12.9 C
Dehradun
Friday, March 20, 2026


Home Blog Page 287

केदारनाथ में पुर्ननिर्माण के कार्यो को गति देने के लिये वायु सेना चिनूर निर्माण सामग्री ले जाते हुए ।

0

केदारनाथ में पुर्ननिर्माण के कार्यो को गति देने के लिये वायु सेना चिनूर निर्माण सामग्री ले जाते हुए ।

केदारनाथ ।केदारनाथ में प्रथम चरण के पुर्ननिर्माण के कार्यो के समाप्ति पर अब दूसरे चरण के कार्यो को भी अंतिम रूप दिया जा रहा ।केदारनाथ में भोले शंकर के कपाट बन्द होने बावजूद भी इस समय पुनर्निर्माण के कार्यो में अभी भी मजदूर लगे हुए है ।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुननिर्माण एवं नवनिर्माण कार्य को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। केदारपुरी में पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी देने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वायु सेना की मदद ली है। वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से विभिन्न निर्माण सामग्री का परिवहन का कार्य गौचर हेलीपैड से प्रारंभ कर दिया गया है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारपुरी में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक समय पर पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद केदारनाथ में कई निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं एवं कई कार्य पूर्ण होने जा रहे हैं। करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित श्री केदारनाथ धाम में 20 किलोमीटर से अधिक का कठिन ट्रैक कर पहुंचा जाता है। ऐसे में गतिमान निर्माण कार्यों में तेजी से पूर्ण करने के लिए वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है।

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवश को भव्य बनाने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं को बांटी जिम्मेदारी ।।

0

 

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवश को भव्य बनाने के लिये भाजपा कार्य कर्ताओं  को बांटी जिम्मेदारी ।।

राज्य स्थापना दिवस के कार्यकर्मो के लिए भाजपा ने बनाए प्रभारी ।

भाजपा ने राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों को संगठनात्मक स्तर पर अधिकाधिक जनसभागिता से आयोजित करने के लिए प्रदेश व जिला प्रभारियों को ज़िम्मेदारी दी है,

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश के आधार पर प्रदेश प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति नीरू देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान समेत 19 जिला प्रभारियों की सूची जारी की गयी,

संगठन स्तर पर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों के आयोजन हेतु उत्तरकाशी के लिए अतर सिंह चौहान, चमोली के लिए चंडी प्रसाद भट्ट, रुद्रप्रयाग राजेंद्र रावत को दी गयी जिमेदारी,

टिहरी में जोगेन्द्र पुंडीर, देहारादून ग्रामीण में सौरभ थपलियाल, देहारादून महानगर मयंक गुप्ता को दी गयी जिम्मेदारी,

ऋषिकेश में श्रीमती रीता चमोली, हरिद्धार में अनिल गोयल, रुड़की में ओमप्रकाश जमदग्नि, पौड़ी में राजेंद्र अंथवाल, कोटद्धार में संदीप गुप्ता, पिथौरागढ़ में सतीश पांडे, बागेश्वर में प्रकाश रावत, अल्मोड़ा में सचिन शाह, रानीखेत में राजेश कुमार, चंपावत में प्रेम सिंह राणा, नैनीताल में रवीद्र बजाज, काशीपुर में गोपाल रावत, ऊधम सिंह नगर में तरुण बंसल को ज़िम्मेदारी दी गयी,

जनपद रुद्रप्रयाग के दो पुलिस अधिकारियों को उत्तराखण्ड के राज्यपाल द्वारा Uttarakhand Police Honour Awards से किया गया सम्मानित ।

0

जनपद रुद्रप्रयाग के दो पुलिस अधिकारियों को उत्तराखण्ड के राज्यपाल द्वारा Uttarakhand Police Honour Awards से किया गया सम्मानित ।

 

जनपद रुद्रप्रयाग के दो पुलिस धिकारियों को उत्कृष्ट, सराहनीय तथा जनता के मध्य पुलिस की छवि के लिये किया गया सम्मानित ।

रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने दोनो सम्मानित हुए पुलिस अधिकारियों को जनपद पुलिस की और से दी बधाईया।

राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन देहरादून में Times of India Group के तत्वाधान में Uttarakhand Police Honour Awards का आयोजन किया गया था। जिसमे उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा अपने कार्यो के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले अलग अलग जनपदों के पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया ।जिसमें जनपद रुद्रप्रयाग से भी दो पुलिस अधिकारियों को इस आवार्ड के लिये चयन किया गया ।

इन दोनो पुलिस अधिकारियों के द्वारा विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ यात्रा में अपनी ड्यूटी के दौरान देश विदेश से आये यात्रियों की यात्रा रूट पर हर सम्भव मद्दत करके जनपद ही नही बल्कि उत्तराखण्ड पुलिस की छवि व सम्मान बढ़वाया है ।इसी को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस के निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह असवाल एवं उप निरीक्षक श्री विजय शैलानी को उत्कृष्ट, सराहनीय तथा जनता के मध्य पुलिस की छवि सकारात्मक करने में महत्वपूर्ण योगदान दिये जाने हेतु मा0 राज्यपाल उत्तराखण्ड द्वारा Uttarakhand Police Honour Awards से सम्मानित किया गया है।
देवेन्द्र सिंह असवाल द्वारा इस वर्ष की यात्रा के प्रारम्भ एवं चरमकाल अवधि में यात्रा निरीक्षक के दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रभावी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया गया। विजय शैलानी द्वारा इस वर्ष की सम्पूर्ण यात्रा अवधि अर्थात छ: माह की अवधि में चौकी प्रभारी लैंचोली के दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभिन्न प्रकार के रेस्क्यू अभियान, मिशन अपनत्व के तहत यात्रियों की मदद की गयी तथा अधीनस्थ पुलिस बल का प्रभावी नेतृत्व किया गया।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयागआयुष अग्रवाल द्वारा दोनो अधिकारियों को बधाई देते हुए इनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार से मेहनत व लगन से दिये गए दायित्वों का निर्वहन किये जाने की अपेक्षा रखी गयी है।

दस वर्ष से पुराने सभी आधार कार्ड होंगे अपडेट – दस वर्ष से पुराने कार्ड धारकों को अपडेट कराना होगा पता व पहचान पत्र

0

दस वर्ष से पुराने सभी आधार कार्ड होंगे अपडेट
– दस वर्ष से पुराने कार्ड धारकों को अपडेट कराना होगा पता व पहचान पत्र
– जन्म के समय से ही आधार बनाने पर दिया जाएगा जोर

रुद्रप्रयाग ।केंद्र सरकार के निर्देशन पर यूनिक आईडेंटिफिकेशन एथाॅरिटी आफ इंडिया (यूआईडीएआई) देशभर में आधार कार्ड अपडेट करवाने को लेकर सशक्त कदम उठा रही रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार माॅनीटरिंग समिति की बैठक राज्य स्तरीय यूआईडीएआई अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में जिले में दस वर्ष से पुराने सभी आधार कार्ड धारकों की पहचान एवं पते का सत्यापन कर अपडेट करने में तेजी लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने पर सहमति बनी।
एनआईसी सभागार में सोमवार को आधार समिति की आयोजित बैठक में परियोजना प्रबंधक यूआईडीएआई शिव उनियाल ने बताया कि केंद्र सरकार आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए देशभर में अभियान चला रही है। प्रमुख तौर पर दस वर्ष से पुराने आधार कार्डों का पुनः सत्यापन कर पता अपडेट करवाना सरकार की प्राथमिकता है। नवजात शिशु के जन्म पंजीकरण के साथ ही आधार कार्ड बनवाने पर भी केंद्र सरकार का जोर है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने जिला स्तर पर भी प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए तैयार रहने को कहा। उनियाल ने कहा कि उक्त दोनों अभियानों को सफल बनाने के लिए जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही विशेष शिविर आयोजित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने यूआईडीएआई टीम को आधार केंद्र स्थापित करने एवं आधार मशीन शिविरों के लिए लाने-ले जाने की प्रक्रिया सरल करने के लिए नियमों को संसोधित करने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में मशीनें होने के बाद भी तकनीकी समस्याओं एवं लंबी प्रक्रियाओं के चलते मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा है जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनपद में आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाने एवं संचालित हो रहे आधार केंद्रों पर आने वाली तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए ठोस कार्यशैली अपनाने को भी कहा। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय समिति में महिला कल्याण एवं बाल विकास, शिक्षा, चिकित्सा, दूर संचार, सूचना प्रौद्योगिकी तथा समाज कल्याण विभाग आधार कार्ड बनाए जाने हेतु यूआईडीएआई द्वारा रजिस्टार नियुक्त किए गए हैं।
सहायक परियोजना प्रबंधक यूआईडीएआई शुभम त्यागी ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ मानव शरीर में कई बदलाव आते हैं जिस कारण सरकारी योजनाओं एवं बैंक समेत अन्य संस्थाओं का लाभ लेने से लाभार्थी वंचित रह जाते हैं, ऐसे में सरकार द्वारा निर्धारित समय पर बायोमैट्रिक, फोटो सहित अन्य जानकारियां आधार में अपडेट होनी जरूरी हैं। उन्होंने अभियान के तहत 5 एवं 15 साल पूर्ण होने पर अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक अपडेट करने पर जोर दिया।

भू बैकुंठ बद्रीनाथ धाम में देश विदेश से आये श्रदालुओ ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड ।।

0

वर्ष 2018 से 57 प्रतिशत अधिक यात्री पहुंचे धाम ।।

यात्रियों की संख्या में इजाफा होने से यात्रा से जुड़े व्यापारियों की आमदनी में भी हुआ कई गुना इजाफा ।

चमोली ।। भू बैकुंठ बद्रीनाथ धाम मे 2018 के बाद इस बर्ष 57 प्रतिशत अधिक श्रद्धालुओ ने दर्शन किये। 2018 मे 1058450 श्रद्धालुओ ने बद्री विशाल के दर्शन किये थे। जबकि 2022 मे अब तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किये। जिससे स्थानीय व्यवसायों के चेहरे भी खिले हुए है। कोरोना काल के चलते 2020 से 2021 तक श्रद्धालुओ की संख्या मे कमी आई थी। जिससे यहाँ के व्यपारियो स्थानीय लोगो के चेहरे मुरझा गए थे। लेकिन 2022 मे रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिये पंहुच रहे है।

गौरतलब है कि केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद अब कुछ दिन बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। 19 नवम्बर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने है। अभी कपाट बंद होने मे महज 20 दिन शेष है। लेकिन बद्रीनाथ धाम मे दर्शन के लिये श्रद्धालुओ की संख्या मे लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे मंदिर समिति की भी अच्छी आय हुई है। तथा बद्रीनाथ धाम के व्यवसायों की भी अच्छी आय हुई है। जिससे व्यवसायों के चेहरे खिल गए है।

प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की चल रही भर्ती प्रक्रिया पर शिक्षा विभाग ने अगले आदेश तक लगाई रोक ।

0

 प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की चल रही भर्ती प्रक्रिया पर शिक्षा विभाग ने अगले आदेश तक लगाई रोक
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक जल्द ही इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिया जाएगा।

प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में भर्ती को लेकर गड़बड़ी की शिकायतें आ रही सामने

सरकार स्कूलों में नियुक्तियों के लिए तलाश रही पारदर्शी विकल्प

शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की अध्यक्षता में इसके लिए समिति की गई गठित

सरकार ने पहले निर्णय लिया गया था कि भर्ती के लिए चयन आयोग का किया जाएगा गठन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती घपले सामने के बाद समिति अब नया विकल्प तलाश रही

इस बीच विभाग ने प्रदेश भर के इन स्कूलों में होने वाली भर्ती पर लगाई रोक

यूकेएसएसएससी मामले में जमानत के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट जाएगी सरकार

0

यूकेएसएसएससी मामले में जमानत के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट जाएगी सरकार

 

यूकेएसएसएसी पेपर लीक मामले अभी तक 18 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है. अब सरकार ने फ़ैसला किया है कि सभी जमानत के मामलों के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट में अपील की जाएगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार परीक्षा लीक प्रकरण में संगठित गिरोह के मास्टरमाइंड पर कठोर कार्रवाई हेतु एसटीफ़ द्वारा हाई कोर्ट जाने की तैयारी की जा रही है।

एसटीफ़ उत्तराखण्ड ने ऐसे संगठित गिरोह को चलाने वाले माफिया जिनकी जमानत न्यायलय द्वारा हुई है उस आदेश के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में अपील की तैयारी कर ली है।

आज एसटीएफ द्वारा 42वें अभियुक्त को स्नातक परीक्षा लीक प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। 18 आरोपी जमानत पा चुके हैं जबकि हाकम सिंह समेत 23 आरोपी जेल में बंद हैं.

बीकेटीसी के अध्यक्ष का बड़ा बयान मुझे पद से हटाने के लिये कुछ लोगो द्वारा दी गई सुपारी ।

0

बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बड़ा बयान दिया है । उन्होंने कहा कि उनको पता चला है कि उनको हटाने की सुपारी तक दे दी गई है। और बड़े पैमाने पर पैसा खर्च किया जा रहा है। यह बात उन्होंने उस दौरान कहीं जब मीडिया ने

उनसे केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की फोटो वायरल पर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत यह फोटो खींची है जिसे वायरल किया जा रहा है। अजेंद्र अजय ने उनको धन्यवाद भी दिया है कहा जो लोग इसे वायरल करवा रहे हैं वह उनकी टीआरपी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से वह अध्यक्ष बने हैं उन्होंने बद्रीनाथ और केदारनाथ में बेहतर कार्य करने का प्रयास किया है साथ बताया कि अंग्रेजों के जमाने से बनी समिति में पहली बार उन्होंने स्थानांतरण किया जिसको देखते हुए एक गिरोह उनको टारगेट करने की कोशिश कर रहा है।।

 

 

जखोली विकासखंड में पांच दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला का आगाज।

0

 

जखोली विकासखंड में पांच दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला का आगाज।
विधायक भरत चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया मेले का शुभारंभ।

जखोली विकासखंड में पांच दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा डीप प्रज्ज्वलित कर शुरू किया गया। इसके साथ ही विधायक भरत चौधरी द्वारा विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा मेले के आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई देते हुए कहा कि मेले हमारे विकास के धौतक है। स्थानीय स्तर पर मेले के आयोजन समाज से सांस्कृतिक चेतना के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सहित स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते है। साथ उन्होंने मेले आये सभी लोगों से सरकारी विभागों के स्टालों में जाकर वहाँ से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ लेने अनुरोध भी क्षेत्रीय जनता से की। साथ ही उन्होंने कहा क्षेत्र की जो भी मूल भूत समस्याएं है, उनको प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण किया जा रहा है। उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मेला अध्यक्ष के रूप प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल के द्वारा सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। साथ उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को मेले में अपने स्टालों के साथ उपस्थित होने के साथ ही जखोली मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित करने की मांग विधायक भरत चौधरी से की। साथ ही उन्होंने का की 5 दिवसीय मेले को भव्य स्वरूप दिया जायेग जिसका ज्यादा से ज्यादा लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
वही मेले की अध्यक्षता कर अमरदेई शाह ने मेले के आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई देते हुए कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए समिति का हर सम्भव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
मेले के पहले दिन स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, गीत गंगा की सांस्कृतिक टीम द्वारा लोक गायक सौरभ मैठाणी द्वारा माँ माठियाना भजन के साथ ढोल दमाओं की थाप मेरी सपना स्याळी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

लोक गायक विजय पन्त द्वारा जय केदार भजन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, वाचस्पति सेमवाल, महावीर पंवार मेहरबान रावत, भूपेंद्र भंडारी, ओम प्रकाश बहगुणा, नागेंद्र पंवार, देवेंद्र भंडारी सहित विकासखण्ड के सभी जनप्रतिनिधिगण एव सभी विभागीय अधिकारी स्थानीय जनता उपस्थित रही।

बाबा की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल में हुई विराजमान।।

0

बाबा की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल में हुई विराजमान।।

 

उखीमठ।भगवान शिव के ग्यारवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने तीसरे पड़ाव पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में विराजमान हो गयी है! भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर सैकड़ों भक्तों ने डोली का पुष्प – अक्षत्रो से भव्य स्वागत किया तथा रावल भीमाशंकर लिंग ने केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी टी गंगाधर लिंग का 6 माह केदारनाथ में विधि – विधान से पूजा करने का आशीर्वाद दिया! भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर स्थानीय जनता द्वारा केदार महोत्सव का आयोजन किया गया! भगवान केदारनाथ की पूजा पद्धति 6 माह इसी स्थान पर सम्पन्न होगी ।6 माह बाबा के दर्शन ओम्कारेश्वर मन्दिर उखीमठ में ही होंगे ।भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल में विराजमान हो गई है। विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में द्वितीय रात्रि प्रवास के बाद आज सुबह 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान श्री केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ने प्रस्थान किया और करीब बारह बजे डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल आंेकारेश्वर मंदिर आगमन पर सैकड़ों भक्तों ने डोली का पुष्प-अक्षत्रों से भव्य स्वागत किया। अब शीतकाल के अगले छः माह यहीं पर भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी।
दिनांक 27 अक्टूबर, 2022 को भैयादूज के पर्व पर भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे और पंचमुखी उत्सव डोली यात्रा ने पहला रात्रि प्रवास रामपुर में किया था। इसके बाद द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए डोली गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंची। आज सुबह डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कर आंेकारेश्वर मंदिर पहुंची।

इस दौरान जगह-जगह डोली का भक्तों ने पुष्प अक्षत्रों से स्वागत किया। डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने पर राॅवल भीमाशंकर लिंग ने केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी टी. गंगाधर लिंग का 6 माह केदारनाथ में विधि-विधान से पूजा करने पर आशीर्वाद दिया। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल आंेकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ आगमन पर स्थानीय जनता ने केदार महोत्सव का आयोजन भी किया। केदारनाथ राॅवल भीमाशंकर लिंग ने बताया कि भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंच गई है।