12.6 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


Home Blog Page 352

उत्तराखंड: BJP के भितरघातियों की रिपोर्ट तैयार! अब होगी कार्रवाई!

0

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगे भितरघात के आरोपों की रिपोर्ट अनुशासन समिति के पास पहुंच गई हैं. शनिवार को रिपोर्ट को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने समीक्षा की. उसके बाद गौतम ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद रिपोर्ट को सत्यापन के लिए अनुसाशन समिति को भेजा गया है. माना जा रहा है कि बीजेपी बड़ी कार्रवाई कर सकती है.

बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान कई विधानसभाओं में अनुशासनहीनता के मामले सामने आए हैं. इसकी रिपोर्ट तैयार हो गई है. रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद अनुशासन समिति को सत्यापन के लिए भेजा गया है. एक सप्ताह के भीतर सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार-विर्मश किया जाएगा.

भाजपा ने हारी हुई 23 सीटों पर पार्टी के पदाधिकारियों को समीक्षा के लिए भेजा गया था. यह समीक्षा तीन चरणों मे की गई है. उसके बाद अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में यह समीक्षा प्रदेश संगठन को सौंपी गई. अब जल्द ही भाजपा भितरघातियों पर बड़ी कार्रवाई कर सकती है.

बता दें, विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने दोबारा सत्ता काबिज होकर इतिहास बनाया है. लेकिन 2017 के मुकाबले 57 से 47 सीट पाकर 10 सीटों का नुकसान भाजपा को झेलना पड़ा. तो वहीं, खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी खटीमा सीट से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, कई सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने खुलकर उनके साथ भितरघात का आरोप लगाया था.

16 अप्रैल 2022 को स्वास्थ्य मेला एवं आयुष्मान भारत की चौथी वर्षगांठ पर उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ से संबंधित कार्यक्रम होंगे अयोजित

0

16 अप्रैल 2022 को स्वास्थ्य मेला एवं आयुष्मान भारत की चौथी वर्षगांठ पर उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ से संबंधित कार्यक्रम होंगे अयोजित

विभिन्न केन्द्रों पर टेली कंसलटेशन के माध्यम से आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं तथा परामर्श की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।

भारत सरकार के सहयोग से आयुष्मान भारत- हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर के नाम से योजना का संचालित।
शनिवार को स्वास्थ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित परिचर्चा सभागार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, उत्तराखंड द्वारा 16 अप्रैल 2022 को स्वास्थ्य मेला एवं आयुष्मान भारत की चौथी वर्षगांठ के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि आम जनमानस एवं उनके घर के समीप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के सहयोग से आयुष्मान भारत- हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर के नाम से एक महत्वपूर्ण योजना को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा इस योजना की चौथी वर्षगांठ को सम्पूर्ण देश के साथ ही उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ से संबंधित कार्यक्रम अयोजित होंगे तथा इन केन्द्रों पर टेली कंसलटेशन के माध्यम से आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं तथा परामर्श की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।

स्वास्थ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा की दिनांक 17 अप्रैल 2022 को इन केन्द्रों पर आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले ‘योग एवं आरोग्य सत्रों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आमजन के स्वास्थ्य को आरोग्य बनाए रखने के लिए योग का महत्व बताया जायेगा, तथा दिनांक 18 अप्रैल 2022 को राज्य में आयोजित होने वाले विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ किया जायेगा, यह स्वास्थ्य मेला प्रत्येक विकासखण्डों पर 18 से 22 अप्रैल 2022 के मध्य आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया राज्य के सभी 95 विकासखण्डों पर एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन 18-22 अप्रैल 2022 में हो रहा है। उक्त के अतिरिक्त राज्य के 07 नगर निगमों / 11 नगर पालिका परिसरों में भी एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जायेगा। स्वास्थ्य मेलों के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक जनपद के डी०एम० तथा सी०एम०ओ० को उत्तरदायी बनाया गया है।

16 अप्रैल 2022 को स्वास्थ्य मेला एवं आयुष्मान भारत की चौथी वर्षगांठ पर उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ से संबंधित कार्यक्रम होंगे अयोजित

विभिन्न केन्द्रों पर टेली कंसलटेशन के माध्यम से आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं तथा परामर्श की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।

भारत सरकार के सहयोग से आयुष्मान भारत- हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर के नाम से योजना का संचालित।प्रदेश के प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य सुविधाओं का पहुंचेगा लाभ : डॉ. धन सिंह रावत

शनिवार को स्वास्थ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित परिचर्चा सभागार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, उत्तराखंड द्वारा 16 अप्रैल 2022 को स्वास्थ्य मेला एवं आयुष्मान भारत की चौथी वर्षगांठ के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि आम जनमानस एवं उनके घर के समीप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के सहयोग से आयुष्मान भारत- हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर के नाम से एक महत्वपूर्ण योजना को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा इस योजना की चौथी वर्षगांठ को सम्पूर्ण देश के साथ ही उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ से संबंधित कार्यक्रम अयोजित होंगे तथा इन केन्द्रों पर टेली कंसलटेशन के माध्यम से आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं तथा परामर्श की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।

यह भी पढ़ें👉 Big breaking :-मंत्री गणेश का कांग्रेस पर विवादित बयान , कहा ये पप्पू और बबली रहेंगे तो कांग्रेस गर्त में ही जाएगी

 

 

स्वास्थ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा की दिनांक 17 अप्रैल 2022 को इन केन्द्रों पर आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले ‘योग एवं आरोग्य सत्रों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आमजन के स्वास्थ्य को आरोग्य बनाए रखने के लिए योग का महत्व बताया जायेगा, तथा दिनांक 18 अप्रैल 2022 को राज्य में आयोजित होने वाले विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ किया जायेगा, यह स्वास्थ्य मेला प्रत्येक विकासखण्डों पर 18 से 22 अप्रैल 2022 के मध्य आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया राज्य के सभी 95 विकासखण्डों पर एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन 18-22 अप्रैल 2022 में हो रहा है। उक्त के अतिरिक्त राज्य के 07 नगर निगमों / 11 नगर पालिका परिसरों में भी एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जायेगा। स्वास्थ्य मेलों के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक जनपद के डी०एम० तथा सी०एम०ओ० को उत्तरदायी बनाया गया है।

 

 

स्वास्थ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में 1464 हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर संचालित किए जा रहे है, जिसमें से 1031 उपकेन्द्र, 38 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 395 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर संचालित हो रहे हैं। विगत वर्षों में स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर केवल ए०एन०एम० तैनात रहती थी, जो मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा टीकाकरण की सेवाएं देती थी। उन्होंने बताया उपकेन्द्रों को हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर के रूप में उच्चीकृत करने के उपरान्त यहां पर प्रशिक्षित MLHP (मिड लेवल हैल्थ प्रोवाईडर) को तैनात किया गया है, जिसके द्वारा गर्भाशय, स्तन एवं मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच तथा अन्य गैर संचारी रोगों से बचाव के बारे में परामर्श दिया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रसव पूर्व प्रसव पश्चात्, टीकाकरण तथा परिवार नियोजन सेवाएं भी दी जा रही हैं। I हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टरों पर योग शारीरिक व्यायाम, पोषण एवं स्वच्छ खानपान के बारे में जागरूकता तथा परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा इस मौके पर हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टरों पर टेलीकंसलटेशन की सुविधा प्रदान कराने का कार्य आरम्भ होगा तथा ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से टेलीकंसलटेशन की व्यवस्था को देखा जायेगा।
स्वास्थ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा की स्वास्थ्य मेले में संबंधित क्षेत्र के मा० सांसद, मा० विधायक मा० जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जन प्रतिनिधियों की सहभागिता प्राप्त कर उनके माध्यम से शुभारम्भ एवं प्रतिभागिता सुनिश्चित करायी जायेगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में मा० जन प्रतिनिधियों द्वारा जनता के साथ स्वास्थ्य संवाद स्थापित हो सके और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता उत्पन्न की जा सके। मेले के लिए उपयुक्त स्थान का चयन उक्त वर्णित जन प्रतिनिधियों के परामर्श एवं निर्देशानुसार किया जायेगा। जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर 8-10 सदस्यों की एक समिति गठित की गयी है, जो मेले के संचालन हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदायी है।
स्वास्थ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य मेले की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए बताया कि प्रत्येक नागरिक की Digital Health ID बनायी जायेगी, जिसमें उस व्यक्ति की गैर संचारी रोगों (Diabetes, Hypertension, Oral Cancer etc) की स्क्रिनिंग उपरान्त विवरण सुरक्षित रहेगा। पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। टेली कंसलटेशन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श दिया जायेगा तथा रैफरल की सुविधा प्रदान कर आवश्यकीय उपचार भी उपलब्ध होगा। योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वास्थ्य को आरोग्य बनाए रखने के बारे में परामर्श तथा जागरूकता प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले को प्रभावी तथा जन उपयोगी बनाए जाने के लिए विभिन्न विभागों को प्रतिभाग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे , महानिदेशक तृप्ति बहुगुणा , डॉ. शैलजा भट्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

लालकुआं: वन विभाग की कार्यवाही! दर्जन भर वाहनों को सीज कर वसूला ढाई लाख से अधिक जुर्माना

0

लालकुआ रिपोर्टर, मुकेश कुमार, लालकुआ तराई पूर्वी डोली रेंज कि वन विभाग टीम ने पिछले 3 महीनों अवैध खनन एंव लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर उनसे ढाई लाख से अधिक जुर्माना वसूल किया है वही वन विभाग की इस कार्यवाही से उक्त तस्करों में हडकंप मचा हुआ है।

बताते चले कि तराई पूर्वी डोली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी के नेतृत्व में वन विभाग कि टीम लगातार अवैध खनन एंव लकड़ी तस्करों के खिलाफ कारवाई करती आ रही हैं वन विभाग की टीम ने पिछले 3 महीनों में 1 दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर उनसे ढाई लाख का तक जुर्माना वसूल किया।

डोली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में डोली रेज कि वन विभाग टीम द्वारा अवैध खनन व अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पिछले 3 महीनों में एक दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर उनसे लाखों रुपये का जुर्माना वसूल किया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के रामपुर और ऊधम सिंह नगर के बाजपुर से आने वाले वाहनों की रात्रि में भी जांच की जा रही है तथा जिन वाहनों में अवैध खनन सामग्री पाई जा रही हैं उन वाहनों को सीज कर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां कार्रवाई आगे भी लगातार इसी तरह जारी रहेगी उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन व अवैध लकड़ी तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर इन मामलों में कोई सम्मिलित पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

लालकुआं: कुख्यात चरस तस्कर को पुलिस ने 1 किलो से अधिक चरस के साथ किया गिरफ्तार

0

रिपोर्टर, मुकेश कुमार, लालकुआ: लालकुआ कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर पुलिस चेक पोस्ट से घोड़ानाला क्षेत्र को जा रहे कुख्यात चरस तस्कर को पुलिस ने 1 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस धाराओं में मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया।

मामले कि उक्त जानकारी देते हुए लालकुआ पुलिस क्षेत्राधिकारी शान्तनु पाराशर ने बताया कि कल शाम कोतवाली पुलिस ने मुखबिरी की सूचना पर बाहरी क्षेत्रों से चरस लाकर लालकुआ के इलाकों में उसे रिटेल में बेचने वाले तस्कर मोहम्मद फरमान पुत्र नियाज अहमद निवासी नईबस्ती पक्का खेड़ा रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर को संदिग्ध अवस्था में दबोच लिया वह पुलिस चेकपोस्ट से घोड़ानाला के वर्मा कॉलोनी की ओर को जा रहा था जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो से अधिक चरस बरामद की।

उन्होंने बताया कि उक्त चरस तस्कर लंबे समय से बाहरी क्षेत्रों से चरस लाकर लालकुआ के घोड़ानाला क्षेत्र में बेचा करता था तथा पुलिस को काफी लंबे समय से इसकी सूचना मिल रही थी जिसके तहत कल शाम उक्त चरस तस्कर को पुलिस चेकपोस्ट से दबोच लिया ।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है उन्होंने कहा कि पकड़े गए चरस तस्कर के तार कहां-कहां से जुड़े हुए हैं पुलिस उसकी जांच कर रही है तथा जल्द ही चरस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस का अवैध नशे की बिक्री को लेकर धरपकड़ जारी है जिसको लेकर स्कूल एंव बाजार में सादे कपड़े में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं इसके आलवा क्षेत्र में भारी मात्रा में सीसीटी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है उन्होंने कहा कि कुछ जगह सिटी कैमरे नहीं लगे हैं वहां भी जल्दी लगा दिए जाएंगे
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा।

मंगेश घिंडयाल ने प्रस्तावित निर्माण कार्याे को लेकर DM व संबंधित अधिकारियों के साथ की विस्तृत चर्चा

0

चमोली से विनय की रिपोर्ट : प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव श्री मंगेश घिल्ड़ियाल ने बद्रीनाथ पहुॅचकर मास्टर प्लान के अन्तर्गत किए जा रहे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ मन्दिर परिसर, माणा बाईपास, बद्रीश व शेष नेत्र झील, अलकनंदा नदी तटों, साकेत तिरहा, अस्पताल, बस स्टेशन एवं आसपास विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित निर्माण कार्याे को लेकर जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए समयबद्धता के साथ कार्य पूरे करने के साथ-साथ मैन पावर व मशीनें बढाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट के काम तीन चरणों में पूरे होने हैं जिसमें पहले फेज के तहत लेक फ्रन्ट डेवलेपमेंट, रीवर फ्रन्ट डेवलमेंट, एराइवल प्लाजा, सिविक एमिनिटी सेंटर, लूप रोड, अस्पताल का विस्तारीकरण तथा बीआरओ रोड का काम प्रगति पर है। जबकि दूसरे चरण में बद्रीनाथ मुख्य मंदिर के आसपास साइड डेवलपमेंट तथा तीसरे चरण मे झील से मंदिर तक आस्था पथ एवं अन्य कार्य किए जाने है।

वहीं गाबर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीएल स्वामी ने बताया कि शेष नेत्र तथा बद्रीश झील को एक बडी झील के रूप में विकसित किया जाएगा और इसके पास ही एक गार्डन बनाया जाएगा। जो लगभग अक्टूबर नवम्बर तक तैयार हो जाएगा। उसके बाद जिलाधिकारी ने हेमकुण्ड जाने वाली गोविन्दघाट से पुलना सडक का निरीक्षण किया। उन्होंने अक्षीक्षण अभियन्ता बीएन गोदियाल को जहां जहां सडक क्षतिग्रस्त है उसको तुरन्त दुरस्त करनेे तथा मैन पावर बढाने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, सीओ धन सिंह तोमर, डीपीआईआईटी के राहुल अग्रवाल व ज्योतिका आईएनआई आर्किटेक्ट धर्मेश गंगानी, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि विपुल सैनी, ईओ सुनील पुरोहित सहित लोनिवि एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

भाजपा युवा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने की सचिवालय में परिवहन सचिव से मुलाकात

0

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : लालकुआ गौला एंव नन्धौर नदी में खनन निकासी करने वाले वाहनों कि फिटनेस फीस कम करने की मांग को लेकर भाजपा युवा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने की सचिवालय में परिवहन सचिव से मुलाकात।

लालकुआ गौला एंव नन्धौर नदी में खनन निकासी करने वाले वाहनों कि फिटनेस फीस कम करने कि मांग को लेकर जिला विकास समन्यय एवं निगरानी समिति दिशा के सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड परिवहन सचिव रंजीत सिन्हा को सौपा ज्ञापन”फीस काम करने की मांग।

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने देहरादून सचिवालय में परिवहन सचिव रंजीत सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें सौपा ज्ञापन”खनन निकासी वाले वाहनों से ली जा रही हैं कई दुगनी फिटनेस फीस।

गौला एंव नन्धौर नदी में खनन निकासी करने वाले वाहनों से ली जा रही परिवहन विभाग द्वारा वर्तमान में 14,140 रूपये कि फिटनेस फीस पूर्व में ली जाती थी 1440 रूपये कि फिटनेस फीस–देवेंद्र सिंह बिष्ट।

सौपे गये ज्ञापन में कहा गया कि परिवहन विभाग द्वारा ली जा रही 14,140 कि फिटनेस फीस को किया जाये कम ” पूर्व की भांति वाहन स्वामियों से 1440 रुपए ली जाए फिटनेस फीस”वाहनों की फिटनेस फीस कई दुगनी होने के चलते हैं वाहन स्वामियों के आगे मंडरा रहा है रोजी रोटी का संकट”जल्द से जल्द किये जाये फिटनेस के रेट काम –देवेंद्र सिंह बिष्ट

बड़ी ख़बर: कांग्रेस के नेताओं की हार! जल्दबाजी में बैठे धरने पर

0

हल्द्वानी से मुकेश कुमार की रिपोर्ट -: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने जारी एक बयान में कहा की जिस प्रकार से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जिस प्रकार से विगत दिन धरने पर बैठे और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत पर मनघढ़ंत आरोप लगाए हैं वह निश्चित रूप से कांग्रेस की 2022 के चुनाव में करारी हार की पीड़ा को दर्शाता है, कांग्रेस के नेताओं की हार के पश्चात बौखलाहट इतनी बढ़ गई है कि इस विषय की जानकारी के अभाव में जल्दबाजी पर वह धरने पर बैठ गए।

जबकि इससे पूर्व ही सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने स्वयं मामले को संज्ञान में लेकर भर्ती घोटाले की जांच बैठा दी थी सहकारिता मंत्री ने एक बयान जारी कर कहा है कि अगर विभागीय जांच सही तरीके से नहीं होगी तो हमारी सरकार इसकी एसआईटी जांच करेगी प्रदेश प्रवक्ता रावत ने कहा कि जब प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई थी तो कुछ अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया करवाई थी जैसे ही सहकारिता मंत्री को भर्ती घोटाले की शिकायत मिली तो उन्होंने सहकारिता सचिव को निर्देशित करते हुए जांच के आदेश दे दिए इसके बावजूद भी आनन-फानन में जिस प्रकार कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व धरने पर बैठा है इससे जाहिर होता है कि डॉ धन सिंह रावत से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अपनी हार को नहीं बचा पा रहे हैं जबकि कांग्रेस सरकार में हमेशा बैक डोर से भर्ती हुई है।।

Big breaking:-धामी सरकार ने अब इन्हें बनाया राज्य सूचना आयुक्त! आदेश जारी

0

देहरादून।सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15 की उपधारा (3) के अन्तर्गत प्राप्त शक्तियों के अधीन श्री राज्यपाल, श्री अर्जुन सिंह निवासी ग्राम जौहड़ी, (शान्ति कुज कॉलोनी), पो0आ0-सिनौला, जाखन-जौहड़ी रोड़, देहरादून को राज्य सूचना आयुक्त के पद पर सहर्ष नियुक्त करते हैं। 2 यह नियुक्ति अधिनियम की धारा 15 की उपधारा (6) के अधीन श्री अर्जुन सिंह द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
3 यह नियुक्ति उपरोक्त अधिनियम की धारा 16 की उपधारा (1) एवं कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार की यथा संशोधित अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर, 2019 के अनुरूप श्री अर्जुन सिंह द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्ष की अवधि के लिए या पैंसठ वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, इनमें से जो भी पूर्वत्तर हो, के लिए होगी।
4 राज्य सूचना आयुक्त को संदेय वेतन और भत्ते एवं सेवा के अन्य निर्बन्धन और शर्ते कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार की यथा संशोधित अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर, 2019 के अधीन होगी।
राज्यपाल की आज्ञा से,
(विनोद कुमार सुमन) सचिव (प्रभारी)

 

हंस फाउंडेशन ने उत्कृष्ट सेवा के लिए किया महिलाओं को सम्मानित

0

रिपोर्ट भगवान सिंह : उत्तरकाशी जनपद के कलक्ट्रेट स्थित जिला सभागार में हंस फाउंडेशन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर जनपद की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ अथितियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची उप जिलाधिकारी डुंडा श्रीमती मिनाक्षी पटवाल ने सभी महिलाओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं का विशेष योगदान है जिसे समय समय पर समाज के सम्मुख लाया जाना एक अच्छी पहल है।

हंस फाउंडेशन द्वारा जनपद भर से 50 महिलाओं को इस महिला समान के लिए चयनित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, समाजिक आदि सभी क्षेत्रों की महिलाओं को शामिल किया गया। इसी अवसर पर कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अथिति पहुंची प्रो डॉ मधु थपलियाल ने कहा कि पहाड़ की महिलाएं ही पहाड़ की पूरी जिम्मेदारियां संभाले हुए है और समाज में महिलाओं को नजरंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर हस फाउंडेशन द्वारा ओक्सीमीटर सहित अन्य जरूरी समाग्री भी वितरित की गयी। कार्यक्रम को स्थानीय स्तर पर नैचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट सोसाइटी (एन आर एम एस) द्वारा आयोजित किया गया जिसमें एन आर एम एस की स्थानीय इकाई के राजदेव पँवार, शिवराम पँवार, कुलदेव , युधवीर जितेंद्र सिंह पँवार , पूजा , शीतल ,नीरज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव खत्री द्वारा किया गया।

आज या कल में कभी भी हो सकती हैं कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की घोषणा

0

पंजाब  में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष  के नाम  की घोषणा  के बाद  अब उत्तराखंड में भी  कांग्रेस नेतृत्व की घोषणा करने जा रही हैं।
AICC सूत्रों के मुताबिक़ उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष और CLP नेता के नाम की आज शाम या कल तक हो सकती है घोषणा।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ एक कार्यकारी अध्यक्ष और CLP नेता के साथ विधानसभा में उप नेता के नाम का ऐलान होने की भी संभावना।
वही  पदों पर  नेतृत्व की घोषणा में अभी  तक हुई देरी को हरीश  रावत  गलत नहीं मानते हैं रावत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए वो खुद भी हाईकमान के फैसले का टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद 15 मार्च से खाली है। हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस्तीफा दे चुके हैं। नई विधानसभा के साथ ही कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष का पद भी निष्प्रभावी हो चुका है।