15.3 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Home Blog Page 334

अमेरिका में मंकीपॉक्स से पीड़ित दो बच्चों का इलाज चल रहा है|

0

न्यूयार्क” अमेरिका में दो बच्चों को मंकीपॉक्स का पता चला है, स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के अनुसार, एक कैलिफ़ोर्निया में एक बच्चा है और दूसरा एक शिशु है जो अमेरिकी निवासी नहीं है, लेकिन वाशिंगटन, डी.सी. में परीक्षण किया गया था।

बच्चों का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने इस बीमारी को कैसे पकड़ा, इसकी जांच की जा रही है, लेकिन अधिकारियों का मानना ​​है कि यह घरेलू संचरण के माध्यम से हुआ था।

अन्य विवरणों का तुरंत खुलासा नहीं किया गया।

मंकीपॉक्स अफ्रीका के कुछ हिस्सों में स्थानिक है, लेकिन इस साल उन देशों में 15,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जो ऐतिहासिक रूप से इस बीमारी को नहीं देखते हैं। यू.एस. और यूरोप में, पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में अधिकांश संक्रमण हुए हैं, हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि कोई भी वायरस को पकड़ सकता है|

उत्तराखण्ड बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में सामने आए इतने नए मामले|

0

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर धीरे-धीरे कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 260 नए मामले सामने आए है जबकि एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। वहीं 103 मरीज स्वस्थ होकर घर लोटे है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 1040 पहुंच गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देहरादून में देहरादून में 149 ,हरिद्वार से 12, नैनीताल जिले में 51, उधमसिंह नगर से 06, पौडी से 0, टिहरी से 03 , चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 06 , अल्मोड़ा 14, बागेश्वर से 0, चमोली से 02, रुद्रप्रयाग से 13 ,उत्तरकाशी से 04 केस मिले हैं।

अस्पताल के शौचालय में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, जचा व बच्चा दोनों की मौत।

0

रुद्रप्रयाग-मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय में एक नाबालिग ने बच्चे को शौचालय में जन्म दिया और कुछ ही समय में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत पर उसकी मां जिला अस्पताल लाई। घटना में ताज्जबु करने वाली बात यह रही कि न तो नाबालिग की मां ने अस्पताल को पूरा मामला बताया और न ही चिकित्सालय प्रशासन नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी ले सका। हीमोग्लोबिन की कमी पर डॉक्टरों द्वारा अन्यत्र रैफर करने पर मां ने किया इनकारबताया जा रहा है कि एक नाबालिग को पेट में दर्द होने पर उसकी मां उसे जिला चिकित्सालय लाई। यहां डॉक्टरों को दिखाने पर हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई। जांच में जब हीमोग्लोबिन काफी कम पाया गया तो डॉक्टर ने अन्यत्र रैफर करने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि मां ने अस्पताल में ही इलाज करने को कहा, किंतु रात में जब नाबालिग को प्रसव का दर्द हुआ तो वह जिला अस्पताल के शौचालय में गई और यहां बच्चे को जन्म देकर वापस वार्ड में आ गई। इस बीच उन्हें काफी खून बहने लगा। नाबालिग की स्थिति सुबह आने तक बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया। वहीं जब सुबह सफाईकर्मी शौचालय में गए तो उन्हें यहां मृत नवजात मिला। इसके बाद अस्पताल में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यदि नाबालिग की मां पूरी सच्चाई डॉक्टरों को बता देती तो शायद उसकी जान बच सकती थी, किंतु अपनी बदनामी के डर से मां पूरा घटनाक्रम छुपाती रही।

मामले में अस्पताल प्रशासन ने बैठाई जांच,

इधर, मामले में अस्पताल प्रशासन ने जांच बैठा दी है। जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव सिंह पाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के समय एक नाबालिग लकड़ी को लेकर उसकी मां जिला चिकित्सालय पहुंची थी। जांच करने पर पता चला कि उसमें हिमोग्लोबिन की कमी है। चिकित्सक उसे आगे के लिए रेफर कर रहे थे, किंतु नाबालिग की मां ने मना कर दिया और लिखित रूप में यह कहकर दिया कि उसका उपचार यहीं किया जाए। रात के समय नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया और प्रसव के बाद उपचार न मिलने के कारण नाबालिग की भी मौत हो गई। पूरी घटना में नाबालिग के परिजनों की गलती सामने आ रही है। मामले की पुलिस और अस्पताल प्रबंधन जांच कर रहा है। कोतवाली निरीक्षक जयपाल नेगी ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

बड़ी खबर – एनएच के अधिकारियों पर गिरी गाज नरकोटा मामले में एई, जेई निलंबित, ईई देहरादून संबद्ध बड़ी करवाई ।

0

रुद्रप्रयाग – ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नरकोटा के पास निर्माणाधीन पुल की शट्रेनिग पलटने से हुई दुर्घटना के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। शासन ने मामले में गंभीर लापरवाही मानते हुए एनएच के सहायक अभियंता राजीव शर्मा और अवर अभियंता रवि कोठियाल को निलंबित कर दिया है। जबकि एनएच के ईई बलराम मिश्रा को देहरादून कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इससे पूर्व इस मामले में आरसीसी कंपनी निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जेपी शर्मा व कंपनी के सहायक अभियंता को पुलिस गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि इस घटना में 2 मजदूरों की मौके घटना स्थल पर जबकि एक मज़दूत कि मौत हायर सेंटर रैफर करने के बाद अस्पताल में मौत हो गई थी जबकि 1गंभीर घायल हैं। 8 मजदूर घटना में घायल हुए है। कुछ घायलओ को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दीं गयी है।

गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेशान।

0

रुद्रप्रयाग – धनपुर पट्टी के पीड़ा गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है । गुलदार रात होते ही गौशालाओं में घुसकर मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है , जिस कारण ग्रामीणों की आजीविका को नुकसान पहुंच रहा है । वन विभाग है कि ग्रामीणों की परेशानियों को समझने तक को तैयार नहीं है । लम्बे समय से ग्रामीण जनता गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रही है , लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है । ऐसे में ग्रामीणों को अब अपनी जान का भी डर सता रहा है । बता दें कि धनपुर पट्टी के पीड़ा गांव में कई सालों से गुलदार का आतंक बना हुआ है । इसके साथ ही भालू के आतंक से भी ग्रामीण खौफजदा हैं । आये दिन भालू ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है तो गुलदार रात के समय गौशालाओं का दरवाजा तोड़कर मवेशियों को निवाला बनाने में लगा है । बीती रात को गुलदार ने पीड़ा गांव में ग्रामीण हरीश सिंह पुत्र मातबर सिंह की गौशाला का दरवाजा तोड़कर एक दर्जन भेड़ – बकरियों को अपना निवाला बना दिया । गुलदार के आतंक से ग्रामीण जनता परेशान हो चुकी है |

UKSSSC भर्ती में हो रही गड़बड़ी पर STF करेगी भर्ती में धांधली की जाँच।

0

देहरादून: शुक्रवार को उत्तराखण्ड राज्य के बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 4 एवं 5 दिसम्बर 2021 को आयोजित स्नातक स्तर की परीक्षा में हुई अनियमितता/गड़बड़ी के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की गयी।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में स्नातक स्तर की परीक्षा में हुई अनियमितता/गड़बड़ी के सम्बन्ध में थाना रायपुर में मु0अ0सं0 289/22 धारा 420 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है। उक्त मामले की गम्भीरता को देखते हुए विवेचना उत्तराखण्ड एसटीएफ को स्थानान्तरित करने के आदेश पारित किये गये हैं।

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति|

0

एक आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर चुनी जाए, देशभर के लिए इससे बड़ी खुशी, इससे बड़ा उत्सव और क्या हो सकता है!

वह तमाम दलीय राजनीति से ऊपर, बहुत ऊपर होता है। अब तक देश में 14 राष्ट्रपति हुए। 15वीं द्रौपदी मुर्मू हैं। उनकी जीत पहले से तय थी। वे जीत भी गईं, लेकिन इस जीत पर भारतीय जनता पार्टी भारी-भरकम जुलूस निकाल कर क्या दिखाना चाहती है? भारत के इतिहास में पहली बार किसी राष्ट्रपति की जीत पर किसी पार्टी ने विजय जुलूस निकाला। इसके कई कारण हैं। पहला- भाजपा यह दिखाना चाहती है कि देश के आदिवासियों, गरीबों का उत्थान करने वाली वह अकेली पार्टी है।

 

मात्र 75 दिन  में ही नौ लाख तीर्थ यात्री बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंचेंगे|

0

 

75 दिन में नौ लाख भक्तों ने किये बाबा केदार के दर्शन
पैदल यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने पर रोकी जा रही है यात्रा
यात्रियों की सुरक्षा के लिये मार्ग पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं पुलिस के जवान तैनात
रुद्रप्रयाग। विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की यात्रा पर इस बार रिकार्ड संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। बारिश और भूस्खलन का भी केदारनाथ की यात्रा पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद भी प्रत्येक दिन तीन से चार हजार तीर्थ यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। अभी तक 75 दिन की यात्रा में नौ लाख तीर्थ यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इन दिनों भी कांवर यात्रियों से बाबा केदार का दरबार गुलजार है।
विश्व विख्यात केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार रिकार्ड तोड़ते जा रही है। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि मात्र 75 दिन  में ही नौ लाख तीर्थ यात्री बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंचेंगे। शुरूआती चरण में जहां प्रत्येक दिन 18 से 20 हजार के बीच तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम आ रहे थे। वहीं इन दिनों मानसून सीजन में तीन से चार हजार के करीब तीर्थ यात्री धाम पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम की 19 किमी की कठिन पैदल यात्रा करते समय यात्रियों को बारिश और भूस्खलन जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है, बावजूद इसके यात्रियों का हौसला बुलंद है और यात्री बिना किसी रूकावट के बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं। पहली बार देखा जा रहा है कि बरसाती सीजन में एक दिन में तीन से चार हजार के बीच तीर्थ यात्री धाम पहुंच रहे हैं। पिछले वर्षों की तुलना करे तो इन दिनों धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या पांच सौ से एक हजार के बीच रहती थी।
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अब तक की यात्रा में नौ लाख से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंच चुके हैं। इन दिनों भी अच्छी संख्या में यात्री धाम पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार ही यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यदि भूस्खलन और पानी बढ़ने से परेशानियां आ रही हैं तो यात्रियों को सुरक्षित रोका जा रहा है।

60 वर्षीय बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला ।

0

जंगली जानवरों के हमले से ग्रामीण परेशान ।
60 वर्षीय बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला ।
बुजुर्ग को घायल अवस्था मे पहुंचाया गया सीएचसी केंद्र गैरसैंण-
चमोली / उत्तराखण्ड के पहाड़ी जिले जंगली जानवरों के भय महफूज नजर नही आ रहे हैं ।आये दिन जंगली जानवरों के हमले की घटना सामने आ रही है ।आज सुबह पिथौरागढ़ में गुलदार हमले खबर सामने आई तो दोपर होते चमोली के गैरसैंण में 60 वर्षीय बुजुर्ग पर भालू के हमले की खबर सामने आ रही है घायल व्यक्ति के सिर ,हाथ,पांव व शरीर पर कहि जगह चोटे आई हुई है ।ग्रामीणों की मद्दत से घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल,सीएचसी गैरसैंण में किया जा रहा है उपचार।

गैरसैंण तहसील के कंडारी खोड़ (माईथान) निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर आज दोपहर के समय भालू ने हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग ग्रामीण बुरी तरीके से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह कंडारी उम्र 60 वर्ष आज दोपहर को रिंगाल/घास लेने जंगल गये हुए थे। जहाँ पहले से घात लगाये भालू ने दोपहर के समय उन पर अचानक हमला कर दिया। जिसमे की वो गंभीर रूप में से घायल हो गए। जिन्हें गांव वालों की सहायता से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में भर्ती किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैण डॉ अर्जुन रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल हुए बलवंत सिंह का उपचार किया जा रहा है। बताया कि उनको गंभीर चोटें आई हुई हैं, जिसमे चोटें – 2 जगह सिर पर 4 जगह मुंह पर,गर्दन में तथा दाएं हाथ के पीछे, बाएं पांव पर और नीचे वाले होंठ पर चोटे हैं और सारी चोटें गंभीर है। दाएं हाथ पर 6,गले पर 9,सिर में 14, चेहरे पर 22, निचले होंठ पर 1, दाएं कान पर 3, गले के पीछे 1 सहित टोटल 56 टांके लगे हैं। घायल ग्रामीण का उपचार जारी है। उपचार के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्जुन रावत,डॉ अभिनव,डॉ रोहित,डॉ अरुण,डॉ द्रावित,अवतार सिंह,मोहित,हरीश मौजूद रहे।

नरकोटा पुल हादसे में रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।

0

रुद्रप्रयाग- कल हुए नरकोटा में निर्माणाधीन पुल की शटरिंग पलटने से हुई दुर्घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को पुलिस ने आरसीसी कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास हुए हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो अभी भी जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। 6 लोग घायल हुए है। इस घटना के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने मौके पर जाकर मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। जहां बुधवार सांय लापरवाही बरतने पर आरसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली रुद्रप्रयाग में मुकदमा लिखा गया वहीं गुरुवार को पुलिस ने आरसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्योति प्रकाश शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा निवासी हिमाचल प्रदेश, हाल पता प्रोजेक्ट मैनेजर आरसीसी कम्पनी नरकोटा रुद्रप्रयाग और मुकेश गुप्ता पुत्र चंद्र सेन गुप्ता निवासी विकास नगर देहरादून हाल पता ब्रिज इंजीनियर आरसीसी कम्पनी नरकोटा रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जांच में अन्य के नाम भी आएंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।