22.2 C
Dehradun
Friday, September 25, 2026
Home Blog Page 364

टिहरी: सात दिवसीय शिविर का समापन कार्यक्रम! पाब में संपन्न

0

आज दिनांक 29 मार्च 2022 को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ संदीप कुमार के दिशा निर्देशन में ग्राम सभा – पाब के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाब में संपन्न किया गया।

जिसमें ग्राम सभा- पाब के प्रधान श्रीमती मीरा देवी एवं ग्राम सभा – कोटी के प्रधान श्री प्रवीन चौहान ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की एवं स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।इसके पश्चात् कार्यक्रम अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की गई। स्वयं सेवियों ने भी विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इसके पश्चात ग्राम सभा – पाब के प्रधान श्रीमती मीरा देवी ने स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना एवं प्रशंसा की ।

इसके पश्चात ग्राम सभा- कोटी के प्रधान श्री प्रवीन चौहान ने समस्त स्वयंसेवकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य ,साक्षरता, नशा मुक्ति, सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन उन्मूलन आदि के संबंध में स्वयंसेवकों को जागरूक करते हुए कहा कि हमें अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए। इस कार्यक्रम के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटी के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह , सुरेश कैंतुरा , अर्जुन सिंह चौहान, अमित सिंह पंवार, श्रीमती बिजला देवी, दिनेश सिंह पंवार, अनिल सिंह नेगी के साथ-साथ अनेक ग्रामीण महिलाएं एवं ग्रामीणवासी भी उपस्थित रहे।

 

आयुष डिमरी को खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

0

जोशीमठ से विनय की रिपोर्ट । पिछले महीने गुलमर्ग मैं आयोजित स्नो सू गेम्स मैं जोशीमठ के आयुष डिमरी ने दो गोल्ड लाने पर जोशीमठ खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार ने खंड शिक्षा कार्यालय मैं आयुष डिमरी को दो गोल्ड मेडल लाने पर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार का कहना है कि जोशीमठ के छात्रो मैं प्रतिभाओं की कमी नही है। लेकिन इन छात्रों को मौका नहीं मिल पाता है।

अगर इन छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले तो ये जोशीमठ के छात्र कभी पीछे नही रहेंगे। उन्होंने ऐसे प्रतिभाशाली छात्रो को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।वहीं एम जी विद्यालय के प्रधानांचार्य एम एस राणा का कहना है कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है। कि ऐसे छात्रो को हमेशा आगे बढ़ने मैं वो हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

 

पिथौरागढ़: आगामी शादियों के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित! दिये आवश्यक दिशा निर्देश

0

पिथौरागढ़ से दीपक जोशी की रिपोर्ट: आगामी शादियों के सीजन के दृष्टिगत* जनपद पिथौरागढ़ स्तर पर शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 30.03.2022 को *पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह* के आदेशानुसार, *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री मोहन चन्द्र पाण्डे* की अध्यक्षता में, कोतवाली पिथौरागढ़ में जनपद के बारातघर संचालक, डीजे संचालक, बैंड-बाजा संचालकों तथा मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा एवं चर्च संचालकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में उपस्थित विभिन्न संचालकों से निम्न विषयों पर चर्चा की गयी ।

1- गोष्टी के माध्यम से सभी संचालकों को मा0 उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल के आदेशो अनुपालन में ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम हेतु जारी गाइडलाइन के क्रम में अवगत कराया गया ।
2- सभी धर्मो के प्रबंधको को अवगत कराया गया कि धार्मिक स्थलो पर बजने वाले माइक/लाउडस्पीकरो की ध्वनि निर्धारित ध्वनि विस्तारक मानकों एवं समय के अनुसार रखेंगे । नियमों का उल्लंघन किए जाने की दशा में संबंधित प्रबंधकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा सकेगी।

3- बारातघर, डीजे, बैंड संचालकों को बताया गया कि वर्तमान में प्रचलित शादी-विवाह या अन्य कार्यक्रमो के आयोजनों की बुकिंग लेते समय संबंधित आजोजनकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देशों के संबंध में अवगत कराएंगे जिससे भविष्य में शांति व्यवस्था/कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न ना हो सके ।
4- बैंकट हाल एवं डीजे संचालकों को अवगत कराया गया कि किसी भी आयोजन में रात्रि 10:00 बजे के पश्चात डीजे न बजाया जाये । नियमों का उल्लंघन किए जाने की दशा में पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें । जिससे संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

5- शादी/विवाह आयोजनों में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से बैंकट हॉल/बारात घर संचालकों को मानको के अनुसार सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए।
6- मैरिज हॉल संचालकों, डीजे संचालकों, बैंड बाजा संचालकों को बताया गया कि किसी भी शादी/विवाह आयोजनो में जाने से पूर्व अपने यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराये। जिससे अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग सके। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार पुलिस कार्यवाही की जाएगी।

ज्योतिर्मठ मैं शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती मठ में किया श्रीयंत्र स्थापित

0

जोशीमठ से विनय की रिपोर्ट: आदि शंकराचार्य भगवत्पाद द्वारा स्थापित चतुराम्नाय पीठों में से अन्यतम श्री ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम हिमालय के उत्तराखण्ड क्षेत्र में स्थापित होने से जहाॅ एक ओर यह प्रदेश आध्यात्मिक उन्नति की ऊंचाई को प्राप्त कर चुका है। वहीं पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर (एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर) जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज की विशेष कृपा दृष्टि के कारण आज इस प्रदेश को एक और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त हुई है। जो न केवल इस उत्तराखण्ड प्रदेश के लिए अपितु समस्त सनातनधर्मियों के लिए गौरव का विषय है।

शंकराचार्य ने अपने अथक प्रयासों से पूरे उत्तर भारत में श्रीविद्या साधना को जन-जन में लोकप्रिय बनाया और उनके आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हुए जीवन को ऊँचा उठाने को प्रेरित किया। ज्योतिर्मठ क्षेत्र मैं उन्होने दुर्लभ स्फटिक मणि से निर्मित श्रीयन्त्र को ज्योतिष्पीठ में स्थापित करने के लिये अपने प्रिय दण्डी संन्यासी शिष्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती महाराज को निर्देश दिया । इस श्रीयन्त्र का कुल भार 500 किलोग्राम एवं ऊॅचाई 4 फीट की है । शास्त्रों में स्फटिक मणि से निर्मित श्रीयन्त्र के दर्शन-पूजन से मनुष्य के समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति बतायी गयी है।
शंकराचार्य जी महाराज इस समय मध्य प्रदेश के श्रीधाम जिले में स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं । विगत दिनों ज्योतिर्मठ के ब्रह्मचारी मुकुंदानन्द जब उनका दर्शन करने वहाॅ पहुचें तो उन्होने ज्योतिर्मठ क्षेत्रवासियों का कुशल क्षेम पूछा और साथ ही इस दिव्य स्फटिक मणि से निर्मित श्रीयन्त्र को ज्योतिष्पीठ में स्थापित करने हेतु सहर्ष प्रेषित किया।

विगत दिनों ज्योतिर्मठ प्रवास में पूज्य स्वामिश्रीः ने चमोली मंगलम् कार्यक्रम की घोषणा की थी। और क्षेत्रवासियों ने भी इस विषय पर अपने विचार प्रकट कर सुझाव और स्वीकृति दी थी। इस चैत्र नवरात्रि में चमोली सहित पूरे उत्तराखण्ड के मंगल के लिए ज्योतिर्मठ परिसर में स्थापित भगवती श्रीदेव्यम्बा की विशेष पूजा अर्चना होगी। जिसका विवरण आप सबको प्रेषित किया जाएगा।

आयोजित होगा एक हजार कन्याओं का पूजन

नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। पूज्य स्वामिश्रीः के दिशा निर्देशन में ज्योतिर्मठ प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद जी के तत्वावधान में सहस्र कन्या पूजन का आयोजन प्रतापदा से दशमी पर्यन्त किया जाएगा। इस हेतु ज्योतिर्मठ की महिला मण्डली ने सभी गाॅव की कन्याओं से सम्पर्क कर उन सबको विशेष आमन्त्रण दिया है ।

इस अवसर पर उपस्थित रहे बद्रीनाथ मन्दिर के धर्माधिकारी भुवनचन्द्र उनियाल, वरिष्ठ अधिवक्ता मुरलीधर शर्मा, वेदवेदांग के प्राचार्य अरविन्द प्रकाश पंत, पूर्व वेदपाठी , कुशलानन्द बहुगुणा, ज्योतिषाचार्य, रामदयाल मैदुली, वेदाचार्य वाणीविलास डिमरी, प्रदीप सेमवाल, श्रवणानन्द ब्रह्मचारी ,विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी शिवानन्द उनियाल , महिमानन्द उनियाल , जगदीश उनियाल , अनिल डिमरी, सुरेन्द्र दीक्षित, प्रवीण नौटियाल, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

जोशीमठ: डाकघर कर्मचारी हड़ताल पर आम लोगों को परेशानी

0

जोशीमठ से विनय की रिपोर्ट । अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डाकघर कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी। मंगलवार को चमोली जिले के विभिन्न डाकघर के कर्मचारियों ने हड़ताल पर बैठकर सरकार से अपनी मांगे पूरी करने के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं दूसरी और डाक घर में अपना काम कराने पहुंची जनता परेशान नजर आई।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर और सरकार का विभागों का निजीकरण करना और हमारा 5 दिन के कार्यकाल को लेकर आज हम दो दिवसीय हड़ताल पर बैठे हैं। और बताया कि अगर सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे इस मौके पर के एल लोहानी, जी पी कुकरेती, विजय कुमार, कैलाश भट्ट, मनोज डिमरी, जगदीश रावत, कलम सिंह रावत, रणजीत सिंह , महेंद्र लाल, बलवंत सिंह, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

 

बड़ी ख़बर: उत्तराखंड कांग्रेस ने इस नेता को किया 6 वर्ष के लिए निष्कासित

0

देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस में घमासान जारी है मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बयान पर पूर्व सीएम अनशन ,एक लाख रुपए इनाम का एलान कर चुके हैं तो वहीं पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने चुनाव में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिसके आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस के इस कदम से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जुमले ने ही सत्ता में आती कांग्रेस को विपक्ष में बिठा दिया। हरीश रावत लगातार इस मुद्दे पर मुखर है तो वहीं अकील अहमद लगातार मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने अकील अहमद केनिष्कासन का आदेश जारी किया है। जिसमें बयानबाजी को निष्कासन की वजह बताया गया है। पत्र में लिखा है कि अकील अहमद की विधानसभा चुनाव के दौरान एवं उसके उपरान्त इलेक्ट्रोनिक / प्रिंट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार की जा रही बयानबाजी उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जुमले ने ही सत्ता में आती कांग्रेस को विपक्ष में बिठा दिया। हरीश रावत लगातार इस मुद्दे पर मुखर है तो वहीं अकील अहमद लगातार मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने अकील अहमद केनिष्कासन का आदेश जारी किया है। जिसमें बयानबाजी को निष्कासन की वजह बताया गया है। पत्र में लिखा है कि अकील अहमद की विधानसभा चुनाव के दौरान एवं उसके उपरान्त इलेक्ट्रोनिक / प्रिंट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार की जा रही बयानबाजी उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी ख़बर: इन अधिकारियों की बदल दी जिम्मेदारी

0

देहरादून- उत्तराखंड में शिक्षा महकमे में आज की बड़ी खबर यह है की निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड सीमा जौनसारी को उनके पद से हटाकर निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बनाया गया है, जबकि राकेश कुमार कुमार को माध्यमिक शिक्षा का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा रामकृष्ण उनियाल को अपर निदेशक महा निदेशालय विद्यालय शिक्षा से अपर निदेशक महानिदेशालय विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड के पदभार के साथ-साथ निदेशक मध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड का अतिरिक्त पदभार दिया गया है।शिक्षा महकमे में मंत्रियों को विभाग मिलने से पहले ही बड़े बदलाव किए गए हैं, अब तक निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड का पदभार सीमा जौनसारी के पास था धामी 2.0 की सरकार में शिक्षा विभाग में राकेश कुमार कुंवर को निदेशक माध्यमिक शिक्षा का पद दिया गया है।

ब्रेकिंग उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

0

Dehradun: 29 तारीख से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए प्रेमचंद अग्रवाल को दी गई बड़ी जिम्मेदारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संस्तुति के बाद विधायी एवं संसदीय कार्यों की दी गई जिम्मेदारी।
विधानसभा सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने निभाएंगे विधायी एवं संसदीय कार्य का दायित्व।

शपथ ग्रहण के बाद अभी तक किसी भी मंत्री को नहीं दिया गया है कोई विभाग।

वहीं विभागों के बंटवारे पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण सरीखे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि पुराने मंत्रियों को इस बार नए विभागों का आवंटन हो सकता है। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर शुक्रवार को भी सबकी नजर लगी थी। लेकिन विभागों का आवंटन नहीं हो पाया। पहले यही माना जा रहा था कि शपथग्रहण के बाद सभी मंत्रियों को विभाग दे दिए जाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री धामी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ चले गए। अब माना जा रहा है कि आज शनिवार को मंत्रियों के कामकाज पर मंथन हो सकता है।

कुछ मंत्रियों के करीबी शनिवार को ही विभागों का आवंटन होने की संभावना जता रहे हैं। ऊर्जा, आवास, शहरी विकास, आबकारी, औद्योगिक विकास, लोनिवि, सिंचाई, स्वास्थ्य, गृह, वित्त, कार्मिक सरीखे अहम विभागों में वरिष्ठ मंत्रियों की निगाह लगी है लेकिन इस बार शायद ही उनकी मुराद पूरी हो पाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपनी दूसरी पारी में मुख्यमंत्री ऊर्जा, लोनिवि, वित्त, गृह, कार्मिक सरीखे कई अन्य अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं।

 

हल्द्वानी: यातायात कार्यालय का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ

0

रिपोर्टर ,मुकेश कुमार/हल्द्वानी – हल्द्वानी में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने यातायात कार्यालय का शुभ आरंभ किया हम आपको बता दें कि हल्द्वानी शहर के अंदर यातायात कार्यालय अस्थाई रूप से चलाया जा रहा था जिसको आज स्थाई रूप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के द्वारा दिया गया यह कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बराबर बनाया गया है।

वहीं पंकज भट्ट ने बताया कि इस कार्यालय के खुलने से लोगों को यातायात से संबंधित कोई भी जानकारी होगी या किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी आएगी तो उसका तत्काल ही मेरा क्रम यातायात विभाग के द्वारा किया जाएगा वहीं यातायात निरीक्षक ने बताया कि हम आभार व्यक्त करते हैं कि आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा यातायात कार्यालय का शुभारंभ किया गया है और हल्द्वानी शहर में जितनी भी समस्याएं यातायात को लेकर होंगी उसे जल्द ही दूर किया जाएगा।

लालकुआं: गंदगी से निजात दिलाने की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0

लालकुआ निकटवर्ती क्षेत्र राजीव नगर बंगाली कालोनी के लोगों ने गुरुवार को क्षेत्र में हो रही भीषण गंदगी से निजात दिलाने की मांग को लेकर तहसीलदार सचिन कुमार को ज्ञापन दिया।
यहां लालकुआ क्षेत्र के राजीवनगर बंगाली कालोनी निवासी बरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल हफीज द्वारा तहसीलदार सचिन कुमार को दिये ज्ञापन में कहा गया है कि राजीव नगर मोहल्ले में गंदगी व्याप्त है तथा लोगों द्वारा मोहल्ले में खाली पड़ी भूमि पर डाले जा रही गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है गंदगी से क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना है उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है तथा आगे पवित्र रमजान और चैत्र नवरात्र आने को है ऐसे में उक्त गंदगी से आसपास के लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि जिस भूमि पर लोगों द्वारा गंदगी व कूड़ा कचरा डाला जा रहा है वहा बर्षों से खाली पड़ी है उन्होंने प्रशासन से मांग कि है उक्त भूमि पर गंदगी फैलाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए जिसे लोगों को संक्रामक बीमारी से बचाया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो सभी मोहल्लेवासी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन कि होगी।