29.4 C
Dehradun
Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 74

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने भेंट की।

0

मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाती है। पत्रकारिता समाज का आईना होती है,। मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों के प्रति जनता की जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सरकार को जनता की समस्याओं और सुझावों से भी अवगत कराती है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उत्तरांचल प्रेस क्लब सरकार की योजनाओं और नीतियों को नियमित रूप से आम जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी के नव निर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र डसीला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, संयुक्त सचिव अभय क़ैतूरा,सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा, सदस्य योगेश रतूड़ी, रमन जायसवाल,संदीप बड़ोला, असद ख़ान और किशोर रावत उपस्थित थे।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने दी प्रदेश एवं जनपद वासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामना।

0

रुद्रप्रयाग।।जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने प्रदेश एवं जनपद वासियों को नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नव वर्ष समस्त जनपद वासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाए। उन्होंने कहा कि मैं बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करता हूं कि नव वर्ष सभी के जीवन में नया सवेरा एवं नई खुशियां लेकर आए।
जिलाधिकारी ने कहा कि नव वर्ष में सभी नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जनपद विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए नई ऊंचाइयों एवं नए आयाम को छू सके। उन्होंने कहा कि हम सबको यह संकल्प भी लेना चाहिए कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करते हुए समाज के उत्थान एवं प्रगति के लिए कार्य करें।

 

थर्टी फस्ट नव वर्ष 2025 को चोपता में 2 से तीन हजार पर्यटक पहुंचे जश्न मनाने।

0

उखीमठ।।
रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से चोपता (ऊखीमठ) पहुंच रहे पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत किये गये हैं विशेष इन्तजाम*

*दुगलबिट्टा से आगे केवल टायरों में जंजीर (चैन) लगे वाहनों को भेजा जा रहा है आगे*

*स्थानीय स्तर पर जंजीर (चैन) लगे वाहनो को पर्यटकों की सुविधा के लिए शटल सेवा के रूप किया जा रहा प्रयोग*

रुद्रप्रयाग ।।जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित पर्यटक स्थल चोपता में हाल ही में हुई बर्फबारी के चलते अत्यधिक संख्या में पर्यटकों का आवागमन जारी है। बर्फबारी होने तथा तत्पश्चात अत्यधिक ठण्ड के चलते यहां तक पहुंचने वाली सड़क पर पाला गिरने के कारण सड़क फिसलन भरी हो चली है, जिस कारण यहां पर वाहन संचालन करना दुष्कर हो रहा है। ऐसी फिसलन भरी सड़कों पर चलने हेतु वाहनों के टायरों पर जंजीर (चैन) लगाने के अलावा ऐसे रास्तों पर वाहन चलाने का अनुभव होना आवश्यक है।
पर्यटकों के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो और वे बिना किसी असुविधा के अपने थर्टी फर्स्ट सहित नववर्ष के आगमन का आनन्द बर्फीले मौसम में ले सकें, इसके लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों पर स्थानीय पुलिस के स्तर से स्थानीय वाहन चालकों के सहयोग से दुगलबिट्टा से चोपता तक पहुंचने हेतु जंजीर (चैन) लगे वाहनों से शटल सेवा प्रारम्भ की गयी है। बाहर से आने वाले पर्यटकों के निजी व बुकिंग कर लाये गये टैम्पो ट्रैवलर वाहनों को दुगलबिट्टा व बनियाकुण्ड में सुरक्षित स्थानों पर पार्क कराने के उपरान्त जंजीर (चैन) लगे वाहनों से आगे भेजा जा रहा है। जनपद पुलिस बाहर से आने वाले पर्यटकों सहित आम जनमानस की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

बाइट ।अक्षय प्रह्लाद कोंडे पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग
बाइट ।प्रबोध कुमार घिडियाल पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ।

एसपी रुद्रप्रयाग ने आज के थर्टी फर्स्ट सहित आगामी नववर्ष 2025 के दृष्टिगत जनपद में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत दिये गये हैं आवश्यक दिशा-निर्देश

*जनपद के सभी पर्यटक स्थलों सहित मुख्य एवं व्यस्ततम कस्बों में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आज 31 दिसम्बर यानि थर्टी फर्स्ट एवं आगामी नववर्ष 2025 के आगमन के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारी, निरीक्षक यातायात एवं अग्निशमन अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
आगामी नववर्ष 2025 के स्वागत हेतु आम-जनमानस सहित जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार पूरी तरह से तैयार है। जहां लोग जश्न मनाएंगे और अपनी खुशियों का प्रदर्शन करेंगे वहां तक तो ठीक, परन्तु जश्न को हुड़दंग, यातायात नियमों का उल्लंघन या अन्य ऐसा कृत्य जिससे दूसरों को समस्या हो सकती है, इससे निपटने हेतु पुलिस के स्तर से यथोचित कार्यवाही की जायेगी।
जनपद के पर्यटक स्थल चोपता व तुंगनाथ का क्षेत्र, कार्तिक स्वामी व अन्य आस-पास के क्षेत्रों व अन्य स्थानों पर पर्यटकों व लोगो के आने की संभावना के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा व यातायात के समुचित प्रबन्ध किये गए हैं।
जनपद के विभिन्न पर्यटक स्थलों हेतु आने वाले व्यक्तियों की जनपद के अन्दर सघन चेकिंग की जा रही है।- होटल ढाबों की सघन चेकिंग की जाएगी कि वहां शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन तो नही करवाया जा रहा है।- शराब या किसी भी प्रकार के नशे का अत्यधिक सेवन कर हुड़दंग मचाने व रात्रि में सड़कों पर तेज़ गति से वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। विशेषकर युवा वर्ग पिकनिक के तौर पर जंगलो एवं प्रसिद्ध स्थलों पर चले जाते है एवं वहां शराब आदि का सेवन कर देर रात्रि तक वापस आते हैं इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।शराब व नशीले पदार्थों का सेवन कर मारपीट, हुड़दंग, अभद्र कमेंन्ट्स, छींटाकसी व छेड़खानी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।- किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने की स्थिति में आपदा प्रबन्धन उपकरणों सहित जिला पुलिस, एसडीआरएफ व आपदा प्रबन्धन दल को मुस्तैद रखा गया है।शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल को पर्यटकों से मित्रवत व्यवहार करने के साथदृसाथ प्रभावी गश्त करने के व मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता हेतु नजदीकी पुलिस स्टेशन में या 112 नंबर कॉल करें। कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में रुद्रप्रयाग पुलिस का सहयोग करें।
सभी से अपील है कि नववर्ष का जश्न उमंग और उल्लास से मनाएं परन्तु इसकी आड़ में कोई भी ऐसा काम न करें जिससे दूसरों को परेशानी हो।
अतः आम-जनमानस व पर्यटकों से अनुरोध है कि पुलिस द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

नगर निकाय चुनाव हेतु नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद हेतु आज 09 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।

0

सभासद पद हेतु नगर पालिका एवं नगर पंचायतों हेतु आज 48 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए*

रुद्रप्रयाग।।रिटर्निंग अधिकारी नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने अवगत कराया है कि नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद हेतु 04 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं जिसमें चंद्रमोहन सेमवाल भाजपा, दीपक भंडारी कांग्रेस, अशोक चौधरी निर्दलीय तथा संतोष रावत निर्दलीय द्वारा अध्यक्ष पद हेतु कुल 04 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। वार्ड सभासद हेतु आज 20 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। जिसमें वार्ड नं 01 से रवीना देवी, संगीता देवी तथा वार्ड सं 02 से सुधीर चैधरी, राजेंद्र सिंह, लीला देवी वार्ड नं 03 से विनीता देवी, उमा देवी तथा वार्ड नं 04 से सुरेंद्र सिंह वार्ड नं 05 से सुरेंद्र सिंह, परीक्षित सती, नमन शर्मा, नरेश प्रसाद, लक्ष्मण सिंह वार्ड नं 06 से सूरज नौटियाल, रजनी देवी, नरेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह वार्ड नं 07 से नंदनी, उषा देवी, सरोजनी देवी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। सभासद पद हेतु 24 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत तिलवाड़ा मीनल गुलाटी ने अवगत कराया है कि नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन आज नगर पंचायत अध्यक्ष हेतु 02 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है जिसमें कांग्रेस पार्टी से सीमा देवी, भाजपा से विनीता देवी शामिल हैं। वार्ड सभासद हेतु 02 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है जिसमें वार्ड नं 03 से अरूणा देवी, वार्ड नं 04 से ममता देवी नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इस तरह अध्यक्ष पद हेतु 02 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है तथा वार्ड सदस्य हेतु 07 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अनीता पंवार ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अध्यक्ष पद के लिए 02 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं जिसमें सतीश प्रसाद भाजपा तथा सुशील गोस्वामी निर्दलीय द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। अध्यक्ष पद हेतु 03 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। सभासद हेतु 13 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं जिसमें वार्ड सं 01 से कविता देवी, वार्ड नं 02 से परमेश्वरी देवी, सीमा देवी, सोनिका देवी वार्ड नं 03 से मुगदा सनी देवी, वार्ड नं 04 से सुधीर व कमल चंद्र वार्ड नं 05 से कमल किशोर तथा वार्ड नं 06 से उमा कैंतुरा, प्रमेंद्र, गीता मलासी एवं त्रिभुवन वार्ड नं 07 से रजत द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। सभासद पद हेतु कुल 19 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत ऊखीमठ के अध्यक्ष पद हेतु आज कोई भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किए गए हैं। अध्यक्ष पद हेतु कुल 04 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। सभासद हेतु 04 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं जिसमें वार्ड नं 01 से अंजली देवी, वार्ड नं 03 से सौरभ प्रसाद भट्ट, वार्ड नं 04 से बलवीर सिंह एवं जगमोहन सिंह ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। वार्ड सभासद हेतु कुल 09 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी गुप्तकाशी खुशवंत सिंह चौहान ने अवगत कराया है कि आज नगर पंचायत गुप्तकाशी अध्यक्ष पद हेतु स्मृति लता निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है तथा अध्यक्ष पद हेतु कुल 03 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। वार्ड सभासद हेतु 04 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं जिसमें वार्ड नं 01 से भगवती प्रसाद एवं धीरेंद्र बिष्ट वार्ड नं 02 से उर्मिला देवी तथा वार्ड नं 04 से पूनम देवी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। सभासद पद हेतु कुल 11 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।

 

भारतीय प्रशासनिक सेवा उत्तराखंड संवर्ग के अधिकारियों के अपुरीक्षित वेतनमान में हुई पदोन्नति,

0

देहरादून

भारतीय प्रशासनिक सेवा उत्तराखंड संवर्ग के अधिकारियों के अपुरीक्षित वेतनमान में हुई पदोन्नति,

IAS डॉ राघव लंगर , सबिन बंसल , सी रवि शंकर, श्रीमती ज्योति यादव, युगल किशोर पंत, रणवीर सिंह चौहान , धीरज सिंह ग़बरियाल हुए पदोन्नति

लेबल 14 पर हुई प्रोन्नत,I

कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय की दूसरी सूची भी की जारी।

0

नगर पालिका के लिए कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

1. विकासनगर – सामान्य – धीरज नौटियाल

2. मसूरी – ओबीसी महिला – श्रीमती मंजू भंडारी

3. हरबर्टपुर – ओबीसी महिला – श्रीमती शालिनी रोहिला

4. डोईवाला – सामान्य – सागर मनवाल

5. मंगलौर – सामान्य – इस्लाम

6. लक्सर – ओबीसी – जगदेव सिंह

7. शिवालिक नगर – सामान्य – महेश प्रताप राणा

8. पौड़ी – महिला – श्रीमती यशोदा नेगी

9. धारचूला – ओबीसी महिला – श्रीमती राशि थापा

10. डीडीहाट – सामान्य – गिरीश चुफाल

11. गंगोलीहाट – सामान्य – नारायण सिंह

12. चम्पावत – महिला – श्रीमती नीमा कटायट

13. रानीखेत-चिनियापोला – सामान्य – अरुण रावत

14. रामनगर – सामान्य – ओपन

15. गदरपुर – सामान्य – श्रीमती चन्द्र सिंह
16. नगल (नवीन) – सामान्य – हरिओम चौहान

1. झबरेड़ा – सामान्य – श्रीमती किरण चौधरी

2. लण्ढौरा – सामान्य – अनीश

3. भगवानपुर – सामान्य – राव फरमूद

4. ढंडेरा (नवीन) – सामान्य – उदय सिंह पुंडीर

5. सुल्तानपुर-आदमपुर (नवीन) – सामान्य – ताहिर हसन

6. लोहाघाट – सामान्य – गिरीश सिंह

7. बनबसा – अनुसूचित जाति – वीरेंद्र कुमार

8. द्वाराहाट – अनुसूचित जाति महिला – श्रीमती संगीता आर्य

9. भिकियासैंण – सामान्य – गंगा सिंह बिष्ट

10. चौखुटिया – ओबीसी महिला – श्रीमती पूजा गोस्वामी

11. नानकमत्ता – ओबीसी – सुखविंदर सिंह साडा

12. लालपुर (नवीन) – ओबीसी महिला – श्रीमती निशा गोस्वामी

भाजपा ने की नगर पालिका/ पंचायतों की दूसरी सूची की जारी।

0

देहरादून-भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार जिले की नगर पालिका मंगलौर एवं उधम सिंह नगर की महुवा खेड़ागंज व हरिद्वार जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर , लंडोरा, पीरान कलियर एवं उधम सिंह नगर की केला खेड़ा तथा महुवा डाबरा आदि सीटों पर सहयोगी दलों या ऐसे उम्मीदवार जो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को मात दे सके, उनका समर्थन किया जायेगा। इसके अलावा नरेंद्र नगर मे परसीमन पूरा ना होने के कारण चुनाव नहीं हो रहे हैं । किच्छा नगरपालिका में अंतिम आरक्षण जारी होने के बाद प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए देहरादून जिलाधिकारी ने देहरादून जनपद में किया अवकाश घोषित

0

देहरादून
देहरादून जिलाधिकारी ने देहरादून जनपद में किया अवकाश घोषित

28 दिसंबर से 4 जनवरी तक जनपद के सभी एक से 12 सरकारी व गैर सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश किया घोषित

बर्फबारी शीतलहर और बारिश के चलते जिला अधिकारी ने अवकाश किया घोषित

नए साल पर सैलानियों के स्वागत में जुटी उत्तराखंड सरकार।

0

*नए साल पर सैलानियों के स्वागत में जुटी उत्तराखंड सरकार*

*बारिश-बर्फबारी के चलते लगातार उत्तराखंड का रुख कर रहे पर्यटक*

*28दिसंबर से 1 जनवरी तक पर्यटकों को और भी रियायतें देने की तैयारी में सरकार*

*5 दिन पहले ही पैक होने लगे हैं उत्तराखंड के अधिकांश हिलस्टेशन*

*उत्तराखंड में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा आदि को सप्ताह में सातों दिन और चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति प्रदान की गई है*

उत्तराखंड में पखवाड़े भर से हो रही बारिश-बर्फबारी ने लोगों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह को चौथे आसमान पर पहुँचा दिया है। उत्तराखंड में लगातार उमड़ रही सैलानियों की भीड़ के मद्देनजर अब उत्तराखंड सरकार भी सैलानियों के जश्न को लेकर पूरी तरह से तैयारियों के मूड में है। यही वजह है कि 31 दिसंबर की देर रात तक सैलानियों को जश्न मनाने के लिए विशेष छूट प्रदान करने की तैयारी की जा रही है।

31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ जुट चुकी है। 5 दिन पहले ही नैनीताल, मसूरी, धनौल्टी, चकराता, चोपता, कौसानी और औली जैसे स्थलों पर होटल और होम स्टे पैक हो चुके हैं। स्थिति ये है कि हिमाचल के मनाली और शिमला में जाम के कारण पर्यटक उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की तरफ रुख कर रहे हैं। यूं भी बीते पखवाड़े भर में दो तीन बार उत्तराखंड के विभिन्न हिल स्टेशनों पर बर्फबारी के कारण पर्यटकों का उत्साह दोगुना है।
अब जबकि नए साल में महज कुछ दिन रह गए हैं तो तमाम हिल स्टेशन्स पर होटल, होम स्टे की बुकिंग हो चुकी है। होटल-रेस्टोरेंट की ओर से भी पर्यटकों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
नए साल के अवसर पर पर्यटन से जुड़े लोग जैसे होटल मालिक, गाइड, ट्रैवल एजेंसियां, कैब ड्राइवर, और हस्तशिल्प विक्रेता उम्मीद कर रहे हैं कि नए साल का अवसर पर पर्यटकों के बड़ी संख्या में आगमन से उनकी आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी।

पर्यटकों के भारी उत्साह और स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों की उम्मीदों को देखते हुए राज्य सरकार भी इस खास मौके को भुनाने में जुट गई है। तमाम शहरों में जहां जाम से पर्यटकों को बचाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं तो पर्यटकों के आनंद को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा के भी तमाम कदम उठाए गए हैं। पर्यटक निर्बाध रूप से नए साल का स्वागत कर सकें इसके लिए सरकार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पर्यटकों को देर रात तक जश्न मनाने के लिए छूट देने पर भी काम कर रही है।

*पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल, रेस्टोरेंट खुले रहेंगे पूरा समय*
नववर्ष पर उत्तराखंड में पर्यटकों के उमड़ने की संभावना के बीच सरकार की तरफ से कहा गया है कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे पूरे समय खुले रहेंगे।
नववर्ष और उत्तराखंड के कई स्थानों में बर्फबारी को देखते हुए माना जा रहा है कि पर्यटक काफी संख्या में उत्तराखंड का रुख करेंगे। जिस हिसाब से होटल और होम स्टे की बुकिंग हो रही है, वो भी उत्तराखंड के पर्यटकों से गुलजार रहने का इशारा कर रहा है। उत्तराखंड के श्रम विभाग के उप सचिव शिव विभूति रंजन की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड दुकान और स्थापना (रोजगार, विनियमन एवं सेवा शर्त) अधिनियम 2017 के प्राविधानों के अनुसार उत्तराखंड राज्य में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा आदि को सप्ताह में सातों दिन और चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके साथ ही उक्त प्रतिष्ठानो में दिन व रात्रि में दोनों पालियों में सभी कर्मकारों को कतिपय शर्तों के अधीन कार्य करनेकी भी अनुमति दी गई है। कहा गया है कि नववर्ष के मौके पर भारी मात्रा में पर्यटक उतराखंड आ रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों से अपील की गई है कि वह पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए पूरे समय अपने प्रतिष्ठान खुले रखें।

कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए की पहली सूची जारी।

0

पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सूची ने दी तरहीज

कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निगम श्रीनगर से श्रीमती मीना रावत,

नगर निगम काशीपुर से संदीप सहगल एवं हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया गया

नगर पालिका बागेश्वर में कवि जोशी, खटीमा उमेश राठौर, बाजपुर गुरजीत सिंह गित्ते, सितारंगंज राजेश कुमार,जसपुर आविद हुसैन नूरी, बागेश्वर कवित जोशी, दुगडडा पूजा देवी, टिहरी कुल्दीप पंवार, कीर्तिनगर रामलाल नौटियाल, ढालवाला उर्मिला राणा,जोशीमठ श्रीमती देवेश्वरी शाह, गोपेश्वर प्रमोद बिश्ट, कर्णप्रयाग रामदयाल, गोचर संदीप नेगी, थराली श्रीमती सुनीता रावत, उत्तरकाशी दिनेश गौड, चिन्यालीसौड दर्शन लाल, बडकोट विजयपाल सिंह रावत, नैनीलताल सरस्वती ख्ेातवाल, भ्ंावाली पंकज कुमार आर्य, रूद्रप्रयाग दीपक भंडारी, नगर पंचायत नानकमत्ता मनोज कुमार, शक्ति फार्म राखी विश्वास, गुलर भेाज किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी मोहम्मद रफी, बेरीनाग हेमा पंत, मुनस्यारी मनोहर टोलिया, स्वागस्श्रम जोंक बिन्दिया अग्रवाल, गरूड भावना वर्मा, कपकोट धना बिष्ट, सतपुली जितेन्द्र चोहान, थलीसैण वीरा देवी, घनसाली शंकरपाल सिंह सजवाण, चमियाला ममता पंवार, पीपलकोटी जयंती राणा, पोखरी समुन्दरा देवी, घाट श्रीमती मीना रौतेला, नन्द प्रयाग पृथ्वी सिंह रौतेला, पुरेाला बिहारी लाल शाह, नौगाव श्री विपिन कुमार, भीमताल श्रीमती सीमा टम्टा, कालाढूंगी भावना सती, तिलवाडा श्रीमती सीमा देवी, गुप्तकाशी बीना देवी, अगस्त्यमनि राजेन्द्र गोस्वामी, उखीमठ रीता पुष्पवाण को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी