19.9 C
Dehradun
Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 287

लैंगिक भेदभाव एवं उत्पीड़न के विरुद्ध स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा निकाली गई जन जागरूकता रैली ।

0

लैंगिक भेदभाव एवं उत्पीड़न के विरुद्ध स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा निकाली गई जन जागरूकता रैली ।

25 नवम्बर से 23दिसम्बर तक चलेगा जन जागरूकता कार्यक्रम ।

रुद्रप्रयाग । महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव एवं उत्पीड़न के खिलाफ राजकीय इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग के छात्र- छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने लैंगिग भेदभाव के विरोध में नारे लगाए साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी भी दी। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में जिला मिशन प्रबंधन इकाई के तत्वाधान में 25 नवंबर से 23 दिसंबर 2022 तक लैंगिग भेदभाव के विरोध में इसी प्रकार अभियान चलाया जाएगा।

परियोजना निदेशक रमेश चंद्र ने पूरे अभियान की जानकारी छात्र-छात्राओं को देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से देशभर में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने एवं लैंगिग भेदभाव को दूर करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए समाज की इस कुरीति के खिलाफ सजग एवं सक्रिय होकर हर मंच पर आवाज उठाने की अपील की। कहा कि स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्र ही आने वाले समय में समाज की कमान संभालेंगे, अगर अभी से उनकी आदत एवं व्यवहार में ऐसी कुरीतियां समाप्त करने की भावना होगी तो आगे चलकर निश्चित रूप से इसमें सफलता मिलेगी।

जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी ने छात्राओं को अपने रोजमर्रा के जीवन में लैंगिग भेदभाव से जुड़ी घटनाओं को दबाने की बजाय अपने परिजनों एवं शिक्षकों के समक्ष उठाने की अपील की। कहा कि अपने अधिकारों एवं कानून की संपूर्ण जानकारी रखने के साथ ही समस्याओं को उचित मंच पर उठाने के लिए हमेशा तत्पर रहें। जिला विषय विशेषज्ञ एनआरएलएम योगेश गौड़ ने समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, पुलिस प्रशासन समेत अन्य विभागों द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण एवं उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी।

अवैध शराब की तस्करी कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने 4 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार ।

0

रुद्रप्रयाग ।अवैध शराब व नशे पर नकेल कसते हुए रुद्रप्रयाग पुलिसअधीक्षक के दिशा निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।रुद्रप्रयाग से लेकर जनपद के सभी स्थानों पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुप्तकाशी के नेतृत्व में थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाये गये अभियान अवधि में चेकिंग के दौरान थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को उसके वाहन संख्या अल्टो कार K10 Uk11A 0327 से 04 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया और अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का विवरण –
अमनदीप उर्फ नवीन पुत्र श्री गजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम बष्टी, रा0उ0नि0 क्षेत्र चन्द्रापुरी, तहसील बसुकेदार, जनपद रुद्रप्रयाग।

लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय में पढ़ी जा रही है नमाज।

0

देहरादून

लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय में पढ़ी जा रही है नमाज।

PWD मुखिया अयाज अहमद अपने आगंतुक और सहयोगियों के साथ इसी तरह से कार्यालय मे नमाज पढते हैं।

यह वही मुखिया हैं जिनपर इन्हीं की विभाग की एक कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

इन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के फर्जी हस्ताक्षर से प्रमोशन लेने की जांच मे पुष्टि हुई है।

क्या सरकारी कार्यालय मे इस तरह नमाज पढ़ना या किसी भी तरह का धार्मिक पूजा-पाठ सही है !!

नही थम रहा है उत्तराखण्ड में गुलदारों का आतंक ,अल्मोडा जनपद में 11 वर्षीय बालक को बनाया निवाला ।

0

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक सनसनीखेज़ खबर समाने आ रही है, बताया जाता की घर के आंगन से एक बालक उठाकर गुलदार ने निवाला बन लिया। घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है ।कल एक और पौड़ी जनपद में 5 वर्षीय बालक को मौत के घाट उतारा वही सांय होते ही अल्मोड़ा जनपद से गुलदार के आतंक की घटना सामने आ रही है मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार की रात अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लाक के ग्राम क्वरैली निवासी रमेश का 11बर्षीए पुत्र आरव कमरे से बाहर निकाला था,बताते तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उसे दबोच लिया,बालक के पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने शोर मचाया।जिसपर एकत्र हुए ग्रामीणों ने गुलदार का पीछा किया,तो गुलदार भाग गया, बताते की घर से कुछ दूरी पर बालक का छत विछप्त शव मिला है, इधर गुलदार द्वारा बालक को निवाला बनाए जाने से ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गयी है।

हरिद्वार में आयोजित उत्तराखण्ड पुलिस वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा हासिल किया गया पहला स्थान ।

0

 

पृथक राज्य उत्तराखण्ड गठन होने के उपरान्त से ही उत्तराखण्ड पुलिस कार्मिकों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ प्रत्येक वर्ष समय समय पर विभिन्न खेल एवं अन्य प्रतियोगितायें आयोजित की जाती हैं। इस बाबत पुलिस मुख्यालय के स्तर से वार्षिक खेल कैलेण्डर जारी कर सम्बन्धित जनपद अथवा पीएसी वाहिनियों को खेल प्रतियोगितायें आयोजित किये जाने हेतु निर्देश जारी किये जाते हैं।
इसी क्रम में 21 नवम्बर 2022 से 23 नवम्बर 2022 की अवधि में जनपद हरिद्वार की पुलिस लाइन रोशनाबाद में 20 वीं प्रादेशिक अन्तर जनपदीय/वाहिनी पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, एन्टी सबोटाज एवं डाग स्क्वाड प्रतियोगिता 2022 का आयोजन हुआ। आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की टीम द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के टीम इवेंट में जनपद रुद्रप्रयाग के उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान एवं उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र शाह द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस टीम को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला जज हरिद्वार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस टीम की इस सफलता पर बधाई दी गयी हैं, साथ ही अपेक्षा की गयी है कि उत्तराखण्ड पुलिस के स्तर पर आयोजित होने वाली खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर इसी प्रकार से जनपद का नाम रोशन करेंगे।
अवगत करा दें कि आगामी दिनांक 26 नवम्बर 2022 से जनपद पौड़ी गढ़वाल में आयोजित होने वाली 18 वीं प्रादेशिक अन्तर जनपदीय/वाहिनी रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2022 हेतु भी जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की टीम आज पौड़ी हेतु रवाना हुई है।

विधान सभा जुड़ी खबर बर्खास्त होंगे उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के 228 कर्मी, हाईकोर्ट ने फैसला सही ठहराया ।

0

विधानसभा भर्ती से जुड़ी बड़ी ख़बर

बर्खास्त होंगे उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के 228 कर्मी, हाईकोर्ट ने फैसला सही ठहराया

उत्तराखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने विधान सभा सचिवालय से बर्खास्त 228 कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश को सही माना है

पूर्व में एकलपीठ ने अध्यक्ष के इस आदेश पर रोक लगा दी थी. इस आदेश को आज खंडपीठ में चुनौती दी गयी. खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश को निरस्त कर दिया. विधान सभा अध्यक्ष के आदेश को सही ठहराया है.

उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक ने लगाई अधिकारियों की योगा क्लास।

0

 

लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मैं चल रही तीन दिवसीय चिंतन शिविर के अंतिम दिन की शुरूआत योगा शिविर से हुई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्य सचिव एसएस संधू व तमाम वरिष्ठ अधिकारी गणों ने योग किया
अकादमी के कालिंदी ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों के द्वारा सभी को योग के विभिन्न आसन कराए गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अधिकारियों ने योग के आसनों का अभ्यास किया।
वही इससे पहले एलबीएसएनए परिसर में मुख्यमंत्री ने की मॉर्निंग वॉक, गेट पर आईटीबीपी जवानों से मिले
लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अकादमी परिसर के अंदर ही मॉर्निंग वॉक की इस दौरान वह अकादमी के गेट तक गए और यहां सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी इस दौरान रास्ते में मिले लोगों का वह अभिवादन स्वीकार करते रहे इसके बाद मुख्यमंत्री ने अकादमी परिसर में भी राउंड लगाया और यहां स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के पास पहुँचकर नमन किया

रुद्रप्रयाग चोपता मोटर मार्ग पर आल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त ।।

0

रुद्रप्रयाग ।सतेराखाल-थलासू के मध्य वाहन संख्या-यूपी/12-2695 अल्टो कार वीएक्सआई के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार 5 व्यक्ति घायल हो गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के नेतृत्व में डीडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम द्वारा दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया तथा घायलों को एम्बुलेंस वाहन 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय लाया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने उक्त दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि आज (बुधवार को) आपदा कंट्रोल को मिली सूचना के अनुसार सतेराखाल-थलासू के बीच एक अल्टो कार सड़क से करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही हेतु उनकी उपस्थिति में एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम द्वारा घटना स्थल में पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू किया गया तथा 108 के माध्यम से उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। उन्होंने बताया कि वाहन में चालक समेत कुल 5 लोग सवार थे। बताया कि घायलों में अरविंद नेगी, उम्र- 35 वर्ष, पंकज नेगी उम्र-22 वर्ष, अमन नेगी, उम्र-20 वर्ष, मनजीत सिंह, उम्र- 23 वर्ष तथा राहुल नेगी, उम्र- 25 वर्ष शामिल हैं जिनके उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

त्रियुगीनारायण के सोनप्रयाग मार्ग पर गहरी खाई में गिरा कैंटर वाहन, चालक की मौत।

0


रुद्रप्रयाग-त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग मार्ग (Triyuginarayan Sonprayag Marg) की ओर आ रहा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई (canter vehicle accident) में गिर गया. हादसे में वाहन चालक की मौत (Driver died in road accident) हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हो कि पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग मार्ग की ओर आ रहा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई. हादसे की सूचना पाकर पुलिस व एसडीआरएफ आरक्षी नितिन रावत मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुए.साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतक का नाम मिथिलेश (34), निवासी कमेदा त्रियुगीनारायण, जनपद रुद्रप्रयाग बताया जा रहा है।

24 नवंबर के सार्वजनिक अवकाश में शासन ने किया बदलाव,

0

अब 28 नवंबर को होगी गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर छुट्टी,

अपर सचिव सुरेश चंद्र जोशी ने जारी किए आदेश,

उत्तराखण्ड सचिवालय / विधान सभा और जिन कार्यालयों में पाँच दिवसीय सप्ताह लागू है वहां पर अवकाश लागू नही होगा,

उत्तराखंड में तेग़ बहादुर जयंती का अवकाश अब 24 के बजाए 28 नवम्बर सोमवार को होगा। शासन द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार “सन् 2022 ई० (शक् संवत् 1943-44 ) हेतु उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक विज्ञप्ति संख्या-823 / xxxi (15)G / 21-74 (सा०)/2016 दिनांक 02 दिसम्बर, 2021 के द्वारा अनुलग्नक-2 के क्रमांक-4 पर अंकित गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस दिनांक 24 नवम्बर, 2022 (बृहस्पतिवार) हेतु घोषित सार्वजनिक अवकाश में नियमानुसार संशोधन करते हुए गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस हेतु दिनांक 24 नवम्बर, 2022 (बृहस्पतिवार) के स्थान पर दिनांक 28 नवम्बर, 2022 (सोमवार) को प्रदेश के शासकीय/अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उत्तराखण्ड सचिवालय / विधान सभा और जिन कार्यालयों में पाँच दिवसीय सप्ताह लागू हैं, पर यह अवकाश लागू नही होगा।