31 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 115

देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर 27 जुलाई को भी बंद रहेंगे 12 वी तक के स्कूल, जिला अधिकारी ने जारी किए आदेश।

0

देहरादून- देहरादून राजधानी देहरादून में भारी बारिश के मद्देनजरर जारी हुए अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका मीणा ने कल भी कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद करने का निर्णय लिया है आज भी जिला प्रशासन का बारिश के मध्य नजर निर्णय सरहनी रहा है क्योंकि सुबह से ही भारी बारिश थी और राजधानी देहरादून में दोपहर बाद से एक बार फिर से भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है जिलाधिकारी सोनिका मीणा ने बताया है की शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेशों के पालन व समय से स्कूलों को सूचना प्रेषित करने के लिए निर्देशित कर दिया गयाहै

बड़ी खबर: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बंपर तबादले कई सीएमएस सीएमओ बदले:

0

देहरादून, लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड शासन ने 21 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए है।। सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार के आदेश जारी कर बताया कि सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए है।। शासन के द्वारा डॉक्टर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी को जिला चिकित्सालय हरिद्वार से प्रभारी निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, भागेंद्र सिंह रावत प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी से मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी, हरिश्चंद्र मार्तोलिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग से स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय उत्तराखंड, राजकेश पांडे उप जिला चिकित्सालय रुड़की से मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली, विजय सिंह उप जिला चिकित्सालय विकास नगर देहरादून से मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग, तरुण कुमार टम्टा स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय उत्तराखंड से प्रमुख अधीक्षक बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल, कमलेश कुमार पांडे उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी से प्रमुख अधीक्षक उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी, राजीव सिंह पाल संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र चंदननगर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय देहरादून, प्रेम पोखरियाल जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी से प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, अनुराग धनिक जिला चिकित्सालय देहरादून से प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय गोपेश्वर चमोली, सुनीता चुफाल संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र चंदननगर, केके अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय रुद्रपुर, देवेश चौहान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत, कुमार आदित्य प्रभारी प्रमुख चिकित्सा जिला चिकित्सालय पौड़ी से प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागेश्वर, हरीश पंत उप जिला चिकित्सालय काशीपुर से प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल, मनु जैन प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी से प्रभारी निदेशक एनएचएम, श्याम विजय संयुक्त निदेशक मुख्यालय से प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी, दीपा रुवाली अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी से प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय टिहरी, मनीष दत्त प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार से मुख्य परामर्शदाता जिला चिकित्सालय हरिद्वार, आरके सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार से प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार, विजयेश भारद्वाज प्रमुख अधीक्षक उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार से प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय हरिद्वार।।।

रुद्रप्रयाग आर्मी कैम्प में कारगिल विजय दिवस की 25 वी वर्षगांठ को मनाया गया धूमधाम से।

0

रुद्रप्रयाग।। 6 ग्रेनेडियर्स के आर्मी प्रांगण रुद्रप्रयाग में कारगिल विजय शौर्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा आर्मी के जवानों द्वारा हवलदार जसविंदर सिंह के नेतृत्व में वीर शहीदों को सलामी दी गई।
सैनिक कल्याण विभाग के तत्वाधान में 25वीं वर्षगांठ कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चैधरी तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती एवं अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा सहित पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों ने शहीद वीर सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री भरत सिंह चैधरी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस की आज 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है जिसमें उन्होंने वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज का दिन गौरव का दिन है तथा हमारे जांबाज सैनिकों ने कारगिल युद्ध में अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहूति देकर भारत मां की रक्षा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की धरती है तथा उत्तराखंड से काफी संख्या में सैनिक सजग प्रहरी के रूप में विकट कठिन परिस्थितियों में सीमाओं में तैनात रहकर रक्षा की रक्षा कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने कहा कि वर्ष 1999 में भारत-पाक कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों पर विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि हमें अपने वीर जवानों की वीरता पर गर्व है जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न कर देश की रक्षा के लिए अपने आप को न्योछावर कर दिया। उन्होंने सभी वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यूएस रावत ने कारगिल युद्ध के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सेना ने 527 जांबाज सैनिक शहीद हुए हैं जिसमें 75 सैनिक उत्तराखंड प्रदेश के तथा 3 जांबाज सैनिक रुद्रप्रयाग के देश की रक्षा के लिए शहीद हुए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष आज के दिन को राज्य सरकार द्वारा कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा जनपद के वीर शहीद सैनिकों नायक सुनील दत्त कांडपाल के भाई दीर्घायु प्रसाद, राइफलमैन शहीद भगवान सिंह के परिजन तथा नायक शहीद गोविंद सिंह की पत्नी श्रीमती उमा देवी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। साथ ही विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही जीजीआईसी कक्षा 11 की छात्रा गुंजन नौटियाल एवं द्वितीय स्थान पर प्राची भट्ट तथा तीसरे स्थान पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज के कक्षा 7 के मानव रहे। निबंध प्रतियोगिता में दीपिका बुटोला एवं रवीना प्रथम स्थान पर रहे। जिन्हें मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में आर्मी बैंड धुन की सुंदर प्रस्तुति दी गई। सैनिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष राय सिंह रावत ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मदमहेश्वर घाटी में फंसे पर्यटकों का हैलीकॉप्टर के माध्यम अब तक68 पर्यटकों से किया गया रेस्क्यू*

0

*मदमहेश्वर ।।देर रात्रि को मदमहेश्वर घाटी में अत्यधिक बारिश से ग्राम गौंडार के बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल बहने के कारण सम्पर्क मार्ग टूट जाने से वहाँ पर गये लोग फंस गये थे।
सूचना के उपरान्त पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें वहां पहुँची, जिनके द्वारा यहां पहुंचे लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य किया जा रहा है। मदमहेश्वर धाम से तकरीबन 6-7 कि.मी. नीचे नानू नामक स्थान पर तैयार किए गए अस्थायी हेलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा रांसी गांव तक छोड़ा जा रहा है, जहां से वापसी का सफर सड़क मार्ग से किया जा रहा है।
यहां से अब तक कुल 68 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के पदों पर अनुरोध,दुर्गम से दुर्गम सवर्ग सामान्य शाखा में स्थानांतरण के आदेश।

0

राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के पदों पर अनुरोध,दुर्गम से दुर्गम सवर्ग सामान्य शाखा में स्थानांतरण के आदेश।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कल जनपद देहरादून के सभी शिक्षण संस्थाए रहेगी बंद।

0

देहरादून

शुक्रवार को स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

देहरादून जनपद और नगर क्षेत्र में 26 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और शिक्षण संस्थान

भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया फैसला

डीएम देहरादून के दिशा निर्देश पर जारी हुए आदेश।

नगर मजिस्ट्रेट ने छुट्टी के आदेश किए जारी,

कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान रहेगें बंद

मौसम विभाग ने भारी बारिश का जारी किया है अलर्ट

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में शहरी विकास की राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति ली बैठक ।

0

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में शहरी विकास की राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में अधिकारियों को ‘‘स्लम फ्री उत्तराखण्ड’’ विजन के साथ कार्य करने की नसीहत दी।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों से पहले जनपदों में अवस्थित मलिन बस्तियों को श्रेणीवार चिन्हांकन कर उनकी सूची शासन को प्राथमिकता के आधार पर भेज दी जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में अवस्थित मलिन बस्तियों में निवासरत परिवारों के जीवन स्तर में सुधार, मलिन बस्तियों के विनियमितीकरण, पुनरूद्धार पुनर्वास की कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा। मुख्य सचिव ने मलिन बस्तियों के सुधार हेतु विभिन्न राज्यों के मॉडल पर किए गए अध्ययन की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट भी तलब की।

मुख्य सचिव ने विशेषरूप से जनपद टिहरी, रूद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी उधमसिंहनगर और चम्पावत के जिलाधिकारियों से जल्द से जल्द मलिन बस्तियों की वांछित सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करते हुए प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना या राज्य में प्रचलित अन्य उपयोगी एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर मलिन बस्तियों के निवासियों का पुनर्वासन एवं पुनर्व्यस्थापन किया जा सके।

इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव श्री रमेश कुमार सुधांशु, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, श्री नितेश कुमार झा सहित अन्य अधिकारी एवं वर्चुअल माध्यम से आयुक्त गढ़वाल और कुमाऊं व सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए- राज्य निर्वाचन आयोग ने की तैयारियां पूरी।

0

देहरादून।।राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में होने वाले आगामी निकाय चुनाव के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य की 93 नगर निकायों के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। इसके अलावा राज्य की शेष छह नगर निकायों जिसमें नरेंद्र नगर, रुद्रप्रयाग, हर्बटपूर, कीर्तिनगर, रूड़की और बाजपूर के विस्तृत पुनरिक्षण का शेडयूल जारी कर दिया है। 9 अगस्त 2024 तक इन सभी छह निकायों की भी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होने बताया कि आयोग की ओर से राज्य की कुल 99 स्थानीय नगर निकायों में चुनाव की तैयारी गतिमान है। आयोग की ओर से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों की चिन्हिकरण की कार्रवाई की जा रही है साथ ही शासन स्तर पर आरक्षण की प्रक्रिया गतिमान है। शासन से आरक्षण की स्थिति प्राप्त होते ही राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।

शासन ने चार PCS अधिकारियों के हुए तबादले,आदेश हुए जारी।

0

उत्तराखंड ।तत्काल प्रभाव से शासन के आदेश संख्या-582-XXX-1-2024-12(06)2022, दिनांक 28.06.2024 द्वारा तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रोन्नत निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कॉलम-3 में अंकित उनकी वर्तमान तैनाती के जनपद से स्थानान्तरित करते हुये उन्हें कॉलम-4 में उल्लिखित पद पर तैनात किया जाता है :-

1- खुशबू आर्या, PCS अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर- पिथौरागढ़।

2- नितेश डागर, PCS ऊधमसिंहनगर से डिप्टी कलेक्टर- चमोली।

3- संजय कुमार, PCS नैनीतालसे डिप्टी कलेक्टर- अल्मोड़ा।

4- रेखा, PCS हरिद्वार से डिप्टी कलेक्टर-पौड़ी।

2- उक्त अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि तत्काल वर्तमान कार्यदायित्वों से कार्यमुक्त होकर, नवीन तैनाती के जनपद में कार्यभार ग्रहण करना करते हुये तत्संबंधी आख्या / प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे केदारनाथ धाम।

0

केदारनाथ।।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का की समीक्षा करेंगे।
एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा वीआईपी हैलीपैड पर स्वागत किया। ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना करेंगे।