19.7 C
Dehradun
Wednesday, March 18, 2026


Home Blog Page 316

विधानसभा में नियुक्तियों में धांधली को लेकर उठ रहे सवाल।

0

देहरादून :-विधानसभा में हुई भर्तियों पर सियासी माहौल हुआ गर्म, सबकी निगाहें विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर,

विधानसभा में नियुक्तियों में धांधली को लेकर उठ रहे सवाल,

पूर्व सीएम फरीदाबाद त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रेमचंद अग्रवाल के बयानों से चुनाव सियासी पारा,

विदेशी दौरे से आज लौट सकती हैं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कह चुके हैं विधानसभा अध्यक्ष से धांधली की जांच करने की मांग।

मौसम विभाग का अलर्ट पहाड़ी क्षेत्रों पर भारी बारिश।

0

चमोली – जनपद चमोली में एक बार फिर से बारिश का असर दिख रहा है दिनभर चमोली में मौसम बदलने के साथ नदी नाले उफान पर रहे । बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड नाला उफान पर रहा जिसके कारण दुपया व चोपया वाहनों को आवाजाही करने में दिक्कते आयी।

स्कूल से आ रहे छात्रों मार्ग में फंसे होने से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुचीं। एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद पांडुकेश्वर से लामबगड की तरफ जा रहे स्कूली बच्चों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा ।इसी जगह पर बद्रीनाथ से आने जाने वाले तीर्थ यात्रियों के वाहन भी फंसे रहे।

पिथौरागढ़ -चीन सीमा को जोड़ने वाला मोटरपुल टूटा।

0

पिथौरागढ़ -चीन सीमा को जोड़ने वाला मोटरपुल टूटा।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में नाबी और कुटी के बीच का टूटा पुल।

पुल टूटने से आदि कैलाश को जोड़ने वाली सड़क हुई बंद।

लोडेड ट्रक के भार से भरभरा कर गिरा वैली ब्रिज।

बीआरओ की टीम मौके के मुआयना को हुई रवाना।

अपने ही सरकार के सिस्टम के खिलाफ अंगुली उठा रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री ।

0

जनता को भी दी नसीहत वोट करते समय भला बुरा का रखना चाहिए ध्यान ।

देहरादून- विधानसभा में नियुक्तियों को लेकर मचे घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर सिस्टम पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पारदर्शिता का दावा करने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है पारदर्शिता की अगर बात की जाती है तो पारदर्शिता दिखाई देनी चाहिए उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को अपने परिवार के लोगों को नौकरी में एडजस्ट करने की बात को किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों को लेकर पहले नियमों को ध्यान में रखना होगा तभी नियुक्तियां हो तो ज्यादा बेहतर है
राज्य में चल रहे नियुक्तियों को लेकर ताजा घटनाक्रम को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लोगों को भी चुनाव के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वह चुनाव में किन लोगों को वोट दे रहे हैं। दरअसल भाजपा पर लग रहे भाई भतीजावाद के आरोपों को देखते हुए पार्टी की चौतरफा फजीहत हो रही है अब त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लोगो को नसीहत दी है कि वो चुनाव के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें।

पावर हाउस की नहर टूटने से हुआ भारी भूस्खलन,दो परिवार हुए बेघर।

0

*रिपोर्ट .पुष्कर सिंह नेगी*

चमोली -जनपद चमोली के नगर पंचायत थराली के वार्ड नंबर चार के प्राणमती के जैंता तोक की है जहां आज सुबह तड़के अचानक भारी भूस्खलन से दो आवासीय मकान मलवे में दब गए जबकि अन्य मकानों में भी मलवा पत्थरों से काफ़ी नुक़सान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग पांच बजे जैंता गांव के ऊपर पहाड़ी से दो चीड़ के पेड़ों का भूस्खलन के कारण टूटने से उसके समीप से थराली पावर हाउस के लिए आ रही पानी की भारी भरकम नहर टूट गई जिससे नहर का सारा पानी नीचे आबादी की तरफ तेजी से बहकर भारी भूस्खलन का रूप धारण कर लोगों के मकानों को भारी क्षति पहुंचा गई। गनीमत यह रही कि यह घटना सुबह के समय हुई जिससे लोगों की जान बच गई है परंतु लोगों के आवासीय मकानों को भारी नुक़सान पहुंचा है।

घटना कि सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने वहां जाकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद प्रशासन की ओर से राजस्व उपनिरीक्षक आदि भी मौका निरीक्षण के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस नहर के टूटने से यह घटना घटी है उस नहर और पावर हाउस में विद्युत उत्पादन हो ही नहीं रहा है जबकि इस नहर में बिना बजह के पानी छोड़ा गया है ग्रामीण बताते हैं कि स्थानीय लोगों की अपील पर प्रशासन ने बरसात में इस नहर में पानी नहीं छोड़ने के निर्देश दिए थे परन्तु इसके बावजूद ठेकेदार ने लापरवाही से नहर में पानी छोड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि नहर में बेवजह पानी नहीं छोड़ा जाता तो ऐसी भयंकर घटना नहीं घटती और लोग बेघर भी नहीं होते। बताते चलें कि यहां पर लगभग दस परिवार निवास करते हैं और सभी भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं जबकि मनोज पुरोहित और गोविंद पुरोहित की मकानें पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। बताया जा रहा है कि उक्त घटना के बाद भी ठेकेदार ने नहर का पानी बन्द नहीं करवाया है जिससे लोगों में दहशत बनीं हुई है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रभावित लोगों ने तहसील में जाकर प्रभावित परिवारों को यथाशीघ्र न्यायोचित आर्थिक सहायता व मुआवजा देने की अपील की है।इस संबंध में दूरभाष पर क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि सुबह ही सूचना मिलते ही वे टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया और बताया कि अभी प्रभावित परिवारों को अहेतुक धनराशि दी जा रही है और शेष सहायता आदि नियमानुसार प्रभावित परिवारों को दिए जाने की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और बताया कि प्रभावित परिवारों को उनके निकटवर्ती रिश्तेदारों के घरों में शरण दिलाई गई है।

सामूहिक हत्या से दहला देहरादून , डोईवाला के रानीपोखरी में हुई सनसनीखेज वारदात ।

0

मां पत्नी सहित तीन बच्चों सहित 5 लोगो की हत्या ।

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक साथ एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की हत्‍या का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।
आरोपित महेश कुमार ने अपनी ही मां, पत्‍नी और तीन बेटियों को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।
चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपित महेश कुमार ने इन पांचों हत्‍याओं से पहले पूजा पाठ भी की और इसके बाद खूनी तांडव मचा दिया। पूजा पाठ करने के बाद आरोपित ने परिवार के एक-एक सदस्य को बारी बारी से मौत के घाट उतारा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, और उससे इस हत्‍याकांड की वजह पूछी जा रही है।

आरोपित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के थाना अतर्रा जिला बांदा का रहने वाला है। डोईवाला में रानीपोखरी के नागाघेर में उसका अपना मकान है। जहां वह अपने परिवार के साथ रह रहा था।
आरोपित की मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ थी, वहीं उसकी एक बेटी भी दिव्यांग थी। आरोपित का एक भाई ऋषिकेश में रहता है। जिसे घटना की सूचना दी जा चुकी है।
आरोपित अभी कुछ बोल नहीं पा रहा है, उसने परिवार के सदस्यों को क्यों मारा इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस द्वारा इसकी सूचना स्वजनों को देदी गई है, ओर उन्हे मौके पर बुला लिया गया है।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर मौजूद हैं। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

लगातार हो रही बारिस से मकान ढहा एक ही परिवार के तीन लोग मलवे में दबे ।

0

देहरादून- बीती रात्रि से हो रही भारी बारिश के कारण देहरादून जिले के राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती एक घर ढहने से मलवे में तीन के दबने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सोनिका मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं।

सूचना मिलते ही डीएम मौके का कर रही निरीक्षण बताया जा रहा है कि यह एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं। जिसमें संगीता पत्नी दिनेश, लक्ष्मी व एक नवजात बच्चा शामिल हैं। कई जिलास्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

राहत व बचाव कार्य मे जुटा प्रशासन ।
कुछ दिन पूर्व रायपुर क्षेत्र में बारिस ने मचाया था कहर ।

देहरादून जिले में भारी बरसात के चलते राजपुर क्षेत्र में काठ बंगला बस्ती में आवास ढहने से एक बच्चा सहित दो महिला दब गई वही रेस्क्यू टीम द्वारा तीनों की बॉडी रिकवर कर ली गई है। जिलाधिकारी सोनिका ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तीनों बरामद बॉडी की पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए।

 

बेलनी मोटर पुल के जर्जर होने व बड़े वाहनों की आवाजाही न होने से लोगो को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना।

0

रुद्रप्रयाग। नगर मुख्यालय स्थित अलकनंदा नदी पर बेलनी पुल के स्थान पर शासन-प्रशासन द्वारा नए पुल निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई न करने से गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर में एक दिवसीय धरना दिया। बेलनी पुल के समीप ही धरना देते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि प्रशासन ने पुल की जर्जर हालत को देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही तो रोक दी किंतु इसके निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
केदारनाथ घाटी और नागपुर क्षेत्र की 75 फीसदी जनता करती है पुल से आवाजाही पुल के समीप कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट और नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल की मौजूदगी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट एवं ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि इस पुल से केदारघाटी और नागपुर क्षेत्र की 75 फीसदी जनता निर्भर है किंतु पुल की जर्जर हालत में सुधार नहीं किया जा रहा है। यहां नए पुल निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

बेलनी पुल जर्जर होने से प्रशासन ने भारी वाहनों की रोकी है आवाजाही प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी किंतु नए पुल बनाने को लेकर कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि यदि जल्द नए पुल का निर्माण नहीं किया गया तो कांग्रेसी बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, गौचर के पूर्व नपं अध्यक्ष मुकेश नेगी, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर पंवार, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, सभासद संतोष रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र नौटियाल, दीपक भंडारी, संदीप नेगी, नरेश नौटियाल, त्रिलोक सिंह नेगी, बंटी जगवाण, लक्ष्मण रावत, नरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

विधानसभा में हुई नियुक्तियों की होगी जांच ।

0

देहरादून-उत्तराखंड की विधानसभा में नियुक्ति के दौरान हुए भाई भतीजावाद को लेकर अब जांच की जाएगी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से बात कर मामले की जांच करने का अनुरोध करने की बात कही है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री आवास से लेकर मंत्रियों और संघ से जुड़े लोगों के करीबियों को विधानसभा में नियुक्ति दी गई थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब विधानसभा में हुई नियुक्तियों की जांच करवाने की बात कह दी है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्योंकि विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है लिहाजा वे विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले में बात करेंगे और सरकार इसको लेकर होने वाली जांच में पूरा सहयोग करेगी। हालांकि न केवल भाजपा सरकार के दौरान हुई भर्तियों बल्कि पुरानी भर्तियों की भी सरकार जांच करवाने के मूड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष से बात करके किसी भी सरकार में हुई नियुक्ति के दौरान गड़बड़ियों की जांच कराने का अनुरोध करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी द्वारा अपने सोशल अकाउंट पर उत्तराखंड में नियुक्तियों के दौरान हो रही गड़बड़ियों का मामला उठाने के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहते उन्होंने कभी भी नहीं कहा कि पटवारी भर्ती और 2015 में दरोगा भर्ती किसके समय में हुई थी वह बस इतना कहना चाहते हैं कि चाहे कोई भी संस्था हो और कोई भी सरकार हो नियुक्तियों में यदि गड़बड़ी हुई है तो उन सभी की जांच की जाएगी।

पिथौरागढ़ के DM आशीष चौहान के मुरीद हुए प्रधानमंत्री।

0

प्रधानमंत्री मोदी पिथौरागढ़ DM आशीष चौहान के मुरीद हो गए हैं। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त प्रयासों से स्थानीय फल बेड़ू (पहाड़ी अंजीर) से जैम, चटनी एवं जूस जैसे स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य एवं पेय पदार्थ तैयार किये हैं। जिसका ज़िक्र पीएम मोदी ने आज मन कि बात में किया है।

इन तैयार उत्पादों की हिलांस के माध्यम से मार्केटिंग की जायेगी। ये उत्पाद ऑर्गेनिक उत्पाद हैं। बता दें कि बेड़ू फल पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों, बंजर भूमि तथा खेतों में आसानी से अधिकांशतया पाया जाता है। बेड़ू फल के सदुपयोग को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने इसे पहाड़ी अंजीर नाम देते हुए इस फल से खाद्य व पेय उत्पाद तैयार करने के लिए सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया था। जिसके फलस्वरूप सम्बन्धित विभागों ने संयुक्त प्रयासों से बेड़ू फल के प्रसंस्करण पर काम करना शुरू किया तथा बेड़ू फल से जैम, चटनी व जूस तैयार किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इसका कॉमर्शियल प्रोडक्शन शीघ्र ही प्रारम्भ किया जायेगा! इस पर वर्कआउट किया जा रहा है। इसका बेनिफिट रेशियो निकालते हुए कॉमर्शियल प्रोडक्शन शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा।

बेड़ू फल से अन्य खाद्य उत्पादों को भी तैयार करने के प्रयास जारी हैं। बेड़ू फल की विशेषताओं पर प्रकाश डालें तो यह फल औषधीय गुणों से भरपूर फल है। इसमें विटामिन सी, प्रोटीन, फारफोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन आदि पोषक तत्व पाये जाते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार यह फल फेफड़ो एवं बलैन्डर से सम्बन्धित बीमारियों के लिये लाभदायक पाया गया है। यह फल त्वचा सम्बन्धी रोगों एव संक्रमण को रोकने में भी लाभप्रद पाया गया है।