रुद्रप्रयाग– सावन के पहले सोमवार को बाबा केदार के चरणों में ब्रह्मकमल चढ़ाने और जलाभिषेक करने को लेकर भक्तों में अपार उत्साह है । सावन के धार्मिक महत्व के लिए हर साल की तरह इस बार भी बीकेटीसी के कर्मचारी 13 हजार फीट की ऊंचाई से ब्रह्मकमल तोड़कर लाए हैं जिन्हें आज बाबा को अर्पित किया जाएगा । ऐसा माना जाता है कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव को जलाभिषेक , बेलपत्र और ब्रह्मकमल अति प्रिय लगते हैं । इसीलिए दूर – दूर से बाबा के भक्त सावन में केदारधाम पहुंचते हैं । इधर , हर साल की तरह बदरी – केदार मंदिर समिति ने सावन में केदारनाथ मंदिर में भगवान केदारनाथ के लिए ब्रह्मकमल चढ़ाना शुरू कर दिया है । सोमवार को मंदिर के प्रधान पुजारी टी गंगाधर लिंग पूजा अर्चना के साथ बाबा केदार को ब्रह्मकमल का पुष्प अर्पित करेंगे जबकि इसके बाद अन्य बीकेटीसी कर्मी , तीर्थपुरोहित , भक्त आदि बाबा का जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित करेंगे । रविवार को बीकेटीसी की टीम केदारनाथ मंदिर से करीब 6 किमी दूर जाकर ब्रह्मकमल के पवित्र फूलों को टोकरी में लाई । बीकेटीसी के प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण ने बताया सावन में बाबा केदार को ब्रह्मकमल चढ़ाने का विशेष महत्व है इसलिए हर साल की तरह बीकेटीसी की टीम ऊंचाई वाले स्थानों से टोकरी में दिव्य पुष्प लाई है जिसे बाबा केदार को चढ़ाया जाएगा |
परिवहन मंत्री फिर अस्पताल में भर्ती ।
देहरादून-उत्तराखंड के समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ दिन पहले ही वह लंबे समय तक गुड़गांव के एक निजी अस्पताल से उपचार करवा कर लौटे थे। बता दें कि परिवहन मंत्री चंदन राम दास की हालत पिछले जून माह में आयोजित चार दिवसीय बजट सत्र के दौरान खराब हो गई थी। सत्र के दौरान ही आनन-फानन में उन्हें पहले दून अस्पताल और फिर मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर भी उपचार न होने के कारण मंत्री चंदन राम दास को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया। काफी लंबे समय तक वहां उपचार के बाद चंद दिन पहले ही वह वापस देहरादून लौटे थे। आज विधानसभा में राष्ट्रपति पद के लिए हो रही वोटिंग में भी मंत्री चंदन राम दास नहीं पहुंच पाए। इसके अलावा कांग्रेस के विधायक पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ का भी स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। वह भी विधानसभा में वोट देने नहीं पहुंच पाए।
जानकारी के अनुसार उन्हें कल देर रात भी देहरादून के एक निजी अस्पताल में एडमिट किया गया है। सूत्रों की मानें तो उन्हें फूड प्वाइजनिंग हुई है। इसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। प्रदेश के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत उनका हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। बता दें कि 14 जून से 17 जून तक आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री चंदन राम दास की हालत बिगड़ गई थी। अब फिर से उनका स्वास्थ्य खराब हुआ है। हालांकि कल देर रात अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत में सुधार है, लेकिन राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में वह अपना वोट देने के लिए विधानसभा नहीं पहुंच पाए।
गुणवत्ता शिक्षा के लिये विद्यायल में हो प्रतियोगिता परीक्षा ।
नवोदय विद्यालत में छात्र छात्रों को मिले सभी सुविधाएँ
छात्रों को पोष्टिक आहार की नियमित हो जांच।
विद्यायल के नये भवन निर्माण के लिये मुख्य शिक्षाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश ।
छात्रावास में महिला वार्डन नियक्ति करने की पत्रावली तैयार करने के निर्देश ।
रुद्रप्रयाग । जिले में संचालित हो रहे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर से बेहतर गुणवत्ता शिक्षा एवं सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय की समस्याओं एवं अवस्थापना के संबंध में प्रभारी प्रधानाचार्य से जानकारी प्राप्त की।बैठक में प्रभारी प्रधानाचार्य ज्योति नौटियाल ने सुमाड़ी में प्रस्तावित चिन्हित भूमि पर विद्यालय भवन निर्माण हेतु कार्रवाही करवाने, विद्यालय में महिला वार्डन की नियुक्त करवाने, विद्युत लाइन की मरम्मत करवाने, विद्यालय में शौचालय निर्माण करवाने, विद्यालय में रंग-रोगन करवाने, मैस में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने, डाट पुल से विद्यालय तक सड़क डामरीकरण की कार्रवाई करवाने, कार्यालय में इन्वर्टर तथा शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग जिला अधिकारी के सामने रखी गयी।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुमाड़ी में प्रस्तावित विद्यालय निर्माण हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा विद्यालय में महिला वार्डन की नियुक्ति के संबंध में भी नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पत्रावली तैयार करने को कहा। उन्होंने विद्युत लाइन की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करने, मैस से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को संबंधित ठेकेदार के साथ बैठक कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कार्यालय में इन्वेर्टर के क्रय हेतु जिलाधिकारी द्वारा संस्तुति दी गई तथा विद्यालय में रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया हेतु जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए हैं कि विद्यालय में जो भी छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों तथा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहतर हो। मेन्यू में पौष्टिक आहार का ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने छात्रों की शिक्षा का स्तर बढाने एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतियोगी एवं पाठयक्रम की ही पुस्तकें क्रय की करने को कहा। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार तैयार करने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी ने नवोदय विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की तथा विद्यालय में संचालित कक्षाओं का निरीक्षण किया।
नैनी झील में जा रहे गंदे पानी को लेकर हाईकोर्ट ने जल संस्थान अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार।
नैनीताल- सरोवर नगरी नैनीताल उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनी झील में जगह जगह से जा रहे सिविर के गंदे पानी का संज्ञान लेते हुए । जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को जमकर फटकार लगाते हुए कहा तुरंत सिविर लाइन को ठीक किया जाये। यहाँ बताते चलें कई बार मीडिया के सहयोग से दर्शकों व पाठकों को बार बार समस्या से अवगत कराया जाता रहा है।
इसी क्रम में मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा गया शिकायत के बाद भी जल संस्थान काम क्यों नहीं करता है। कोर्ट ने अधिकारियों से पूछा क्यों नहीं रूटीन चैक होता है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा सरकार का काम पैसा देना होता है। जरूरी है गंदे पानी को झील में जाने से रोका जाये।
उन्होंने कहा ऐसी कई जगह से शिकायत आती है कि फलसाने जगह सिविर लाइन चौक हो गई है उसका गन्दा पानी सड़कों में बहकर नैनी झील में जा रहा है।
जल संस्थान द्वारा कार्य न किये जाने पर जनता को हाईकोर्ट की शरण में आना पड़ता है।यह बहुत ग़लत है।
मोटर पुल निमार्ण की घीमीगति से ग्रामीण परेशान ।
थराली-ग्वालदम-नंदकेसरी मोटर सड़क के किमी 8 से देवसारी मोटर सड़क पर मोटर पुलों के निर्माण से पिछले एक माह से इस सड़क पर यातायात बाधित होने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक से सड़क खुलवाने के निर्देश कंपनी को दिए जाने की मांग की है।

थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा को देवसारी की ग्राम प्रधान यशोदा देवी ने कहा हैं कि साढ़े आठ किमी देवसारी मोटर सड़क पर पिछले एक माह से यातायात बंद पड़ा हुआ हैं।मार्ग भूस्खलन या सड़क के टूटने की वजह से बंद नही हुआ हैं, ब्लकि इस सड़क पर किमी ढाई से 3 गिवाईगैर एवं साढ़े तीन सौ चार उतसियाणी नामक स्थानों पर ब्रिज एण्ड रूफ कंपनी के द्वारा 2 मोटर पुलों के निर्माण की प्रक्रिया के तहत हुई हैं। शिकायत की है कि बरसात का मौसम शुरू होते ही कंपनी के द्वारा दोनों पुलों के निर्माण के अंतर्गत अपटमैंटो की खुदाई बड़ी लापरवाही के साथ की गई हैं। सड़क पर वर्तमान समय में किसी भी तरह के वाहन नही चल पा रहें हैं। सड़क ट्रैफिक के लिए खोलने की मांग पर कंपनी की कार्यदाई संस्था के लोग इस ओर ध्यान देने को तैयार नही हैं। जिससे ग्रामीणों को कोसों पैदल चल कर सड़कों तक पहुंचने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं।कहा है कि सड़क बन्द होने के कारण प्रसूति महिलाओं, बुजुर्गों,स्कूली बच्चों को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
ग्राम प्रधान ने विधायक से कंपनी से तत्काल मोटर सड़क को यातायात के लिए खोलने के निर्देश पुल निर्माण पर लगी कंपनी को देने की मांग की है।
इधर इस संबंध में विधायक भूपाल राम टम्टा ने बताया कि वें इस संबंध में ब्रिज एण्ड रूफ कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर सड़क को शीघ्र नियमित यातायात के लिए खुलवाने का प्रयास करेंगे।
आज उत्तराखण्ड विधानसभा में 70 विधायक करेंगे राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में आज मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत हैं। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक एलएच चांगसांग ने विधानसभा भवन में मतदान की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। उत्तराखंड में मतदान के लिए विधानसभा भवन देहरादून में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां पर प्रदेश के 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे।
बाइक में बैठे युवक पर बाघ का हमला, दो अधखाए हाथ बरामद, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम।
नैनीताल (रामनगर) में बाघ के हमले की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार सुबह नेशनल हाइवे जाम कर दिया। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वन विभाग की कई टीमों की ओर से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बाघ के हमले के शिकार युवक के दो अधखाए हाथ बरामद हो गए। युवक के शरीर के शेष भाग का पता नहीं चल सका है। युवक के परिजन भी हसनपुर (अमरोहा) से रामनगर पहुंच गए। आशंका जताई जा रही है कि बाघ ने युवक को निवाला बना लिया होगा।
शनिवार रात अमरोहा निवासी अफसरुल अपने दोस्त अनस के साथ नैनीताल, अल्मोड़ा घूमने के बाद बाइक से अमरोहा की ओर लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर मोहान इंटर कॉलेज के पास बाघ ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया। बाइक पर पीछे बैठे अफसरुल को बाघ घसीटकर कोसी रेंज के घने जंगल में ले गया था। घटना का पता चलते ही वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया। अंधेरे की वजह से कोई सफलता नहीं मिली थी। रविवार सुबह युवक की खोज में फिर सर्च अभियान चलाया गया।
उत्तराखण्ड में भारी बारिश का रेड अलर्ट।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से दी गई भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए हैं. आपदा प्रबंधन की दृष्टि से हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए, इस सम्बन्ध में सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के भी निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटकों और लोगों से अपील की है कि भारी बारिश की सम्भावना को देखते हुए नदियों एवं बरसाती नालों की तरफ न जाएं।
चमोली के पीपलकोटी विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना के हेलग में टीचिंग ग्राउंड बना ने का ग्रामीणों द्वारा विरोध ।
चमोली – पीपलकोटी विष्णुगाड जल विधुत परियोजना की कार्यदाई संस्था टीएचडीसी द्वारा हेलंग मैं टीचिंग ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन हेलंग गाँव के कुछ ग्रामीणों द्वारा टीचिंग ग्राउंड बनाने का विरोध किया जा रहा है। सूचना पर तहसीदार के साथ पुलिस बल ने मौके पर पहुँचकर निर्माण कार्य रुकवा रहे लोगो को वहाँ से हटाता। बता दे कि जिस भूमि पर हेलंग गाव के कुछ लोगो द्वारा टीचिंग ग्राउंड बनाने का विरोध किया जा रहा है। जबकि जहाँ उन लोगो द्वारा अपनी गौशाला बनाई गई हैं। सरकारी भूमि है।
शक्रवार को तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम ने हेलंग पहुँचकर टीचिंग ग्राउंड निर्माण कार्य रुकवा रहे 4 लोगो को समझाया लेकिन वो अपनी बातों पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस द्वारा उन लोगो को मौके से उठाकर जोशीमठ थाने ले आये। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो पाया।
जोशीमठ प्रभारी तहसीलदार का कहना है कि हेलंग के ग्रामीणों की काफी समय से मांग थी कि हेलंग मैं मिनी सचिवालय के साथ साथ एक खेल का मैदान बनाया जाय। जिस पर कार्यदाई संस्था टीएचडीसी द्वारा हेलंग मैं टीचिंग ग्राउंड खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। लेकिन कुछ ग्रामीण लोगो द्वारा कार्य रुकवाया जा रहा है।
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह नेगी
















