17 C
Dehradun
Thursday, March 19, 2026


Home Blog Page 64

बोर्ड परीक्षाओ को देखते हुए जनपद रुद्रप्रयाग के पट्टी बडमा महोत्सव अग्रिम तिथि तक स्थगित ।

0

रुद्रप्रयाग ।। पट्टी बडमा कृषि पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव विशेष परिस्थितियों को मध्य नजर रखते हुये वर्तमान नियत तिथी दिनांक 12,13,14,फ़रवरी 2025 जो पट्टी बडमा मेला महोत्सव समिति के पदादिकारियों द्वारा सर्वसहमति से तय हुयी थी उसको अग

अग्रिम तिथि तक परिषदीय बोर्ड परीक्षा परीक्षार्थियों के बोर्ड परीक्षा को छात्र हित में ध्यान रखते हुये एवं वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में कृषि कार्य में ग्रामीण कृषकों की व्यस्तता को भी महत्वपूर्ण समझते हुये मेला समिति ने उक्त महोत्सव की तिथि में परिवर्तन का फैसला लेना उचित समझा, मेला समिति की दिनांक 04-02-2025की बैठक में मेले के आयोजन से स्थानीय बोर्ड परीक्षार्थियों का ध्यान पठन पाठन हे विचलित नहो इसलिए पटटी बडमा महोत्सव को बोर्ड परीक्षा संपन्न तक होने तक आगे बढाने का फैसला लिया मेला समिति के अध्यक्ष विशम्बर रावत एवं संरक्षक बीरेंद्र बुटोला ने सह सचिव कालीचरण रावत ने संयुक्त बयान जारी करते हुये बताया कि पट्टी बडमा महोत्सव के लिए जो समय आगे होने से मिलेगा उसमें मेले की रूपरेखा को और भी व्यापक स्तर से बनाया जायेगा इस बीच के समय में क्षेत्रीय महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति को तैयारी करने का भी मौका मिलेगा और मेला समिति ने तय किया कि अग्रिम तिथि के लिए जल्द बैठक आहूत होगी जिसमें नयी मेला तिथि की घोषणा होगी

ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सम्राट होटल के पास बलोरो पिकप दुर्घटनाग्रस्त।

0

ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सम्राट होटल के पास आज सभ 4 बजे के आस पास रुद्रप्रयाग की और आ बलोरो पिकप सड़क से 300 मीटर नदी के किनारे जा गिरी ,पिकप वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार होने बताए जा रहे हैजिनका रेस्क्यू गतिमान है। जिलाआपदा प्रवंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार का कहना है कि विनय अवगत कराना है कि 04:12 AM बजे पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सम्राट होटल के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है।

प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल SDRF/DDRF टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटाना स्थल पर सर्च के दौरान पाया गया कि जिसमें गाड़ी संख्या UP 20 BT 2690 , सड़क से लग भग 300 mtr नीचे गहरी खाई में गिरी है ड्राइवर सहित दो लोग सवार थे । घटनास्थल पर घटनास्थल पर जिनका रेस्क्यू कार्य गतिमान है

उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल के पहले दिन ताइक्वांडो में पांच पदक जीते।

0

देहरादून।

उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल के पहले दिन ताइक्वांडो में पांच पदक जीते

मिलम हॉल, मानसखंड खेल परिसर, हल्द्वानी में हुआ, जहां देशभर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।

पहले दिन के रोमांचक क्योर्गी मुकाबलों में एथलीटों ने अपनी फुर्ती, ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए कड़ा संघर्ष किया।

महिला क्योर्गी स्पर्धाओं में गुजरात की तविशा ककड़िया ने अंडर-46 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता,

उत्तराखंड की विशाखा साह ने रजत पदक हासिल किया।

अंडर-57 किग्रा वर्ग में उत्तराखंड की पूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया,

महाराष्ट्र की शिवानी लाला भिलारे ने रजत पदक जीता।

अंडर-73 किग्रा वर्ग में चंडीगढ़ की इतिशा दास ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि तेलंगाना की पयम हर्षप्रधा ने रजत पदक प्राप्त किया।

पुरुष क्योर्गी स्पर्धाओं में भी जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले।

अंडर-54 किग्रा वर्ग में सर्विसेज के अंकित मेर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंडर-68 किग्रा वर्ग में सर्विसेज के ही नवीन ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

अंडर-87 किग्रा वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें सर्विसेज के शशांक सिंह पटेल ने स्वर्ण पदक जीता।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने कई श्रेणियों में प्रभावी प्रदर्शन कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

राज्य के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया और यह साबित किया कि उत्तराखंड में ताइक्वांडो खेल तेजी से आगे बढ़ रहा है।

38वें राष्ट्रीय खेल में ताइक्वांडो स्पर्धा ने पहले ही दिन रोमांचक मुकाबलों और उल्लेखनीय प्रदर्शनों के साथ खेल प्रेमियों को उत्साहित कर दिया है।

जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ेगी, विभिन्न खेलों में और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

उत्तराखंड मौसम अपडेट- उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की मौसम विभाग ने जताई संभावना।

0

उत्तराखंड ।उत्तराखंड में मौसम मे एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल की माने तो पश्चिम विक्षोप सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 4 फरवरी को उच्च हिमालय क्षेत्र में 3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले इलाकों में बिजली चमकने के साथ गर्जना की संभावना है.जबकि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उधम सिंह नगर और नैनीताल में हल्की बारिश हो सकती है। 5 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा लेकिन 6 फरवरी के बाद मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में मौसम शुष्क रहने से मैदान से पहाड़ तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को देहरादून समेत पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे अधिक गर्म मुक्तेश्वर रहा, यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री इजाफे के साथ 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

केदारनाथ में बनने जा रहा दुन‍िया का सबसे लंबा रोपवे अब 30 म‍िनट में रुद्रप्रयाग से भोलेबाबा के दरबार पहुंचेंगे भक्त।

0

रुद्रप्रयाग-अब भक्‍तगण केदारनाथ बाबा के दर्शन को रोपवे से भी जा सकेंगे। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। पहले चरण में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक 9.7 किमी लंबे रोपवे का निर्माण होना है। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई हैं। इसके लिए 956 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। निविदा स्वीकृत होते ही जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

केदारनाथ धाम को रोपवे से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक 9.7 किमी लंबे रोपवे का निर्माण होना है। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई हैं। रोपवे का निर्माण होने से केदारनाथ धाम आने वाले देश-विदेश के लाखों तीर्थ यात्रियों की राह आसान हो जाएगी।वर्तमान में केदारनाथ जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को गौरीकुंड से केदारनाथ तक 16 किमी की खड़ी चढ़ाई तय करनी पड़ती है। रुद्रप्रयाग जिले में समुद्रतल से 11,657 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम के लिए सोनप्रयाग से 13 किमी लंबे रोपवे का निर्माण प्रस्तावित है।

दो चरणों में पूरा होगा काम⤵️

यह कार्य दो चरणों में पूरा होना है। पहले चरण में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम को जोड़ा जाएगा, जबकि दूसरे चरण में सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच 3.3 किमी हिस्सा रोपवे से जुड़ेगा। इसके लिए 956 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। निविदा स्वीकृत होते ही जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

पूरी की जा चुकी हैं औपचार‍िकताएं⤵️

हवाई व भूमिगत सर्वे समेत सभी औपचारिकताएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। रोपवे के लिए सोनप्रयाग व केदारनाथ धाम में प्रमुख स्टेशन बनाए जाएंगे, जबकि गौरीकुंड, चीरबासा व लिनचोली में सब स्टेशन होंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने रोपवे निर्माण की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड को सौंपी है।

बीते दो वर्ष से 15 लाख से अधिक तीर्थयात्री हर यात्रा सीजन में केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में घोड़ा-खच्चर व डंडी-कंडी से पहुंचते हैं। लेकिन पैदल जाने वाले बुजुर्ग, बच्चों व महिला तीर्थ यात्रियों को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धाम को रोपवे से जोड़ने की परियोजना को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया। रोपवे के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

जल्‍द शुरू होगा न‍िर्माण कार्य⤵️

रुद्रप्रयाग के ज‍िलना पर्यटन अध‍िकारी राहुल चौबे ने बताया क‍ि रोपवे के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी हैं। उम्मीद है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रोपवे लगने के बाद तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम पहुंचने में महज 30 मिनट लगेंगे, जबकि वर्तमान में पैदल जाने वाले यात्रियों को सात से आठ घंटे या इससे अधिक समय भी लग जाता है।

उत्तराखंड में फर्जीवाड़े पर लगाम,अब निरस्त होंगे ये आयुष्मान कार्ड।

0

उत्तराखंड (देहरादूनउत्तराखंड में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े पर कड़ी लगाम लगाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने नई व्यवस्था लागू की है। अब आयुष्मान कार्ड केवल उन्हीं लोगों के लिए मान्य होंगे जिनका राशन कार्ड खाद्य विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित होगा।

इस कदम का उद्देश्य उन लोगों को लाभ से बाहर करना है जिनका राशन कार्ड फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बना था या जिनका राशन कार्ड हाल ही में निरस्त किया गया था।

दरअसल, उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य है। लेकिन खाद्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक बड़े अभियान के दौरान लगभग एक लाख लोगों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए थे, जिनकी वार्षिक आय पांच लाख रुपए से अधिक थी। हालांकि, ये लोग पहले ही अपने निरस्त राशन कार्ड के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनवा चुके थे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे थे।

अब राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने उन लोगों के आयुष्मान कार्ड की सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनका राशन कार्ड खाद्य विभाग के पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे लोगों के आयुष्मान कार्ड को निरस्त किया जा रहा है ताकि केवल पात्र लोग ही योजना का लाभ उठा सकें।

इससे पहले 25 दिसंबर 2018 को उत्तराखंड सरकार ने अटल आयुष्मान योजना की शुरुआत की थी, और अब तक लगभग 54 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें से करीब 12.5 लाख लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। सरकार ने इस योजना के तहत अब तक लगभग 2300 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। स्वास्थ्य प्राधिकरण की इस पहल से राज्य में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े को रोकने और गरीब व पात्र लोगों को ही लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

आगामी 4 मई,प्रातः 6:00 बजे खुलेंगे भगवान बद्रीनाथ के कपाट, 22 अप्रैल को नरेंद्र नगर के राजमहल में भगवान बद्री विशाल के अभिषेक के लिए पिरोया जाएगा तिलों का तेल।

0

*आगामी 4 मई,प्रातः 6:00 बजे खुलेंगे भगवान बद्रीनाथ के कपाट, 22 अप्रैल को नरेंद्र नगर के राजमहल में भगवान बद्री विशाल के अभिषेक के लिए पिरोया जाएगा तिलों का तेल*

* धरती पर बैकुंठ धाम कहे जाने वाले भगवान बद्री विशाल के कपाट,श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ आगामी 4 मई को प्रातः 6:00 बजे खोल दिए जाएंगे, जबकि भगवान बद्री विशाल के अभिषेक और अखंड ज्योति के लिए, नरेंद्र नगर के राजमहल में आगामी 22 अप्रैल को सुहागन महिलाओं द्वारा राजमहल में पीला वस्त्र धारण कर मूसल व सिलबट्टे से तिलों का तेल पिरोया जाएगा,
आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नरेंद्र नगर के राजमहल में महाराजा मनु जयेंद्र शाह की जन्म कुंडली व ग्रह नक्षत्रों की गणना के आधार पर राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने ये तिथियां निकाली, जिसकी घोषणा महाराजा मनुजेंद्र के श्रीमुख द्वारा की गई,
इस मौके पर टिहरी नरेश मनुजेंद्र शाह ने देश-विदेश के आस्थावान श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा है कि भगवान बद्रीनाथ धाम की यात्रा जो भी सच्चे मन से करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को न्योता देते हुए भगवान बद्री विशाल से सभी की शांति मय यात्रा की कामना की है।
इस पावन अवसर पर महाराजा की पुत्री श्रीजा अरोड़ा के अलावा, बद्रीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नम्बूद्री, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल, केंद्रीय डिमरी पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी आदि मौजूद थे।

स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों के हुए तबादले।

0

देहरादून

*स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों के हुए तबादले*

*हाल ही में मिली थी फार्मासिस्ट से चीफ फार्मासिस्ट पद पर पदोन्नति*

*स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती*

स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों का प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों व जिला अस्पतालों में तबादला किया गया।

अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल ने तबादला आदेश जारी करते हुए सभी फार्मास्टिों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर सेवाएं देने के निर्देश जारी किए,

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने में फार्मासिस्टों की बड़ी भूमिका होती है।

पदोन्नत चीफ फार्मासिस्टों की तैनाती होने से प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से लेकर जिला चिकित्सालयों में फार्मासिस्टों की कमी दूर होगी साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं।

प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।

रुद्रप्रयाग जनपद में भाजपा पिछड़ी। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के बागी ने ली।

0

रुद्रप्रयाग जनपद में भाजपा पिछड़ी।
रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के बागी ने ली बड़त। निर्दलीय संतोष रावत हुए विजयी।

तिलवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट भाजपा की झोली में।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के गृह नगर ऊखीमठ में कांग्रेस की बागी प्रत्याशी श्रीमती कुब्जा धर्मवान विजयी। भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर।

अगस्त्यमुनि नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने मात्र आठ वोट से भाजपा प्रत्याशी को हराया।

गुप्तकाशी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की विशेश्वरी देवी विजयी ।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

0

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिली

भूकंप के झटके सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर महसूस किया गए

झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए

भूकंप की तीव्रता और केंद्र को लेकर अभी कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई

भूकंप के झटके काफी कमजोर थे, लेकिन लोगों को धरती हिलती महससू हुई।

स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की

भूकंप से हुए नुकसान की भी पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की खबर नहीं