15.2 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


Home Blog Page 355

बड़ी ख़बर: UKSSSC में 2022 का ये रिजल्ट जारी

0

UKSSSC Result 2022 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सचिवालय सिक्योरिटी गार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उत्तराखंड सचिवालय सिक्योरिटी गार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट यूकेएसएसएससी की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तराखंड सचिवालय सिक्योरिटी गार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर 2021 को प्रदेश भर में विभिन्न केंद्र पर हुआ था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सचिवालय सिक्योरिटी गार्ड के 33 पदों पर भर्ती होनी है।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तराखंड सचिवालय सिक्योरिटी गार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

– सबसे पहले यूकेएसएसएससी की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं
– अब पदनाम-रक्षक (सचिवालय सुरक्षा संवर्ग)के शारीरिक नापजोख हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची(क्लिक करें)’ लिंक पर क्लिक करें
– अब एक पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी
– अब यूकेएसएसएससी सचिवालय सिक्योरिटी गार्ड भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2022 डाउनलोड कर लें

Breaking: चुनाव हारकर भी ‘बाजीगर’ साबित हुए धामी, बुधवार को लेंगे शपथ, टूटेगा ये रिकॉर्ड

0

देहरादून. उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने का इतिहास रचने वाली भाजपा के अगुवा पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट हारने के बावजूद एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल कर बाजीगर साबित हुए हैं. 46 साल के धामी के बुधवार 23 मार्च को दूसरी बार शपथ लेने के साथ ही 22 साल पहले अस्तित्व में आए उत्तराखंड में एक और मिथक यह भी टूटेगा कि किसी भी मुख्यमंत्री ने लगातार दो बार अपनी पारी नहीं खेली है. धामी को विधायक दल का नेता चुने जाने का ऐलान केंद्रीय पार्टी पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी ने किया था.

वैसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले पुष्‍कर सिंह धामी की तुलना क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से करते हुए उन्हें एक अच्छा ‘मैच फिनिशर’ बताया था, जो जरूरत पड़ने पर भाजपा के लिए ताबड़तोड रन बना सकते हैं. क्रिकेट शब्दावली का प्रयोग करते हुए सिंह ने कथित तौर पर कहा था कि धामी मुख्यमंत्री के रूप में बिना थके अनवरत काम कर रहे हैं और उन्हें टेस्ट मैच खेलना चाहिए. संभवत: इसीलिए भाजपा हाईकमान ने खटीमा सीट पर उनकी हार के बावजूद लंबे समय के लिए धामी पर ही भरोसा जताया.

बता दें कि पिछले साल जुलाई में धामी को विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही प्रदेश की बागडोर सौंपी गयी थी. वहीं, वह पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर वह खरे उतरे. हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 70 में से 47 सीटें जीतकर दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की है.

 

नजीबाबाद: भागूवाल में त्यागी डेंटल क्लिनिक और इम प्लांट सेंटर का हुआ उद्घाटन

0

आज नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम भागूवाल मे हवन पूजन कर त्यागी डेंटल क्लिनिक और इम प्लांट सेंटर का किया गया उद्घाटन डॉ एकता त्यागी द्वारा बताया गया कि दातों से संबंधित हर बीमारी का इलाज किया जाएगा जिसमें मशीनों द्वारा आरसीटी, दांत और दाढ़ का कूलना, दाढ़ निकालना ,दांत निकालना, और नए दाढ़ दांत और पूरे जवाड़े लगाने का काम बड़ी तसल्ली बॉक्स किया जाएगा।

त्यागी डेंटल क्लिनिक क्षेत्र में एकमात्र लेडीस क्लिनिक खुला है जिसमें औरतों में बड़ा उत्साह और उल्लास देखने को मिला और उनके चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दी क्योंकि क्षेत्र में दातों का लेडीस क्लीनिक ना होने से लेडीस के सामने बड़ी समस्या आती थी क्योंकि वह जेंनस दांतो के डॉक्टर की दुकान पर जाने में भी हिचकती थी जिससे त्यागी डेंटल क्लीनिक खोलने से औरतों को काफी सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के समय वहां उपस्थित अनिल, लोकेंद्र, आशीष, अनिल, सुदेश, सुनील, भानु, प्रवेश ,भोली, उषा, निर्मला, और भागूवाल मंडल सह संयोजक दीपक सैनी बीजेपी और एडवोकेट रिहान अंसारी पत्रकार और सभी सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे।


पता -भागूवाला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निकट गहरी सड़क वाली रोड

बड़ी ख़बर: ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर पाकिस्तान पर बरसे गुलाम नबी आजाद,

0

जम्मू. फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) का संदर्भ देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि तीन दशक से भी लंबे पाकिस्तान-प्रायोजित आंतकवाद ने जम्मू एवं कश्मीर के हर नागरिक को प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी विशेष धर्म से जोड़ना बिल्कुल गलत है.

घाटी में 1990 के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के रिलीज होने के बाद से इसे लेकर जनता के ध्रुवीकृत विचार सामने आने के साथ ही सिनेमा हॉल में सांप्रदायिक नारेबाजी की घटनाएं भी सामने आई हैं.

पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आजाद (Ghulam Nabi Azad) के सम्मान में जम्मू सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद मौत और बर्बादी लाया और यही सभी बुरी चीजों के लिए जिम्मेदार है.’ उन्होंने कहा, ‘कई लोगों की जान चली गई, हजारों महिलाएं विधवा हुईं और लाखों बच्चे अनाथ हुए, उन्होंने सभी को निशाना बनाया, चाहे वो मुस्लिम, हिंदू या पंडित हो और यहां तक कि धार्मिक स्थलों को भी नहीं बख्शा.’

आजाद ने आरोप लगाया कि समाज में 90 फीसदी बुरी चीजों के लिए राजनेता जिम्मेदार हैं जोकि अपने वोट बैंक के लिए जनता को बांटते हैं. साथ ही उन्होंने संदेह जताया कि कोई राजनीति इसमें बदलाव ला सकती है या नहीं? कांग्रेस नेता ने कहा, ‘जम्मू ही केवल एकमात्र स्थान है, जहां जम्मू-कश्मीर के सभी 22 जिलों के और लद्दाख के लोग रह रहे हैं.’

महात्मा गांधी को याद करते हुए आजाद ने कहा, ‘एक धर्म का सच्चा अनुयायी गांधी जैसा सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्ष होता है, जबकि एक बनावटी अनुयायी बहुत खतरनाक है.’

 

ब्रेकिंग उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत

0

रायवाला। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने शोक जताया।

जानकारी के मुताबिक वैदिकनगर प्रथम निवासी भाजपा कार्यकर्ता चंदन कश्यप (65) शुक्रवार शाम को घर से घूमे निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रात्रि में ही तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार सुबह रेलवे पुलिस से सूचना मिली कि एक व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गई है। जिसके शव को एम्स की मोर्चरी में रखा गया है।

सूचना के बाद परिजनों ने एम्स मृतक की पहचान चन्दन कश्यप (65) पुत्र स्व. जाधोराम के रूप में की। रायवाला स्टेशन अधीक्षक डीएस रावत ने बताया की मृतक की मौत जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। चन्दन कश्यप की मौत की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

चंदन कश्यप की मृत्यु की जानकारी पर निर्वतमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने उनके निवास पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है।

बड़ी ख़बर” हरदा पर की आपत्तिजनक टिप्‍पणी, समर्थकों ने खोला मोर्चा, दर्ज कराई शिकायत

0

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की छवि धूमिल करने के मामले में अब उनके समर्थकों ने मोर्चाबंदी कर दी है। हरिद्वार निवासी मनीष कर्णवाल ने साइबर क्राइम सेल, देहरादून के प्रभारी निरीक्षक को शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें धामी की धूम नाम से फेसबुक पेज पर हरीश रावत के आपत्तिजनक क्रिएटिव का जिक्र करते हुए दोषियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायती पत्र में कहा गया गया कि धामी की धूम फेसबुक पेज पर बीती नौ फरवरी को देवभूमि के सम्मान में, उत्तराखंडी मैदान में नारे के साथ हरीश रावत का आपत्तिजनक क्रिएटिव पोस्ट किया गया। इसे सैकड़ों व्यक्तियों ने शेयर किया। चुनाव प्रचार के दौरान इस पोस्ट का कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया। साथ ही चुनाव में ध्रुवीकरण का प्रयास किया गया। जिससे हरीश रावत की मानहानि हुई और कांग्रेस को नुकसान हुआ है।
यह है मामला
देहरादून जिले के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता आकिल अहमद ने चुनाव के दौरान पार्टी नेतृत्व से इस क्षेत्र में मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की थी। यह मांग करने के बाद आकिल को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पद का जिम्मा दे दिया गया। बाद में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में चर्चित हो गया। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की जमकर घेराबंदी की। पूरे चुनाव में भाजपा नेता इस मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते रहा। कांग्रेस नेता अब चुनाव में हार का एक कारण इस मुद्दे को भी मान रहे हैं।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि इसे वह यहीं समाप्त करना चाहते हैं। कुछ ताकतों को इस बार लगा कि कांग्रेस की व्यूह रचना सफल होने जा रही है। इसलिए उन्होंने नैया पार लगाने के लिए मुस्लिम अस्त्र खोजा। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में जिंदा रहें या न रहें, मगर मानवता परस्त हैं। वह जाति या धर्म परस्त नहीं हैं। जिस धर्म पर उन्हें अटूट विश्वास है, वह है वसुधैव कुटुंबकम। अब यही ताकतें उनकी बेटी अनुपमा रावत की राजनीति पर भी ग्रहण लगाने के लिए झूठ का सहारा ले रही हैं। अनुपमा वर्ग विशेष के नहीं, बल्कि सर्व समाज के आशीर्वाद से जीती हैं।
वायरल पोस्ट पर अनुपमा ने लगाया साजिश का आरोप, तहरीर
हरिद्वार ग्रामीण सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत की जीत को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हो रही है। इसे लेकर अनुपमा रावत ने छवि खराब करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उनके समर्थकों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। इंटरनेट मीडिया पर अनुपमा रावत को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें अनुपमा रावत की ओर से कथित तौर पर यह दावा किया गया गया है कि एक वर्ग विशेष के वोटों के बल पर उन्हें जीत मिली है।

साथ ही यह भी दावा किया गया है कि अनुपमा ने यह बयान धनपुरा में दिया है। फर्जी पोस्ट वायरल होने पर यह मामला समर्थकों के माध्यम से अनुपमा रावत तक पहुंचा। इस पर अनुपमा रावत ने साजिश का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि कुछ शरारती व राजनीतिक तत्व उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। पुलिस को ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। अनुपमा रावत ने एक तहरीर भी पुलिस को दी है। तहरीर को लेकर लेकर फेरुपुर पुलिस चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान से मिले अनुपमा के समर्थकों ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है
डीजीपी को भी भेजी शिकायत
फर्जी पोस्ट को लेकर विधायक अनुपमा रावत ने डीजीपी अशोक कुमार को भी शिकायत भेजी है। वहीं, श्यामपुर थाने में तहरीर देकर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। अनुपमा ने कहा कि साजिश रचने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

 

कुमाऊँ बैठक होली की धूम ॥महिमा धन्य तेरी कलयुग में है जगदम्बा भवानी

0

कुमाऊँ बैठक होली की धूम ॥महिमा धन्य तेरी कलयुग में है जगदम्बा भवानी ॥
कुमाऊँ की बैठक होली की आजकल धूम मची है विशेषतौर पर देवभूमि के कुमाऊँ क्षेत्र के गांव देहात में होली खूब धूम धाम से मनाई जाती है, इस क्रम में जनपद की बत्यूली, बरम, मस्मोली, विनायक व बिषाड की होली सबसे से प्राचीन होली मनाई जाती है बिशाड़ के भटूड़ा मैं होली की धूम।।गिरीश चंद्र भट्ट हरीश चंद्र कैलाश चंद्र गोविंद भट्ट पीताम्बर भट्ट मयंक भट्ट लीलंबर भट्ट नरेश चंद्र दामोदर भट्ट हरीश चंद्र चन्द्र शेखर एलएम भट्ट


वहीं बत्यूली की होली संयोजक एंव संरक्षक श्री देवदत्त जोशी ने कहा कि होली पर्व को बडी हर्ष उल्लास से मनाया चाहिए, इस कार्यक्रम में, नवीन जोशी, महेश जोशी, प्रेम प्रकाश जोशी प्रदीप जोशी, गिरीश जोशी, दिनेश चंन्द जोशी, विपिन जोशी, रमेश खाती, धरम सिंह खाती, रमेश चन्द्र जोशी, दिवान सिंह बोरा, खडक सिंह बोरा, तारा सिंह बोरा, दरपान सिंह बोरा, दान सिंह खाती, धन सिंह बोरा प्रेम सिंह बोरा समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे

 

थाना थल पुलिस ने अवैध रेता परिवहन करने पर टिप्पर वाहन किया सीज

0

रिपोर्ट दीपक जोशी:ª

*पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह* के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला के निर्देशन में, जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन करने/ खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनाँक- 13.03.2022 को *थानाध्यक्ष थल, श्री हीरा सिंह डांगी* द्वारा मय पुलिस टीम के, थाना क्षेत्रान्तर्गत चौनीपातल, बेरीनाग रोड थल पर वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK04CA-0698 टिप्पर को रोककर चैक किया गया, जिसमें वाहन चालक महेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी धर्मघर थाना कांडा, जनपद बागेश्वर द्वारा अवैध रुप से रेता परिवहन कर ले जाया जा रहा था, जिस पर उपरोक्त वाहन को *धारा- 4/21 खान एवं खनन अधि0* व वाहन के कोई कागजात नही होने पर एम वी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया ।
*उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा ।*

*पुलिस टीम का विवरण*
1.थानाध्यक्ष थल, श्री हीरा सिंह डांगी
2.का0 हरीश वर्मा

साफ़ नीयत और इमानदारी के बूते शिक्षा मंत्री ने तोड़ा मिथक

0

* साफ़ नीयत और इमानदारी के बूते शिक्षा मंत्री ने तोड़ा मिथक*

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने ऊधम सिंह ज़िले की गरदपुर सीट पर पाँचवी बार भी जीत दर्ज कर अपना दबदबा बरकरार रखा है। इसके साथ ही अरविंद पांडेय में प्रदेश में किसी भी शिक्षा मंत्री के चुनाव ना जीतने के मिथक को भी तोड़ दिया है। अरविंद पांडेय की इस जीत के साथ ही उनका क़द प्रदेश की सियासत में और बढ़ गया है।

दरअसल शिक्षा मंत्री रहते पुराने कार्यकाल में अरविंद के खाते में कई बड़ी उपलब्धियाँ जुड़ी हुई हैं शिक्षा मंत्री के तौर पर पांडेय ने स्कूलों में NCRT पुस्तकों को लागू करने, हर विकास खंड में CBSE पाठ्यक्रम के स्कूलों की स्थापना करने के साथ ही स्कूली छात्रों की स्कॉलर्शिप में कई गुना इज़ाफ़ा करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

इसके अलावा पंचायती राज विभाग में ग्राम प्रधानों के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ ही प्रधान से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के ढाँचे को भी मजबूत करने का काम किया है ।

*एक नज़र सियासी करियर पर*

*अरविन्द पाण्डेय जी* , भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य हैं। बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

1997 से 2002 : बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष रहे।
(उत्तर प्रदेश सरकार में सबसे कम उम्र के नगर पालिका अध्यक्ष बने)
2002 : उत्तराखंड आम चुनाव में प्रथम बार बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय हुए।
2007 : उत्तराखंड आम चुनाव में दूसरी बार बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय हुए।
2004 – 2007 : उत्तराखंड विधानसभा के सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति के सदस्य रहे।
2007 – 2008 : उत्तराखंड विधानसभा की याचिका समिति व नियम समिति के सदस्य रहे।
2008 – 2009 : उत्तराखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति के सदस्य रहे।
2008 – 2009 : उत्तराखंड विधानसभा की प्रति निहित विधायन समिति के सदस्य रहे।
2012 : उत्तराखंड आम चुनाव में तीसरी बार गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय हुए।
2017 : उत्तराखंड आम चुनाव में चौथी बार गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय हुए।

18 मार्च 2017 – 12 मार्च 2021 : त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त और प्रदेश विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी संभाली।

12 मार्च 2021 – 4 जुलाई 2021 : तीरथ सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त और
प्रदेश विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं
पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी संभाली।

4 जुलाई 2021 को पुष्कर धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त तथा
पुनः प्रदेश विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल,
युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी मिली।

10 मार्च 2022 : उत्तराखंड आम चुनाव में पाँचवी बार गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय हुए।

 

 

नवनिर्वाचित BJP विधायक मोहन सिंह बिष्ट को बधाई देने का तांता लगातार जारी

0

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट  नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट को बधाई देने का तांता लगातार जारी है। विधायक ने सभी बधाई देने वालों एवं आम जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया। इसी क्रम में उनके आवास पर पहुंचे उत्तराखंड कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के प्रशासक एवं नैनीताल दुग्ध संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा ने नवनिर्वाचित विधायक मोहन सिंह बिष्ट को विधायक बनने पर फूलों की माला पहनाकर बधाई दी।

मुकेश बोरा ने कहा की विधायक पूर्व में उत्तराखंड कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के अध्यक्ष भी रहे हैं जिससे दुग्ध उत्पादक एवं फेडरेशन से जुड़े हुए सभी लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोहन दा के विधायक बनने से क्षेत्र की जनता के साथ ही दुग्ध उत्पादक भी आशान्वित हैं। बधाई देने वालों में दुग्ध संघ कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजय भाकुनी, दुग्ध संघ के रिकॉर्ड कीपर प्रभारी विमल कुमार, राजू बोरा, भवान सिंह रौतेला, महेंद्र बगड़वाल एवं संदीप जोशी उपस्थित थे।