गौरीकुंड।।पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड श्री करन सिंह नगन्याल ने पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे की मौजूदगी में आज रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, कुण्ड, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग होते हुए गौरीकुण्ड तक की यात्रा व्यवस्थाओं एवं पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण व जायजा लेकर सम्बन्धित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यात्रा के दृष्टिगत व्यवस्थित होने वाले पर्यटन पुलिस केन्द्रों व यातायात बूथों पर अगले 02 दिवस के अन्दर पुलिस बल निर्धारित वर्दी एवं आवश्यक जानकारी के साथ उपलब्ध करने के निर्देश दिये गये।
पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग के भोजनालय, कर्मचारी बैरक, अतिरिक्त व्यवस्थाओं, थाना कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उपस्थित सभी कार्मिकों को मौके पर ही भली-भांति ब्रीफ कर आने वाले श्रद्धालुओं को यहां के मौसमानुसार जानकारी देने, उनकी मदद करने के निर्देश दिये।
उनके द्वारा स्पष्ट तौर पर कहा कि यहां तक आया श्रद्धालु काफी थका हुआ होता है, स्वाभाविक है कि उसके व्यवहार में चिड़चिड़ापन होगा, ऐसे में उसकी परेशानियों को समझते हुए उसकी मदद करने का हरसम्भव प्रयास करना है। सोनप्रयाग व सीतापुर स्थित पार्किंगों में तरतीबवार वाहन पार्क कराने के निर्देश दिये गये। सोनप्रयाग से शटल सेवा हेतु लगने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तदोपरान्त गौरीकुण्ड घोड़ा पड़ाव पर घोड़ों के संचालन के सम्बन्ध में संचालकों से आवश्यक जानकारी ली गयी। सम्पूर्ण गौरीकुण्ड क्षेत्र से गौरीकुण्ड बड़े गेट तक का पैदल भ्रमण कर इस क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण करने के निर्देश दिये गये। गौरीकुण्ड पुलिस चेक पोस्ट पर नियुक्त कार्मिकों से संवाद स्थापित कर उनके द्वारा की जा रही ड्यूटियों की जानकारी ली गयी।
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी गौरीकुण्ड पहुंचकर उपस्थित कार्मिकों को ब्रीफ कर उचित व्यवस्थायें बनाये रखने के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं निरीक्षक यातायात को यात्रा काल में वाहनों के बढ़ते दबाव के दृष्टिगत बेहतर यातायात कार्ययोजना बनाकर लागू करने के निर्देश दिये गये। पार्किंगों का समुचित सदुपयोग करने, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाये रखने, लैण्ड स्लाइड वाले स्थानों, बोटलनेक व संकरे मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती करने व आपदा प्रबन्धन के प्रति संवेदनशील होते हुए पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद रहने के निर्देश दिये गये।
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र उत्तराखण्ड ने गौरीकुण्ड तक का भ्रमण कर यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, थाना चौकियों पर नियुक्त पुलिस बल को मौके पर किया गया ब्रीफ।
तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे 10 मई को, मंदिर समिति जुटी तैयारियों में।
उखीमठ।।तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आगामी 10 मई अक्षय तृतिया को खुलने जा रहे है।पंचकेदारों में सबसे अधिक ऊंचाई पर भगवान तुंगनाथ विराजमान है जिनके दर्शनों के लिए देश विदेश के श्रदालु 6 माह इस स्थान पर दर्शन करने आते है।बद्री केदार मंदिर समिति का सात सदस्यीय दल तृतीय केदार धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने व मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने के बाद वापस लौट गया है। मंदिर समिति आगामी 10 मई को तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियों में जुट गया है।
तुंगनाथ धाम के प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में रविवार को तुंगनाथ धाम पहुंचे सात सदस्यीय दल ने तुंगनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर की सफाई की। तुंगनाथ धाम के प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि मंदिर समिति के पदाधिकारियों व अधिकारियों के निर्देश पर तुंगनाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। तथा आगामी 10 मई से शुरू होने वाली तुंगनाथ धाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
तुंगनाथ घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता सदानंद भट्ट ने बताया कि खुलने से पूर्व तुंगनाथ घाटी में सैलानियों की आवाजाही शुरू होने से रौनक लौटने लगी है। तथा चौपता – तुंगनाथ पैदल मार्ग पर अनेक प्रजाति के पुष्प खिलने से वहां की प्राकृतिक सौंदर्य पर चार चांद लगने शुरू हो गये है। मंदिर समिति के चन्द्र मोहन बजवाल ने बताया कि सात सदस्यीय दल द्वारा तुंगनाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई है। सात सदस्यीय दल में आनन्द सिंह रावत, दिलवर सिंह नेगी, दुर्गेश रावत, दिग्विजय, संजय राणा, उम्मेद सिंह नेगी, मौजूद थे।
ग्यारवे ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट खुलने की प्रकिया आज से हुई शुरू,बाबा पंचमुखी चल विग्रह डोली निकली अपने हिमालय धाम को।
ग्यारवे ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट खुलने की प्रकिया आज से हुई शुरू ।
उखीमठ।।ग्यारवे ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की प्रकिया भैरवनाथ की पूजा से शुरू हो गयी है ।श्री केदारनाथ की चल विग्रह डोली अपने पँचगद्दी स्थल ओमकरेवर मन्दिर उखीमठ से अपने हिमालय धाम को हजारों देश विदेश के श्रदालुओ के साथ निकल पड़ी हे ।बाबा की चल विग्रह डोली आज रात्रि प्रवास काशी विशनाथ मन्दिर गुप्तकाशी 7 मई को फाटा 8 मई को गौरीकुंड के गोरिमाई मंदिर में प्रवास करेगी।9 मई सुबह गौरीकुंड से निकल कर अपने हिमालय धाम केदारनाथ को निकलेगी।10 मई सुबह केदारनाथ के
रावल बीमाषंकर लिंग की गरिमा उपस्थिति में सुबह 7 बजे आम श्रदालुओ के बाबा के कपाट खुल जाएंगे।
विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ किया गया गिरफ्तार।
देहरादून- ।देव भूमि में मादक पदार्थों की तस्करी में प्रभावी अंकुश लगाते हुए उनकी तस्करी में लिप्त लोगो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने को लेकर कल रात को थाना राजपुर पुलिस द्वारा मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान बास्क रेस्टोरेंट मसूरी रोड के पास से 01 विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। विदेशी महिला के पास से 31 ग्रा0 अवैध कोकीन तथा 16500 रू0 की नगदी बरामद हुई।
गिरफ्तार विदेशी महिला तस्कर कीनिया देश की नागरिक है और 2018 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी ,महिला के विरूद्ध थाना राजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूर्व में भी दून पुलिस द्वारा राजपुर, प्रेमनगर तथा दिल्ली से कोबरा गैंग के सरगना तथा विदेशी महिला तस्कर सहित अन्य नशा तस्करों को भारी मात्रा में हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में डटा हुआ है जिला प्रशासन।।
गौरीकुंड।। आगामी यात्रा की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए खुद इन दिनों मौके पर डटे हुए हैं। लगातार केदारनाथ यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण पड़ावों का निरीक्षण करने के साथ ही यात्रा को सफल बनाने के लिए यात्रा से जुड़े सभी लोगों से सुझाव लेते हुए सुझावों पर अमल भी करवा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार देर रात तक सोनप्रयाग मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। बाजार में बेतरतीब तरीके से लगे सभी निष्प्रयोजित साइन बोर्ड, प्लास्टिक कचड़ा सहित बोल्डर एवं पत्थरों को साफ कर मौके से जिला पंचायत के वाहनों में उठाकर निस्तारित किया गया।
जिलाधिकारी ने पुलिस एवं संबंधित विभागों
को दो टूक कहा कि सोनप्रयाग श्री केदारनाथ धाम यात्रा की दृष्टिगत महत्पूर्ण केंद्र है ऐसे में यहां स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं में कोई कमी न रहे। उन्होंने पार्किंग से लेकर पुलिस बैरियर तक लगे सभी निष्प्रयोजित साइन बोर्ड हटवा कर निस्तारित करवाने के निर्देश देते हुए खुद देर रात तक यहां अपने सामने सभी कार्य करवाए। साथ ही सड़क के दोनों तरफ पड़ी निष्प्रयोजित सामाग्री हटवाते हुए यहां दोनों तरफ 10 मई से पहले इंटरलॉकिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से
इसके अलावा यहां अनियमित पार्किंग किसी भी हाल में न लगने देने के निर्देश दिए। वहीं रोड़ के किनारे अवैध रूप से पड़ी निर्माण सामाग्री भी हटवाते हुए किसी भी हाल में रोड़ किनारे निर्माण सामाग्री न पड़ी रहे इस पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
*जिलाधिकारी की देखरेख में कब्जे से हटाई 12 दुकानें*
जिलाधिकारी की देखरेख में सोनप्रयाग स्थिति जिला प्रशासन की बिल्डिंग से 12 कमरों को कब्जा मुक्त भी कराया गया। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बिल्डिंग की हर दुकान एवं हॉल के आवंटन के दस्तावेजों का सत्यापन किया। जिन कमरों के आवंटन के दस्तावेज लोगों के पास नहीं मिले उनका समान कमरों से बाहर करते हुए कब्जा मुक्त कराया गया। वहीं जिन लोगों के पास दस्तावेज ठीक पाए गए उन्हें दुकानों का रखरखाव उचित तरीके से करने को कहा गया।
यात्रा मार्ग पर सफाई और ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभालेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट।
*यात्रा मार्ग पर सफाई और ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभालेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
*जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों को की ब्रीफिंग
*यात्रा संचालन में हाथ बटाएंगे स्कूली छात्र- छात्राएं
*सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्कूली छात्र- छात्राओं से जिलाधिकारी ने लिए सुझाव
श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर सफाई और ट्रैफिक की जिम्मेदारी में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट एवं उनके सहयोगी महत्पूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा इस वर्ष स्कूल के छात्र- छात्राओं की भी यात्रा मैनेजमेंट में मदद ली जाएगी। 
श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत सभी आवश्यक सुविधाओं के प्रबंधन हेतु रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक नामित जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने शनिवार को सोनप्रयाग में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्कूली छात्र- छात्राओं से बेहतर यात्रा मैनेजमेंट के लिए सुझाव भी लिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा के दौरान जाम जैसी स्थिति पैदा न हो एवं यात्रा मार्ग एवं शौचालयों पर नियमित सफाई हो इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियमित चेकिंग अभियान चलाएंगे। सभी कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रतिदिन रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को यात्रा रूट का मुआयना कर निष्प्रयोजित एवं जो साइन बोर्ड इस्तेमाल में नहीं हैं उन्हें चिन्हित कर उनपर यात्रियों की सुविधाओं के लिए नए सालनेज लगाने एवं यात्रा रूट को बाधित कर रहे सभी साइन बोर्ड को हटवाने के निर्देश दिए।
*होटल- रेस्तरां के शौचालयों का प्रयोग कर सकेंगे यात्री*
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शौचालय एवं प्रसाधन की समस्या न हो इसके लिए यात्रा मार्ग के सभी होटल्स के शौचालयों को भी इस्तेमाल में लाया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से सभी होटल संचालकों को गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। इसमें सहयोग नहीं करने वाले होटल संचालकों पर नियमानुसार चालान एवं अन्य कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सुलभ इंटरनेशनल संस्था को निर्देश दिए कि हर शौचालय में कम से कम दो सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि सभी शौचालयों में नियमित सफाई की जा सके।
*यात्रा मैनेजमेंट में हाथ बटाएंगे स्कूली छात्र*
श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग के स्कूली छात्र- छात्राएं भी हाथ बटाएंगे। इस वर्ष गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक के स्कूली छात्र- छात्राओं को यात्रा मैनेजमेंट में सहयोग देने का मौका मिलेगा। इस दौरान उन्हें भीड़ मैनेजमेंट, यात्रियों को रास्ता बताना, जाम की स्थिति में गाड़ियों की लाइन ठीक करवाने, स्वास्थ्य, जल सहित अन्य प्राथमिक आपातकाल होने पर पुलिस को सूचित करेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट ने बताया कि प्रतिदिन 30-35 छात्रों को रोटेशन में 27 मई तक मैनेजमेंट का हिस्सा बनाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने ऐसे स्वयंसेवी छात्र- छात्राओं को इस पूरे अनुभव को नियमित तौर पर नोट करने एवं रोज कुछ नया सीखने का प्रयास करने को कहा।
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार,कार सवार चार युवकों की मौके पर मौत।
मसूरी (देहरादून)- ।।मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार चार लड़कों की मौके पर मौत हो गई और दो लड़कियां गंभीर रुप से घायल हो गई है घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरी दो वयुवतियों को खाई से रेस्क्यू करके उनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया जबकि चार लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई थी जिनको भी खाई से निकलकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया
मसूरी पुलिस द्वारा 6 की पहचान करने की कोशिश की जा रही है बताया जा रहा है कि चार युवक और दो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूना खाने के पास कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।
दून पुलिस की मुस्तैदी की चलते टली बडी अनहोनी
*दून पुलिस की मुस्तैदी की चलते टली बडी अनहोनी*
*प्रेमनगर क्षेत्र में पैट्रोल से भरे टैंकर में आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर पाया काबू*
*टैंकर में भरा था 14 हजार लीटर पैट्रोल, हो सकता था बडा हादसा,
प्रेमनगर।।आज कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि केहरी गांव, लॉ कॉलेज के पास मुख्य हाईवे पर पैट्रोल से भरे एक टैंकर में आग लग गई है, सूचना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून, सेलाकुई तथा ओ0एन0जी0सी0 से दमकल के वाहन तथा NDRF की टीम मौके पर पहुँची तथा मुख्य हाईवे पर दोनो ओर से रूट डायवर्ट करते हुए घटनास्थल पर वाहनों का आवागमन बंद कराया गया। दमकल के वाहनों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टैंकर में लगी आग पर समय रहते काबू पाया गया। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना के कारणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उक्त पैट्रोल टैंकर में 14 हजार लीटर पैट्रोल भरा हुआ था। दमकल कर्मियों द्वारा समय रहते आग पर काबू पाया गया, अन्यथा बडी अनहोनी घटित हो सकती थी। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।
केदारनाथ धाम में चल रहे विकास एवं पुनर्निर्माण कार्यों के संबंध में दायर की गई याचिका को मा. उच्च न्यायालय नैनीताल, उत्तराखंड द्वारा सुनवाई के दौरान की गई खारिज ।
श्री केदारनाथ धाम में चल रहे विकास एवं पुनर्निर्माण कार्यों के संबंध में दायर की गई याचिका को मा. उच्च न्यायालय नैनीताल, उत्तराखंड द्वारा आज सुनवाई के दौरान खारिज की गई।*
चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा केदारपुरी को दिव्य एवं भव्य बनाए जाने के लिए मास्टर प्लान के अनुसार विकास कार्य एवं पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें केदारनाथ धाम के अंतर्गत मंदिर के सेंट्रल एक्सिस एवं एप्रोज मार्ग के दोनों ओर भवनों की सुरक्षात्मक प्रतीधारक दीवार एवं यूटिलिटी डक्ट का निर्माण कार्य केदारनाथ धाम में सरस्वती नदी एवं भैरों मंदिर को जोड़ने हेतु 36 मीटर लंबे ब्रिज का कार्य, एमआई-26 हैलीपैड से केदारनाथ सरस्वती नदी तक 50 फीट चैड़े मार्ग का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर एमआई-26 हैलीपैड से संगम तक मार्ग के दायीं ओर भूमि पर व्यवस्थित हाट बाजार के रूप में 50 फैब्रिकेटेड दुकानों का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम में निर्मित हाट बाजार के विस्तारीकरण का कार्य, एमआई-26 हैलीपैड एवं केदारडोम-जीएमवीएन के सामने स्थल विकास सहित 40 फैब्रिकेटेड दुकान 02 नंबर रैन शेल्टर का अतिरिक्त निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांतर्गत सरस्वती नदी की ओर वाटर एटीएम का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांतर्गत मंदाकिनी नदी की ओर वाटर एटीएम लगाने का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांतर्गत संगम घाट के पुनर्विकास एवं पुनर्निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांतर्गत प्रवचन हाॅल के पीछे रैन शेल्टर निर्माण कार्य, सीआरएस मद के अंतर्गत केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांर्गत क्यू-2जे भवन निर्माण कार्य तथा केदारनाथ परिक्षेत्रांर्गत क्यू-3एल भवन निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम में मंदाकिनी आस्था पथ की ओर निर्माणाधीन एमई-2 भवन में द्वितीय एवं एमई-3 से एमई-5 तक भवनों के प्रथम एवं द्वितीय तल का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम में मंदाकिनी आस्थापथ की ओर निर्माणाधीन एमई-7 से एमई-13 तक भवनों में प्रथम एवं द्वितीय तल आदि में निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में कुछ तीर्थ पुरोहितों द्वारा निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में मा. उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई। जिसमें उनके द्वारा यह कहा गया है कि प्रशासन द्वारा जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं वह कार्य ठीक ढंग से नहीं किए जा रहे हैं जिसके संबंध में रिट पीटिशन संख्या-1106 एमएस/2024 श्री केदारसभा अपने अध्यक्ष राजकुमार बनाम उत्तराखंड सरकार और अन्य एवं रिट पीटिशन संख्या-1111 एमएस/2024 किशनचंद एवं अन्य बनाम सरकार उत्तराखंड और अन्य के माध्यम से मा. उच्च न्यायालय में 30 अप्रैल, 2024 को रिट याचिका दायर की गई थी।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला कार्यालय ने अवगत कराया है कि मा. उच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका के संबंध में आज 3 मई, 2024 को सुनवाई की गई जिसे मा. उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया है।
खनन विभाग एवं राजस्व विभाग ऊखीमठ द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही।
*खनन विभाग एवं राजस्व विभाग ऊखीमठ द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही*
*अवैध खनन कर रहे व्यक्ति पर खनन विभाग द्वारा 3 लाख 48 हजार 915 की धनराशि अधिरोपित की गई।*
उपनिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म वीरेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम वासी दैड़ा द्वारा सूचना दी गई कि दैड़ा गांव में अवैध रूप से खनन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों की सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए खनन एवं राजस्व विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र का औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई जिस पर ग्राम मक्कू क्षेत्रांतर्गत अवैध खनन और परिवहन का मामला प्रकाश में आया है।
उन्होंने अवगत कराया है कि वह स्वयं एवं राजस्व उपनिरीक्षक दैड़ा द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम मक्कू क्षेत्रांतर्गत अवैध खनन और परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम मक्कू के मठियाणा तोक में सड़क के बायें किनारे मक्कू चोपता मोटर मार्ग भूमि में जेसीबी मशीन द्वारा उपखनिज का खनन (मिट्टी-पत्थर) किया जाना पाया गया। मौके पर पूछताछ पर पता चला कि उक्त स्थल पर खनन का कार्य केवलानंद मैठाणी पुत्र कुलानंद ग्राम मक्कू मठियाणा द्वारा कराया जा रहा है। केवलानंद को मौके पर बुलाया गया तथा पूछताछ पर केवलानंद द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त स्थल पर भवन निर्माण हेतु समतलीकरण/खुदान कार्य किया जा रहा है। उक्त भूमि के समतलीकरण/खुदान बावत अनुमति पत्र मांगे जाने पर केवलानंद द्वारा प्रस्तु नहीं किया गया। उक्त प्रकरण बिना सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त न किए जाने खनन किया जाना उत्तराखंड उपखनिज परिहार नियमावली-2023 में उल्लिखित प्राविधानों का उलंघन है। जिस पर उत्तराखंड खनिज अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण निवारण 2021 यथासंसोधित 2023 के अंतर्गत अवैध उत्खनित की मात्रा पर प्रथम बार में प्रचलित रायल्टी का दो गुना अधिरोपित किए जाने का प्राविधान है। 
उन्होंने अवगत कराया है कि मौका स्थल पर उत्खनित क्षेत्र की पैमाइस की गई जिसकी लंबाई 24 मीटर, चौड़ाई 8 मीटर, (औसत) तथा ऊंचाई 3.5 मीटर (औसत) मापी गई। इस प्रकार कुल 672 घनमीटर अर्थात 1075.20 टन उप खनिज जो लगभग 50-50 प्रतिशत का उत्खन्न हुआ है जिसमें से मौके पर उपखनिज पत्थर का एक चट्टा लंबाई 9 मीटर, चौड़ाई 3 मीटर तथा ऊंचाई 1.70 इस प्रकार कुल 45.90 घनमीटर अर्थात 73.44 टन तथा स्थल पर बिखरी अवस्था में लगभग 5 ट्रक प्रत्येक 6 घनमीटर कुल लगभग 30 घनमीटर अर्थात 48 टन इस प्रकार स्थल पर कुल उपखनिज पत्थर की मात्रा 121.44 टन पाई गई तथा शेष उप खनिज पत्थर मिट्टी का उपरोक्त केवलानंद द्वारा अन्यत्र परिवहन कर दिया गया है।
उन्होंने अवगत कराया है कि खनिज नियमावली के तहत मौके स्थल पर बिना अनुमति के जेसीबी मशीन द्वारा खनन करते पाए जाने जिसे मौके पर पटवारी के सुपुर्द कर दिया गया है उत्तराखंड खनिज नियमावली 2021 के अंतर्गत 2 लाख का अर्थदंड अधिरोपित होता है। स्थानीय लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि अवैध खनन का कार्य कर रही जेसीबी मशीन केदारनाथ सभा के तीर्थ पुरोहित की बतायी गयी। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति पर उत्खनित उपखनिज की मात्रा पर देय 1 लाख 48 हजार 915 तथा जेसीबी मशीन पर 2 लाख इस प्रकार कुल 3 लाख 48 हजार 915 की धनराशि अधिरोपित होती है जिसे संबंधित से वसूली किए जाने की संस्तुति की गई है।















