18 C
Dehradun
Wednesday, March 18, 2026


Home Blog Page 319

ब्रेकिंग न्यूज़ :- देहरादून- धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज।

0

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी बैठक।

सचिवालय में 11:00 बजे से शुरू होगी कैबिनेट बैठक।

बैठक में कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर।

सरकारी नौकरी में महिलाओं के क्षेत्रीय आरक्षण को लेकर कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाया जा सकता है अध्यादेश ।

सेवायोजना व कौशल को आउटसोर्स बनाए जाने।

अस्पताल में आउटसोर्स कर्मियों की वापसी का निर्णय हो सकता है जिन्हें पूर्व में हटा दिया गया था।

नई पर्यटन नीति पर भी लग सकती है मोहर।

एमएसएमई क्षेत्र में वन डिस्टिक टू प्रोडक्ट नीति पर मुहर लगने के आसार।

बादल फटने से ग्राम त्युंखर के काश्तकारों की कई हेक्टयर भूमि को हुआ नुकसान।

0

रुद्रप्रयाग -जनपद रुद्रप्रयाग में देर रात से लगातार बारिस होने से विकासखण्ड जखोली के ग्रामपंचायत त्यूखर में बादल फटने से काश्तकारों की कई हेक्टयर भूमि बह गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार त्युंखर ग्राम पंचायत के पनगोला नामी तोक में बादल फटने से लोगो के खेत खलियान,पेयजल योजनाएं ,सम्पर्क मार्ग व कई आवासीय भवनों में मलवा जाने की सूचनाएं मिल रही है ।बादल फटने  की घटना का समाचार मिलते ही तहसील प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग मौके के लिये रवाना ।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की पहली टनल हुई ब्रेकथ्रू,नरकोटा-खांकरा के बीच टनल हुई आर पार।

0

रुद्रप्रयाग– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन में पैकेज 7A के पोर्टल 2 में एस्केप टनल का निर्माण कार्य आज पूरा हुआ।ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के 125 किमी के 7 किमी के दायरे में काम कर रही मैक्स कम्पनी ने आज पहला ब्रेक थ्रू कर टनल को आर-पार किया है।टनल के ब्रेक थ्रू होने पर नरकोटा और खांकरा टनल पर कार्य कर रही मैक्स कम्पनी ने इस अवसर पर खुशी जताई है।मैक्स कम्पनी के द्वारा आज 1.9 किमी दायरे को ब्रेक थ्रू किया गया।साथ ही अभी तक 7 किमी के दायरे में से 3.5किमी का कार्य पूरा कर दिया गया है।वहीं प्रोजेक्ट के पहले ब्रेक थ्रू होने पर इंजीनियर और एक्सपर्ट ने साथ मिलकर यह काम 521 दिन में आज पूरा किया है।
वहीं आरवीएनएल के परियोजना प्रबंधक सुरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि यह पहला ब्रेक थ्रू पूरी रेल परियोजना के अंतर्गत आज नरकोटा-खांकरा के बीच पूर्ण हुई है।वहीं मैक्स कम्पनी के 500 से अधिक इंजीनियर, एक्सपर्ट और वर्करों की मेहनत से आज यह काम पूर्ण हुआ है।

वहीं मुख्य टनल को अक्टूबर तक आर-पार करने का लक्ष्य रखा गया है।वहीं मैक्स इन्फ्रा के जीएम राजेश कुमार ने बताया कि हमारी पूरी टीम ने रात-दिन मेहनत कर बेहद कम समय मे इस लक्ष्य को पूरा किया है और हमे इस बात की सबसे बड़ी खुशी है कि राज्य भर में यह पहली टनल है जो कि ब्रेक थ्रू हुई है।साथ ही सब-कांट्रेक्टर विकेश तोमर ने कहा कि बिना हमारे लिए खुशी का विषय है कि बिना किसी छोटी-मोटी चोट के सभी वर्कर ने इतना जल्दी यह कार्य पूर्ण किया।

गुलदार की शहर में दिख रही धमक।।

0

पौड़ी – श्रीनगर गढ़वाल में लोग गुलदारों के आतंक से डरे सहमे हैं। हर दिन शहर में गुलदार की धमक देखने को मिल रही है. खौफ से लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं।

श्रीनगर-पौड़ी रोड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गुलदार रात को सड़क पर घूमता नजर आ रहा है. गुलदार कुछ देर बाद रोड के किनारे बने पैराफिट पर बैठ जाता है और फिर सड़क पर मौजूद आवारा मवेशी को अपना निवाला बनाता है. इस पूरी घटना को मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने कार के अंदर से अपने मोबाइल पर कैद कर लिया।

देहरादून-बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी पर लगी मुहर|

0
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी हरी झंडी।
  • आज जारी होगी बीजेपी पदाधिकारियों की लिस्ट।
  • बदले जाएंगे मौजूदा तीनों महामंत्री-सूत्र।

अग्निवीर भर्ती के मानकों पर महाराज ने उठाए सवाल, भर्ती मानकों की जांच की मांग।

0

कोटद्वार-जनपद पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के विधायक ओर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रहे अग्निवीर भर्ती में प्रदेश के युवाओं को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों का संज्ञान लेते हुए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से वार्ता कर इसकी जांच किये जाने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्हें बताया कि अग्निवीर भर्ती के दौरान राज्य के 300 युवाओं को एक साथ दौडा़या जा रहा है और उसमें से भी मात्र 8 या 10 युवाओं को ही चुना जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा राज्य मंत्री से कहा कि इस प्रकार की विसंगतियों के चलते उतराखण्ड के बच्चे निराश होकर अपने घर लौट रहे हैं। इसलिए अग्नीवीर योजना के तहत की जाने वाली इस भर्ती की जांच करवाकर करवाई जाए।

भर्ती के नाम पर हो रहा युवाओं के साथ मजाक,मीडिया कवरेज पर पाबंदी क्यों?

0

कोटद्वार-उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार शहर में शुक्रवार से सेना की नई अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई.अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला था।वह धीरे धीरे रोष में बदलता जा रहा है।भर्ती में आये युवाओ में बहुत ज्यादा रोष देखने को मिल रहा है।आर्मी भर्ती पर लोगों को भरोसा रहता है।यहाँ सारी प्रक्रिया पारदर्शिता से की जाती हैं।

लेकिन इस बार मीडिया को भर्ती से दूर रखने की वजह से आर्मी भर्ती पर सवाल उठ रहे हैं।कैंम्प में चल रही गतिविधियों की सही जानकारी मीडिया के माध्यम से जनता तक नहीं पहुंच रही है।

भर्ती कैम्प के अंदर कवरेज करने से रोक जा रहा है ताकि मीडिया सच न दिखा सके।भर्ती में आये युवाओं से बात की गई तो उन्होंने अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा कि इसे पहले दो बार भर्ती मार चुका हूँ लेकिन इस बार मुझे हाइट की वजह से बाहर निकाल दिया गया है।एक बार मे 300-400 बच्चो को दौड़ाया जा रहा है,और उनमे से मात्र 9 से 15 बच्चो को ही लिया जा रहा है.साथ ही कहा कि यह योजना ज्यादा कारगर साबित नही होगी इस योजना से काफी युवा बेरोजगार होंगे. सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

 

सिलगढ़ की क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

0

रुद्रपयाग – रुद्रप्रयाग जनपद की पट्टी सिलगढ़ की विभिन्न मांगों को लेकर आज सिलगढ़ विकास समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत की अध्यक्षता में शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सेे मुलाकात की ।जिसमे सिलगढ़ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर बिंदुवार वार्ता करके अवगत कराया व सम्बंधित विभागों के साथ स्वयं निरीक्षण कर सिलगढ़ क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने को कहा गया। वीर सिंह रावत के द्वारा जिला अधिकारी मयूर दीक्षित को सिलगढ़ क्षेत्र की लोकनिर्माण विभाग की सड़कों ,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं ,पेयजल ,सिंचाई व विधुत विभाग द्वारा की जा रही अघोषित कटौती के सम्बन्ध में वार्ता की गई ।

लंबे समय से मांग कर रहे राजकीय इंटर कॉलेज तैला के पुराने परिसर में महाविद्यालय खोलने के संदर्भ,तैला सिलगढ़ पेयजल योजना पर मरोमत कार्य ,बहुचर्चित लस्तर बाह्य सिचाई नहर निर्माण ।

सुर्यप्रयाग मुसाडुंग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण,जैली मरंगाव तैला मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण ,जैली मरंगाव तैला मोटरमार्ग के डोलनामी तोक से इंटर कॉलेज से लिंक मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग नव निर्माण ,नवनिर्मित सड़क पाली मुसाडुंग मोटर मार्ग के घटिया निर्माण की जांच ,बन्दरतोली बरसारी मोटर मार्ग का विस्तारीकरण ,टाट सिद्धसोड मोटर मार्ग की जांच , बुडोली फ़लाटी चाका मोटर मार्ग का विस्तारीकरण ,बन्तरतोली शीशों सिचाई नहर निर्माण,सिरसोलिया पन्द्रोला सिचाई गुल निर्माण ,मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग का सुधारीकरण ,जखनोली कुरछोला चोपड़ा मोटर मार्ग का सुधारीकरण,राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरंगाव में अध्यापक की मूल विद्यालय में वापसी,कुरछोला में नए अध्यापक की नियुक्ति,राजकीय प्राथमिक विद्यायल मुसाडुंग नव भवन का निर्माण,राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा में नव भवन निर्माण से सम्बंधित सभी मांगो पर सफल वार्ता हुई ।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से सिलगढ़ पट्टी में बनी सड़को का स्वयं निरीक्षण करने का आग्रह किया गया ।जिसमे जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभागों के साथ आने का आश्वसन दिया गया ।इस मौके पर वीर सिंह रावत, कृपाल सिंह पंवार , मग्ना नन्द भट्ट ,विनोद कण्डारी ,दर्मियान सिंह जखवाल, दीपकपंवार ,गोकुल सिंह रावत,बलवीर सिंह,शूरवीर सिंह,प्रधान कुरछोला,मनीष पंवार,कुशाल सिंह रावत कई लोग सम्मलित थे ।

करोड़ों का निर्माणाधीन भवन पूरा होने से पहले न हो जाए जमींदोज!

0

डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग के भवन के चारों तरफ पड़ी गहरी दरारें
आए दिन हो रही बारिश से भवन के आगे हो रहा भूधंसाव
चारों तरफ से बुनियाद ने छोड़ी जगह, खतरा बढ़ रहा
भूमि चयन के बाद से विवादों में रहा भवन

रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग का निर्माणाधीन भवन कभी भी जमींदोज हो सकता है। अलकनंदा नदी के दूसरी तरफ रेतीली भूमि पर बन रहे करोड़ों की लागत से बन रहा भवन भूकटाव व भूधंसाव की चपेट में आ गया है। परिसर के आगे की जमीन तेजी से धंस रही है। साथ ही बुनियाद भी जगह-जगह अपनी जगह छोड़ रही है।
जवाड़ी में महाविद्यालय का निर्माणाधीन कैंपस परिसर शासन व उच्च शिक्षा निदेशालय की लापरवाही का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष उदाहरण है। भू-वैज्ञानिकों के सर्वेक्षण में भूमि को निर्माण के उपयोग लायक नहीं होने की बात कहने के बाद भी रेतीली जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो अब कभी भी जमींदोज हो सकता है।

इस बरसाती सीजन में आए दिन हो रही मूसलाधार बारिश से निर्माणाधीन कैंपस के चारों तरफ जमीन पर दरारें पड़ गई हैं, जिससे यहां जगह-जगह भूधंसाव हो रहा है। स्थिति यह है कि चार कक्षा-कक्षों वाला जो भवन बनकर तैयार हो चुका है, उसके आगे पूरी जमीन पर दो से पांच फीट गहरे गड्ढ़े पड़े हुए हैं।

साथ ही भूधंसाव हो रहा है। यही नहीं, भवन के एक तरफ मिट्टी की परत टूटने से बुनियाद के अंदर बरसाती पानी भरने का खतरा बन रहा है। जिस तरह से यहां बरसाती पानी से जमीन को नुकसान हो रहा है, उससे आने वाले दिनों में अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं ने भी कॉलेज कैंपस निर्माण में कार्यदायी संस्था व विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

एक दशक पूर्व हुआ भूमि का चयन
रुद्रप्रयाग। वर्ष 2010 में राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के कैंपस के लिए जवाड़ी गांव के समीप भूमि का चयन किया गया था। वर्ष 2016 में भारत सरकार के रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) से भवन निर्माण के लिए करीब 2.40 करोड़ रुपये जारी किए गए। बीते चार वर्षों में विधायक, प्रभारी मंत्री, शिक्षा मंत्री निर्माणाधीन कैंपस का कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। लेकिन किसी ने भी वहां के हालातों का बारीकी से अध्ययन कराने को लेकर अपने स्तर से कोई प्रयास नहीं किया।

जीजीआईसी के भवन पर चल रहा कॉलेज
रुद्रप्रयाग। वर्ष 2006 से संचालित राजकीय महाविद्यालय का संचालन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पुराने भवन पर चल रहा है। कॉलेज में बीए, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीएससी हाल्टीकल्चर और बीटीए पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। लेकिन जगह के अभाव में एक साथ इतने पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था चुनौती बनी हुई है।

उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज कर सकते हैं अपनी नई टीम का ऐलान।

0

उत्तराखंड में भाजपा की नई टीम के नामों पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व आज लगा सकता है मोहर सूत्र।

इस सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ होने वाली बैठक में नाम किए जाएंगे तय।

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम की घोषणा आने वाले दो-तीन दिनों में की जाएगी सार्वजनिक सूत्र।

पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की नजरें दिल्ली आलाकमान के फैसलों पर टिकी।

केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की उपस्थिति में हुई बैठक में हुए थे शामिल।