18 C
Dehradun
Wednesday, March 18, 2026


Home Blog Page 320

गजब !शिक्षा विभाग में एक अधिकारी के पास पांच अतिरिक्त दायित्व …

0

तीन विकासखंडों में विभागीय जिम्मा संभाल रहे एक बीईओ
नौ से अधिक स्कूलों की व्यवस्था दी गई जिम्मेदारी
विभाग से अधिकारी को वाहन सुविधा भी नहीं
रुद्रप्रयाग । कहां नीति, कहां रह गया माणा, श्याम सिंह पटवारी ने कहां-कहां जाणा… यह कहावत जनपद रुद्रप्रयाग में शिक्षा विभाग की व्यवस्था को बयां कर रही है। विभाग द्वारा एक खंड शिक्षाधिकारी को पांच अतिरिक्त दायित्व सौंपकर पूरे जिले की शिक्षण व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन विभाग ने उन्हें वाहन तक की सुविधा भी नहीं दी है। इन हालतों में एक अधिकारी कैसे कुल ९४१ से अधिक स्कूलों का निरीक्षण व मूल्यांकन कैसे और कब करेंगे, समझ से परे है।
बीते जुलाई माह से जनपद में शिक्षा विभाग की कार्यशैली चर्चाओं का विषय बनी हुई है। एक तरफ शिक्षक की मृत्यु के चार वर्ष बाद तबादला किया जाता है। वहीं, अब जखोली ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी यशवीर सिंह रावत को अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी व उप शिक्षाधिकारी का भी अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। इन हालातों में संंबंधित अधिकारी को कम से कम दो-दो दिन प्रत्येक ब्लॉक में बैठना होगा। साथ ही वहां विभागीय बैठकों के साथ शिक्षकों/कर्मचारियों से जुड़े मामले निस्तारित करने के साथ प्रशासनिक बैठकों में भी शिरकत करनी होंगी। ऐसे में संबंधित अधिकारी कब और कैसे तीनों ब्लॉकों में विभाग से जुड़ी गतिविधियों का सफल निर्वहन कर सकेंगे, इसका जवाब आला अधिकारियों के पास भी नहीं है। भौतिक दूरी के हिसाब से देंखे तो जखोली से अगस्त्यमुनि की दूरी ३६ किमी है और ऊखीमठ की दूरी ५० किमी है। वहीं, जिले में ५२५ प्राथमिक, १८७ उच्च प्राथमिक, ४५ उच्चतर माध्यमिक, १०५ इंटरमिडिएट कॉलेज सहित कुल ९४१ शिक्षण संस्थान हैं, जिसमें केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय भी हैं। ऐसे में इन सभी शिक्षण संस्थाओं की जिम्मेदारी देकर विभाग ने एक अधिकारी को सभी दायित्व देकर मजबूत तो बना दिया है। लेकिन उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए एक अदद वाहन की सुविधा तक नहीं दी है।

भले ही खण्ड शिक्षाधिकारी का कहना है कि
मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसका अपने स्तर से बेहतर से बेहतर निर्वहन का प्रयास करुंगा। मेरा एक ही उद्देश्य है शिक्षा, शिक्षण, शिक्षक और छात्र–छात्राओं के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करना है। जो-जो दिक्कतें सामने हैं, उसके बारे में आला अधिकारियों से भी चर्चा की जाएगी।
शिक्षकों को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। इसलिए जिले में तैनात एकमात्र खंड शिक्षाधिकारी को अन्य दो ब्लॉकों के अतिरिक्त दायित्व सौंपे गए हैं। अधिकारियों की कमी के बारे में निदेशालय व शासन को पत्राचार से अवगत कराया जा चुका है।

गौचर की संगीता बहुगुणा का नाम अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड आनलाइन कार्यक्रम में हुआ शामिल|

0
  1. चमोली / गोचर
    *गौचर की संगीता बहुगुणा का नाम अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड आनलाइन कार्यक्रम में हुआ शामिल*
    अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड आनलाइन कवि सम्मेलन में गौचर चमोली की कवयित्री संगीता बहुगुणा भी शामिल की गई है। अंतरराष्ट्रीय बर्चुअल कवि सम्मेलन 21 अगस्त से शुरू हो गया है। जिसमें विश्व के 35 देशों से हिन्दी भाषीय साहित्यकार कवि प्रतिभाग कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत संस्था बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति ने कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिऐ संगीता बहुगुणा को निमंत्रण भेजा है। जबकि गौचर की ही कवयित्री ममता शाह भी इस कवि सम्मेलन में शामिल हो चुकी है।
    संगीता बहुगुणा ने कहा कि तीन सौ घंण्टों तक अनवरत चलने वाले इस अंतराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सीधा प्रसारण बुलंदी के यूट्यूब चैनल के साथ ही हिन्दी टाइम्स मीडिया कनाडा द्वारा, अमेरिका, न्यूजीलैंड एवं आस्ट्रेलिया के स्थानीय चैनलों पर लाइब प्रसारण किया जा रहा है। इस कवि सम्मेलन को इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जायेगा।
    बतातें चलें कि मृदुलभाषी, स्वच्छ स्वभाव व मिठास बोलने वाली कवयित्री संगीता बहुगुणा को हिन्दी एवं गढ़वाली साहित्य में उल्लेखनीय कार्य करने के लिऐ वर्ष 2021 में उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान, वर्ष 2022 में सुपर – 7 पुरस्कारों में टाप 25 में तेजस्वनी पुरस्कार आदि में सम्मानित किया जा चुका है। संगीता बहुगुणा द्वारा अब तक लोक भाषा व हिन्दी लेखन, गायन तथा रचनात्मक कार्यों की प्रस्तुतियां भी विभिन्न यूटयूब चैनलों पर प्रसारित हो चुकी हैं। नगरपालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल आदि ने कहा कि चमोली को साहित्यिक क्षेत्र में पहचान दिलाने और शान बढ़ाने में भूमिका निभा रही संगीता बहुगुणा जनपद, प्रदेश व देश के लिऐ गौरव की बात है।

कलश लोक संस्कृति चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्तवाल की स्मृति में कवि सम्मेलन ।

0

तिलवाडा: कलश लोक संस्कृति चैरिटेबिल ट्रस्ट रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बत्र्वाल स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से गांवों की समस्याओं को खूब उकेरा। जिसका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद उठाया।

तिलवाडा के गीड़ गांव में आयोजित समारोह में सर्वप्रथम अतिथिगणों ने कवि चन्द्रकुंवर बत्र्वाल के चित्र का अनावरण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तथा उनके द्वारा साहित्य के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया। समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि डायट रतूडा के प्राचार्य विनोद सिमल्टी ने कहा कि कवि चन्द्रकुंवर द्वारा अपने अल्पालु में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जो जनपद के साथ ही प्रदेश के लिए गर्व की बात है। बताया कि उनकी रचनाओं को पाठयक्रम में शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे। ताकि आने वाली पीढ़ी भी उनकी रचनाओं से रूबरू हो सके।

समारोह में आयोजित कवि सम्मेलन में ट्रस्ट के संस्थापक ओमप्रकाश सेमवाल ने बुग्यालों कि सैर करीक सौंजड़्या तेरा गौं का बाटा लग्यां, जगदम्बा प्रसाद चमोला ने घौर जाण मैंन आज अपड़ा बुड्या कूड़ा पर, मुरली दीवान ने प्यार अर दुलारै सुगंध रै जींका गात मा वै च ब्वे, अनूप नेगी ने गुंज गुंज गुंजणी बाघ सीं दहाड़ छै, अश्विनी गौड़ ने बंदरों कु तमसु मचयूं च, वेदिका सेमवाल ने बूड बुड्या, कुसुम भट्ट ने रीति रिवाज, विमला राणा ने पलायन, आशा चमोला ने नयो फैशन समेत कई स्वरचित रचनाओं के माध्यम से ग्रामीण स्तर की समस्याओं को उकेरा। जिसका श्रोताओं ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम अध्यक्ष गम्भीर सिंह बर्त्वाल, प्रेम मोहन डोभाल, चन्द्र शेखर पुरोहित, दिलवान बर्त्वाल, प्रदीप भण्डारी, संजय रावत, हैप्पी असवाल, रेखा भण्डारी, आशीष कण्डारी, अंशुल जगवाण, जीतपाल सिंह नेगी, अनूप भण्डारी, जीत सिंह असवाल, शिशपाल कण्डारी, प्रदीप सिह समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश सेमवाल व हैप्पी असवाल ने संयुक्त रूप से किया।

Uksssc पेपर लीक मामले में सरकारी शिक्षक भी गिरफ्तार।

0

देहरादून: पेपर लीक द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण किए कुछ छात्रों के बयानों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और गहन पूछताछ उपरांत अभियुक्त जगदीश गोस्वामी पुत्र गोपाल बाबू गोस्वामी निवासी चांदी खेत पोस्ट ऑफिस गनाई थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभियुक्त राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा जिला बागेश्वर में नियुक्त है। अभियुक्त द्वारा अपने इलाके और आसपास के छात्रों को इकठ्ठा कर परीक्षा के पहले रात को वाहन से धामपुर ले जाकर प्रश्न पत्र व उत्तर याद कराया गया फिर वापस परीक्षा केंद्रों पर छोड़ दिया गया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये मामला बहुत संवेदनशील है। उन्होने कहा कि जब तक एक एक गुनाहगार को सलाखों के पीछे नही धकेल दिया जाएगा तब तक ये कार्यवाही लगातार चलती रहेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुद्दा नौजवानों, बेरोजगारों के साथ जुड़ा हुआ है। इस पर पूरी पारदर्शिता के साथ काम होगा। सरकार इस प्रकरण पर बेहद गंभीर है प्रदेश में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की नीति और नीयत बिलकुल साफ है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Uksssc पेपर लीक मामले के विरोध में उत्तरकाशी के युवा खुलकर आ रहे सड़को पर ।

0

Uksssc पेपर लीक मामले में अब तक एसआइटी चार लोगों को उत्तरकाशी से कर चुकी है गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी – UKSSSC पेपर लीक मामले में अब युवा खुलकर सामने आ रहे हैं। जिसकी शुरुआत उत्तरकाशी से हो गई। उत्तरकाशी जिले से अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है और कई युवा इस से प्रभावित हुए हैं। जिसके चलते युवाओं में रोष व्याप्त है।

मौसम खराब होने बावजूद आज उत्तरकाशी के युवाओं ने शहर में आक्रोश रैली निकाली। आजाद मैदान में एकत्रित होकर युवाओं ने शहर भर में रैली निकाली जिसके बाद कलक्ट्रेट पहुंच कर जिला प्रसाशन को ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में युवाओं ने STF के साथ साथ CBI जांच की मांग भी की। युवाओं ने कहा कि भर्ती परीक्षा में दलाली के चलते गरीब और मेहनती बच्चे पीछे छूट रहे हैं। प्रदेश में STF जांच में अच्छा काम कर रही है,हम चाहते हैं कि इसमे CBI जांच भी हो।साथ ही बेरोजगार युवाओं का कहना कि सरकार को जितनी पिछली भर्तियां हुई है उन सभी जी उच्चस्तरीय जांच करवानी चाहिये ।भर्तियों में आज ही ये खेल नही चल रहा जब से उत्तराखण्ड बना है तब से सफेदपोश नेता अपने अपने चेहतों को सरकारी नोकरियो में रेवडियां बांटते आ रहे हैं ।अब युवाओं को किसी भी भर्ती पर विश्वाश नही है की वह पारदर्शी होगी भी या नही।

5 सितम्बर को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित ।

0

देहरादून।उत्तराखण्ड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा । 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शैलेश मटियानी पुरस्कार से भी सम्मानित किये जायेंगे ।उत्तराखण्ड के मैदानी व दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने और उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट बेहतर देने वाले शिक्षकों का चयन किया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक ने चयन प्रक्रिया के लिए सभी अधिकारियों को दिए निर्देश।

Uksssc पेपर लीक में 21 वीं गिरफ्तारी ।

0

देहरादून-उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में रामनगर का एनजीओ संचालक गिरफ्तार अब तक कुल 21 वीं गिरफ्तारी, उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा वीडियो वीपीडीओ भर्ती परीक्षा परिणाम में प्रश्नपत्र लीक मामले में की जा रही विवेचना के क्रम में एसटीएफ द्वारा पूर्व में कुल 20 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसटीएफ टीम संदिग्ध चयनित परीक्षार्थियों से पूछताछ कर बयान अंकित कर रही है जिसके क्रम में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा बयान दिया गया कि उनको रामनगर निवासी चंदन मनराल द्वारा परीक्षा से एक दिन पहले धामपुर ले जाकर एक घर पर प्रश्न पत्र याद करवाया गया था।
उक्त बिंदु पर विवेचना की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि चंदन सिंह मनराल निवासी रामनगर पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों के सम्पर्क में है एवं कई को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया है।
Stf टीम द्वारा उक्त चंदन मनराल को पूछताछ हेतु Stf कार्यालय लाया गया जहां पर विस्तृत पूछताछ की गई एवं पूछताछ करने के बाद पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त चंदन मनराल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम*

चंदन सिंह मनराल पुत्र झगड़ सिंह मनराल निवासी लखनपुर रामनगर उम्र करीब 63 वर्ष

अभियुक्त चंदन मनराल से एसटीएफ कार्यालय में विस्तृत पूछताछ की गई जिसने पूछताछ में बताया कि वह अन्य अभियुक्तों से पिछले कुछ सालों से संपर्क में है और वर्ष 2021 में आयोजित VDO भर्ती परीक्षा में अपने क्षेत्र के कई लोगों को लाखों रुपए लेकर प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाया है।

सीएम का आपदा क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण ।

0

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया,इस दौरान देहरादून के थानों मार्ग पर पुल छतिग्रस्त हो गया, निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। साथ ही एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्यों के लिए भेजी जा चुकी हैं।

वही विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं, सेना से भी संपर्क किया जा रहा है, अगर हेलीकॉप्टर की आवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी साथ ही स्टेट हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट पर रखा गया है । निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून और टिहरी जनपद को भी भारी नुकसान पहुंचा है,बता दें कि सरखेत गांव में बादल फटने से आसपास के इलाकों में लोगों के आवासीय भवनोंमें भारी मलवा घुस गया। वही स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है, बता दें कि एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है, हालांकि किसी व्यक्ति में व्यक्ति के मलबे में दबे होने की सूचना नहीं है, लेकिन घरों में भारी नुकसान हुआ है, नदियों का जलस्तर भी बड़ा हुआ है बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना में जहां लोगों के घरों में मलवा घुसा है तो वहीं 5 लोगों के लापता होने की सूचना बताई जा रही है ।

नासूर बनती जा रही है आलवेदर सड़के ।

0

राष्ट्रीय राजमार्ग 109 आये दिन रामपुर ,नोलापानी ,तहसील के पास हो जाती है बंद ।

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की लापरवाहियों से लोगो को घण्टो करना पड़ता सड़क खुलने का इंतजार ।

दो जेसीबी के भरोसे चल रहा राष्ट्रीय राजमार्ग ।

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड केदारनाथ राजमार्ग तहसील रूद्रप्रयाग के समीप हुआ बन्द,जनपद में देर रात से जारी है बारिश,पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से राजमार्ग के दोनों ओर फंसे यात्री
रुद्रप्रयाग-जनपद में देर रात से हो रही बारिश ने एक बार फिर दिक्कतें पैदा कर दी हैं।आज सुबह रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तहसील रुद्रप्रयाग के समीप भारी पत्थर और मलबा आने के कारण बन्द हो गया।जिससे राजमार्ग पर बड़े-बड़े पत्थरों और बोल्डरों के आने से सैकड़ों यात्री जाम में फंसे हुए हैं।यहां तक मुख्यालय से रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक़्क़तों का सामना उठाना पड़ रहा है वही जनपद के नजदीकी नगरों से मुख्यालय में पड़ने वाले स्कूली बच्चों को काफी इंतजार करने के बाद अपने घरों को वापस लौटना पड़ा है।


बता दें जनपद में रात भर से बारिश का दौर जारी है और राजमार्गों पर सफर करना मुश्किल भरा साबित हो रहा है।आज सुबह करीब 5 बजे बाद से केदारनाथ राजमार्ग अवरुद्ध चल रहा है।राजमार्ग पर भारी भरकम पत्थरों व चट्टान के टूटने से राजमार्ग बन्द चल रहा है।राजमार्ग पर केदारनाथ जाने वाले यात्रियों सहित अपने निजी काम से आवागमन करने वाले कई लोग राजमार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।यहां तक राजमार्ग बन्द होने से स्कूली बच्चों सहित अपनी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी हैं।इसके साथ ही अग्निवीर भर्ती के लिये कोटद्वार जा रहे बड़ी संख्या में रूद्रप्रयाग जनपद के युवा राजमार्ग बन्द होने के चलते जाम में फंसे हुए हैं।वहीं राजमार्ग को खोलने के लिये प्रशासन की ओर से छोटी जेसीबी मशीन लगाई है लेकिन बोल्डर और मलबे के अत्यधिक होने के कारण मशीन को मलबा हटाने में देरी हो रही है।

जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे छात्र ।।

0

खतरनाक रास्तों से सफर करने को मजबूर है स्कूली बच्चे, तस्वीरों में हम सब देख सकते हैं कि कैसे स्कूली बच्चे उफनते गधेरे को बलियों के सहारे पार कर रहे है।

उत्तरकाशी -उत्तरकाशी जनपद के सुदूरवर्ती मोरी क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है।जिसमे स्कूल जाने के लिए स्कूली बच्चे प्रतिदिन खतरनाक रास्ते से गुजरते हैं। स्कूली बच्चे उफनते गधेरे में बलियों के सारे रास्तों को पार कर रहे हैं। नीचे उफनता गधेरा एक चूक बच्चों के जीवन पर भारी पड़ सकती है।उत्तरकाशी जनपद की सुदूरवर्ती मोरी क्षेत्र में बारिश के बाद हालत काफी खराब है। कई मार्ग बीते एक हफ्ते से बंद पड़े हुए हैं।ऐसे में क्षेत्र के लोगों के लिए आवाजाही करना मुश्किल हो गया है।सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों के सामने आ रही है।जी हां हम बात कर रहेहै।मोरी विकासखंड के गोविंद वन्यजीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में 22 गांवों को जोड़ने वाले मोरी सांकरी मुख्य मोटर मार्ग फपराला खड्ड के पास बंद पड़ा है। मार्ग बंद होने से स्कूली बच्चों,पर्यटकों,सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई है।