27 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 142

कांग्रेस के घोषणा पत्र में करोड़पतियों की नही बल्कि करोड़ो आम लोगों की भावना को किया गया है सम्मलित,अग्नि वीर योजना खत्म व महिलाओं को एक साल में मिलेंगे एक लाख रुपये।।

0

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरमैन और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का कांग्रेस के घोषणा पत्र “न्याय पत्र”पर वक्तव्य:

ये घोषणा पत्र कमरे में बैठकर पूंजीपतियों की लिस्ट पर नहीं बना है ,यह घोषणा पत्र कुछ विशेषज्ञ या जानकारों से बात करके नहीं बना है।यह घोषणा पत्र इस देश की आवाज है इसकी जो वेबसाइट है उसका नाम भी है “आवाज भारत की।”
और यह घोषणा पत्र भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जिन करोड़ों करोड़ लोगों से हम इस देश के मिले जिनकी आशाओं को, अपेक्षाओं को, आकांक्षाओं को और आशंकाओं को भी, उनके दुख,कष्ट और तकलीफों को भी हमने सुना यह उसका प्रतिबिंब है और इस घोषणा पत्र के पांच प्रमुख बिंदु है
नारी न्याय
युवा न्याय
किसान न्याय
श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय

10साल से देश बहुत सारी परेशानियां झेल रहा है और उन सारी परेशानियों का इस घोषणा पत्र में समाधान है।

युवा न्याय

इस देश में बेरोजगारी अपने 45 साल की चरम सीमा पर है इस देश में बेरोजगार जब अपनी नौकरी की बात करता है तो उसको सड़कों पर लाठियों से पीटा जाता है इस देश में बेरोजगारी का यह आलम है कि हर घंटे दो युवा अपनी जान ले रहे हैं। और इसलिए जब हमने युवा न्याय की बात करी तो हमने साफ तौर पर कहा सर्वप्रथम 30 लाख रिक्त सरकारी पद भरे जाएंगे,हर शिक्षित युवा को एक लाख सालाना के हिसाब से अप्रेंटिसशिप मिलेगी, पेपर लीक से युवाओं को मुक्ति दिलाएगी कांग्रेस पेपर लीक होता है और साल 10 साल मेहनत करने वाले बच्चे जिनके मां-बाप एक रोटी कम खाते हैं ताकि उनका बच्चा पर लिख जाए और जो युवा गाजर मूली की तरह बसों और गाड़ियों में भर भर के परीक्षा देने जाते हैं इंटरव्यू देने जाते हैं और उन्हें पता चलता है कि व्हाट्सएप पर पेपर लीक हो गया तो उनकी आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है, उस से पूरी तरह से छुटकारा पाने के लिए हम पेपर लीक के खिलाफ सख्त से सख्त कानून लाएंगे हमने यह भी फैसला किया है कि हम एक जॉब कैलेंडर बनाएंगे जिसमें नौकरी की घोषणा से लेकर नियुक्ति पत्र पाने तक की तिथियां अंकित होगी जो की पूरी तरह से एक पारदर्शी सिस्टम होगा। और खास तौर से एक योजना उत्तराखंड के युवाओं के लिए है सारे देश को पता है कि उत्तराखंड के तमाम युवा इस देश की सेना में अपनी शौर्य और पराक्रम की सेवाएं देते हैं और इस सरकार ने सेना की मनोबल को तोड़ने के लिए उनके शौर्य और पराक्रम का उपहास उड़ाया जब इन्होंने 4 सालों के लिए ठेके पर अग्नि वीर रखने शुरू कर दिए अग्निपथ योजना के माध्यम से हमारी पार्टी का संकल्प है कि हम इस अग्निवीर योजना को पूरी तरह से खत्म कर देंगे और पूर्व की भांति सेना को उसका खोया हुआ गौरव लौटाएंगे।

नारी न्याय

अब बात करते हैं नारी न्याय की कहा जाता है कि यदि एक महिला शिक्षित होती है तो उसका पूरा परिवार पर शिक्षित हो जाता है हमारा मानना है कि यदि एक महिला के हाथ में पैसा आएगा तो उसके परिवार की ही तरक्की होगी इसलिए हम महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब परिवार की मुखिया के अकाउंट में ₹100000 सालाना डालेंगे। नई सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण महिलाओं के नाम होगा, महिलाओं को सुरक्षित और संरक्षित माहौल देने के लिए कामकाजी महिलाओं के लिए महिला हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, यह वूमंस हॉस्टल हर जिले में होगा, हनुमान तौर पर यह देखा गया है कि महिला के साथ अपराध तब होता है जब उसे अपने हक के बारे में पता नहीं होता है, हर महिला पंचायत में एक नारी मैत्री कार्यक्रम के अंतर्गत एक महिला की नियुक्ति की जाएगी जो महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने का काम करेगी और उनके कानूनी विकल्पों के बारे में उन्हें बताएगी।

किसान न्याय

अब बात करते हैं किसान न्याय की उत्तराखंड की उपज आज पूरे देश और विश्व में जानी जाती है पिछले 10 सालों में किसानों ने जब-जब अपने हक की बात की तब तब उनके ऊपर बर्बरता की गई और जब वह दिल्ली आना चाहते थे तो किसी तानाशाह ने दिल्ली को अपनी बपौती समझते हुए उनके लिए कीलें तक बिछा दीं
साड़ी 700 किसानों ने अपनी शहादत दे दी किसान आंदोलन में पर किसी तानाशाह का दिल नहीं पिघला और एमएसपी पर कानून आज तक नहीं बदला। हमने अपने न्याय पत्र में वादा किया है कि हम किसानों को एमएसपी की पूर्ण कानूनी गारंटी देंगे हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे मौजूदा सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों के 16 लाख करोड रुपए माफ करे लेकिन हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे हमने पूर्व में भी किया है 2009 में 72000 करोड़ रुपए मनमोहन सरकार ने माफ किए हैं हम खेती के तमाम उपकरणों को जीएसटी मुक्त करेंगे जिससे किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी।

 

चमोली के कर्णप्रयाग विकासखंड के सकंड गांव में लोकसभा चुनाव बहिष्कार पर अडिग गांववासी ।

0

गौचर।।विकासखंड कर्णप्रयाग के सकंड गांव के ग्रामीण आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के बहिष्कार पर अडिग है। रविवार को गांववासियों ने गांव में लाटू देवता की सामुहिक पूजा कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में गांव में सड़क सुविधा नहीं तो वोट का बहिष्कार करने का पुनः ऐलान किया गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, लेकिन हमें आजादी के 76 साल बाद भी सड़क सुविधा से नहीं जोड़ा गया है। जबकि सड़क सुविधा उपलब्ध कराऐ जाने के लिए ग्राम सभा, गांव के लोग शासन प्रशासन से पत्राचार करते करते थक गये है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता दिगम्बर बिष्ट, बीरेंद्र बिष्ट आदि लोगों का कहना है कि सड़क सुविधा न होने से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, तथा आपातकालीन स्थिति में यदि कोई बीमार हो गया तो बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चुनाव बहिष्कार के संबंध में शासन प्रशासन को पूर्व में ही अवगत करवाया जा चुका है।

लाटू देवता पूजन कार्यक्रम के दौरान लोकसभा चुनाव बहिष्कार ऐलान के अवसर पर दिगम्बर सिंह बिष्ट, बीरेंद्र सिंह बिष्ट, पुजारी दाताराम देवली, नरेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र सिंह चौधरी, रघुवीर सिंह बिष्ट, दलवीर सिंह बिष्ट सहित सभी गांववासी मौजूद थे।

स्वर्गीय हेमतीनंदनबहुगुणा के पैतृक गांव बुगाणी पहुंचे अनिल बलूनी।

0

*स्वर्गीय हेमतीनंदनबहुगुणा के पैतृक गांव बुगाणी पहुंचे बलूनी*

*बलूनी ने कहा बहुगुणा के अस्तित्व को समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने सारे हथकंडे अपनाए*

*बहुगुणा के साथ गढ़वाल भी चट्टान की तरह खड़ा हुआ था कांग्रेस के खिलाफ*

*संग्रहालय का अवलोकन कर बहुगुणा के चित्र को किया नमन और इष्ट देव का लिया आशीर्वाद*

भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी आज स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के पैतृक गांव बुगाणी पहुंचे। स्वर्गीय बहुगुणा का आवास अब संग्रहालय में तब्दील हो चुका है। बलूनी ने उनसे संबंधित सभी वस्तुओं और उनके भवन का कार्यकर्ताओं के साथ अवलोकन किया। स्वर्गीय बहुगुणा के चित्र को नमन किया। उनके इष्ट देव से आशीर्वाद लिया।

बलूनी ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा को “हिमालय का चंदन, हेमवती नंदन” ऐसे ही नहीं कहा गया। उन्होंने कांग्रेस के तानाशाही के क्रूर दौर में आंखों में आंखें डालकर कांग्रेस की सत्ता से दो-दो हाथ किए थे। स्वर्गीय बहुगुणा के अस्तित्व को समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने सारे षड्यंत्र किये। बहुगुणा न झुके, ना रुके। हिमालय से ऊंचे बहुगुणा ने गढ़वाल के सम्मान को भी ऊंचाइयां दी।

बलूनी ने कहा कि हम जैसे राजनीति के विद्यार्थियों को स्वर्गीय बहुगुणा के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आत्मसम्मान, सच्चाई और जनहित के साथ बहुगुणा ने कभी समझौता नहीं किया, इसीलिए उन्हें आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।

बलूनी ने कहा कि मैं आज इस महान विभूति के पैतृक आवास पर आकर सौभाग्यशाली अनुभव कर रहा हूं।

उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व कबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल ने छोड़ी कांग्रेस।

0

देहरादून

उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,

कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व कबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल ने छोड़ी कांग्रेस

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, राष्टीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को भेजा इस्तीफे का पत्र,

कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा,

पिछले दिनों भी कांग्रेस वरिष्ट नेता एक्स सीएम हरीश रावत और एक्स प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने की थी मानने की कोशिश,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए रुद्रप्रयाग के जखोली की जनसभा ।

0

रूद्रप्रयाग – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरों की जन्म व कर्म भूमि रही है तथा देश की एकता व अखण्डता के लिए यहाँ के जनमानस का योगदान प्राचीन समय से रहा है! उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर आज तक 1734 जवानों की देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान न्यौछावर किया है। इसलिए देहरादून में सैन्य धाम की स्थापना की जा रही है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों के बाद सैन्य धाम को पांचवा धाम बनाया जाय! यह बात उन्होंने विकासखण्ड जखोली मुख्यालय में आयोजित विशाल विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए कही! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड के प्रति अगाध श्रद्धा है इसलिए उनका उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है! उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदार पुरी के नवनिर्माण व पुर्ननिर्माण में अहम योगदान दिया है इसलिए केदार पुरी आज मास्टर प्लान के तहत विकसित हो रही है! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि अगला दशक देवभूमि उत्तराखंड का है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए हम सभी को सामूहिक पहल करनी होगी! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से चार धाम यात्रा सुगम हो चुकी है तथा केदारनाथ यात्रा को रोपवे से जोड़ने से केदारनाथ यात्रा सुगम होगी तथा धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होगा, जिस से स्थानीय तीर्थाटन – पर्यटन व्यवसाय में बृद्धि होने से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होगे! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृशक्ति का आवाहन करते हुए कहा कि पहाड़ की मातृ शक्ति बड़ी कर्मठ होती है ,इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लगभग 65 हजार स्वयं सहायता समूह से 5 लाख महिलायें जुड़कर आत्मनिर्भर बनी है!

पौड़ी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना है तथा सदी का अगला दशक उत्तराखण्ड का होगा! उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे राजनीतिक पार्टी है । हजारों अनगिनत लोगों ने पार्टी को अपना योगदान निस्वार्थ व समर्पण भावना दिया है! अनिल बलूनी ने कहा कि विकसित भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है । आज दुनिया में भारत देश की विशिष्ट पहचान है। आगामी समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुबारा विश्व गुरु बनेगा!

रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से रूद्रप्रयाग विधानसभा के अन्तर्गत 45 करोड़ की लागत से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय सुमाणी भरदार , 21 करोड़ की लागत से कोठगी में नर्सिग कालेज का निर्माण कार्य गतिमान है तथा कई करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न मोटर मार्गों का डामरीकरण व विस्तारीकरण कार्य गतिमान है तथा रूद्रप्रयाग विधानसभा के चहुमुखी विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनायें प्रस्तावित है! उन्होंने आमजनता का आवाहन करते हुए कहा कि जिस प्रकार वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव व वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया आने वाले 19 अप्रैल को भी सभी का सहयोग भाजपा के पक्ष में करना है ! जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भण्डारी ने भी रैली को सम्बोधित किया। जबकि संचालन जिला महामंत्री भरत भूषण भटट् ने किया! इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जखोली आगमन पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल – नगाडो़ व फूल – मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री ने ब्लॉक परिसर में शहीद स्मारक पर अमर शहीदों का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आरती रावत ने अपने स्वरचित गीतों से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने का आवाहन किया! रैली में उक्राद जिलाध्यक्ष बुद्धि बल्लभ ममगाई, ब्लॉक अध्यक्ष मकान सिंह मेगवाल, ज्येष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पंवार, छात्र संघ अधक्ष जखोली महाविद्यालय शीतल नेगी, रमेश राणा सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने भापजा की सदस्यता ग्रहण की ! इस मौके पर बद्री केदार मन्दिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, लोकसभा संयोजक विजय कपरवाण , जखोली विधानसभा प्रभारी शकुन्तला जगवाण, केदारनाथ वाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य शीला रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, लोकसभा समन्वय समिति सयोजक कुलदीप रावत, उद्योग पति मोहन काला,जनपद प्रभारी ऋर्षि कडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, विधानसभा रैली प्रमुख भूपेन्द्र भण्डारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, मण्डल अध्यक्ष धूम सिंह राणा, जय प्रकाश सेमवाल, यशवीर चौहान , सरला खण्डूरी छात्र संघ अध्यक्ष शीतल नेगी सहित कई सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे!

श्रीकोट गंगा नाली में देर रात 7 वर्षीय बच्ची को आंगन से उठाकर ले जाने वाले गुलदार को वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद।

0

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)।।श्रीनगर में आंगन से बच्ची को उठा ले जाने वाला गुलदार पकड़ा गया है. इस गुलदार ने शुक्रवार रात आंगन में खेलती बच्ची को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया था। बच्ची घायल अवस्था में मिली थी,श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पौड़ी जिले में बीती देर शाम को घात लगाए गुलदार ने श्रीनगर के शेरकोट गंगा नाली वार्ड नंबर 5 में एक 7 वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया। रेंज अधिकारी ललित मोहन सिंह नेगी बताया कि घायल बच्ची को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। बताया कि घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया जिसके बाद गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। बताया कि गुलदार को वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू कर पौड़ी नागदेव रेंज लाया गया है जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची घर को घर के आंगन के पास से ही गुलदार उठा कर ले गया। स्थानीय निवासियों तथा पुलिस टीम द्वारा खोजबीन पर 100 मीटर दूरी पर झाड़ियों से बच्ची को बेहोशी की स्थिति में मिली जिसको देर रात बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था प्राथमिक उपचार के बाद जहां से उसे ऋषिकेश एम्स के लिये रेफर कर दिया गया है।

पौड़ी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने केदारनाथ विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर जनता से मांगा आशीर्वाद ।

0

रुद्रप्रयाग ; पौड़ी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने क्यूंजा व केदार घाटियों के विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा ! उन्होंने सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा – अर्चना कर मनौती मांगी तथा विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की!भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के क्षेत्र आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया! पौड़ी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने भणज, कणसिल, क्यूजा, कण्डारा, जलई, सुरसाल, बासबाडा़, भीरी, काकडागाड़, कुण्ड, गुप्तकाशी, कालीमठ, ल्वारा, लमगौण्डी, नागजगई,छेनागाड, बडेथ, बसुकेदार, डडोली व विकासखंड जखोली के विभिन्न स्थानों में जनसम्पर्क कर जनता का आशीर्वाद मांगा! विभिन्न स्थानों पर जनसम्पर्क करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकारों की इच्छा है कि सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं की किरण अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच सके! उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकारों द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही हैं! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार पूरा देश है इसलिए वे हमेशा देश के सर्वागीण विकास के लिए चिन्तन करते हैं! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना विकसित भारत ,विकसित उत्तराखण्ड, विकसित गढ़वाल है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सपने को साकार करने में सभी को सहयोग करना होगा !
केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि भाजपा को निरन्तर जन समर्थन मिलता जा रहा है जिससे उत्तराखण्ड की पांचो सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा! इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, बद्री केदार मन्दिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, लोक सभा सयोजक विजय कपरवाण, केदारनाथ विधानसभा प्रभारी वाचस्पति सेमवाल, रूद्रप्रयाग विधानसभा प्रभारी शकुन्तला जगवाण, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व राज्य मंत्री आशुतोष किमोठी, दिनेश बगवाड़ी, बीना बिष्ट ,जिला महामंत्री विनोद देवशाली, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य सुमन नेगी, लोकसभा प्रबंधन समिति संयोजक कुलदीप रावत, मीडिया प्रभारी सतेन्द्र, बर्त्वाल,भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा, खुशहाल नेगी , बिक्रम नेगी, रमेश बेजवाल,मण्डल अध्यक्ष, राय सिहं राणा, अनुसूया प्रसाद भटट्, अनिल कोठियाल,महामंत्री दलवीर नेगी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद है!

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी 40 स्टार प्रचारक करेंगे उत्तराखंड में प्रचार – प्रसार।

0

देहरादून ।।

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

40 स्टार प्रचारक करेंगे उत्तराखंड में प्रचार – प्रसार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा समेत कई नेता मौजूद

प्रदेश स्तरीय नेताओ , कांग्रेस विधायक , पूर्व सीएम समेत कई नेता मौजूद

पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत के सेकड़ो कार्यकता भाजपा में हुए शामिल।।

0

रुद्रप्रयाग ।।केदारनाथ विधानसभा में दो बार के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत ने केदारनाथ क्षेत्र के विकास के लिए वर्तमान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में देहरादून में भाजपा में सम्मलित हुए है। भजपा सगंठन द्वारा उन्हे संसाधन व प्रबन्धन सयोजक लोकसभा पौड़ी की ज़िम्मेदारी दी गई है ।जिसको लेकर कुलदीप रावत अपने सभी कार्यकर्ताओं के मिल कर लोकसभा पोड़ी के विभिन्न गांवों में जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए बोट मांगते हुए नजर आ रहे है।भाजपा लोक सभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के आज रुद्रप्रयाग व केदारनाथ के गांवों के प्रचार के दौरान पोड़ी लोकसभा सयोजक विजय कपरवां की मौजदगी में पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी व वर्तमान संसाधन व प्रवंधन सयोंजक पौड़ी गढ़वाल के कुलदीप रावत के सैकड़ों कार्यकर्ता आज केदारनाथ विधान सभा क्षेत्र गुप्तकाशी में भाजपा में सम्मलित हो गए । पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने सभी कार्यकर्ताओं मो माल पहनाकर भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया।और सभी को मोदी जी के मिशन 400 पार के नारे को सफल बनाने लिए जुटने को कहा है।

देश की रक्षा करते हुए पौड़ी गढ़वाल का वीर सपूत हुआ शहीद।।

0

भारतीय सेना में तैनात 14 गढ़वाल राइफल के सजंय सिंह रावत उर्फ जीतू का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया।सैनिक के निधन की सूचना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। सैनिक के निधन से उनकी पांच साल की बेटी व छह माह के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है।

विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत धरिगांव स्थित कुशली गांव निवासी संजय रावत 2011 में देश सेवा की भावना लिए गढ़वाल राइफल में भर्ती हो गये थे। संजय रावत बीते 13 साल से भारतीय सेना में रहकर देश सेवा कर रहें थे। ग्राम प्रधान कुसली सोहन सिंह और संजय के चाचा सोहन सिंह रावत ने बताया कि सेना से संदेश आया कि संजय को बीते रोज ड्यूटी के दौरान लेह-लद्दाख में हार्ट अटैक आया,जिस कारण उनका निधन हो गया है।

उन्होंने बताया कि संजय की एक पांच साल की बेटी है और एक छह माह का बेटा है व पत्नी मोनिका रावत गृहणी है। उनके पिता राजेंद्र सिंह सेना से लांस नायक के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि छोटा भाई धीरेंद्र सिंह भारतीय सेना में तैनात है। बेटे के निधन से घर व गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छाई है. क्षेत्र का माहौल गमगीन बना हुआ है। जानकारी के अनुसार आज श्रीनगर में आईटीआई स्थित पैतृक घाट में सैन्य सम्मान के साथ होगी होगी जवान की अंत्येष्टि।