*चमोली/ गोविंद घाट।यात्रा श्री हेमकुण्ट साहिब 2024 इस वर्ष 25 मई से प्रारंभ हो रही है। यात्रा की तैयारियों में मुख्य कार्य यात्रा पथ से बर्फ को हटाने का होता है। यह सेवा प्रारंभ से ही पारंपरिक रूप से भारतीय सेना द्वारा निभायी जाती है।
ब्रिगेड कमाण्डर ब्रिगेडियर एम,एस, ढिल्लो के आदेशानुसार 418 इंडिपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर के ओ सी कर्नेल सुनील यादव ने हरसेवक सिंह एवं प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सेना के जवानों को बर्फ हटाने की सेवा के लिए भेजा।
आज प्रातः गुरुद्वारा गोविंद घाट में गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में अरदास कर इजाज़त लेकर पहली टुकड़ी एवं गुरुद्वारा के सेवादारों को गुरुद्वारा ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह ने घगरिया के लिये रवाना किया।
यह जत्था कल एक्लीमैटेशन के बाद घगरिया से श्री हेमकुण्ट साहिब पथ से बर्फ हटाने का कार्य करेगा।आधे रास्ते तक बर्फ कटान के समय घगरिया गुरुद्वारा में पड़ाव रखा जाता है और रोज़ रात्रि विश्राम यहीं पर होता है तथा आधा कार्य हो जाने पर पड़ाव श्री हेमकुण्ट साहिब में किया जाता है। लोक सभा सामान्य निर्वाचन को देखते हुए इस कार्य को एक सप्ताह विलंब किया गया।
यात्रा से पूर्व रास्ता बना लिया जायेगा इसके लिए भारतीय सेना के वीर जवान पूरी तरह से आश्वस्त हैं।
35जवान एवं गुरुद्वारा के सेवादार यह जिमेदारी निभा रहे हैं।
हेमकुंड साहिब आस्था पथ पर बर्फ हटाने सेना का दल रवाना हुआ।
हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं समेत कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल।
उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया वहीं खेमा बदलने का सिलसिला अभी भी जारी है। आज दिग्गज कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति समेत कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अनुकृति गुसाईं, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और सुरेश गंगवार को पार्टी का पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद भी कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इन नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया। कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश गंगवार, उधमसिंहनगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेणु गंगवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं भी भाजपा में शामिल हुईं। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए हैं।
18वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड की सभी पांच सीटों सम्पन मतदान पर मत प्रतिशत कम होने से राजनीतिक दलों की उड़ी नीद।
18वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है … राज्य में 55.89 प्रतिशत मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछली लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार लगभग 5.5 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। उधम सिंह नगर जिले में सबसे अधिक 61.5 तो अल्मोड़ा में सबसे कम 40.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। किसके साथ 55 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय एवं में बंद हो गया है। लेकिन मतदान का ग्राफ गिरने से नेताओं की चिंता बढ़ा दी है।
मतदान के दिन धीमी रफ्तार से जो मतदान हुआ है वह नेताओं की चिंता बढ़ने वाला रहा है। राज्य के पांचो सीटों पर मतदाताओं में उत्साह कम जरूर रहा है .. लेकिन मतदान का कम प्रतिशत निर्वाचन और सियासी दलों के लिए चिंता का विषय बन गया है। भाजपा चुनाव ने चुनाव को एक तरफा बनाने के लिए हर लोकसभा सीट पर 75 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया था .. ताकि हर लोकसभा सीट को 5 लाख से ज्यादा मतों से जीता जा सके .. लेकिन चिंता इस बात की है के राज्य के 83 लाख मतदाताओं में से लगभग 35 लाख मतदाता ऐसे रहे जिन्होंने अपने मत का प्रयोग ही नहीं किया। ऐसे में निर्वाचन की तैयारी भी धरी की धरी रह गई और सियासी दलों की चुनावी रणनीति भी नाकाम साबित हुई ।
प्रदेश में पांचों लोकसभा सीटों पर भले ही मतदान कम हुआ हो .., लेकिन भाजपा इसे अपनी जीत मान रही है। भाजपा नेता की माने तो कम मत प्रतिशत के लिए विपक्षी दल जिमेदार है जिहोने जनता को दरकिनार किया है .. और जो वोट पड़े हैं वह भाजपा का कैडर वोट है जो घरों से बाहर निकला है ।
कांग्रेस की तरफ से इस निर्वाचन और भाजपा सरकार की नाकामी बताया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं की माने तो निर्वाचन में भले ही जनता को जागरूक करने का काम किया लेकिन जनता सरकार के काम से नाखुश थी और यही वजह रही कि उन्होंने कम मतदान करने का काम किया और कुछ जगहों पर तो चुनाव बहिष्कार करके जनता ने यह बता दिया कि यह सरकार विकास विरोधी है।
मतदान का प्रतिशत भले ही काम हुआ हो लेकिन सियासी दल इसमें भी अपनी हार जीत के मायने तलाश रहे हैं। निर्वाचन आयोग विश्लेषण कर रहा है कि आखिर किन कारणों चलते मतदान का प्रतिशत कम हुआ है … लेकिन सियासी दल मतदान काम के लिए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं जिनके कार्यकर्ताओं ने मेहनत नहीं की और मतदाता को घर से बाहर नहीं निकाल पाए। मत प्रतिशत कम होने के करने चाहे कुछ भी रहे हो .. लेकिन निर्वाचन आयोग की धरातल पर चल रही तैयारी भी जनता को भरोसा नहीं दिला पाई।
राज्य की पांचों लोकसभा सीटों के लिए हुआ मतदान,
सिस्टम से नाराज कई क्षेत्र के मतदाताओं ने बनाई मतदान से दूरी ,
55 प्रत्याशियों का भाग्य का निर्णय ईवीएम में हुआ बंद,
उधम सिंह नगर में 61.5 प्रतिशत, तो अल्मोड़ा में 40.87 प्रतिशत हुआ मतदान,
टिहरी सीट पर 5257 फीसदी हुआ मतदान,
हरिद्वार सीट पर 6236 फीसदी हुआ मतदान,
पौड़ी गढ़वाल सीट पर 50.84 फीसदी हुआ मतदान,
नैनीताल सीट पर 61.35 फीसदी हुआ मतदान,
अल्मोड़ा सीट पर 46.94 फीसदी हुआ मतदान,
—
*अल्मोड़ा लोक सभा*
विधान सभा वार निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आंकड़े
अल्मोड़ा 44.00
बागेश्वर 51.00
चंपावत 56.00
धारचूला 48.70
डीडीहाट 49.20
द्वाराहाट 45.30
गंगोलीहाट46.00
जागेश्वर45.25
कपकोट 51.43
लोहाघाट 46.22
पिथौरागढ़ 50.32
रानीखेत41.50
सल्ट 32.00
सोमेश्वर 48.18
*हरिद्वार लोकसभा*
भगवानपुर 69.58
रानीपुर 60.00
धर्मपुर 51.80
डोईवाला 57.45
हरिद्वार 54.84
हरिद्वार ग्रामीण 73.21
झबरेड़ा 67.00
ज्वालापुर 69.50
खानपुर 68.45
लक्सर 72.00
मंगलोर 63.20
पिरान क्लीयर 70.01
ऋषिकेश 51.80
रुड़की 59.40
*पौड़ी लोकसभा*
बद्रीनाथ 55.63
चौबाटाखाल 40.62
देवप्रयाग 41.78
कर्णप्रयाग 52.37
केदारनाथ 56.70
कोटद्वार 58.50
लैंसडाउन 40.10
नरेंद्र नगर 48.00
पौड़ी 46.65
रामनगर 61.60
रुद्रप्रयाग 53.02
श्रीनगर 53.01
थराली 50.89
यमकेश्वर 43.20
*नैनीताल लोकसभा*
बाजपुर 61.46
भीमताल 55.50
गदरपुर 67.92
हल्द्वानी 58.50
जसपुर 63.07
कालाढूंगी 60.00
काशीपुर 56.70
खटीमा 64.50
किच्छा 62.50
लालकुआं 60.50
नैनीताल 51.67
नानकमत्ता 65.71
रुद्रपुर 60.50
सितारगंज 70.15
*टिहरी लोकसभा*
चकराता 51.50
कैंट 50.23
धनोल्टी 45.26
गंगोत्री 54.00
घनसाली 41.50
मसूरी 53.00
प्रताप नगर 41.65
पुरोला 57.50
रायपुर 54.01
राजपुर रोड 49.38
सहसपुर 62.12
टिहरी 44.16
विकास नगर 64.70
यमुनोत्री 52.72
मृत्युंजय हीरेमठ के अचानक जाने से हर कोई दुखी
उखीमठ। श्री केदारनाथ के परम शैव सुमधुर आवाज के धनी बद्री केदार मंदिर समिति के वेदपति मृत्युंजय हीरेमठ का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर संपूर्ण केदार घाटी, जनपद रुद्रप्रयाग सहित अनेक जगह में शोक की लहर है। ऐसे दिव्य पुरुष को खोने से हर कोई दुखी है। उनके जाने का दर्द हमेशा रहेगा और उनकी कमी सदा खलती रहेगी।
चालीस वर्षीय मृत्युंजय हीरेमठ के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। धार्मिक ,सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के अलावा देश-विदेश के भक्तों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति करार दिया। हीरेमठ हर किसी के दिलों में थे। उनका मृदुल व्यवहार, सौम्यता, कंठ में सरस्वती का वास और हर किसी के प्रति प्रेम को कभी भी भुलाया नही जा सकता है।
भजन माला के सम्राट और बाबा केदार के अनन्य भक्त बीर शैव मृंतुन्जय हिरेमठ (मय्या उम्र ३८ बर्ष) जी नहीं रहे, देहरादून से आकर लोकतंत्र के महा पर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद ऊखीमठ में अपने केदार निवास में हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया , मय्या केदार बाबा के सेवानिवृत्त पुजारी १०८ श्री गुरु लिंग जी महाराज के चार पुत्रौ में मय्या जी तीसरे नम्बर के पुत्र थे, उनके सबसे बड़े पुत्र शिबशंकर लिंग जी बर्तमान में केदारनाथ जी के बरिष्ठ पुजारी हैं एक भाई डाक्टर और एक भाई एच सी एल बैगलौरमें कार्यरत हैं केदार नाथ और औंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में ये वेदपाठी के पद पर कार्यरत थे ,सुबह और रात्रि संध्या में माइक की मधुर आवाज़ से अपने प्रसंसकौं को भावविभोर करने वाली आवाज आज थम गई है ,हर ब्यक्ति के घरौ में मृतुन्जय हिरेमठ के संग्रहित सुबह के भजन की मधुर आवाज़ आज से मात्र एक आवाज रह गई है , ये ब्रह्मचर्य जीवन यापन कर रहे थे इनके निधन से सम्पूर्ण केदार घाटी ने एक नेक इंसान को खो दिया है इनका परिवार मूलरूप से कर्नाटक प्रान्त के बेलगांव से है , ऊखीमठ में इनका परिवार लगभग पचास बर्षौसे रह रहा है , मृंतुन्जय ने बैगलूरू से बी , फार्मा की डिग्री ग्रहण की थी ऐसे युवा शांन्त स्वभाव, बिध्वान, बेदौ के ज्ञानी , हमेशा हंसमुख रहने वाले दिवंगत पुण्य आत्मा को बिनम्र श्रद्धांजलि अर्पित,करते हुए उस प्रभु से कामना करता हूं कि प्रभु इन्हें अपने चरणौ में स्थान दें,और शोकाकुल परिवार को इस महान अनहोनी दुःख की घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान।
गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए रुद्रप्रयाग की दोनों विधान सभाओं पर 56.23 प्रतिशत के साथ शांति पूर्ण सम्पन हुआ मतदान ।
रुद्रप्रयाग।।गढ़वाल लोक सभा के लिए जनपद रुद्रप्रयाग की दोनों विधानसभा सीटों पर शांति पूर्ण मतदान सम्पन हो गया है और अधिकांश पोलिंग पार्टिया अपने अपने मतदान केंद्रों से अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान पर पहुंच रहे है जंहा प्रशासन द्वारा सभी टीमो के भोजन की व्यवस्था कराई गई है ।
जिला निर्वाचन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में लोकसभा समान्य निर्वाचन 2024 निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सकुशल संपादित हुआ। शाम 05 बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद का कुल मतदान प्रतिशत लगभग 56.23 प्रतिशत रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ विधानसभा में 58.73 प्रतिशत जबकि रुद्रप्रयाग विधानसभा में 54.07 प्रतिशत रहा। केदारनाथ विधानसभा में 05 बजे तक महिला मतदाता 26721 एवं पुरुष मतदाता 23623 रहा जबकि रुद्रप्रयाग विधानसभा में पुरुष 21188 एवं महिला 27986 मतदाताओं ने मतदान किया। इससे पहले जिलाधिकारी ने निर्वाचन सामाग्री कलेक्शन केंद्रों का अवलोकन करते हुए सभी पोलिंग पार्टियों के साथ सौम्य व्यावहार रखते हुए निर्वाचन सामाग्री प्राप्त करें। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी को खानपान की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए।
मतदान खत्म होने के बाद निर्वाचन आयोग की प्रेस ब्रीफिंग, राज्य में पांचों सीटों पर हुआ 53.56 प्रतिशत मतदान
देहरादून
मतदान खत्म होने के बाद निर्वाचन आयोग की प्रेस ब्रीफिंग,
राज्य में पांचों सीटों पर हुआ 53.56 प्रतिशत मतदान,
अभी 2 हजार पोलिंग बूथ का डेटा आना बाकी है, संभव तह 56 फीसदी से ज्यादा मतदान होने की उम्मीद है,
सर्वाधिक मतदान नैनीताल सीट पर हुआ,
पौड़ी गढ़वाल सीट पर हुआ 48.79 मतदान प्रतिशत,
टिहरी सीट पर हुआ मतदान 51.01 प्रतिशत,
अल्मोड़ा सीट पर हुआ मतदान 44.43 प्रतिशत,
हरिद्वार सीट पर हुआ मतदान 59.01 प्रतिशत,
नैनीताल सीट पर हुआ मतदान 59.36 प्रतिशत,
1 लाख से ज्यादा मत डाक के माध्यम पर प्राप्त होने की उम्मीद,
सर्विस वोटर जिन्होंने पोस्टल बैलेट से मत किया वह इसमें शामिल नही है,
जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि में महिला एवं दिव्यांग माॅडल बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर जनपद में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतदान की प्रक्रिया गतिमान है। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि में बनाए गए महिला माॅडल एवं दिव्यांग माॅडल बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करें तथा बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं का प्राथमिकता से उनके मताधिकार का प्रयोग कराएं। उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं से मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी करीब 12ः30 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुरड़ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी की धर्मपत्नी डाॅ. सोनालिनी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग बूथ पर हो रहे मतदान के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा निर्वाचन कार्यो में लगे सभी कार्मिकों एवं सुरक्षा बलों को अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करने को कहा।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जनपद रुद्रप्रयाग के दोनो विधानसभा को 5 जोन 50 सेक्टरों में बांटा गया है
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 लोकतंत्र के महापर्व के लिए 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक जनपद की कुल 362 मतदेय स्थलों पर मतदान संपन्न कराया जाएगा।
निर्वाचन को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए जिले को 5 जोन एवं 50 सेक्टरों में बांटा गया है।
02-गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जनपद के अंतर्गत 02 विधान सभा हैं जिसमें 07-केदारनाथ एवं 08-रुद्रप्रयाग शामिल हैं।
07-केदारनाथ में 173 पोलिंग बूथ हैं तथा विधान सभा केदारनाथ में कुल 90839 मतदाता हैं जिसमें महिला मतदाता 45962 हैं तथा पुरुष मतदाता 44877 हैं।
08-रुद्रप्रयाग में 189 पोलिंग बूथ हैं तथा विधान सभा रुद्रप्रयाग में कुल 104784 मतदाता हैं जिसमें महिला मतदाता 52411 तथा पुरुष मतदाता 52373 हैं।
18 से 19 वर्ष वाले 5295 युवा मतदाता हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जनपद में 7 माॅडल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय तोषी तथा राजकीय इंटर काॅलेज रामाश्रम जखोली में यूथ पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन भीरी तथा राजकीय इंटर काॅलेज अगस्त्यमुनि में दिव्यांग पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज अगस्त्यमुनि एवं श्री 108 स्वामी सच्चिदानंद राजकीय इंटर काॅलेज में महिला पोलिंग बूथ बनाया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौंडार में यूनिक पोलिंग बूथ तैयार किया गया है।
निर्वाचन को निष्पक्ष एवं सफलता पूर्वक संपादित कराने के लिए रिजर्व सहित 399 पीठासीन अधिकारी तैनात किए गए हैं तथा रिजर्व सहित 1197 मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय तैनात किए गए हैं।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपादित कराने के लिए पुलिस के 312 कार्मिक जनपद के लगाए गए हैं। वन विभाग के 29, पीआरडी के 280, होमगार्ड के 110, गैर प्रांत दिल्ली के 500 होमगार्ड, उत्तराखंड पीएसी की एक कंपनी, केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स की एक कंपनी निर्वाचन ड्यटी में तैनात किए गए हैं।
गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए रुद्रप्रयाग की दोनों विधान सभाओं की कुल 355 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलो के लिए हुई रवाना।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार की देखरेख में गुरुवार को जनपद रुद्रप्रयाग की दोनों विधान सभाओं की कुल 355 पोलिंग पार्टियों ने वितरण स्थल, अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान से ईवीएम और वीवीपैट प्राप्त कर अपने गंतव्य स्थानों के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त कार्मिकों का हौसला अफजाई करते हुए सभी कार्मिक आपसी समन्वय से टीम भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया संपादित कराने के दौरान किसी को बिल्कुल भी घबराएं की जरूरत नहीं है। सभी धैर्यपूर्वक अपनेे-अपने दायित्वों को संपादित करें। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्य में महिला माॅडल बूथ एवं दिव्यांग बूथ हेतु तैनात किए गए कार्मिकों की भी हौसला अफजाई करते हुए सभी को निष्पक्ष, पारदर्शिता से निर्वाचन संपादित कराने के लिए शुभकामनाएं दी।
गुरुवार को रवाना होने वाली कुल 355 पोलिंग पार्टियों में 07-केदारनाथ विधान सभा क्षेत्र की 166 पोलिंग पार्टियां तथा 08-रुद्रप्रयाग विधान सभा क्षेत्र की 189 पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा सहित संबंधित नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
19 अप्रैल, 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए केदारनाथ विधान सभा की दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की 07 पोलिंग पार्टियां कल होंगी अपने गंतव्य के लिए रवाना।
केदारनाथ विधान सभा की दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की 07 पोलिंग पार्टियां होंगी अपने गंतव्य के लिए कल रवाना*
19 अप्रैल, 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं कुशलता के साथ संपादित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं तथा विधान सभा केदारनाथ की दूरस्थ क्षेत्रों की 07 पोलिंग पार्टियां अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी कार्मिक जीएस खाती ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा विधान सभा केदारनाथ की दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की 07 पोलिंग पार्टियां कल अपने गंतव्य के लिए रवाना की जाएंगी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ पोलिंग पार्टियां जिन्हें 6 से 3 किमी तक पैदल दूरी तय करनी है। जिसमें मतदेय स्थल राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौंडार 6 किमी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तोषी 5 किमी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिलौंड 4 किमी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्यूंखी 4 किमी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडूला 3 किमी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुणजेठी 3 किमी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जग्गी बगवान 3 किमी शामिल हैं।
जनपद में 362 पोलिंग बूथ हैं। जिसमें 07 पोलिंग पार्टियां 17 अप्रैल को रवाना की जा रही हैं तथा 355 पोलिंग पार्टियां 18 अप्रैल को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। जनपद की दोनों विधान सभाओं में 33 ऐसे बूथ हैं जिनकी सड़क मार्ग से पैदल दूरी 2 किमी है। जनपद की दोनों विधान सभाओं में 195623 मतदाता हैं जिसमें महिला मतदाता 98373 तथा पुरुष मतदाता 97250 हैं। जिसमें 07-केदारनाथ में 90839 कुल मतदाता हैं जिसमें महिला मतदाता 45962 तथा पुरुष मतदाता 44877 हैं। 08-रुद्रप्रयाग विधान सभा में कुल 104784 मतदाता हैं जिसमें 52411 महिला मतदाता तथा 52373 पुरुष मतदाता हैं तथा 18 से 19 वर्ष वाले 5295 युवा मतदाता हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।















