देहरादून :-उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर,
आईएएस वरुण चौधरी को सीडीओ चमोली के पद से हटाया गया,
रुद्रप्रयाग। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। आज सुबह अम्बानी हेलीकॉप्टर से पहले बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंचे जबकि इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से सीधे केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा अर्चना की।
इस दौरान बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी सहित पूरी टीम ने अम्बानी का भव्य स्वागत किया। अम्बानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए ढ़ाई-ढ़ाई करोड़ रुपये दिए। अम्बानी का भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार पर अटूट आस्था है। वह हर साल भगवान के दर्शनों को पहुंचते हैं। साथ ही मंदिर समिति को दान स्वरूप भेंट प्रदान करते हैं।
1 बजे वापसी करेंगे जोली ग्रांट एयरपोर्ट।
एयरपोर्ट से मुंबई होंगे रवाना।
पूर्व मौसम खराब होने के कारण अंबानी परिवार को जोली ग्रांट एयरपोर्ट से बिना दर्शनों के लौटना पड़ा था मुंबई।
अंबानी परिवार की बाबा केदार और बद्रीनाथ धाम में है भारी आस्था।
.
धर्म संस्कृति के सरक्षण के लिये जोशीमठ मे पहली बार होगा तीन शंकराचार्यो का सम्मेलन।
चमोली ।उत्तराखंड में पहली बार तीन शंकराचार्यो का सम्मेलन जोशीमठ में आयोजित होगा 17 अक्टूबर को जोशीमठ रविग्राम ग्राम में द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य श्री सदानंद सरस्वती महाराज, श्रृंगेरी शरदापीठ के शंकराचार्य विधुशेखर भारती और ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज सम्मेलन में शामिल होंगे जिसकी तैयारियां जोरो से चल रही है।
कई वर्षों के बाद पहली बार तीनों शंकराचार्य एक ही मंच पर उपस्थित रहेंगे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य बने के बाद पहली बार अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ज्योतिष पीठ पहुंच रहे है। इसको लेकर रविग्राम स्थित मैदान मे हजारों लोग जुटेंगेऔर लाखों लोग सोशल मीडिया माध्यम से जुड़े रहेंगे। सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी इसमें अपनी प्रस्तुति देंगे।
उत्तराखंड के सीमांत गांव माणा से वाइब्रेट ब्लेज प्रोग्राम की शुरुआत कर सकते हैं पीएम।।
सरहद के गांव को आबाद बनाने और पलायन रोकने के लिए केंद्र ने बनाया है प्रोग्राम।।
सूत्रों के मुताबिक दीपावली के आसपास 21 अक्टूबर को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम।।
चीन सीमा से सटे देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा को भी कर सकते हैं संबोधित।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार और बद्रीनाथ में दर्शन के बाद सीमांत गांव माणा में जा सकते हैं।।
दो साल लगातार कोरोना काल के कारण नही हो पाया था गौचर मेला ।गढ़वाल में लगने वाले मेलो में गौचर मेला अपने मे ऐतिहासिक ।
कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल की अद्यक्षयता में तैयारी बैठक आहूत
चमोली ।।. उतराखण्ड के ऐतिहासिक गौचर मेले के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की और सभी समाजिक संगठनों के बैठक आहूत की गयी, बैठक मेला को सफल बनाने के लिये विभिन्न समितियों पर चर्चा की गई। मेले के दौरान समितियों स्वागत समिति, शांति ब्यवस्था समिति, प्रचार प्रसार समिति के साथ अन्य जिम्दारियों के सम्बंध चर्चा हुई, मेले में स्थानीय उत्पादों और स्थानीय कलाकारों को महत्व दिए जाने के साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को भी इस मंच पर बुलाकर भव्य बनाये जाने पर चर्चा हुई। मेले में सुरक्षा एवम सफाई व्यवस्था नगर पालिका क्षेत्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने सभी जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव को गम्भीरता से लेते हुए सभी विभागाध्यक्षो को मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
वही कर्णप्रयाग विद्यायक अनिल नौटियाल ने बताया कि या मेला आजादी के बाद से वर्तमान तक सुचारू रूप से चल रहा है , सरकार वर्तमान में इस मेले को संचालित कर रही है और मेला लोगो की सांस्कृति धार्मिक ब्यापरिक भवनाओ से जुड़ा है इस बात को गम्भीरता से लेते हुए इस मेले को सफल बनाया जाएगा।
काशीपुर :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद
यूपी पुलिस ने उत्तराखंड में आकर बेगुनाह की ली जान
काशीपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अपने इनामी आरोपियों को पकड़ने के लिए नो एंट्री में जाने से भी नहीं कतरा रही ऐसा ही मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सामने आया जहां उत्तर प्रदेश पुलिस बिना उत्तराखंड पुलिस को जानकारी दिए उनके राज्य में अकार भाजपा के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख के घर हाथों में हथियार लेकर घुस गई जिसके विरोध करने का खामियाजा एक बेगुनाह महिला को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा क्या है देखिए क्या है पूरी वारदात
:- उत्तर प्रदेश मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर को लगभग रात्रि 8:00 बजे के समय ठाकुरद्वारा एसडीएम और खनन विभाग की टीम संयुक्त रूप से अवैध खनन पर कार्रवाई करने के लिए खनन के वाहनों की चेकिंग करती है जिसे बौखलाए खनन माफियाओं ने टीम के साथ अभद्रता मारपीट गाली-गलौज कर मौके से फरार होते हैं जिससे नाराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कड़े रुख में यूपी पुलिस से खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे ,
जिसके बाद पुलिस लगातार खनन माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ कर रही है और इनामी की तलाश में जगह-जगह छापे भी मारती हुई दिखाई दे रही है, वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस को अपना एक इनामी आरोपी की सूचना काशीपुर कुंडा थाना क्षेत्र भरतपुर गांव में होने की मिली सूचना मिलते ही पुलिस सादे कपड़ों में हाथों में हथियार लेकर बिना लोकल पुलिस को बिना जानकारी दिए , अपने इनामी को पकड़ने के लिए जबरन भाजपा ब्लाक प्रमुख के घर में घुस गई जिस का विरोध करने पर यूपी पुलिस फायरिंग शुरू कर देती और इस फायरिंग के दौरान गोली ब्लाक प्रमुख गुरुताज की पत्नी गुरप्रीत के लग जाती है जिस से मौके पर ही ब्लॉक प्रमुख की पत्नी गुरप्रीत की मौत हो गई, जिस से गुस्साए ग्रामीण द्वारा यूपी के पुलिसकर्मियों को पकड़कर उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर देते हैं लेकिन यूपी की बदमाश पुलिस उत्तराखंड की पुलिस के चंगुल से भागने में सफल हो जाती है जिसे नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर कर जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की दूसरी और घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पूर्व सांसद बलराज पासी साथ ही कांग्रेस के जसपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान भी मौके पर पहुंचे दूसरी ओर आदेश चौहान ने उत्तराखंड पुलिस पर भी मिली भगत का आरोप लगाया
डीआइजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से कुश्ती में सादे कपड़ों में बिना उधम सिंह नगर पुलिस को इनफॉर्म किए वर्तमान ब्लाक प्रमुख के घर में दबिश के लिए गए जिसमें फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई, सादे कपड़ों में कौन लोग थे कितने लोग थे इसकी जानकारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं साथ ही डीआईजी डॉक्टर नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इलाज के लिए जब इनको सरकारी अस्पताल में कुंडा पुलिस की अभिरक्षा में ले जाया गया था वहां से यह भागे हैं और सूर्य चौकी पर इन्हें रोकने की कोशिश की थी रुके नहीं पुलिस की वेरीकेट तोड़ कर यह लोग भागे हैं जिसकी जांच चल रही है
उत्तर प्रदेश पुलिस अपने इनामी आरोपियों को पकड़ने के लिए नो एंट्री में जाने से भी नहीं कतरा रही ऐसा ही मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सामने आया जहां उत्तर प्रदेश पुलिस बिना उत्तराखंड पुलिस को जानकारी दिए उनके राज्य में अकार भाजपा के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख के घर हाथों में हथियार लेकर घुस गई जिसके विरोध करने का खामियाजा एक बेगुनाह महिला को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा क्या है देखिए क्या है पूरी वारदात :- उत्तर प्रदेश मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर को लगभग रात्रि 8:00 बजे के समय ठाकुरद्वारा एसडीएम और खनन विभाग की टीम संयुक्त रूप से अवैध खनन पर कार्रवाई करने के लिए खनन के वाहनों की चेकिंग करती है जिसे बौखलाए खनन माफियाओं ने टीम के साथ अभद्रता मारपीट गाली-गलौज कर मौके से फरार होते हैं जिससे नाराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कड़े रुख में यूपी पुलिस से खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे ,जिसके बाद पुलिस लगातार खनन माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ कर रही है और इनामी की तलाश में जगह-जगह छापे भी मारती हुई दिखाई दे रही है, वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस को अपना एक इनामी आरोपी की सूचना काशीपुर कुंडा थाना क्षेत्र भरतपुर गांव में होने की मिली सूचना मिलते ही पुलिस सादे कपड़ों में हाथों में हथियार लेकर बिना लोकल पुलिस को बिना जानकारी दिए , अपने इनामी को पकड़ने के लिए जबरन भाजपा ब्लाक प्रमुख के घर में घुस गई जिस का विरोध करने पर यूपी पुलिस फायरिंग शुरू कर देती और इस फायरिंग के दौरान गोली ब्लाक प्रमुख गुरुताज की पत्नी गुरप्रीत के लग जाती है जिस से मौके पर ही ब्लॉक प्रमुख की पत्नी गुरप्रीत की मौत हो गई, जिस से गुस्साए ग्रामीण द्वारा यूपी के पुलिसकर्मियों को पकड़कर उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर देते हैं लेकिन यूपी की बदमाश पुलिस उत्तराखंड की पुलिस के चंगुल से भागने में सफल हो जाती है जिसे नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर कर जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की दूसरी और घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पूर्व सांसद बलराज पासी साथ ही कांग्रेस के जसपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान भी मौके पर पहुंचे दूसरी ओर आदेश चौहान ने उत्तराखंड पुलिस पर भी मिली भगत का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म होने के बाद सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बघोली व अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी ने प्रेस वार्ता कर कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया आज की कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्ताव मंत्रिपरिषद के समक्ष रखे गए जिसमे से 24 प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद ने अपनी मुहर लगाई।
ये रहे आज की कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले।
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक खत्म
सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने दी कैबिनेट फैसलों की जानकारी
26 बिंदु कैबिनेट में आये 24 पर लगी मुहर
सड़क सुरक्षा नियमवाली में संशोधन
सड़क सुरक्षा कोष को कम्पाउंडिंग 25% की बजाय 30% किया गया
सड़क दुर्घटना में बढ़ाई गयी राशि
1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख की गई राशि
लैंड यूज बदलने के लिए पेट्रोल पंप के लिए बदला नियम
लैंड यूज के लिए चार्ज 75 प्रतिशत से 15 और साढ़े 7 प्रतिशत किया गया
कृषि और कृषि कल्याण विभाग में बागवानी निशान के तहत हिलनेट योजना के तहत 25 प्रतिशत राज्य सरकार भी देगी
समाज कल्याण विभाग के तहत अटल आवास योजना के तहत बढ़ाई गई राशि
प्रधानमंत्री आवास योजना के बराबर की गई राशि
शिक्षा विभाग में बाल संरक्षण आयोग की सिफारिश को किया गया लागू
30 दिन तक कोई बच्चा बिना बताए अनुपस्थिति रहता है तो उसे अनुपस्थिति माना जाएगा
60 दिन की जगह किया गया अनुपस्थिति को 30 दिन
वित्त विभाग में gst के तहत रजिस्ट्रेशन वाले व्यापारियों का बढ़ाया गया दुर्घटना बीमा
5 लाख से 10 लाख किया गया बीमा
143 पद दिव्यांग बच्चों के लिए किए गए स्वीकृति
पहले 47 पद थे स्वीकृति, अब 143 पद और किये गए स्वीकृति
रुड़की विश्व विद्यालय को हरिद्वार यूनिवर्सिटी किया जाएगा नाम
महंगाई भत्ता ओर बोनस के लिए मुख्यमंत्री का किया गया अधिकृत
कौशल एवं सेवा विकास योजना को ऑउट सोर्सिंग एजेंसी बनाया गया
उत्तराखंड कूड़ा फेंकना और थूकना में बदलाव
अब केवल अर्थ दंड का प्रवधान
करावास का प्रधावन हटाया गया
केदारनाथ में पुराने मकानों को नव निर्माण के लिए प्रस्ताव
पुराने मकानों को ध्वस्तीकरण को मंजूरी
राजस्व पुलिस को पुलिस के अधीन चरण वाइज तरीके से होंगी हस्तांतरित
20 चौकियां 6 थानों को मिली मंजूरी
महिला आरक्षण को लेकर मंत्रिपरिषद में हुई चर्चा अध्यादेश के लिया मुख्यमंत्री को किया गया अधिकृत।
अस्पताल ले जाते रास्ते मे तोड़ा दम ।
रुद्रप्रयाग ।कल रात्रि 9 बजे के लगभग रुद्रप्रयाग बाजार से बाईपास की और जा रहे बाइक सवार को ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया ।
घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगो के द्वारा जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया ,जंहा डॉक्टरों ने घायल की गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया लेकिन बाइक सवार व्यक्ति ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया । बाइक सवार की पहचान हिमांशु पुत्र कुंवर सिंह ग्राम सिनोउ जिला चमोली के रूप में बताई जा रही है ।
भर्ती धांधली में एक पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी से भी पूछताछ की गई। एसटीएफ ने उनके बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें सरकारी गवाह बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने एक अभ्यर्थी की सिफारिश आरोपियों से की थी।
एक पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष को भी सरकारी गवाह बनाया जा चुका है। उसने भी कई अभ्यर्थियों की सिफारिश की थी।
वीपीडीओ भर्ती धांधली में एसटीएफ ने वर्ष 2016 में आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष आरबीएस रावत, सचिव एमएस कन्याल और परीक्षा नियंत्रक राजेंद्र पोखरिया को गिरफ्तार किया था।
जांच के दौरान एसटीएफ ने कई अभ्यर्थियों और उनके परिचितों से पूछताछ की है। इनमें कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। इन सब ने अपने-अपने संपर्क वाले अभ्यर्थियों की नौकरी के लिए इनसे सिफारिश की थी।
मार्च 2016में uksssc ने वीपीडीओ भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराई थी। आयोग ने 23 दिन में जारी कर दिया था रिजल्ट। इसमें ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ कर धांधली की गई थी। बाद में त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने भर्ती को निरस्त करा कर दोबारा कराया था।मुख्यमंत्री हरीश रावत सरकार ने uksssc का गठन किया था। उन्हीं के कार्यकाल में ये भर्ती घोटाला हुआ। हरीश रावत सोशल मीडिया के जरिए uksssc में गलत अधिकारियों के चयन के लिए उत्तराखंड की जनता से माफी भी मांग चुके हैं।