13.1 C
Dehradun
Friday, March 20, 2026


Home Blog Page 82

यात्रियों को लेकर जा रहे हेलिकॉप्टर के इंजन से अचानक निकलने लगा धुआं, कराई इमरजेंसी लैंडिंग।

0

रुद्रप्रयाग- शेरसी हेलिपैड से हिमालयन हेली का हेलिकॉप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। हेलिकॉप्टर जैसे ही एमआई-26 हेलिपैड के नजदीक पहुंचा, उसके इंजन से धुंआ निकलने लगा। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। केदारनाथ में हिमालयन हेली के एक हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर केदारघाटी से यात्रियों को लेकर केदारनाथ पहुंचा था, लेकिन लैंड करने से पहले ही इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। इस कारण पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।मंंगलवार दोपहर 12.40 बजे शेरसी हेलिपैड से हिमालयन हेली का हेलिकॉप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। हेलिकॉप्टर जैसे ही एमआई-26 हेलिपैड के नजदीक पहुंचा, उसके इंजन से धुंआ निकलने लगा। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इसके बाद हेलिकॉप्टर पर सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इधर, हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन व साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि घटना के बारे डीजीसीए और यूकाडा को जानकारी दे दी दी गई है। बुधवार को संभवत: तकनीकी दल केदारनाथ पहुंचकर हेलिकॉप्टर का निरीक्षण करेगा।

मई में भी हुई थी हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग⤵️

बता दें कि गत 24 मई को भी केदारनाथ में क्रिस्टल कंपनी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। बीते 30 अगस्त को इस खराब हेलिकॉप्टर को सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर मरम्मत के लिए लटका कर ले जा रहा था। थारु कैंप के समीप एमआई-17 का संतुलन गड़बड़ाने पर पायलट ने इसे खाली स्थान पर गिरा दिया था। इससे पूर्व वर्ष 2022 में कपाट बंद होने से कुछ दिन पूर्व केदारनाथ में क्रिस्टल कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई थी।

केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने जन संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मांगे वोट।

0

रुद्रप्रयाग (गुप्तकाशी) – केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने केदारघाटी के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इससे पूर्व उन्होंने भगवान त्रियुगीनारायण व गौरीकुंड स्थित मां गौरी माई के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल त्रियुगीनारायण पहुंची। जहां उन्होंने सबसे पहले भगवान त्रियुगीनारायण मंदिर में पहुंचकर दर्शन करने के साथ-साथ पूजा अर्चना की। दर्शनों के पश्चात उन्होंने गांव पहुंचकर चुनावी प्रचार करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके पश्चात उन्होंने भगवान केदारनाथ के आधार शिविर गौरीकुंड स्थित गौरी माई के दशनों के बाद गोरीकुंड बाजार में जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सोनप्रयाग व सीतापुर के व्यापारियों के साथ मुलाकात कर यात्रा संचालन को लेकर वार्ता करते उनके सुझाव सुने। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी ने शेरशी, बडासू, फाटा, मैखंडा तथा ब्यूंग में जन संपर्क करते हुए ग्रामीणों व व्यापारियों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेन की अपील की। इस मौके पर गुप्तकाशी मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा, जिला महामंत्री विनोद देवशाली, अगस्त्यमुनि प्रभारी वाचस्पति सेमवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केदारनाथ देव प्रकाश सेमवाल, निर्वतर्मान नपं अध्यक्ष विजय राणा, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक संदीप पुष्पवाण, प्रधान संगठन मीडिया प्रभारी योगेंद्र नेगी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना अग्रवाल, सुमन जमलोकी, रेखा रावत, श्रीनंद जमलोकी, मंडल अध्यक्ष तिलवाड़ा जयप्रकाश सेमवाल, भगत कोटवाल, विपिन सेमवाल, दिनेश तिवारी, वेदप्रकाश जमलोकी,कमल रावत, दिनेश गोस्वामी, रामचंद्र गोस्वामी, प्रबल नेगी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

दीपावली के शुभ अवसर पर श्री केदारनाथ मंदिर को 10 कुंतल फूलों से सजाया गया।

0

दीपावली एवं कपाट बंद होने  की तैयारियों को लेकर भगवान भोले नाथ के मंदिर को गेंदा के फूलों से सजाया जा रहा है।

भगवान भैरवनाथ के कपाट बंद होते ही बाबा के कपाट बंद होने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाती है

 

प्रति वर्ष भैयादूज के दिन 6 माह शीतकाल के लिए कपाट बंद हो जाती है ।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली पश्चात भैयादूज रविवार 3 नवंबर को प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो रहे है।

बीते कल मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये, इस तरह कपाट बंद होने की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है।
श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति एवं दानीदाताओं द्वारा 10 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया जा रहा है बताया कि 17 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे है 4 नवंबर को तृतीय केदार तुंगनाथ जी एवं 20 नवंबर को द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो रहे है।

गंगोत्री मंदिर समिति तथा यमुनोत्री मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी में कहा गया कि श्री गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट 2 नवंबर को बंद होने है जबकि जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी 3 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद हो रहे है। इस तरह इस यात्रा वर्ष चारधाम यात्रा समापन की तरफ है।
श्री केदारनाथ धाम 30 अक्टूबर।श्री केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली पश्चात भैयादूज रविवार 3 नवंबर को प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो रहे है।

बीते कल मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये इस तरह कपाट बंद की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है।
श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर को दीपावली तथा कपाट बंद होने के अवसर हेतु मंदिर समिति एवं दानीदाताओं द्वारा 10 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया जा रहा है बताया कि 17 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे है 4 नवंबर को तृतीय केदार तुंगनाथ जी एवं 20 नवंबर को द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो रहे है।

गंगोत्री मंदिर समिति तथा यमुनोत्री मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी में कहा गया कि श्री गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट 2 नवंबर को बंद होने है जबकि जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी 3 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद हो रहे है। इस तरह इस यात्रा वर्ष चारधाम यात्रा समापन की तरफ है।

उत्तराखंड में अब दीपावली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा 31 अक्तूबर को

0

उत्तराखंड-उत्तराखंड में अब दीपावली का सार्वजनिक अवकाश 31 अक्तूबर को रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश का आदेश को संशोधित किया है। सचिव सामान्य प्रशासन दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से देर शाम यह आदेश जारी किया गया। बता दें कि दीवाली के सार्वजनिक अवकाश को लेकर असंमजस की स्थिति थी। सरकार की सूची में एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश था। कर्मचारियों ने सरकार से दीवाली का सार्वजनिक अवकाश 31 अक्तूबर को घोषित किए जाने की मांग की थी। तर्क दिया गया था कि इस बार दीवाली का शुभ मुहूर्त 31 अक्तूबर को है। लिहाजा, अवकाश 31 अक्तूबर को घोषित किया जाए। इस पर मंगलवार को संशोधित आदेश जारी किया गया।

पीएम मोदी ने किया एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ ,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा 108 की तर्ज पर चलेगी हेली एम्बुलेंस सेवा।

0

*पीएम मोदी ने किया एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ*

*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा 108 की तर्ज पर चलेगी हेली एम्बुलेंस सेवा*

*देश की पहली हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की शुरुआत उत्तराखण्ड से

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को धन्वंतरि जयंती के अवसर पर, एम्स ऋषिकेश के जरिए देश की पहली हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के लिए कुल 12850 करोड़, रुपए लागत वाली स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्धाटन और शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एम्स ऋषिकेश से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि एम्स ऋषिकेश में हेली एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत और आधुनिक बन सकेंगी, हेली एम्बुलेंस संकट के समय लोगों के लिए संजीवनी का काम करेगी। कई बार जहां सड़क मार्ग से पहुंचना संभव नहीं होता, हेली एम्बुलेंस ऐसे स्थानों पर भी आसानी से पहुंच कर लोगों की सहायता करेगी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को हेली एम्बुलेंस और ड्रोन की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेवा का राज्य को लंबे समय से इंतजार था, अब एम्स ऋषिकेश से देश की पहली सरकारी हेली एम्बुलेंस शुरू हो रही है। यह सेवा 108 एम्बुलेंस की तर्ज पर चलेगी, जिसके जरिए राज्य के कौने-कौने से मरीजों को एम्स लाया जा सकेगा। यह सेवा निशुल्क उपलब्ध होगी। सीएम ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में कई बार मरीज को बड़े अस्पताल तक पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी जीवनरक्षक सुविधा से युक्त हेली एम्बुलेंस दूर दराज के मरीजों के लिए जीवन दायनी का काम करेगी। जल्द ही इसका टोल फ्री नंबर जारी होगा, जिसे सभी 13 जिलों के जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल से जोड़ा जाएगा। किसी भी आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की सिफारिश पर तत्काल हेली एम्बुलेंस उपलब्ध कराएगी जाएगी। इसी तरह ड्रोन के प्रयोग से भी दूर दराज के क्षेत्रों से ब्लड सैम्पल लाने और दवा पहुंचाने में मदद मिलेगी। सीएम ने कहा कि ट्रायल दौरान एम्स ऋषिकेश से टिहरी तक मात्र 30 मिनट में दवा पहुंचाई जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश के सभी क्षेत्रों में आज नवाचार हो रहे हैं, डिजिटल भुगतान के मामले में देश ने दुनिया के सामने नई लकीर खींची है। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले 70 साल में महज सात एम्स खोले गए, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब एम्स की संख्या तीन गुना हो चुकी है। इसी तरह आयुष्मान योजना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। प्रदेश के लोगों को भी इस सेवा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में योजना शुरु किए जाने के समय इस पर 40 से 50 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान था, लेकिन अब इस पर एक हजार करोड़ का खर्च आ रहा है। अब 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को अतिरिक्त लाभ देने से उत्तराखण्ड के छह लाख बुजुर्गों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

*प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज*

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में काम कर रही है। किच्छा में एम्स ऋषिकेश के सेटेलाइट सेंटर पर भी तेजी से काम चल रहा है। प्रदेश सरकार वर्तमान 207 प्रकार की निशुल्क पैथालॉजी जांच की सुविधा दे रही है, पर सरकार यहीं पर रुकने वाली नहीं है। सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड में हवाई यातायात की सुविधा बढ़ाने में भी केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय का सहयोग मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने जौलीग्रांट, पंतनगर एयपोर्ट के विस्तार के साथ ही आरसीएस योजना में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया है।

*राज्य को हवाई सेवाओं में सहयोग मिलेगा।*

इस मौके पर केंद्रीय नागर विमान मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि हेली एम्बुलेंस का प्रयोग पहाड़ी राज्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इसी तरही ड्रोन के जरिए भी एम्स की सेवाओं को घर घर तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं को विस्तार देने का प्रयास कर रही है, ताकि देश विदेश के यात्री उत्तराखण्ड आकर यहां की शक्ति अनुभव कर सकें। 10 साल में उत्तराखंड में तेजी से विकास हुआ है।

इस अवसर पर पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, एम्स की निदेशक प्रो. मीनू सिंह भी उपस्थित थे।

केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा अर्चना के बाद कालीमठ के विभिन्न गांवों में किया जनसम्पर्क।

0

केदारनाथ विस उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा अर्चना के बाद कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। तथा ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पूर्व विधायक आशा नौटियाल सुबह नौ बजे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ कालीमठ मंदिर पहुंची। जहां पर कार्यकर्ताओं की मौजदूगी में मां काली की पूजा अर्चना की। तथा मां काली से प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। जिसके बाद उन्होंने कालीमठ, कुणजेठी, व्यूंखी, जग्गी बगवान, बेडुला समेत कई गांवों का भ्रमण किया। तथा लोगों की जन समस्याएं सुनकर प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप राणा,प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुभाष रावत, प्रदेश महिला आयोग की सदस्य दर्शनी पवार ,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री किरन शुक्ला, रेखा रावत, मण्डल महामंत्री सुबोध बगवाडी, विपिन सेमवाल, पूर्व जेष्ठ प्रमुख प्रबल सिंह सिंह नेगी ,निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, प्रधान संगठन के मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 05 विषयों में चयनित 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 05 विषयों में चयनित 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मंगलवार को हिन्दी, रसायन विज्ञान, भूगोल, जन्तु विज्ञान एवं राजनीति विज्ञान के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि धनतेरस के पावन अवसर पर मिलने वाला यह उपहार निश्चित ही आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाएगा। आपके जीवन में सफलता का यह दिन मेहनत, समर्पण और लगन की वजह से ही आया है। उन्होंने कहा कि अध्यापन कोई सामान्य कार्य नहीं बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। विशेषकर उच्च शिक्षा मानवीय संसाधनों को तराशने का एक प्रमुख साधन है क्योंकि उच्च शिक्षा युवा शक्ति को सही दिशा देने का कार्य करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन सालों में प्रदेश के करीब 18 हजार 500 युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है। आगे भी भर्ती प्रक्रिया निरंतर गतिमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर मज़बूत किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं का निरंतर विकास किया जा रहा है। 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है एवं महिला छात्रावास एवं आई०टी० लैब सहित परीक्षा भवनों आदि का निर्माण भी किया जा रहा है। जहां एक ओर मेधावी छात्रों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति और शोध को बढ़ावा देने के लिए प्राध्यापकों को 18 लाख रूपए तक का शोध अनुदान दिया जा रहा है वहीं गौरव योजना के तहत राज्य के उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्रों को बैंकिंग एवं वित्तीय त्रिस्तरीय प्रशिक्षण तथा 5000 छात्रों के प्लेसमेन्ट का लक्ष्य रखा गया है। ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त के साथ चिवनिंग उत्तराखण्ड छात्रवृत्ति हेतु हमने समझौता किया है जिसके तहत 5 छात्रों को मास्टर डिग्री के लिए ब्रिटेन भेजा जाएगा। इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड के साथ भी राज्य के उच्च शिक्षण संस्थाओं में कम्प्यूटर आधारित विभिन्न आधुनिक पाठ्यक्रम संचालन के लिए समझौता किया गया। देश के 100 एनआईआरएफ श्रेष्ठ रैंकिंग वाले संस्थाओं में प्रवेश लेने वाले युवाओं को 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा में शत प्रतिशत फैकल्टी दी गई है। जिसमें 82 प्रतिशत नियमित फैकल्टी और शेष गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्य कर रहे हैं। राज्य में पिछले सात वर्षों में 51 कॉलेजों के भवन बनाये गये। 06 कॉलेजों को जल्द अपने भवन मिल जायेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के उन्नयन के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में राज्य में 05 नये कैम्पस बने हैं। 26 नये डिग्री कॉलेज बने हैं। राज्य के 118 डिग्री कॉलेज में से 70 कॉलेज का नैक है। मार्च 2025 तक शत प्रतिशत डिग्री कॉलेज में नैक हो जायेगा।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री पंकज पाण्डेय, अपर सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अंजू अग्रवाल, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत उपस्थित थे।

उत्तराखंड से बड़ी खबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया दीपावली पर तौहफा।

0

देहरादून

उत्तराखंड से बड़ी खबर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया दीपावली पर तौहफा

राज्य कर्मचारियों को 3 प्रतिशत बढ़ाया गया महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% किया गया महंगाई भत्ता

दीपावली के पर्व पर बोनस का दिया सरकार ने उपहार

समूह ख और ग के साथ
समूह घ कर्मियों को भी मिलेगा बोनस का लाभ

माध्यमिक अतिथि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने और शासन स्तर पर अतिथि शिक्षकों का मामला लंबित होने के विरोध में ।

0

– माध्यमिक अतिथि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने और शासन स्तर पर अतिथि शिक्षकों का मामला लंबित होने के विरोध में ।

माध्यमिक अतिथि शिक्षको को अल्प वेतन में कार्य करते हुए 9 साल् से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अभी तक राज्य सरकार की ओर से अतिथि शिक्षकों को वेतन वृद्धि और भविष्य सुरक्षित करने के लिए कोई निर्णय नहीं हुआ जिससे अतिथि शिक्षकों में भारी आक्रोश है। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष जोशी ने कहा कि 9 साल बाद भी अतिथि शिक्षकों को राहत देने के लिए कोई शासनादेश अभी तक नहीं निकला। बल्कि अतिथि शिक्षकों को शोषण करने वाले आदेश जरूर निकाले जा रहे। एक साल से वेतन वृद्धि और अतिथि शिक्षकों के हित सुरक्षित करने का आश्वासन दिया जा रहा किन्तु कार्यवाई धरातल पर शून्य है। जो भी प्रस्ताव शासन को निदेशालय से भेजे जा रहे उन पर शासनादेश निकालने की बजाय उनको लंबित किया जा रहा है। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष जोशी ने कहा कि यदि 9 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस से पहले अतिथि शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाई नहीं होती तो रुद्रप्रयाग के अतिथि शिक्षकों सहित सभी अतिथि शिक्षक *केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में धरने पर बैठने के लिये* मजबूर होंगे।।

केदारनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने किया नामांकन,भाजपा प्रेदश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नामंकन में हुए सम्मलित।

0

रुद्रप्रयाग ऊखीमठ।केदारनाथ विधान सभा के उप चुनाव के लिए आज भाजपा कांग्रेस के साथ यूकेडी व दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी  नामंकन किया ।

भाजपा प्रत्याशी के रूप में आज पूर्व विधायक आशा नोटियाल ने ऊखीमठ तहसील में अपना नामंकन किया ।जिसमें बड़ी संख्या में प्रेदश स्तर के नेता व स्वयम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नामंकन में पहुंचे ।नामंकन के बाद राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में जनसभा को रखा गया था।जिसमे विभिन्न गांवों से आये लोगो ने आशा नोटियाल व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया ।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा है यह चुनाव किसी की सरकार बनाने या गिराने के लिए नही बल्कि केदारनाथ के विकास के लिए चुनाव होना है ।दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के बाद तीन माह में 600 करोड़ रुपयों की योजनाओं का शासनादेश हमारे द्वारा केदारनाथ विधानसभा के लिए किया गया है ये केवल चुनावी नही बल्कि धरातलीय रूप में होने वाली योजनाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भारत पुनः विश्व गुरु बनने जा रहा जिससे भविष्य में भारत देश की विशिष्ट पहचान होगी। उन्होंने कहा कि 5 नवम्बर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ के प्रति बाल्यकाल से आगाध श्रद्धा रही है इसलिए उनके नेतृत्व में बद्री केदार धामों में करोड़ रुपये के निर्माण कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देशन में देश नये भारत की ओर बढ़ रहा है तथा उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड श्रेष्ठ राज्य बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में प्रति वर्ष वृद्धि हो रही है तथा प्रदेश सरकार तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी काननू लाकर तीन वर्षों में 18 हजार युवाओं को नौकरी मिली है। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा झूठ फैलाने का काम रहा है जिसका परिणाम विपक्ष को हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिल चुका है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक आशा नौटियाल के जनहित के कार्यों की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आशा नौटियाल सदैव जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहती है। भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश को विशिष्ट पहचान मिल रही है तथा देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुलभ व सरल तरीके से हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है तथा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से आज भाजपा संगठन बूथ स्तर पर मजबूत है। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व में सबसे अधिक ताकतवर बनता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आस्था केदारनाथ धाम से बाल्यावस्था से रही है। गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाये है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीर्थाटन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा जनहित में कई दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 600 करोड़ से अधिक की सौगात विगत दिनों रूद्रप्रयाग जिले को दी है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् व कुलदीप रावत ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री गम्भीर सिंह बिष्ट व मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल ने किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट्, जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, थराली भूपाल राम टमटा, घनसाली शक्ति लाल शाह , अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक दान सिंह रावत,जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल,सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कप्रवान,दिनेश उनियाल , वाचस्पति सेमवाल, शकुन्तला जगवान, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, विनोद देवशाली ,कुलदीप नेगी आजाद,अनुसूया प्रसाद भटट्, देव प्रकाश सेमवाल, बीना बिष्ट, सविता भण्डारी, प्रदीप राणा,राय सिंह राणा, त्रिलोचन भटट्, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, आरती रावत, सुभाष रावत, सन्दीप पुष्वाण आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।