बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होते ही पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल के लिए प्रस्थान कर चुकी है , विगत गुरुवार को केदारनाथ धाम से आर्मी की बैंड धुनों के साथ विभिन्न पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए रात्रि विश्राम के लिए प्रथम रात्रि पड़ाव रामपुर पहुंची।
शुक्रवार को प्रातः पूजा अर्चना के बाद बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली आर्मी की बैंड धुनों के साथ रामपुर से प्रस्थान कर शेरसी, बड़ासू, फाटा, खड़िया, मैंखंडा ब्यूँग़ नारायण कोटि नाला होते हुए रात्रि विश्राम के लिए गुप्तकाशी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। बाबा की डोली जिन। जिन पड़ाव से होकर गुजरती भक्त फूल मालाओं से डोली का भव्य स्वागत करते वहीं बाबा के जयकारों से केदारघाटी भक्तिमय हो गया। शनिवार प्रातः पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। बाबा की शीतकालीन पूजाएं ऊखीमठ में ही की जाएंगी।









