रुद्रप्रयाग.. रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगरपंचायत तिलवाडा में लम्बे समय पेयजल की किलत बनी हुई थी, क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी के अथक प्रयासों से आख़िरकार उत्तराखंड सरकार के द्वारा 40करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गईं.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा SASCI कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना हेतु ₹39.86 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने पर कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने समस्त क्षेत्रीय जनता की ओर से मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मंत्री चौधरी ने कहा कि तिलवाड़ा क्षेत्र में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। मुख्यमंत्री जी के इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। यह योजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘हर घर जल’ मिशन को मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तेजी से धरातल पर उतार रही है। डबल इंजन सरकार अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

मंत्री ने क्षेत्रीय जनता की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार का हर कदम जनहित को समर्पित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here