केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ऊखीमठ नगर पंचायत-पिंगलापानी पेयजल योजना की 2578 लाख रुपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर नगर एवं क्षेत्रवासियों ने ख़ुशी व्यक्त की। ऊखीमठ में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण जनहितकारी योजना की स्वीकृति हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल का आभार व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने कहा कि लंबे समय से ऊखीमठ नगर क्षेत्र को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है । इस योजना की स्वीकृति से न केवल नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि भविष्य में बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए स्थायी समाधान भी सुनिश्चित हो सकेगा। इससे क्षेत्रवासियों को सुचारू एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित एवं विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऊखीमठ नगर पेयजल योजना की स्वीकृति क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति है, जो क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विधायक ने क्षेत्रवासियों द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह, विश्वास एवं आभार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याण के लिए उनका संकल्प निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक जनसमस्या के समाधान हेतु निरंतर प्रयास सतत जारी रहेंगे।
इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार,मंडल अध्यक्ष दलवीर नेगी,सभासद बलबीर सिंह,पूजा देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह,प्रधान सुलेखा देवी,किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप पुष्पवान,दुर्गा देवी,देवेंद्र प्रसाद,योगेन्द्र नेगी,जगदीश लाल,चंद्रमोहन उखियाल,सोहन सिंह आदि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here