PMGSY-4 के द्वितीय चरण में रुद्रप्रयाग की 50 से अधिक सड़कों को मिलेगी मंजूरी, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम पंचायत सांदर में सड़क सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कैबिनेट मंत्री एवं ग्राम्य विकास तथा एमएसएमई मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-4 के तहत सांदर गांव में 2.85 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्य पर करीब 4.39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इस दौरान मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि सड़क का डामरीकरण पूरा होने से सांदर गांव के ग्रामीणों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग को पोखरी मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए जिला योजना के तहत 15 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर सड़क को पोखरी मोटर मार्ग से जोड़ दिया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई-4 के द्वितीय चरण में उत्तराखंड की 528 सड़कों को स्वीकृति मिलने जा रही है। इनमें जनपद रुद्रप्रयाग की 50 से अधिक सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों को मंजूरी मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विजयपाल जगवान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सड़क डामरीकरण कार्य शुरू होने पर कैबिनेट मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण इस सुविधा की उम्मीद कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, राहुल मेवाल, विकास डिमरी, भूपेंद्र जगवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here