ऊखिमठ…तुंगनाथ घाटी स्थित ताला–बरंगाली मोटर मार्ग पर आज नवनिर्मित बेली ब्रिज का विधायक आशा नौटियाल द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पुल के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार का आभार प्रकट किया। विगत माह इस मार्ग पर स्थित पुल भूधंसाव से प्रभावित हो गया था, जिसके कारण भारी वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गयी थी। जिसके बाद तत्काल विधायक नौटियाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अल्प समय में बेली ब्रिज का निर्माण पूर्ण किया गया,

विधायक नौटियाल ने कहा कि बेली ब्रिज के निर्माण से दर्जनों गांवो के निवासियों के साथ-साथ ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। यह पुल क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगा।
कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने तथा प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here