22.2 C
Dehradun
Monday, September 28, 2026
Home Blog Page 314

पाकिस्तान के पेशावर से 48 सिक्ख यात्रियों दल पहुंचा का हेमकुंड साहिब ।

0

हेमकुंड -14 सितंबर को भारत पाकिस्तान बोर्डर से अटारी में पहुंचे और कल गोविंदघाट से घंगरिया पहुंचे, और आज घंगरिय से हेमकुंड साहिब पहुंचे,इस साल कोरॉना काल के बाद इस साल रिकॉर्ड तोड़ सिक्ख यात्री हेमकुंड साहिब पहुंच चुके हैं,

हेमकुंड साहिब 15225 फीट की ऊंचाई पार सिक्खों का सबसे ऊंचा और पवित्र तीर्थ स्थल हैं यहां प्र सिक्खों के दसवें ऑर अंतिम गुरू गुरू गोविंद सिंह ने पूर्व जन्म में तपस्या की थी, पाकिस्तान से आए जत्थे ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर दरबार साहिब में मत्था टेका , वाहेगुरु को याद किया और इस रमणीक स्थान को देखते ही रास्ते की सभी थकान मिट गई और हेमकुंड साहिब को देख गदगद हो गए, 19किमी खड़ी चढ़ाई में पग पग पर आस्था की परीक्षा ली।

पीएमओ से पीएम मोदी करेंगे केदारनाथ पुननिर्माण कार्यों का लाइव निरीक्षण।

0

शासन व प्रशासन स्तर पर सभी जरूरी तैयारियां की जा चुकी पूरी सीएम व मुख्य सचिव भी देंगे पीएम मोदी को जानकारी

धाम में दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर,

रिपोट -विनय बहुगुणा

रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 22 सितंबर को पीएमओ कार्यालय से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का ड्रोन कैमरा की मदद से लाइव निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए उत्तराखंड शासन व जिला प्रशासन स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। केदारनाथ में तीन चरणों में पुनर्निर्माण होने हैं, जिसमें इन दिनों दूसरे चरण के कार्य किए जा रहे हैं।

केदारनाथ में इन दिनों दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। इसके तहत कुल 21 कार्य प्रस्तावित हैं, जिसमें 10 कार्य इसी वर्ष पूरे होने हैं। इन कार्यों में मंदाकिनी व सरस्वती नदी तट पर वाटर एटीएम, मंदाकिनी नदी किनारे पांच दुकानें, ईशानेश्वर मंदिर, रेन शेल्टर, प्रवचन हॉल में रेन शेल्टर, फर्स्ट एड टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, विश्राम गृह, पुलिस कंट्रोल एंड कमांड रूम का कार्य इसी सीजन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि शेष 11 कार्य अगले वर्ष पूरे होने हैं। इन्हीं कार्यों की स्थलीय प्रगति का जायजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बृहस्पतिवार 22 सितंबर को पीएमओ से लाइव लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर उत्तराखंड शासन को जरूरी निर्देश भी दे सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार 3 मई 2017 को केदारनाथ पहुंचे थे। उसी वर्ष 20 अक्तूबर को वह पुनः केदारनाथ पहुंचे थे और केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत 700 करोड़ रुपये की तीन चरणों में पूरी होने वाली पांच बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया था। तब, पीएम ने केदारनाथ पुनर्निर्माण को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए केदारपुरी को भव्य व दिव्य बनाने की बात कही थी। केदारनाथ पुनर्निर्माण के पहले चरण के कार्य पूूरे हो चुके हैं। जबकि इन दिनों दूसरे चरण के कार्य जोरों पर चल रहे हैं। बीते पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पुनर्निर्माण के निरीक्षण को लेकर कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह स्वयं भी 7 नवंबर 2018, 18 मई 2019 और 5 मई 2021 को पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए केदारनाथ पहुंच चुके हैं। साथ ही ड्रोन कैमरा से तीन बार पीएमओ कार्यालय से लाइव निरीक्षण कर चुके हैं। केदारनाथ में आदिगुरू शंकराचार्य के समाधिस्थल का भव्य निर्माण पीएम मोदी की सोच रही है। इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि पीएम मोदी केेदारनाथ पुनर्निर्माण का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर दी गई हैं। इस दौरान देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव डा. एसएस संधू भी प्रधानमंत्री को लाइव जानकारी देते रहेंगे।
पीएमओ के दो सदस्यीय दल ने किया निरीक्षण
रुद्रप्रयाग। मंगलवार को उत्तराखंड सरकार के ओएसडी व पीएम मोदी के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुल्वे और पीएमओ में तैनात उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दोनों अधिकारियों को अभी तक हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान दोनों आला अधिकारियों ने केदानाथ में दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने और इस वर्ष लक्ष्य के हिसाब से जरूरी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शीतकाल से पूर्व सिमेंट से जुड़े कार्यों में तेजी लाने को भी कहा। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को मजदूरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भोजन की उचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए।

UKPSC एग्जाम कैलेंडर हुआ जारी ।

0

निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार

पुलिस आरक्षी-पीएसी/आई.आर.बी/अग्निशामक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 07 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा तिथि 18 दिसम्बर, 2022 निर्धारित की गई है।

राजस्व उप निरीक्षक/लेखपाल की विज्ञापन प्रकाश तिथि 14 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा तिथि 08 जनवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

वन आरक्षी की विज्ञापन प्रकाशन तिथि 21 अक्टूबर, 2022 तथा परीक्षा तिथि 22 जनवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 28 अक्टूबर, 2022 एवं परीक्षा तिथि 12 फरवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री वाहन के ऊपर गिरा बोल्डर ।

0

#चमोली
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खचडानाला के समीप यात्री वाहन पर वोल्डर गिरा।

तीर्थयात्रियों ने बामुश्किल बचाई जान , प्रशासन ने सभी यात्रियों का  किया सुरक्षित रेस्क्यू ।

पौड़ी के बेंजरो में हुआ सड़क हादसा।

0

ब्रेकिंग न्यूज पौड़ी ।

पौड़ी के बेंजरो में हुआ सड़क हादसा ।

 

आल्टो कार कोला दरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर गिरी खाई में ।

कार में सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत ।

कार में सवार लोगो कीई जा रही है पहचान ।

पुलिस प्रशासन पहुंचा मौके पर ।

भारी बारिश के बाद केदारनाथ हाइवे बन्द।

0

भारी बारिश और पहाड़ से मलवा गिरने के कारण केदारनाथ हाइवे बंद,

गुप्तकाशी, फाटा, सेरसी, बांसबाड़ा और चंद्रापुरी में हाइवे पर मलवा आ गया है,

रुद्रप्रयाग-सोनप्रयाग तक भारी बारिश से कई जगहों पर हाइवे पर जाम।

ब्रेकिंग न्यूज़- केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार ।।

0

केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण के कार्यो का जायजा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व सलाहकार  व उत्तराखण्ड सरकार के osd भाष्कर कुलवे ।

पीएमओ में उप सचिव मंगेश घिडियाल भी रहे साथ मे ।

केदारनाथ में चल रहे दूसरे चरण के कार्यो का किया गया स्थलीय निरीक्षण ।

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत चल रहे हैं केदारनाथ में पुनर्निर्माण के कार्य ।

प्रधानमंत्री के पूर्व  सलाहकार ने समय से पुनर्निर्माण कार्यो को निपटाने के दिये निर्देश ।

 

 

 

 

 

केदारनाथ के गर्भगृह में सोने की परत चढ़ाए जाने पर संत और तीर्थपुरोहित भी आये आगे।

0

 

हरिद्वार- केदारनाथ के गर्भ गृह में सोने का पत्तर चढ़ाए जाने का विरोध कर रहे स्थानीय तीर्थ पुरोहित को अब हरिद्वार से संतों और तीर्थ पुरोहितों का साथ मिलने लगा है. संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने केदारनाथ के स्थानीय तीर्थ पुरोहितों का समर्थन करते हुए कहा कि जो पुरोहित वहां पर है उन्हें वहाँ की धार्मिक एवं भौगोलिक स्थिति का ज्ञान है अगर किसी को इस पर आपत्ति है तो मंदिर प्रबंधन समिति को उसका निराकरण करना चाहिए, उनसे वार्तालाप करना चाहिए ,वे मानते है कि मंदिर में सोना लगाना कोई गलत नहीं है लेकिन यहां इको सेंसेटिव जोन है और केदारनाथ मंदिर की जो संरचना है वह प्राचीन काल की है इसमें सीमेंट और लोहा बिल्कुल भी नहीं है यहां पर मशीनों का कम से कम प्रयोग किया जाए तो अच्छा होगा । वही हर की पौड़ी के तीर्थ पुरोहित धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए भगवान् भोलेनाथ को स्वर्ण की बजाय भस्म पसंद होने की बात करते हुए केदारनाथ गर्भ गृह में स्वर्ण परत लगाने को गलत बता रहे है।

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत ।

0

विधुत विभाग में सविंदा कर्मी के रूप में था कार्यरत ।

पौड़ी- जनपद पौड़ी में हो रही भारी बारिश के चलते जहां कई सड़कें बंद है तो वहीं दूसरी ओर बारिश के चलते पैठाणी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड विधुत विभाग में संविदा पर कार्यरत युवक प्रकाश राणा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। मृतक प्रकाश राणा पैठाणी के दौला सिरतोली क्षेत्र में बिजली फॉल्ट ठीक करने गया था परन्तु तेज बारिश के चलते वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से प्रकाश की मौत हो गई।

उत्तराखंड की शांत वादियों में अपना आशियाना बनाना चाहते हैं नाना पाटेकर ।

0

जोशीमठ क्षेत्र में अपने लिए मकान बनाने की जताई इच्छा

शूटिंग के दौरान मंडुवे की रोटी को कर रहे खूब पसंद,

पहाड़ी टोपी के दिवाने हुए क्रांतिवीर के प्रताप

{रिपोट -विनय बहुगुणा}

रुद्रप्रयाग- मराठी फिल्म की शूटिंग पर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग व चमोली के रमणीक स्थलों से रूबरू हो रहे हिंदी फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर यहां की वादियों में अपने लिए घर बनाना चाहते हैं। उन्होंने जोशीमठ क्षेत्र में बसने की इच्छा जताई है। शूटिंग के दौरान वह अभी तक जहां-जहां पर रूके, उन्होंने भोजन में पहाड़ी भोज्य पदार्थों का ही स्वाद लिया है।
बॉलीवुड के सितारों का देवभूमि उत्तराखंड से लगाव काफी पुराना है। कई फिल्म अभिनेता समय-समय पर देहरादून, ऋषिकेश, औली, मसूरी की सैर पर आते रहे हैं। वहीं, अब फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने उत्तराखंड में बसने की इच्छा जताई है। वह, इन दिनों कोकोनट मोशन बैनर तले बन रही एक मराठी फिल्म की शूटिंग के लिए रुद्रप्रयाग व चमोली की वादियों में हैं। नाना पाटेकर पर फिल्म से जुड़े कई दृश्य चोपता, दुगलबिट्टा और बनियाकुंड में फिल्माए गए थे। वहीं, बीते दो दिन से टीम चमोली जिले के मलारी क्षेत्र में शूटिंग कर रही है। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर व ऋषिकेश निवासी त्रिभुवन चौहान ने बताया कि नाना पाटेकर ने उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में बसने की इच्छा जताई है। वह, यहां की खूबसूरती और हसीन वादियों को देखकर मंत्रमुग्ध हैं। उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर सुबह नाश्ते व रात के भोजन में एक-दो मंडुवे की रोटी और राई-पालक की सब्जी ले रहे हैं। यहां तक कि वह कई बार स्वयं भी भोजन बनाने में मदद करते हैं और यूनिट के अन्य लोगों को भोजन भी परोसते हैं। चौहान का कहना है कि उन्हें अभी तक फिल्म की शूटिंग के दौरान कभी भी ऐसा नहीं लगा कि वह इतने बड़े अभिनेता के साथ काम कर रहे हैं। वह, बहुत ही सौम्य हैं। उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर को पहाड़ी टोपी भी खूब पसंद आई। वह, शूटिंग खत्म होने के बाद अपने मित्रों के लिए यह टोपी उपहार के रूप में अपने साथ ले जाएंगे।

हेमंत पांडे भी हुए केदारघाटी के मुरीद
रुद्रप्रयाग ऑफिस-ऑफिस टीवी सीरियल से अपनी खास पहचान बनाने वाले हेमंत पांडे ने कई‌ हिंदी फिल्मों में काम किया है। बीते वर्ष वह भी केदारघाटी के भ्रमण पर पहुंचे थे। तब, उन्होंने यहां के युवाओं को रंगमंच से जोडने के लिए थियेटर की बारीकियों से रूबरू कराने के लिए संस्थान खोलने की बात कही थी। साथ ही देवर गांव में बसने की इच्छा जताई थी।