिलामंगल दलों द्वारा एव स्थानीय कलाकारों द्वारा अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मेले के अध्यक्ष श्री विशंभर रावत, सरंक्षण वीरेंद्र बुटोला, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा बुटोला चौहान, प्रदीप रावत, जगदीश नेगी, कालीचरण रावत, किशोर रौथाण, सुधीर रौथाण विपिन रौथाण अन्य लोग उपस्थित रहे।

आनंद बर्धन होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्य सचिव,आदेश हुए जारी।

0

उत्तराखंड-

आनंद बर्धन होंगे उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव।

01 अप्रैल से शुरू होगा कार्यकाल।

राधा रतूड़ी ही अभी उत्तराखंड की मुख्य सचिव।

आनंद बर्धन अभी है एसीएस के पद पर ।

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे आदेश जारी होते ही उन्होंने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात की। सरकार ने आज नये मुख्य सचिव को लेकर आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को खत्म हो रहा है।

आनंद वर्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उत्तराखंड की नौकरशाही में वह मौजूदा समय में सबसे वरिष्ठ अधिकारी है। वरिष्ठता के क्रम के आधार पर उनको मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिली है। वह 2027 में रिटायर हो रहे हैं । बता दें कि आईएएस आनंद वर्धन अभी तक अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। नये आदेश के अनुसार 01 अप्रैल से वह मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।

धामी सरकार ने सीनियर आईएएस आनंद वर्धन को मुख्य सचिव बनाने जाने को लेकर आदेश जारी किया है। जिसमें लिखा है, ‘शासन द्वारा कार्यहित में आपको दिनांक एक अप्रैल, 2025 से मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन के पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है।