रुद्रप्रयाग..सोमवार 18 मई 2026 को प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर पूरे प्रदेश के 13 जिलों में शिक्षकों का धरना प्रदर्शन रैली थी जिसके क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैली निकाली गई जो की बेला तिराहा बैंड से रैली निकालने के उपरान्त जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में बैठक हुई इस रैली में टीईटी की अनिवार्यता को वापस लेने , 17140 की वसूली बंद करने, त्रिस्तरीय कैडर लागू करने , 5400 ग्रेड पे वालों को राजपत्रित अधिकारी घोषित करने, प्रत्येक विद्यालय में अंग्रेजी का अध्यापक नियुक्त करने , लिए पुरानी पेंशन बहाल करने, अस्पतालों में ओपीडी की सुविधा लागू करने के लिए , मंडल कैडर चाहने वालों को मंडल कैडर करवाने, आदि 13 सूत्रीय ज्ञापन/ मांग पत्र श्रीमान जिला अधिकारी रुद्रप्रयाग के माध्यम से, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री व माननीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया !
इस विशाल हुंकार रैली में संगठन के जिला अध्यक्ष लखपत सिंह लिंगवाल , महामंत्री डॉ. राधेलाल उत्तरांचली, संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष श्री दलेबसिंह राणा जी व प्रान्तीय संयुक्त मन्त्री श्री हेमन्त भट्ट आदि के नेतृत्व में सैकड़ों -शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में 29 मई को पूरे प्रदेश की हुंकार रैली और धरना निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देहरादून के कार्यालय में हुंकार रैली एवं धरना दिया जाएगा !
और सभी ने कहा कि टीईटी की नोटिफिकेशन डेट लागू होने के बाद टीईटी करना तो ठीक है पर नोटिफिकेशन डेट लागू होने (23 अगस्त 2010) से काफी पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता संविधान और नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है ! इसमें भारत सरकार व माननीय सर्वोच्च न्यायालय को पुनः विचार करना चाहिए। इस रैली में सैकड़ो जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद रुद्रप्रयाग के शिक्षक – शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया ।









