12.4 C
Dehradun
Sunday, March 15, 2026


Home Blog Page 363

महिला ने 3 बच्चों सहित नहर में लगाई छलांग

0

 

शक्ति नहर, डाकपत्थर विकासनगर में महिला ने 03 बच्चों सहित लगाई छलांग, SDRF टीम द्वारा आज सर्चिंग के दौरान किया एक बच्चे का शव बरामद ।

 

दिनाँक 12 सितंबर को CCR देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि विकासनगर डाकपत्थर में एक महिला ने 03 बच्चों सहित शक्ति नहर में छलांग लगा दी है।

उक्त सूचना पर सेनानायक ,श्री नवनीत सिंह महोदय के निर्देशानुसार SDRF डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक महिला को जीवित व एक बच्ची का मृत शव पूर्व में ही स्थानीय लोगों द्वारा निकाल लिया गया था।

रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर 02 बच्चों की सर्चिंग कल देर रात तक कि गयी,परन्तु बच्चों का कोई पता न लग पाया था।
आज प्रातःकाल से ही टीम तलाश में जुटी थी। कड़ी मशक्कत के बाद SDRF के डीप डाइवर आरक्षी मातबर सिंह ने एक बच्चे के शव को ,नाम ज़ैद उम्र 10 वर्ष को ढकरानी बैराज ,विकासनगर के 30 फ़ीट गहरे पानी से निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0

देहरादून 7 सितम्बर, कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मगंलवार को मसंदावाला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया ।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मसंदावाला में भारी बारिश के कारण सड़क व घरों में मलबा भर जाने के कारण ग्रामीणों को असुविधा हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मलबा साफ करवाने व निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। मसंदावाला में सड़क पर स्थानीय निवासी द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिसका संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को अतिक्रमण हटवाने व सड़क निर्माण के निर्देश दिए। वहीं बाजावाला में स्थानीय निवासियों द्वारा बताया गया कि फॉरेस्ट रिसर्च संस्थान ने मुख्य मार्ग को बंद कर दिया है। कैबिनेट मंत्री ने उप जिलाधिकारी को मामले का संज्ञान लेकर जल्द करवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मौके पर उप जिलाअधिकारी मनीष कुमार, तहसीलदार दयानंद, उप प्रभागीय वनक्षेत्राधिकारी एल.एस पंवार, मालसी वनक्षेत्राधिकारी सुमन, रेंजर श्याम सिंह नेगी, कैंट प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी, प्रधान लव कुमार तमंग, वॉर्ड मेंबर गिरीश उनियाल आदि उपस्थित रहे।

मुकेश के चित्रों के माध्यम से कनाडा वासियों ने देखी नंदा राजजात

0

उत्तराखंड के जाने-माने फोटोग्राफर मुकेश खुगसाल ने एक बार फिर उत्तराखंड की संस्कृति को चित्रों के माध्यम से प्रचारित व प्रसारित करने का प्रयास किया है। मुकेश ने कनाडा के रेड डीर ऐल्बर्टा में आयोजित एक प्रदर्शनी ‘मीट द स्ट्रीट फेस्टिवल’ में प्रतिभाग किया। आयोजन सेंट्रल अल्बर्टा इंडो कैनेडियन एसोसिएशन व पार्क सिटी डेंटल क्लीनिक के सहयोग से किया गया था। प्रदर्शनी में कई कलाकारों, सरकारों, सांस्कृतिक व सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया गया था। मूल रूप से पौड़ी जिले के निवासी मुकेश खुगसाल ने इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही नंदा राजजात सहित कई सांस्कृतिक धरोहरों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया। मुकेश खुगसाल इससे पहले भी भारत के अनेक राज्यों में और न्यूजीलैंड व कनाडा जैसे देशों में उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता व संस्कृति को छाया चित्रों के माध्यम से प्रचारित व प्रसारित कर चुके हैं।

क्षतिग्रस्त पुश्ते और भवन का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0

देहरादून 28 अगस्त, कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शनिवार को नीलकंठ विहार, विजय कॉलोनी, नयागांव व अनारवाला में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुश्ते और भवन का निरीक्षण किया l क्षतिग्रस्त भवनों में जलभराव होने के कारण घर खाली करवा दिया गया है l

कैनिबेट मंत्री जानकारी मिलते ही फौरन अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे l घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए l

उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से कोई जान माल की हानि नही हुई है और साथ ही उन्होंने जल्द पुश्ते के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पटवारी द्वारा प्रभावित लोगों के नुकसान का संज्ञान ले लिया गया है और जिनके भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं ,उन्हें पुनर्निर्माण के लिए प्रयाप्त मुआवजा दिया जाएगा l

इस दौरान मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूर्व प्रधान ज्योति कोटिया, उप जिलाअधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल, पटवारी आनंद रावत, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे l

देखे वीडियो – सहस्त्ताधारा – मालदेवता हाईवे, रावत रेस्टोरेंट क पास सड़क पूर्ण क्षतिग्रस्त

0
  • देखे वीडियो – सहस्त्ताधारा – मालदेवता हाईवे, रावत रेस्टोरेंट क पास सड़क पूर्ण क्षतिग्रस्त

ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे फकोट के पास भारी बारिश से वाशऑउट

0

नई टिहरी, 27 अगस्त : टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश कहर बरपा रही है। शुक्रवार तड़के ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे का एक पूरा हिस्सा फकोट के पास भारी बारिश से पूरी तरह टूट गया है। जिससे राजमार्ग के दोनों ओर कई वाहन फंस गए हैं। हाईवे बगड़धार, हिंडोलाखाल सहित कई जगह बंद है। बारिश इतनी तेज है कि वंहा मशीन भेजना भी चुनौती बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी ईई लोनिवि नरेंद्रनगर मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि हाईवे फकोट के पास बेमुण्डा व सोनी गांव के पास पूरी तरह से वाशआउट हो गया है। ईई ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए लोनिवि, एनएच, बीआरओ समन्वय बनाकर कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं।

केदारनाथ धाम में रावल और पुजारियों के लिए होगा तीन मंजिला इमारत का निर्माण

0

केदारनाथ धाम में रावल और पुजारियों के लिए होगा तीन मंजिला इमारत का निर्माण

शासन की ओर से जारी किया गया 10 करोड़ रुपये का बजट

देहरादून । विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में यात्रा और पूजा का सफल आयोजन कराने के लिए रावल और पुजारियों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेगी। इसके लिए केदारनाथ धाम में रावल व पुजारियों के लिए तीन मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए शासन की ओर से 10 करोड़ रुपये का बजट जारी किए गए हैं। केदारनाथ के रावल ही धाम में छह माह की पूजा-अर्चना के लिए पुजारी को अधिकृत करते हैं।

श्री केदारनाथ धाम से करीब 300 मीटर सरस्वती नदी समीप बनने वाले तीन मंजिला इमारत में 18 कक्षों का निर्माण किया जाएगा। 6.39 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस इमारत में रावल निवास, पुजारी आवास, भोग मंडी, पंथेर आवास, समालिया आवास, वेदपाठी आवास, पूजा कार्यालय आदि की व्यवस्था की जाएगी। जिसके लिए उत्तराखंड शासन की ओर से 10 करोड़ रुपये की धनराशि उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को प्राप्त हो चुकी है। जिसकी पहली किस्त 27 मार्च और दूसरी किस्त 12 जुलाई को जारी की गई।

दिलीप जावलकर, पर्यटन सचिव ने बताया कि तीन मंजिला इमारत का निर्माण होने के बाद यात्रा के साथ पूजा का सफल और आसानी से आयोजन हो सकेगा। शासन की ओर से इसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। इसका सीधा लाभ रावल व पुजारियों को मिलेगा।

रविनाथ रमन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने बताया कि 265 वर्ग मीटर में होने वाले भवन निर्माण के लिए स्थानीय जिलाधिकारी की ओर से उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को मंदिर परिसर के समीप भूमि उपलब्ध करा दी गई है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।