35.1 C
Dehradun
Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 305

गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही |

0

धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोनों हाईवे पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यमुनोत्री हाइवे धरासू बैंड के पास आज सुबह 36 घंटे बाद खुला। वहीं, गंगोत्री हाईवे गुरुवार को खोल दिया गया था। लेकिन रात के समय फिर से मलबा आने के कारण बंद हो गया था। जिसे बीआरओ की टीम ने आज सुबह फिर खोला।

इससे पहले भी धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोनों हाईवे पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

अपने कार्य मे लापरवाही बरतने पर शिक्षक सस्पेंड ।

0

रुद्रप्रयाग: जखोली ब्लॉक स्थिति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसी में तैनात सहायक अध्यापक जगदीश लाल सिंह की अनियमितताओं व कार्यशैली सन्तोषजनक नहीं पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक नागेंद्र बर्त्वाल ने गुरुवार शाम को शिक्षक के निलंबन के आदेश जारी किए है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल की विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षक के ख़िलाफ शिकायत दी थी।

समिति ने शिक्षक की कार्यशैली को लेकर विभिन्न शिकायतें लिखित रूप में दी थी जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर उप शिक्षा कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद शिक्षक पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे प्रभावित की समस्याओ को लेकर विधायक भरत सिंह चौधरी ने रेलवे मंत्री को सौंपा ज्ञापन ।

0

रेलवे प्रभावितों की समस्याओं को लेकर रुद्रप्रयाग विधायक विधायक भरत सिंह चौधरी ने रेलवे मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपे।
पुर्नवास पैकेज घोषित करने स्थानीय बेरोजगारों को परियोजना में रोजगार उपलब्ध करवाने एवं भूमि अधिग्रहण में विसंगतियों को लेकर सौंपे ज्ञापन।

नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार श्री अश्विन वैष्णव के साथ प्रदेश के वरिष्ठ केबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज श्री डॉ धन सिंह रावत एव विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी व कर्णप्रयाग श्री अनिल नौटियाल के मुलाकात की।

इस दौरान विधायक श्री भरत सिंह चौधरी के द्वारा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण से प्रभावितों की समस्याओं को रेल मंत्री को अवगत कराया गया। पैकेज 08 के अंतर्गत मरोड़ा गाँव जो पूरी तरह धंस चुका है। उनके विस्थापन के लिए ग्रामवासियों के लिए शीध्र ही पुर्नवास पैकेज घोषित करने साथ ही रेलवे प्रभावितों को परियोजना में रोजगार उपलब्ध करवाने एवं खांखर से नगरासु के मध्य परियोजना में इस्तेमाल हो रहे भारी विस्फोटों के कारण आस-पास बसे स्थानीय लोगों के घरों में हो रहे नुकसान क्षति-पूर्ति का मुआवजा सहित रेलवे विकास निगम द्वारा भूमि अधिग्रहण में की गई विसंगतियों को लेकर विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा एव अवगत कराया गया। जिसमें माननीय रेल मंत्री द्वारा सभी विषयों का संज्ञान लिया गया। तथा जल्द श्रीनगर गढ़वाल आने पर सभी बिंदु पर चर्चा उनका समाधान निकालने के लिए आश्वस्त किया गया।

सेंचुरी मिल के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे श्रमिक को प्रशासन ने जबरन उठाया

0

लालकुआँ – सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल के खिलाफ चल रहा धरना प्रदर्शन आज 64 दिनों में भी जारी रहा जहाँ तीन दिनो से आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठे श्रमिक राजीव दुम्का के स्वास्थ्य में हो रही गिरावट को देखते हुए धरना स्थल पर प्रशासन की टीम ने पहुँचकर भूख हड़ताल में बैठे,

आंदोलनकारी राजीव दुम्का को जबरन उठा लिया इस दौरान अनशनकारियों की तहसीलदार सचिन कुमार और कोतवाल डी आर वर्मा के साथ काफी देर तक झड़प होती रही लेकिन भारी पुलिसबल के साथ पहुँची प्रशासन की टीम ने जबरन भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी राजीव दुम्का को उठा लिया जिन्हें डॉक्टरो की देखरेख में एम्बुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया ।
वही धरना प्रदर्शन कर में राजीव दुम्का को उठाये जाने के बाद आंदोलनकारी श्रमिक मुकेश कबड़वाल ने भूख हड़ताल शुरू करते हुए सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तानाशाही का आरोप लगाया ।

गंगोत्री -ऋषिकेश हाईवे पर धरासू के पास पहाड़ी से भूस्खलन ।

0

उत्तरकाशी – 28, सितंबर पहाड़ों में बारिश का दौर भले पिछले दो-तीन दिनों से रुक गया हो लेकिन भूस्खलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा तस्वीर मंगलवार देर शाम की है यह गंगोत्री -ऋषिकेश हाईवे पर धरासू के पास पहाड़ी से भूस्खलन हुआ तो श्रद्धालुओं ने दांतो तले उंगली दबा बैठे । ऐसा लगा रहा कि पूरी पहाड़ नेशनल हाईवे पर आ गई है। इधर आपदा प्रबंधन व पुलिस प्रशासन ने सभी गाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ी करने की अपील की है। गंगोत्री हाईवे अब लगभग 15 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद हो चुका है। जिससे उत्तरकाशी जिले का शेष भारत से संपर्क टूट चुका है।।

अंकिता हत्याकांड वंतारा रिसोर्ट में नहीं हुए कोई सबूत नष्ट:एसएसपी सुयाल।

0

पर्याप्त साक्ष्य पुलिस के पास सुरक्षित।

ऋषिकेश-अंकिता हत्याकांड में भाजपा नेता के रिसोर्ट पर चले बुलडोजर ने कई प्रकार के सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसमें मुख्य रुप से हत्याकांड को लेकर सबूतों को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सवाल किए जा रहे हैं। पुलिस बार-बार यही दावा कर रही है कि सबूतों से किसी भी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। बुलडोजर चलने से पहले पुलिस ने अंकिता के कमरे से वीडियोग्राफी कराते हुए तमाम सबूत अपने पास सुरक्षित कर लिए हैं।https://youtu.be/SzV8TPWO2m0

फिर भी सबूतों से छेड़छाड़ का सवाल पुलिस का पीछा छोड़ता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में एएसपी पौड़ी शेखर सुयाल ने लक्ष्मण झूला थाने में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए साफ किया कि अंकिता हत्याकांड में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। हत्याकांड से जुड़े सभी साक्ष्य पुलिस के पास सुरक्षित हैं। बुलडोजर के आड़ में किसी भी प्रकार का कोई सबूत नष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि आग लगाकर सबूत मिटाने के जो आरोप लग रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। क्योंकि जो आग लगी है वह फैक्ट्री में लगी है न कि रिसोर्ट में। उन्होंने लोगों से मामले में शांति रखने की अपील करते हुए कहा कि एसआईटी हर पहलू से मामले में गहनता से जांच कर रही है। लोगों को सब्र रखने की जरूरत है जल्दी ही लोगों को मामले में रिजल्ट दिया जाएगा।

सल्ट के रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा, तहसील कर्मचारियों में हड़कंप ।

0

– सल्ट: सल्ट में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुमाऊं की विजिलेंस टीम ने जिले के सल्ट तहसील में कार्यरत एक रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वतखोरी में रंगेहाथ दबोच लिया।

आरोपी रकम लेते गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद तहसील के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
शिकायत पर पहुंची थी टीम


पुलिस अधीक्षक विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के बाद बुधवार को एक टीम सल्ट भेजी गई थी। विजिलेंस की टीम ने तहसील में अपना पूरा जाल बिछाया और टीम को सफलता हाथ लगी। तहसील में कार्यरत एक रजिस्ट्रार कानूनगो से रिश्वत लेने के आरोप में रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

हाकम सिंह रावत का शांकरी में स्थित रिजॉर्ट मामला, वन भूमि की गई सील ।

0

हाकम सिंह रावत का शांकरी में स्थित रिजॉर्ट मामला, वन भूमि की गई सील ।

उत्तरकाशी ।। गोविंद वन्य जीव विहार एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई उप निदेशक गोविंद वन्य जीव विहार डीपी बलूनी द्वारा बताया गया कि वन विभाग की 0.9 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण पाया गया और चार से पांच मुनारे क्षतिग्रस्त पाए गए। अतिक्रमण की गई भूमि को सील किया गया है औऱ क्षतिग्रस्त मुनारों की रिपेयरिंग करेंगे। साथ ही वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पुरोला दीपक कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण पाया गया। जिसकी निशानदेही की गई है।
बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हाकम सिंह रावत के तहसील मोरी के शांकरी में स्थित रिजॉर्ट काफी चर्चाओं में रहा है।

अंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

0

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये निर्देश

अपराधियों को दिलाई जाएगी कठोरतम सजा

त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीङित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।

बद्री-केदार मंदिर समिति पर तबादला एक्ट का लगा आरोप मध्य यात्राकाल में 70 कार्मिकों के कर डाले स्थानान्तरण।

0

मंदिर समिति ने 17 कार्मिकों के नियम विरूद्ध किये प्रमोशन
यात्राकाल के दौरान स्थानान्तरण का औचित्य क्या: कांग्रेस
रुद्रप्रयाग। प्रदेश में बैकडोर से विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर बेरोजगार नौजवान सड़कों में हैं, वहीं इसी का फायदा उठाते हुए बद्री-केदार मंदिर समिति ने एक नया कारनामा कर दिखाया है। मंदिर समिति ने मध्य यात्राकाल में 70 कार्मिकों का तबादला किया गया है, जबकि शहरी विकास विभाग में हाल ही में हुए 72 तबादलों पर सीएम धामी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल रोक लगा दी। बावजूद इसके मंदिर समिति ने तबादला एक्ट का उल्लंघन कर मुख्यमंत्री को ही बाईपास कर दिया है।


प्रदेश में विधानसभा में बैकडोर से भर्ती के मामलों के साथ ही शहरी विकास मंत्रालय में तबादला एक्ट के विरूद्ध हुए स्थानान्तरणों पर शोर मचा हुआ है। वहीं इसका फायदा उठाते हुए बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष के अनुमोदन पर तबादला एक्ट को धत्ता बताते हुए सीईओ ने चारधाम यात्रा के मध्य में ही मंदिर समिति में तबादलों की सूची जारी कर दी है। अभी मंदिर समिति में चल रहे व्याप्त भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि कांग्रेस ने एक बार फिर से मंदिर समिति पर निशाना साधते हुए जहां तबादलों को नियम विरूद्ध करार दिया है,

वहीं यहां हुई प्रोन्नतियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस ने मंदिर समिति में हुए तबादलों को राज्य सरकार के तबादले एक्ट के विपरित कार्यप्रणाली करार दिया है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर समिति के अध्यक्ष के अनुमोदन पर 22 सितम्बर 2022 को तबादले एक्ट का उल्लंघन कर 70 कार्मिकों का स्थानान्तरण का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विगत माह मंदिर समिति में 17 कार्मिकों के नियम विरूद्ध प्रमोशन हुए थे, उनमें से पदोन्नति समिति में चार कार्मिक ऐसे बैठे थे, जिनके द्वारा अपने पदोन्नति की संस्तुति स्वयं की गई। जिसमें उप मुख्य कार्याधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल थे। ये पदोन्नतियां शासन द्वारा प्रच्चलित नियमों के विरूद्ध की गई हैं। नेगी ने कहा कि सरकार ऐसे प्रोन्नतियों पर रोक लगाए, जिसमें प्रोन्नति समिति में खुद की प्रोन्नति करने वाले कार्मिक सदस्य के रूप में सम्मिलित रहे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा मंदिर समिति में उक्त पदोनतियों को निरस्त करने की कार्यवाही की जानी चाहिए थी, मगर समिति द्वारा यात्राकाल के चरम में इन 17 पदोनति कार्मिकों के साथ ही 53 अन्य कार्मिकों का भी स्थानान्तरण बिना नियमों एवं प्रक्रियाओं को अपनाए जारी कर दिया। नेगी ने कहा कि मंदिर समिति में राज्य सरकार द्वारा बनाये गये तबादला एक्ट का भी उल्लंघन किया गया है। अगर मंदिर समिति में कार्य सही प्रणाली से हो रहे हैं तो समय रहते क्यों नहीं कार्मिकों के स्थानान्तरण किए गए। आखिर क्यों मंदिर समिति की ओर से ऐसे कार्य किये जा रहे हैं, जिन पर आपत्तियां लगाई जानी आवश्यक हैं। क्या उत्तराखण्ड सरकार और शासन का समिति पर किसी भी प्रकार का नियंत्रण नहीं है, जो इस प्रकार मनमाने निर्णय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी विभाग या समिति में स्थानान्तरण का विरोध नहीं करती है, मगर जब सरकार व समितियों में बैठे लोग नियम, कानूनों व तबादला एक्ट का उल्लंघन व्यक्तिगत स्वार्थ या भ्रष्टाचार के लिए करते हैं तो ऐसे में कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर जाकर सरकार व शासन को जगाने का प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही मामले में दखल दे और मंदिर समिति में हो रहे भ्रष्टाचार, भाई-भतिजावाद और तबादला एक्ट के विपरित किये गये तबादलों पर तत्काल रोक लगाए। प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि यदि मंदिर समिति में हुई नीतियों, प्रोन्नतियों व तबादलों पर जांच की जाए तो बद्री-केदार मंदिर समिति में भी वही स्थिति सामने आयेगी, जो विधानसभा की जांच में सामने आई है।

वहीं बद्री-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि मंदिर समिति में कार्मिकों के पटल बदले गये हैं। तबादला एक्ट के तहत ही तबादले किये गये हैं। कतिपय कर्मचारी लम्बे समय से एक जगह पर थे। बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है और यात्रा पर इन तबादलों से कोई फर्क नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि तबादलों में एक्ट का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। सभी कार्मिकों को उनकी योग्यता के अनुसार नये पटल पर स्थानान्तरित किया गया है। साथ ही उन्होंने यह कहा कि बोर्ड बैठक में समिति के अध्यक्ष के अनुमोदन के उपरांत तबादला सूची जारी की गई थी, जिसको मेरे हस्ताक्षर से जारी कर दिया गया है।