रुद्रप्रयाग। बीते कई सालों से जन सेवा में जुटे समाज सेवी एवं भाजपा नेता कुलदीप रावत के ऊखीमठ आगमन पर तुंगनाथ, मदमहेश्वर एवं कालीमठ घाटी की क्षेत्रीय जनता के सहयोग से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न गांवों की महिला मंगल दलों व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मंगोली गांव निवासी मिष्टी नौटियाल को सम्मानित किया गया।
स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मंगोली निासी मिष्टी नौटियाल को किया सम्मानित
ऊखीमठ में मधु गंगा हैलीपैड में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में भाग लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत ने कहा कि हर समस्या का निराकरण सामुहिक पहल से किया जा सकता है। किंतु राज्य गठन के 24 वर्षों के बाद भी जनभावनाओं की आशा के अनुरूप विकास की नीति नहीं बन पाई है। इसलिए हर क्षेत्र में समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। उ
न्होंने कहा कि सघर्षो की बदौलत सफलता मिलती है तथा सघर्ष से मानव को जीने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि केदार विधानसभा को प्रकृति ने अनमोल खजाने की तरह सजाया व संवारा है किंतु आज तक लघु उद्योगों को बढ़ावा न मिलने से यहां का युवा अपने को ठगा महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा में लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर यहां के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल होती तो राज्य गठन के 24 वर्षों में केदारनाथ विधानसभा की तकदीर व तस्वीर अलग होती। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद उन्होंने 70 गरीब व असहाय कन्याओं को गोद लेकर उनका सम्पूर्ण खर्चा बहन करने की प्रेरणा उस परम पिता परमेश्वर से मिली है। जनता की निस्वार्थ सेवा करने से परम आनन्द की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि मुझे समाज सेवा करने की प्रेरणा पग-पग पर मिलती है किंतु कुछ लोग मुझे बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। बावजूद निरंतर समाज की सेवा निष्ठा, समर्पण व त्याग की भावना से करता रहूंगा।
वर्ष 2013 की आपदा के बाद से 70 निर्धन एवं असहाय बेटियों को गोद लेकर बहन कर रहे सम्पूर्ण खर्चा
तल्ला नागपुर के लक्ष्मण बर्त्वाल ने कहा कि कुलदीप रावत दो दशक से सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय आपका योगदान समाज में हमेशा याद रहेगा। अमित मैखण्डी ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा को आज कुलदीप रावत जैसे समाज को समर्पित लोगों की जरूरत है जिनके कुशल नेतृत्व में विकास का पहिया अग्रसर हो सकता है। प्रह्लाद राणा ने कहा कि निस्वार्थ भावना से कार्य करने वाले व्यक्ति को ही केदारनाथ विधानसभा का नेतृत्व मिलना चाहिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी तिवारी ने कहा कि जनता जर्नादन का निर्णय सर्वोपरि होता है इसलिए जनता को अपना निर्णय समाज को समर्पित व्यक्ति के पक्ष में लेना चाहिए। जन संवाद कार्यक्रम का संचालन मनोज बेजवाल व शान्ति चमोला ने सयुंक्त रुप से किया।
क्षेत्रीय हित में कुलदीप रावत को देना होगा जन समर्थन
इस मौके पर प्रधान तड़ाग बृजमोहन सिंह नेगी, सभासद सरला रावत, पूर्व प्रधान सरिता देवी, लवीश राणा ,सौरभ भट्ट, अंकित रावत, पवन राणा, बलवन्त रावत दिलवर नेगी, मनवर नेगी, नरेन्द्र सिंह नेगी, अवधेश रावत, जगदीश पुजारी, भक्त दर्शन रावत, संजय मनवाल, श्याम सिंह बिष्ट, नारायण सिंह पंवार, मिलिथा धर्म्वाण शर्मिला देवी, आरती शैव, रजनी देवी सतेश्वरी देवी, सरिता देवी, दिव्या देवी रणवीर फर्स्वाण कुलदीप राणा सूरजपाल नेगी दीपक भण्डारी भरत सिंह राणा, हिम्मत सिंह नेगी परशुराम सेमवाल नागेन्द्र राणा सहित ऊखीमठ, तुंगनाथ, मदमहेश्वर, कालीमठ घाटियों के जनप्रतिनिधि, महिला मंगल दलों व कीर्तन मण्डलियों के पदाधिकारी व कई सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।



मां इन्द्रासनी का 12 वर्षों में होने वाले महायज्ञ का सभी भक्तजनों का इंतजार समाप्त हो चुका है क्योंकि मां इन्द्रासनी के महायज्ञ व देवरा जाने की तिथियां शुभ दिन निकालकर नियत किया गया है इसके पश्चात देवरा यात्रा का शुभ मुहूर्त निकलते ही सभी भक्तों में उल्लास है तथा जो दिशा -धियांडी व उन समस्त प्रवासियों को जो कि अपने गांव को छोड़कर कहीं और बस गए हैं उनको फिर अपनी जन्मभूमि में 12 वर्ष बाद लौटने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है
मां इन्द्रासनी की असीम कृपा से वर्ष 2025 में होने वाले महायज्ञ जिसमें मां इन्द्रासनी दिनांक 26 नवंबर 2024 को देवरा हेतु निकलेगी तथा दिनांक 27 जनवरी 2025 को देवरा समापन के पश्चात अपने मूल निवास स्थान ग्राम कंडाली में वापस आएगी तथा दिनांक 30 जनवरी 2025 को कुंडगज व 6 फरवरी 2025 को जल यात्रा व 7 फरवरी 2025 को पूर्णाहुति दी जाएगी इस महायज्ञ में अत्यधिक भक्त जनों की भीड़ होने की आशंका है जिस हेतु मंदिर समिति द्वारा कुशल प्रबंधन किया गया है *सभी भक्तजन, दिशा -धियांडी, व समस्त उन प्रवासियों को मंदिर समिति की ओर से प्रार्थना है कि आपको माँ इन्द्रासनी अपने इस विशाल महाकुंभ में बुला रही है



जानकारी अनुसार ऋषिकेश करनप्रयाग रेल लाइन परियोजना का 75% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है 2025 तक सभी सुरंगों का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश करणप्रयाग रेल लाइन ऋषिकेश से करणप्रयाग तक 125 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का 104 किलोमीटर हिस्सा सुरंग से होकर गुजरेगा। शेष 21 किलोमीटर में पुल और रेलवे स्टेशन होंगे रेलवे लाइन का 84 फ़ीसदी हिस्सा सुरंग के अंदर से गुजरेगा रेल लाइन पर 16 मुख्य व 12 सहायक सुरंगे बनाई जाएगी। सात सहायक सुरंगें ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे से जोड़ी जा रही है जो आपातकाल में निकासी का कार्य करेंगी ।
इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर एच एन सिंह, आरबीएल मैनेजर उमेश डांगी इंजीनियर दीपक कुमार, इंजीनियर अवनीश कुमार, सुभाष ठाकुर, दीपक शर्मा, आनंदपाल सिंह गंभीर सिंह व्यास देव शर्मा आदि कंपनी के कर्मचारी मौजूद थे।











श्री हेमकुंड साहिब धाम के कपाट आज बृहस्पतिवार 10 अक्तूबर को इस शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. जिसके लिए श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.बृहस्पतिवार (आज) दोपहर साढ़े 12 बजे हेमकुंड साहिब स्थित गुरुद्वारे के दरबार साहिब में इस साल की अंतिम अरदास पढ़ी जाएगी। जिसके बाद दरबार साहिब से गुरु साहिब जी के पंच प्यारों की अगुवाई में पवित्र गुरुग्रंथ साहिब जी को सचखंड में सोवित कर दिया जाएगा। ठीक दोपहर एक बजे हेमकुंड साहिब जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।




