32.5 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 114

भारी बारिश का चेतावनी को देखते हुए कल देहरादून में आंगनबाड़ी से लेकर 12वीं के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

0

देहरादून

कल बुधवार को स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान रहेगें बंद

भारी बारिश के मद्देनजर देहरादून जिला प्रशासन ने लिया फैसला

देहरादून जनपद और नगर क्षेत्र में 31 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और शिक्षण संस्थान

नगर मजिस्ट्रेट ने छुट्टी के आदेश किए जारी,

डीएम देहरादून के दिशा निर्देश पर जारी किया आदेश।

मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का जारी किया है रेड अलर्ट

बीकेटीसी के नए मुख्य कार्याधिकारी होंगे विजय प्रसाद थपलियाल।

0

देहरादून। संस्कृति धर्मस्व, तीर्थाटन प्रबन्धन एवं धार्मिक मेला अनुभाग देहरादून ने मुख्य कार्याधिकारी, श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पद पर कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर के नियंत्रणाधीन इकाई कृषि उत्पादन मण्डी समिति, देहरादून में कार्यरत विजय प्रसाद थपलियाल, सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, देहरादून को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर तैनात किये जाने की राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है। धर्मस्व- तीर्थाटन प्रबंधन सचिव हरिचंद सेमवाल द्वारा आज सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये है।

आदेश में कहा गया है कि प्रतिनियुक्ति इस प्रतिबन्ध के साथ प्रदान की जा रही है कि विजय प्रसाद थपलियाल द्वारा अपने पैतृक विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए तत्काल शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

विजय प्रसाद थपलियाल की प्रतिनियुक्ति के सम्बन्ध में अन्य सेवा-शर्ते पृथक से निर्गत की जायेंगी।

उत्तराखण्ड के गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को ब्रिटिश संसद के “हाउस ऑफ लॉर्ड्स” से किया गया सम्मानित,सम्मान समारोह के दौरान ठंडो रे ठंडो गीत से गूंजी ब्रिटिश संसद।

0

उत्तराखंड-उत्तराखण्ड के लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को ब्रिटिश संसद के “हाउस ऑफ लॉर्ड्स” से किया गया सम्मानित,सम्मान समारोह के दौरान ठंडो रे ठंडो गीत से गूंजी ब्रिटिश संसद।

प्रसिद्ध लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को लंदन में डिस्टिंग्विश लीडरशिप इन इंडियन फोक सिंगिंग (भारतीय लोकगायन में विशिष्ट नेतृत्व) अवॉर्ड से नवाजा गया है। लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स (संसद) में रविवार को आयोजित ग्लोबल ब्रिलिएंस अवार्ड (जीबीए) कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया। नेगी 27 जुलाई को लंदन पहुंचे थे।

ठंडों रे ठंडों से झूमा ब्रिटिश संसद⤵️

इस अवसर पर नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने मशहूर गीत ‘ठंडों रे ठंडों’ का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड कार्यक्रम में सहयोगी उत्तराखंड ग्लोबल फोरम के सह-संस्थापक संदीप बिष्ट ने इस खुशी के मौके पर कहा कि यह सम्मान केवल नेगी जी का नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंडवासियों का सम्मान है। इसके अलावा यह पुरस्कार नए कलाकारों को भी प्रेरित करेगा। नेगी जी ने हमेशा पहाड़ों की खुशियों और दुखों को अपने गीतों के जरिए प्रस्तुत किया है और हम उम्मीद करते हैं कि वे आगे भी इसी तरह के गीत लेखन और गायन करते रहेंगे।

दरअसल नेगी दा को 50 सालों से लोकगीत व संगीत के साथ ही अपनी संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए जीबीए की ओर से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रैमी रेंजर व जैक रैंकिंग ने उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। लोकगायक व निर्माता-निर्देशक अनिल बिष्ट व नेगी दा के भाई पदमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वे 27 जुलाई को लंदन पहुंचे। जबकि बीते रविवार 28 जुलाई को उन्हें यह सम्मान दिया गया। 31 जुलाई को वे देहरादून पहुंचेंगे।

कांग्रेस द्वारा निकली जा रही केदार धाम प्रतिष्ठा यात्रा को विधायक भरत सिंह चौधरी ने छद्म यात्रा कहा ।

0

कांग्रेस की मानसिकता हमेशा सनातन विरोधी रही। भरत चौधरी।

रूद्रप्रयाग: हरिद्वार से केदारनाथ कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा के नेतृत्व में निकाली जा रही पद यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा की ये कॉंग्रेस की छद्म यात्रा है। इस प्रकार की यात्राओं से जनता बहकावे में नही आती है। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस हमेशा से सनातन विरोधी रही है। उन्होंने हमेशा से सनातन धर्म का अपमान किया है। लोकसभा चुनाव में हुई हार से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने के लिए ये नौटंकी कर रहे है। कांग्रेस मैं जो बार बार हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया जाता है, उसके लिए उनको केदारनाथ मैं जाकर पश्चयाताप करना चाहिए। बाबा केदार उनको सद्बुद्धि देगे। उन्होंने का की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की केदारनाथ धाम व ब्रदीनाथ धाम में करोड़ों की लागत से विकास के अनेकों कार्य हो रहे है। आज तीर्थयात्रियों को अच्छी सुविधाएं मिल रही है। जिसके कारण आज केदारनाथ में लाखों तीर्थयात्री दर्शन के लिए के लिए आ रहे। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा व्यवस्था में निरन्तर सुधार हो रहा है। प्रदेश सरकार हर प्रकार का सहयोग यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों की कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार मंदिरों के पेटेन्ट को लेकर जो काननू लेकर आई है, उसके लिए तीर्थ पुरोहित समाज व प्रदेश की जनता उनकी सराहना कर रहे है।इस काननू को लाने पर केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तीर्थ पुरोहित समाज ने भव्य स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर गर्भगृह को स्वर्णमंडित किये जाने को लेकर भी बद्री-केदार मंदिर समिति तथ्यों को स्पष्ट कर चुके है। परंतु कांग्रेस इस मुद्दे पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही। लेकिन उनके मनसूबे कभी कामियाब नहीं होंगे। अपनी सरकारों में कांग्रेस ने चारो धामों के लिए एक भी काम नहीं किया, जबकि पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं सीएम धामी के नेतृत्व में श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम समेत गंगोत्री यमुनोत्री की भव्यता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चमत्कारिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस सिर्फ केदारनाथ विधानसभा में उपचुनाव के लिए इस प्रकार की नौटंकी कर रही है। लेकिन भाजपा को जनता का समर्थन एवं आशीर्वाद जैसे 2022 विधानसभा चुनाव एवं 2014, 2019 व 2024 के लोकसभा चुनाव मिला है, इस उपचुनाव में भी मिलेगा और केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए इस बार भी क्षेत्र की जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार को चुनेगी।

इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र सिंह बर्त्वाल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

अतिथि शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग की नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन।

0

रुद्रप्रयाग ।।माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग की निवर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए जनपद के अतिथि शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा नयी जनपद कार्यकारिणी का गठन किया गया। अतिथि शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग की जनपद कार्यकारिणी में प्रवीण जोशी ज़िलाध्यक्ष, मद्महेश्वर पुरोहित महामंत्री, पंकज आर्य संरक्षक, अल्का सेमवाल महिला उपाध्यक्षा, नीलम करासी जिला कोषाध्यक्ष एवं विजय प्रकाश मीडिया प्रभारी चुने गये। जनपद स्तरीय बैठक में कार्यकारिणी गठन के अतिरिक्त आगामी 2 अगस्त से होने वाले प्रदेश स्तरीय आंदोलन के संदर्भ में भी रणनीति बनायी गई जिसमे संपूर्ण जनपद की ओर से आंदोलन में शत प्रतिशत भागीदारी पर सहमति जतायी गई। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य जितेन्द्र करासी, आशीष जोशी, चैन सिंह पवार, विनय जगवान,वासुदेव भट्ट, बीना कीमोठी, बीरबल कोठियाल भी सम्मिलित थे।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र की तैयारी तेज,अगस्त माह में होगा मानसून सत्र।

0

प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र कराने के लिए विधानसभा सचिवालय में तैयारी शुरू कर दी है। अगस्त में मानसून सत्र होगा, लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तारीख तय नहीं की है। कैबिनेट ने सत्र का समय व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में हर साल बजट सत्र आयोजित किया जाता है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने 2024-25 का बजट सत्र देहरादून में कराया। इस पर विपक्ष ने भी प्रदेश सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा करने के आरोप लगाए थे। इसे देखते हुए अगस्त में मानसून सत्र गैरसैंण में कराने के लिए सरकार की प्राथमिकता है।हालांकि सत्र की तारीख तय नहीं हुई है। बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मानसून सत्र को लेकर चर्चा हुई थी। सत्र गैरसैंण में कराना है या देहरादून में, इस पर निर्णय लेने के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री धामी को अधिकृत किया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा मानसून सत्र कहां करना है, इस पर सरकार को निर्णय लेना है। सत्र के लिए हमारी तैयारी गैरसैंण व देहरादून दोनों स्थान पर चल रही है। गैरसैंण विधानसभा भवन में एक टीम तैयारियों में लगी है। अब तक 423 से अधिक प्रश्न आ चुके हैं।

विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि केंद्र सरकार ने ई-विधानसभा के लिए बजट जारी किया था जिसमें राज्य सरकार ने भी मदद की है। इससे पहले चरण में देहरादून स्थित विधानभवन को ई-विधानसभा के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह काम 31 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। डिजिटाइज तो नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उसमें विधायकों की भी ट्रेनिंग होनी है। लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर पूर हो जाएगा। उन्होंने बताया कि परिसर के भीतर नई बिल्डिंग भी तैयार हो रही है जिससे जल्द ही विधायकों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी।
गैरसैंण में भी ई-विधानसभा का काम कराया जाएगा। विस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी टीम पूरी तैयारी में जुटी है।

गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग में छोटे वाहनों के लिए खुला,2500 लोगो का किया गया रेस्क्यू।

0

भारी बारिश के कारण बाधित हो गया था गौरीकुंड हाईवे*

भारी बारिश के चलते सोन प्रयाग स्थित सोन नदी का बहाव इन दिनों बेहद तेज हो गया है। शनिवार को तेज बहाव के चलते सोनप्रयाग स्थित शटल सेवा पार्किंग के समीप सड़क का एक हिस्सा बह गया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन ने बाधित मार्ग को खोलते हुए करीब 2500 श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। वहीं यात्रा सुचारू करने के लिए पहाड़ की कटिंग कर छोटी गाड़ियों के लिए रास्ता तैयार कर लिया गया है। वहीं सुरक्षा दीवार का कार्य भी शुरू कर दिया गया है ताकि जल्दी बड़े वाहनों के लिए भी यातायात शुरू हो सके।
उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग शटल सेवा के पास सोन नदी के तेज बहाव के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिस कारण यातायाता बाधित हो गया था। उन्होंने अवगत कराया है कि सूचना प्राप्त होते ही अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह, सिंचाई विभाग एवं वह स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण तत्काल विद्युत विभाग को सूचित करते हुए विद्युत आपूर्ति को बाधित करते हुए क्षतिग्रस्त पोल को हटवाया गया एवं शटल सेवा के ऊपर से आए मलबे को भी जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त रोड़ पर जेसीबी के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करते हुए छोटे वाहनों की आवाजाही हेतु यात्रा मार्ग सुचारू कर दिया गया है तथा बड़े वाहनों की आवाजाही हेतु कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत कुछ समय के लिए यात्रियों को रोक दिया गया था तथा यात्रा मार्ग पर लगभग ढाई हजार यात्री जो फंसे हुए थे उन्हें निकाल दिया गया है तथा दोनों तरफ से यात्रियों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने अवगत कराया है कि वह भी यात्रा मार्ग पर मौजूद हैं तथा यात्रा संचालित हो रही है एवं जहां भी कहीं पर मलबा आने एवं रोड़ बाधित होने पर एनएच के द्वारा जेसीबी के माध्यम से मलबा हटाने की कार्यवाही बाधित हो रहे सड़क मार्ग को आवाजाही हेतु खोल दिया जा रहा है।

 

नर्सिंग डिग्री धारकों के लिए खुशखबरी, पहले से नियुक्ति पाए अधिकारी नहीं दे पाएंगे दोबारा परीक्षा।

0

नैनीताल- उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में हो रही नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया पर सुनवाई की. सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सैकड़ों डिग्रीधारियों को राहत देते हुए स्वास्थ्य विभाग में पहले से नियुक्ति पाए नर्सिंग अधिकारियों को परीक्षा में दोबारा से प्रतिभाग करने पर रोक लगा दी है.2022 में वन टाइम सेटलमेंट योजना हुई थी।

मामले के अनुसार नवल किशोर,अनीता भंडारी और अन्य की ओर से दायर अलग-अलग अपील पर मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने सुनवाई की. अपीलकर्ताओं की ओर से कहा गया कि प्रदेश सरकार ने नर्सिंग अधिकारियों के पदों को भरने के लिये वर्ष 2022 में वन टाइम सेटलमेंट योजना संचालित की. इसके तहत नर्सिंग डिग्रीधारकों को वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया।

अपीलकर्ताओं की ओर से आगे कहा गया कि वर्ष 2023 में नर्सिंग पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 1,564 पद विज्ञापित किए गए और उन्हें वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति दे दी गई. इसके बाद 11 मार्च, 2024 को चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से नर्सिंग अधिकारी के 1,455 पदों को भरने के लिये विज्ञप्ति जारी की गई. लेकिन उसमें उन नर्सिंग अधिकारियों ने भी आवेदन कर दिया, जो वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ वर्ष 2023 में ले चुके थे और नर्सिंग अधिकारी के पद पर नियुक्त हो चुके थे. पीठ ने सुनवाई के बाद उन अभ्यर्थियों को परीक्षा से निरुद्ध कर दिया, जो वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ ले चुके हैं. इस निर्णय से सैकड़ों नर्सिंग डिग्रीधारक बेरोजगारों को लाभ होगा।

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली के समीप वाहन गिरा खाई में, चालक लापता

0

चमोली- डायल 112 की प्राप्त सूचना में वाहन संख्या (MH 31 CM 6183) जो बद्रीनाथ से चमोली की तरफ आ रही थी जो विहरी चमोली के समीप बड़ा चाडा के पास अनियंत्रित होकर खाई पर चली गई जिसका आधा हिस्सा खाई की तरह तथा आधा हिस्सा सड़क की तरफ था अचानक दरवाजा खुलने से चालक अनूप खाई के नीचे गिर गया तथा उसकी पत्नी तृप्ति जो की गाड़ी में ही थी बच गई है चालक अनूप का कोई पता नहीं चल पा रहा है ना वक्त होने के कारण तृप्ति को पास के होटल में ठहराया गया है रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए एसडीआरएफ को सूचित करने को बताया गया है थाना चमोली तथा चौकी पीपल कोठी द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है तथा एसडीआरएफ को भी सूचित कर दिया है।

बड़ी खबर: बूढाकेदार के तोली में भारी बारिश से लैंड स्लाइड की चपेट में आकर दबने से माँ बेटी की मौत, एक शव बरामद।

0

बड़ी खबर: बूढाकेदार के तोली में भारी बारिश से लैंड स्लाइड की चपेट में आकर दबने से माँ बेटी की मौत, एक शव बरामद।

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। जिसके चलते जगह जगह भूस्खलन की खबरें सुनाई दे रही है।

विगत रात्रि को घनसाली के बूढाकेदार में भारी बारिश का कहर देखने को मिला।
आपदा कंट्रोल रूम में रात को 3 बजे घनसाली के ग्राम तोली में लगभग 1:30 बजे स्लाइड की चपेट में 1 भवन में 1 महिला व 1 बेटी की दबने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल SDM, तहसीलदार, पटवारी, Sdrf, pwd टीम, नगरपालिका टीम एवं स्वास्थ्य टीम एम्बुलेंस घटनास्थल को रवाना हुई। घटनास्थल पर टीम रेस्क्यू कार्य मे लगी हुई है एक शव सरिता देवी का बरामद कर लिया गया है।

क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है।

भारी बारिश के चलते जनपद टिहरी गढ़वाल के भिलंगना विकास खंड के GUPS भीगून और GPS भीगून के ऊपर बादल फटने से GUPS पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, GPS परिसर में मलवा भर गया है।
BEO भिलंगना ने बताया कि भारी बारिश के चलते भिलंगना ब्लॉक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी लगातार आपदा की स्थिति पर नजर बनाते हुए है अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं।

भारी बारिश से 4 भैंस 2 गाय के दबने की भी सूचना है।