14.1 C
Dehradun
Friday, March 20, 2026


Home Blog Page 77

केदारनाथ में फिर खिला कमल, कांग्रेस को 5,622 वोटों से हराकर भाजपा प्रत्याशी आशा नोटियाल ने जीत की दर्ज।

0

अगस्त्यमुनि। केदारनाथ उपचुनाव में एक बार फिर से कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज रावत को हराकर शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा के लिए यह जीत खास मायने रखती है, क्योंकि केदारनाथ की पवित्र भूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गए विकास कार्यों पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है। आशा नौटियाल को 23,814 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मनोज रावत को 18,192 वोट मिले। इस प्रकार आशा नौटियाल ने 5,622 वोटों से जीत हासिल की है।

केदारनाथ में भाजपा की जीत के बाद से भाजपा में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री आवास में जश्न का माहौल है और भाजपा नेता मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। इस ऐतिहासिक जीत के बाद, सीएम धामी ने समस्त केदारनाथवासियों और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अथक परिश्रम और जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया।

केदारनाथ विधान सभा का उप निर्वाचन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न जिसमें 57.64 फीसदी रहा मतदान प्रतिशत।

0

कुशलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने निर्वाचन कार्य में तैनात सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों, सुरक्षा बलों सहित सभी मतदाताओं का किया आभार*

*मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां लौटी वापस*

*भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विनोद शेषन की निगरानी में स्ट्रांग रूम किया गया है सील*

*स्ट्रांग रूम में तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था जिसमें पुलिस और अर्धसैनिक बलों तथा तीसरी आंख की भी रहेगी निगरानी*

07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन कुशलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कर लिया गया है। जिसमें 173 पोलिंग बूथ बनाए गए थे तथा मतदान संपन्न कराने के उपरांत सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल पहुंच चुकी हैं तथा निर्वाचन सामग्री एवं ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। जिसमें 166 पोलिंग पार्टियां देर सायं तक ही लौट गई थी तथा दूरस्थ क्षेत्र की 07 पोलिंग पार्टियां आज वापस लौटी हैं तथा अंतिम पहुंचने वाली पोलिंग पार्टी तोषी पोलिंग बूथ की थी जो लगभग 12ः15 बजे अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में पहुंची।
ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है तथा स्ट्रांग रूम को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विनोद शेषन की निगरानी में स्ट्रांग रूम सील किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे, रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला सहित भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशियों के अभिकर्ता मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन सफलता पूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपादित किया गया है तथा सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल वापस पहुंच गई हैं तथा ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच में स्ट्रांग रूम में रखा गया है तथा प्रेक्षक की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम सील किया गया है। उन्होंने निर्वाचन कार्य में तैनात सभी जोनल, सेक्टर, नोडल, पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस जवानों, परिवहन विभाग, खाद्य विभाग सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार किया। उन्होंने कहा कि सभी ने अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ किया जो बधाई के पात्र हैं। इसके साथ ही उन्होंने केदारनाथ विधान सभा के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने बढ़चढकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने यह भी कहा कि 23 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कर ली गई हैं तथा मतगणना कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है तथा मतगणना हेतु 14 टेबिल लगाई जाएंगी जिसके लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे ने बताया कि केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कर लिया गया है तथा ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है जिसके लिए तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई जिसमें आईटीबीपी, अर्द्धसैनिक बल एवं पुलिस के जवान के साथ ही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रहेगी।
07-केदारनाथ उप निर्वाचन में कुल 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 90 हजार, 875 मतदाता थे जिनमें 45 हजार 956 महिला मतदाता तथा 44 हजार 919 पुरुष मतदाता शामिल हैं। 20 नवंबर को हुए मतदान में कुल 53 हजार 513 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। जिसमें 28 हजार 345 महिला मतदाता तथा 25 हजार 168 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।
नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट राहुल चौबे ने अवगत कराया है कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से 712 कार्मिकों एवं दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि अब तक 284 ईटीपीबीएस के पोस्टल बैलेट प्राप्त हो चुके हैं।

*निर्वाचन प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपादित कराने में परिवहन एवं खाद्यान्न विभाग की रही महत्वपूर्ण भूमिका*

नोडल अधिकारी परिवहन संगीता भट्ट ने अवगत कराया है कि 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में 450 छोटे-बड़े वाहन अधिग्रहण किए गए हैं जो विभिन्न विभागीय अधिकारियों तथा निर्वाचन कार्य में उपयोग में लाए गए तथा 205 छोटे-बड़े वाहनों में जीपीएस का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही 184 वाहन निर्वाचन पोलिंग पार्टियों को उपलब्ध कराए गए तथा 30 छोटे-बड़े ट्रक भी निर्वाचन कार्य में लगाए गए हैं।
नोडल अधिकारी खानपान केएस कोहली ने अवगत कराया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में निर्वाचन कार्य में तैनात किए गए अधिकारियों एवं सभी कार्मिकों को समय-समय पर आयोजित प्रशिक्षण एवं निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को उचित जलपान एवं भोजन की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, रिटर्निंग अधिकारी 07-केदारनाथ अनिल कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण मीनल गुलाटी, सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान, होम्योपैथिक अधिकारी दीपा बिष्ट, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, भाजपा प्रत्याशी के अभिकर्ता श्रीनंद जमलोकी, कांग्रेस प्रत्याशी के अभिकर्ता हरीश गुसांई सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट, भगवान मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली तथा देव निशानों ने प्रथम पड़ाव गौंडार के लिए किया प्रस्थान।

0

रुद्रप्रयाग-पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज बुधवार प्रातः शुभ मुहूर्त में विधि- विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गये है। इस अवसर पर मंदिर को सजाया गया था।कपाट बंद होने के बाद भगवान मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली तथा देव निशानों ने स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल- दमाऊं सहित बाबा मद्महेश्वर के जय उदघोष के साथ प्रथम पड़ाव गौंडार को प्रस्थान किया इस अवसर पर ढाई सौ से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे।श्री मद्महेश्वर जी के कपाट बंद होने के अवसर पर अपने संदेश में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद होने के अवसर पर प्रसन्नता जताई है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि 18 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान मद्महेश्वर जी के दर्शन किये।

कपाट बंद से एक दिन पहले श्री मद्महेश्वर मंदिर में यज्ञ-हवन किया गया था। आज 20 नवंबर प्रात: साढ़े चार बजे मंदिर खुल गया था। प्रातः कालीन पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान मद्महेश्वर जी के दर्शन किये,उसके बाद मंदिर गर्भगृह में कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हुई। भगवान मद्महेश्वर जी के स्वयंभू शिवलिंग को श्रृंगार रूप से समाधि स्वरूप में ले जाया गया। शिवलिंग को स्थानीय पुष्पों, फल पुष्पों , अक्षत से ढक दिया गया।इसके बाद पुजारी टी गंगाधर लिंग ने प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान उपस्थिति में शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट बंद किये। कपाट बंद होने के बाद मंदिर समिति कर्मचारियों तथा श्रद्धालुओं के साथ मंदिर की परिक्रमा भगवान मद्महेश्वर जी की डोली ने पुरातन वर्तनों तथा सामग्री का निरीक्षण किया।हक-हकूकधारी भगवान मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली के साथ प्रथम पड़ाव गोंडार को प्रस्थान हुए।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि 20 नवंबर बुधवार को कपाट बंद होने के बाद भगवान मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली रात्रि विश्राम हेतु गौंडार पहुंचेगी। 21 नवंबर को राकेश्वरी मंदिर में प्रवास तथा 22 नवंबर को गिरिया प्रवास करेगी 23 नवंबर को गिरिया से चलकर भगवान मद्महेश्वर जी की चलविग्रह डोली अपने देव निशानो के साथ शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान हो जायेगी।इसी के साथ श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान मद्महेश्वर जी की शीतकालीन पूजाएं शुरू हो जायेगी।

उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर को ही मुख्य रूप से मद्महेश्वर मेला भी आयोजित होता है बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन भगवान मद्महेश्वर जी के दर्शन हेतु पहुंचते हैं।प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान तथा ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी रमेश नेगी ने बताया कि मद्महेश्वर मेले के लिए श्री ओंकारेश्वर मंदिर मंदिर उखीमठ को फूलों से सजाया जा रहा है।आज कपाट बंद होने के अवसर पर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,पुजारी टी गंगाधर लिंग, मंदिर समिति कर्मी दिनेश पंवार सहित गौंडार गांव के हक-हकूकधारी तथा वन विभाग के कर्मचारी एवं श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु आज 166 पोलिंग पार्टियां क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि से हुई रवाना।

0

अगस्त्यमुनि।07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को सुव्यवस्थित, सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपादित कराने के लिए आज 166 पोलिंग पार्टियां अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान से जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहवार की देखरेख में उनके गंतव्य के लिए रवाना हो गई। रवाना होने से पूर्व सभी पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 07-केदारनाथ विधान सभा में तैनात कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विधान सभा में दिव्यांग बूथ सहित बुजुर्ग, युवा व यूनिक बूथ तैयार किए गए हैं जिसमें संबंधित क्षेत्र अथवा गांव के मतदाताओं से कल होने वाले मतदान में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु कुल 173 मतदान बूथ हैं जिसमें बीते सोमवार को 07 पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था। इसके साथ ही आज सभी मतदान बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि आज प्रातः 7 बजे से ही पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन संबंधी आदेश व सामग्री उपलब्ध करा दी गई थी तथा परीक्षण के बाद रूट प्लान के अनुसार सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर दिया गया है। शेष पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान की कार्यवाही गतिमान है। बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल तैनात है। साथ ही जिन स्थानों में वन क्षेत्र हैं वहां स्थानीय वन रेंजर भी तैनात किए गए हैं। इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है कि वापसी के समय भी पोलिंग पार्टियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने बताया कि 07-केदारनाथ विधान सभा में इस बार 90 हजार, 875 मतदाता हैं। जिनमें 44 हजार, 919 पुरुष तथा 45 हजार, 956 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आज 166 पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। बताया कि 07-केदारनाथ विधान सभा को 02 जोनल एवं 27 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से वन क्षेत्र में क्षेत्रीय वन अधिकारियों को तथा संवेदनशील बूथों पर सीपीएफ टीम भेजी गई है। साथ ही 130 मतदान बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, बीएलओ को भी तैनात किए गया है ताकि मतदाताओं को आने-जाने में तथा निर्वाचन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही पूर्व में भी सभी संबंधित सेक्टर अधिकारियों से मतदान बूथों में आवश्यक व मूलभूत सुविधाओं के लिए बैठक कर उन्हें सभी व्यवस्थाओं को दूरस्थ रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कल होने वाले मतदान के लिए सभी सेक्टर व जोनल सेक्टर अधिकारी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो चुके हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा, रिटर्निंग अधिकारी 07-केदारनाथ विधान सभा/उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार पांडेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

सरकार के विकास कार्यों के बदौलत जनता देगी बंपर वोट: आशा

0

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कहा कि जनता विकास कार्यों को लेकर वोट देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता केदारनाथ विस का विकास है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता का जो समर्थन मिला, वह उन्हें बंपर मतों से जीत दिलाएगा।
मंगलवार को घर-घर जाकर चुनाव प्रचार के उपरांत भाजपा प्रत्याशी ने कहा ने बीते 9 जुलाई को विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद केदारनाथ विस विधायक विहीन हो गई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक अ​भिभावक के तौर पर स्वयं को यहां का विधायक मानते हुए क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कहा कि उन्होंने बीते चार माह में विस में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जनता से संवाद करते हुए 700 करोड़ से अ​धिक लागत की विकास योजनाओं की घोषणा की है, जिसमें कई के शासनादेश भी जारी हो चुके हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृ​ष्टि के बाद प्रदेश सरकार ने त्वरित रेस्क्यू कर हजारों लोगों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि आगामी केदारनाथ यात्रा को भव्य व सुव्य​स्थित बनाने के लिए सरकार अभी से कार्ययोजना बनाने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ से जुड़े एक-एक व्य​क्ति को रोजगार से ​जोड़ने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा में टेंट व अन्य कारोबार करने वाले व्यवसायियों के लिए अलग से कार्ययोजना बनाई जाएगी, जिससे उन्हें प्रतिवर्ष कारोबार के लिए आवेदन की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन है और केदारनाथ मंदिर पर राजनीति कर रही है। कांग्रस के पास केदारनाथ विस के विकास का कोई रोडमैप नहीं है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

0

मुख्यमंत्री का जनता से अनुरोध : क्षेत्र के लिए समर्पित और कर्मठ नेता आशा जी को इस क्षेत्र से विधायक बनाना है।*

*जिस कांग्रेस ने 60 साल तक देश में राज किया, उनका कोई भी प्रधानमंत्री बाबा केदार के धाम में नहीं आया। प्रधानमंत्री मोदी जी 7 बार बाबा केदारनाथ जी के दर्शन करने आए हैं।*

*आज डबल इंजन की भाजपा सरकार में यात्रियों की संख्या हर साल निरंतर बढ़ती जा रही है।*

*यात्रा शुरू होने से 2 महीने पहले सभी व्यापारियों को देंगे अनुमति।*
*2013 आपदा में कांग्रेस सरकार ने जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया।*

*कांग्रेस ने उत्तराखंड के अंदर लैंड जिहाद, मजारों बनाने वालों को आगे बढ़ाया।*

*एक ओर भाजपा सरकार बद्रीनाथ केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कर रहे हैं, और कांग्रेस के नेता मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते हैं।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गुप्तकाशी में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।हजारों की संख्या में आए युवाओं महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आशा नौटियाल जी स्वयं अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनाव में खड़ी हुई हैं। आशा नौटियाल जी का लगाव और जुड़ाव इस क्षेत्र से है। उन्होंने कहा एक प्रतिनिधि के नाते आशा नौटियाल जी बीते 3 साल में केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर कई बार मेरे पास आई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा क्षेत्र के लिए समर्पित और कर्मठ नेता को इस क्षेत्र से विधायक बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। उनके इन शब्दों के अनुरूप क्षेत्र में विकास भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा जिस कांग्रेस ने 60 साल तक देश में राज किया, उनका कोई भी प्रधानमंत्री बाबा केदार के धाम में नहीं आया। प्रधानमंत्री मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो 7 बार बाबा केदारनाथ जी के दर्शन करने उत्तराखंड आए हैं। क्योंकि उनके दिल में बाबा केदारनाथ जी बसते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का भव्य और दिव्य निर्माण कार्य चल रहा है। इस क्षेत्र में 2 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से विकास कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ धाम के साथ पूरी केदार घाटी का विकास तेजी से किया जा रहा है।इस क्षेत्रों में कई सड़को, पुलो, पार्कों, धार्मिक स्थलों का कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा संचालित किसान सम्मन निधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जैसी अनेकों योजनाओं ने लोगों के जीवन को बेहतर करते हुए आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में केदारनाथ आने वालों की संख्या लगातार घटती जा रही थी, पर आज डबल इंजन की भाजपा सरकार में यात्रियों की संख्या हर साल निरंतर बढ़ती जा रही है। लगातार इसमें बढ़ोतरी हो रही है। इस साल 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ की यात्रा की है। उन्होंने कहा यात्रा समय में आने वाली दिक्कतों को दूर करने हेतु हम कार्य कर रहे हैं। हम जल्द ही यात्रा प्राधिकरण बनाने वाले हैं और चार धाम यात्रा का संचालन व्यवस्थित तरीके से करने हेतु कार्य करेंगे। उन्होंने कहा यात्रा प्राधिकरण से पहले सभी हितधार को को तीर्थ पुरोहितों होटल व्यापारियों दुकानदारों घोड़ा खच्चर संचालको की राय लेंगे। यात्रा शुरू होने से 2 महीने पहले सभी व्यापारियों को अनुमति देने का काम करेंगे, जिससे किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ क्षेत्रों के अन्य सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहे इसके लिए भी व्यवस्थित तरीके से कार्य किया जाएगा। मदमहेश्वर धाम की यात्रा को भी केदारनाथ धाम की यात्रा के अनुरूप विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय में वो स्वयं ग्राउंड जीरो में जाकर जनता के साथ खड़े रहते हैं। इस बार भी केदारनाथ में आपदा के दौरान 16 हजार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार ने 10 करोड़ की धनराशि से की है। 2013 आपदा में कांग्रेस सरकार ने जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया। क्षेत्र की जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के अंदर लैंड जिहाद, मजारों बनाने वालों को आगे बढ़ाया। कांग्रेस के नेता हरीश रावत घुसपैठियों को बसाने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस की इन्हीं हरकतों की वजह से राज्य में डेमोग्राफी चेंज हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा एक ओर हम बद्रीनाथ केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कर रहे हैं, सड़के, अस्पताल बना रहे हैं और कांग्रेस के नेता मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने 5 हजार एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने का काम किया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार जल्द ही सख्त भू कानून भी लेकर आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार जब पूर्व में विधायक थे, तो केवल काम ना करने का बहाना बनाते थे। उन्हें विधायक निधि के रूप में विकास कार्यों हेतु करोड़ों की धनराशि दी गई। परंतु उन्होंने 6 करोड़ की धनराशि वापस कर दी। ये उनकी विकास और क्षेत्र के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ की कसम कि मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए कांग्रेस प्रत्याशी इस क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए कभी मेरे पास नहीं आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा आशा नौटियाल जी को टिकट देकर भाजपा ने महिलाओं के सम्मान को भी दर्शाया है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में भी 30 प्रतिशत आरक्षण माताओं बहनों के लिए किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता केदारनाथ विधानसभा के प्रवासी मतदाताओं से वोट न देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस का पंजा खूनी पंजा है, उन्हें अपने खूनी पंजे पर विश्वास नहीं रहा। उन्होंने कहा 20 तारीख को केदारनाथ का हर वह व्यक्ति जो विकसित केदारनाथ को देखना चाहता है वो अवश्य भाजपा को वोट देने जायेगा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महावीर पंवार, विधायक श्री भरत चौधरी, श्री आदित्य कोठारी, श्री चंडी प्रसाद भट्ट, श्री दिनेश उनियाल, श्री दिलीप रावत महंत, श्री कुलदीप रावत,ऐश्वर्या रावत श्री राजकुमार तिवारी, एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

केदारनाथ विधान सभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने झोंकी पूरी ताकत।

0

ऊखीमठ।केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में अपनी सारी ताकत झोंक दी है । कांग्रेस के सभी बडे नेता इस समय विधानसभा के विभिन्न इलाकों में धुँआधार प्रचार कर रहे है । इसी कडी में आज संयुक्त रोड़ शो कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं अगस्त्यमुनि बाजार में किया । इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,जिला अध्यक्ष कुँवर सजवाण,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह ,द्वारहाट से विधायक मदन बिष्ट,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौविंद कुंजवाल, रोड़ शो में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने पहुँचे । इस दौरान अगस्त्यमुनि के बाजार में सैकड़ों कांग्रसी काईयकर्ताओं के साथ पैदल रोड शो किया । अगस्तयमुनि के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से यात्रा शुरु हुई । यात्रा के शुरु से आखिर तक कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था । इस दौरान कांग्रेस के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने गजब का उत्साह दिखाया । कांग्रेस के सभी नेता हाथ जोड़ कर जनसम्पर्क भी लगातार करते रहे। और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के पक्ष में मतदान की अपील करते रहे । मीडिया के साथियों से बात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री केदार विरोधी हैं । उन्होने पहले केदारनाथ यात्रा को डाईवर्ट कर दिया औऱ उसके बाद केदारनाथ कि शिला को दिल्ली के बौराड़ी ले गए । केदारनाथ का सोना भी भाजपा नेताओँ ने चुरा लिया । इससे साफ पता चलता है पुष्कर धामी केदार विरोधी है ।
उन्होने कहा कि कल सी एम धामी मेरे बारे में कह रहे थे कि मै कभी क्षेत्र की समस्याऐं लेकर उनके पास नहीं गया । लेकिन उन्होने प्रमाण देते हुए कहा मै कई बार समस्याऐं लेकर पुष्कर सिंह धामी के पास गया हूँ उनको कई पत्र लिखे है कई तस्वीरें मेरी पुष्कर सिंह धामी जी के साथ हैं । लेकिन सच तो ये है कि बाबा केदार की झूठी कसम खाने वाले पर कैसे भरोसा किया जा सकता है । उन्होने आगे कहा कि मैने कई पत्र पुष्कर सिंह धामी को लिखे हैं लेकिन वो काम कभी नहीं हुए ।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर आरोप लगाए कि हाल ही में सरकार ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है जो कि दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के भतीजे थे । उनका कसूर सिर्फ इतना था कि वो शैलारानी रावत के घर में खाना खा रहे थे और ठीक उसी समय मैं वहाँ पहुँचा और उन्होने मेरे साथ फोटो खिंचा ली।

उन्होने आगे कहा कि इससे पता चलता है कि सरकार कितना डरी हुई है । सराकर को ये पता चल चुका है कि केदारनाथ की जनता उन्हें चुनाव हराकर दण्डित करने वाली है ।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में आती है गरीब तबके के लोगों के खिलाफ काम करती है । केदारनाथ में भी घोडे खच्चर वालों को सुविधा देने के नाम पर वसूले गए टैक्स के पैसों को कहाँ ठिकाने लगा रही है कुछ पता ही नहीं है । चोपता में गरीब लोगों के ढाबों को तोड़ कर वहाँ सरकारी कब्जा कर रहें है । महंगाई इतनी बढा दी है कि गरीब आदमी की कमर भाजपा राज में टूट चुकी है ।

श्री बदरीविशाल के उदघोष के साथ विधि-विधान से आज रात्रि को 9 बजकर 07 मिनट पर ब़ंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट।

0

श्री बदरीनाथ मंदिर को भब्य रूप से 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया।दस हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद के दिन है मौजूद।

18 नवंबर प्रात: देव डोलियां योग बदरी पांडुकेश्वर तथा जोशीमठ प्रस्थान करेगी,योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में 19 नवंबर से शीतकालीन पूजाएं शुरू होंगी।

चमोली-/ विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज रविवार 17 नवंबर को सेना के भक्तिमय बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ विधि- विधान से जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ आज रात्रि 9 बजकर 07 बजे शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे । आज कपाट बंद होने के दिन अभी तक साढ़े सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए है। इस दौरान बदरीनाथ धाम में पहाड़ियों पर बर्फ देखी जा सकती है जिससे सुबह शाम सर्द बयारें चल रही है कपाट बंद होने हेतु श्री बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश ने मंदिर को फूलों से सजाया है।स्थानीय लोक कलाकारों तथा महिला मंगल दल बामणी, पांडुकेश्वर द्वारा स्थानीय लोकनृत्य तथा जागर आदि का आयोजन किया जाएगा। दानीदाताओं तथा सेना ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का आयोजन किया है श्री बदरीनाथ धाम में मौसम साफ है शाम सुबह सर्दी है तीर्थयात्रियों की चहल-पहल कपाट बंद होने के अंतिम दिन तक बनी हुई है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदरीनाथ धाम यात्रा समापन के अवसर पर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए तथा कहा कि प्रशासन तथा मंदिर समिति के समन्वयन से श्री बदरीनाथ यात्रा कुशलतापूर्वक संपन्न हो रही है। रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्री बदरीनाथ पहुंचे है। श्री बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों को आने वाले समय में और अधिक सुविधाएं मिलेंगी।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपने संदेश में यात्रा समापन के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है तथा श्री बदरीनाथ यात्रा से जुड़े सभी विभागों संस्थाओं का आभार जताया है। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने भी यात्रा समापन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का सफल समापन हो रहा है। सवा चौदह लाख से अधिक संख्या में तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किये हैं। मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों के सरल सुगम दर्शन व्यवस्था की।

कपाट बंद होने के दिन आज शाम शयन आरती पूजा अर्चना शुरू होने से पहले शाय: तक श्रद्धालु दर्शन‌ करेंगे। दिन में भोग के बाद भी मंदिर बंद नही हुआ तथा रात्रि 7.30 बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रावल अमरनाथ नंबूदरी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया ने कपाट बंद करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह से बाहर आयेंगे तथा इसके बाद रावल अमरनाथ नंबूदरी स्त्री रूप धारणकर मां लक्ष्मी को मंदिर गर्भ गृह में विराजममान करेंगे।

तत्पश्चात रात्रि सवा 8 बजे भगवान बदरीविशाल को माणा महिला मंगल दल द्वारा बुनकर तैयार किया गया घृत कंबल औढाया जायेगा। उसके बाद रात 9 बजकर 07 मिनट रावल अमरनाथ नंबूदरी द्वारा श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंदकर दिये जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार 13 नवंबर से पंचपूजाएं शुरू हो गयी थी। पंच पूजाओं के अंतर्गत पहले दिन भगवान गणेश की पूजा हुई, शाम को इसी दिन भगवान गणेश के कपाट बंद हो गये। दूसरे दिन बृहस्पतिवार 14 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर तथा शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद हुए। तीसरे दिन शुक्रवार 15 नवंबर को खडग पुस्तक पूजन तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया। चौथे दिन शनिवार 16 नवंबर मां लक्ष्मी जी का कढ़ाई भोग चढाया गया। आज रविवार 17 नवंबर को रात 9 बजकर 07 मिनट पर श्री बदरीनाथ घाम के कपाट बंद हो जायेंगे।

यहां यह भी विदित है कि कपाट बंद होने की तिथि तय होने के कार्यक्रम विजयदशमी सोमवार 12 अक्टूबर बदरीनाथ धाम की आगामी या़त्रा के लिए हकहकूकधरियों को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने पगड़ी भेंटकर यात्रा वर्ष 2025 के लिए भंडार की जिम्मेदारी दी गयी थी। इसी दिन श्री बदरीनाथ धाम के कपाट के बंद होने के कार्यक्रम के अलावा श्री कुबेर जी श्री उद्धव जी के योग बदरी पांडुकेश्वर प्रस्थान तथा रावल जी तथा आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी के जोशीमठ प्रस्थान का कार्यक्रम घोषित किया गया था।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि आज 17 नवंबर रविवार रात्रि को भगवान बदरीविशाल के कपाट बंद होने के बाद कल सोमवार प्रात:18 नवंबर सोमवार को 10 बजे श्री उद्धवजी श्री कुबेर जी एवं रावल जी सहित आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी योग बदरी पांडुकेश्वर प्रस्थान करेगी।

श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे तथा 18 नवंबर को पांडुकेश्वर प्रवास के बाद 19 नवंबर को आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी रावल धर्माधिकारी वेदपाठी सहित श्री नृसिह मंदिर जोशीमठ प्रस्थान करेगी। इसके बाद योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शीतकालीन पूजायें भी शुरू हो जायेगी।

इससे पहले लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता, प्रदीप भट्ट की देखरेख में भगवान बदरीविशाल के खजाने के साथ श्री गरूड़ जी 18 नवंबर सोमवार को श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेंगे।

हमेशा सनातन धर्म विरोधी रही कांग्रेस हो चुकी मुद्दा विहीन: आशा

0

केदारनाथ मंदिर पर राजनीति कांग्रेस को पड़ेगी भारी
बोली, भावनाओं से खेलना कांग्रेस का काम
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। कहा कि यह पार्टी दूसरों की भावनाओं से खेलने का काम करती है। केदारनाथ मंदिर पर राजनीति करने वाली कांग्रेस ने हमेशा सनातन धर्म का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास के दावे कर रही है, लेकिन उनका प्रत्याशी विधायक रहते हुए पांच वर्षों में अपनी विधायक नि​धि खर्च नहीं कर पाया है। कहा, कि इस उप चुनाव में कांग्रेस को केदारनाथ मंदिर पर राजनीति करना भरी पड़ेगी।
उप चुनाव प्रचार को अब एक दिन शेष रह गया है। विस के वि​भिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए आशा नौटियाल ने कहा कि वर्ष 2002 में वह पहली बार विधायक चुनी गईं थीं। उन्होंने अपने विधायकी के पहले कार्यकाल में जनता की समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया। जनता का आशीर्वाद रहा और उन्हें 2007 में भी विधानसभा सदस्य चुना गया। इस उप चुनाव में पार्टी हाईकमान व संगठन के निर्देश पर ही बतौर प्रत्याशी मैदान में हूं।
*उन्होंने कहा कि केदारनाथ विस सिर्फ भौगोलिक परिक्षेत्र नहीं है, ब​ल्कि यह क्षेत्र धर्म, संस्कृति, सभ्यता और रीति-रीवाजों का केंद्र भी है। केदारनाथ धाम में प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन को आते हैं और यहां की संस्कृति की रीति-नीति को साथ लेकर जाते हैं* ।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष अतिवृ​ष्टि से यात्रा व्यापक रूप से प्रभावित हो गई थी। हजारों यात्री व स्थानीय लोग पैदल मार्ग व धाम में फंस गए थे, तब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक अ​भिभावक के तौर पर स्वयं आगे रहकर पैदल व हवाई मार्ग से त्वरित रेस्क्यू कर लोगों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाया। अगस्त माह के आ​खिरी सप्ताह में पैदल यात्रा शुरू की गई और आ​खिरी दो माह में रिकार्ड श्रद्धालुओं ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए।
*उन्होंने कहा कि आज, कांग्रेस केदारनाथ मंदिर पर राजनीति कर रही है, पर वह भूल गई है कि सितंबर 2012 की ऊखीमठ आपदा और जून 2013 की केदारनाथ आपदा में व्यापक जनहानि उसी सरकार की लापरवाही के कारण हुई। समय पर रेस्क्यू किया जाता तो, हजारों जानें बचाई जा सकती थी। कहा कि आज कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है, इसलिए केदारनाथ मंदिर पर राजनीति कर रही है।

आंसू की चली बयार,केदारनाथ करे बेड़ा पार।

0

चोपता ।केदारनाथ विधान सभा उपचुनाव के
मतदान के लिए तीन दिन शेष है ऐसे में प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की झड़ी लगते हुए नजर आ रहे है ।पूर्व विधयाक मनोज रावत पर आशा नोटियाल जंहा 6 करोड़ रुपये की जनता के विकास के लिए खर्च की जाने वाली विधायक निधि खर्च नही कर पाने का आरोप लगा रही है और,अब किस आधार पर जनता उनको वोट देगी व किस मुंह से वोट मांग रहे है। इस बात कोआम जन तक पहुंचा रही है।
वही मनोज रावत व कांग्रेस पार्टी केदारनाथ यात्रा व केदारनाथ मंदिर दिल्ली में बनाने के अलावा किसी अन्य मुद्दे पर बात ही नही कर रहे ।

जबकि जनता के मुद्दे सड़क ,शिक्षा,रोजगार ,स्वास्थ्य के मुद्दे इस चुनाव में कही  भी दिखते  नजर नही आ रहे है ।बड़ी बात तो यह कि भाजपा का हर बड़ा छोटा बड़ा नेता सहानुभूति बटोरने के लिए पूर्व विधायक स्व0 शैलारानी रावत की बात हर घर जाकर व मंचो पर करती नजर आ रही है लेकिन स्व0 शैलारानी के आकस्मिक निधन के 4 माह बाद ही भाजपा उन्हें भुल चुकी है ।उनकी एक भी फोटो भाजपा के पोस्टर बेनर पर कहि भी दिखाई नही देगी।
भाजपा के लिए केदारनाथ मंदिर व यात्रा डायबर्ड जैसे बाते इस समय गले की फांस बनती नजर आ रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर छोटा सा कार्यकर्ता सफाई देते देते थक चुके है और बाबा की सौगंध तक खानी पड़ रही है ।बाबा के मंदिर  निर्माण का मामला यदि झूठा , केदारनाथ यात्रा का मामला लोगो के बीच नही चल रहा तो भाजपा प्रत्याशी को मंच पर आंसुओ का सहारा लेकर पंडाल में बैठी महिलाओं की सहानुभूति के लिए आंसू नही बहाने पड़ते ।केदारनाथ रुद्रप्रयाग जनपद ही नही पूरे भारत से लेकर विश्व मे निवास करने वाले हर सनातनी का आराध्य है उसकी भावना से खेलना बंद करो।आंसू से पहले अच्छा होता आप अपने पूर्व के 10 साल विधायक रहते अपने कार्यकाल के विकास कार्यो को लोगो के बीच गिनाते गिनाते भावुक हो कर वंहा बैठी जनता भी भावुक हो कर आप को वोट देती।लेकिन केदारनाथ मंदिर का दिल्ली मामले को शायद आप भी नही भूल पा रहे है तभी आप भी आंसू की बयार बहा रहे है।अब बाबा ही लगाएंगे नया पार।