13.9 C
Dehradun
Sunday, March 15, 2026


Home Blog Page 365

अगस्त्यमुनि में अनियंत्रित कार नदी में गिरी,SDRF द्वारा शव को किया रिकवर

0

बारिश के मौसम में दुर्घटनाओं की संख्या में तीव्रता से वृद्धि देखने को मिल रही है ।पुलिस द्वारा इन दुर्घटनाओ के न्यूनीकरण हेतु लगातार चेतावनी भी दी जा रही है व सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार पहाड़ी रास्तों में अधिक सावधानी बरतने हेतु आगाह किया जा रहा है।

घटना आज रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि से है जहां SDRF टीम प्रभारी, निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी को रुद्रप्रयाग कंट्रोल रूम से सूचित कराया गया कि एक वाहन नदी में गिर गया है। सूचना मिलते ही SDRF टीम मय उपकरण तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।जहां एक कार UKO7BU4695 नदी में जगीर गयी थी।कार सवार,किशोरी लाल उम्र 62 पुत्र श्री भूपति लाल,निवासी गंगानगर अगस्तमुनि के शव को बाहर निकाला गया। सूचना के अनुसार मृतक कार में अकेला था व कार को बैक कर रहा था कि अचानक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी।SDRF टीम में निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी , SI कर्ण सिंह,मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी व आरक्षी आशीष टोपल शामिल रहे।

प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह का भंडाफोड़

0

उत्तराखंड एसटीएफ ने प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया है. आरोपी ने सस्ते ब्याज दर पर लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की है. एसटीएफ आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है. इसी आधार पर जल्द कुछ और ठगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.  एसटीएफ और साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर आधार कार्ड के माध्यम से सस्ते ब्याज दर पर  लोन दिलाने वाले गैंग के खिलाफ कुछ दिन पहले मुकदमा दर्ज किया था.

गैंग का एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका था. इसी क्रम में एक प्रकरण साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ था जिसमें देहरादून निवासी दीवान सिह नेगी के साथ इसी प्रकार की घटना घटित हुयी थी. जिसमें शिकायतकर्ता को अज्ञात कॉलर द्वारा कॉल कर प्रधानमंत्री लोन योजना से आधार कार्ड पर 01 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन दिलाने की बात कही गयी. जिस पर विश्वास करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा लोन लेने की बात कही गयी . अज्ञात कॉलर द्वारा शिकायतकर्ता से उनके पहचान सम्बन्धी दस्तावेज मांगे गये. जिसके उपरान्त शिकायतकर्ता को लोन स्वीकृत होने के दस्तावेज प्रेषित करते हुये फाईल चार्ज, बीमा चार्ज एवं अन्य शुल्क के नाम पर विभिन्न तिथियो में बैक खाते में लगभग 1,22,000 लाख रुपये जमा कराकर धोखाधड़ी की गयी. शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु0अ0सं0 02/21 धारा 420, 120बी भादवि व 66(डी) आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना साइबर थाने के निरीक्षक विकास भारद्वाज के सुपूर्द की गयी .

जांच में ये बात आई सामने

विवेचना के दौरान अभियुक्तो द्वारा प्रयोग किये गये मोबाईल नम्बरो, बैंक खातो का विवरण प्राप्त कर विश्लेषण किया गया. जानकारी हुई कि अभियुक्तों द्वारा वादी को जिन नम्बरों से सम्पर्क की गयी थी वे नम्बर दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य के होने पाये गये. बैंक खातों की जानकारी की गयी तो पता चला कि साइबर अपराधियो द्वारा दिल्ली, नोएडा,सीतापुर उत्तर प्रदेश  के बैंक खातों का प्रयोग करते हुये धोखाधड़ी से 1,22,000/- लाख की धनराशि स्थानान्तरित की गयी है. इन खातो के बैंक स्टेटमैन्ट का अवलोकन करने पर उक्त बैंक खातो से धनराशि अन्य बैंक खातो में स्थानान्तरित होनी पायी गयी . विवेचना के दौरान प्रकाश में लाभार्थी खाताधारक की सम्बन्धित बैक शाखाओं से जानकारी प्राप्त कर  विवेचक/निरीक्षक विकास भारद्वाज द्वारा मय पुलिस टीम के अभियुक्त को गैर प्रान्त उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से 01 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था . अभियुक्त से पूछताछ पर उसके द्वारा अपराध अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करना बताया गया था जिस पर कल दिनांक को पुलिस टीम द्वारा ग्रेटर नोएडा से अभियोग में सलिप्ता पाये जाने पर एक अन्य अभियुक्त अनुज अग्रवाल की तलाश कर  विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी .

पूरे देश मे ऐसे करते थे ठगी

अभियुक्त से पूछताछ पर महत्वपूर्ण जानकारिया प्राप्त हुयी कि वह और उनके सहयोगी दैनिक समाचार पत्रो, फेसबुक आदि सोशल साईट्स एंव मोबाइल नम्बर के माध्यम से भारतवर्ष के विभिन्न राज्यो की जनता से सम्पर्क कर  लुभावनी/सस्ती दरो पर प्रधान मंत्री लोन योजना के अन्तर्गत आधार कार्ड पर सस्ते ब्याज दरो पर लोन दिलाने के लिये फाईल चार्ज/इंस्योरेंस चार्ज एवं अन्य शुल्क के नाम पर विभिन्न बैंक खातो मे धनराशि डलवाकर ठगी करते है. जिसके लिये वह और उनके साथी जो दिल्ली, नोएडा ,सीतापुर उत्तर प्रदेश के है फर्जी नाम पतो पर बैक खाते का प्रयोग करते है.

अपराध का तरीका

अभियुक्तगण द्वारा दैनिक समाचार पत्रो, फेसबुक आदि सोशल साईट्स एंव मोबाइल फोन के माध्यम से भारतवर्ष के विभिन्न राज्यो के लोगो से सम्पर्क कर उन्हे लुभावनी/सस्ती दरो पर प्रधानमत्री लोन योजना के नाम पर आधार कार्ड के माध्यम से 01 प्रतिशत की दर से लोन दिलाने के नाम पर फर्जी नाम पते बताकर फाईल चार्ज/इंस्योरेंस चार्ज एवं अन्य शुल्क के नाम पर विभिन्न बैंक खातो मे धनराशि डलवाकर ठगी करते है . जनता से सम्पर्क करने हेतु दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि स्थानो के लोगो की फर्जी आई0डी0 पर मोबाईल सिम एवं बैंक खाते खोलकर धनराशि प्राप्त करते है . हर घटना हेतु अलग-अलग सिम/मोबाईल नम्बरो का प्रयोग करते है व उन्हे नष्ट करते रहते है . आम जनता को विश्वास दिलाने हेतु फर्जी Loan Approval Letter, Certificate, ID आदि भेजते हुये अपराध को अंजाम देते है .

गिरफ्तार अभियुक्त- अनुज अग्रवाल पुत्र दिनेश अग्रवाल निवासी टावर न0 14 फ्लैट न0 303 लाँ रेजीडेन्सी सोसाएटी एरिया ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश

साइबर सावधानी को लेकर अपील

उत्तराखंड एसटीएफ प्रभारी अजय सिंह ने जनता से अपील की है कि सस्ते दरो पर लोन दिलाने वाले विज्ञापनो/मोबाइल फोन कॉल से सतर्क रहे. ऐसे लोगो के बहकावे मे न आये . किसी भी प्रकार का ऑनलाईन लोन लेने से पूर्व स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें. कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून से सम्पर्क करें.

देहरादून – थानो रोड पर एक कार पेड़ से टकराई, २ की मौत

0

आज दिनांक 25/07/21 को कोतवाली डोईवाला पर सूचना प्राप्त हुई कि थानो रोड पर एक कार पेड़ से टकरा गई है। उक्त सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक बलेनो कार UK07DJ 7198 थानो रोड पर एक पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस द्वारा 108 को मौके पर बुलाया गया, गाड़ी में चालक सहित 6 लोग बैठे थे, जिनमें से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी तथा 4 अन्य व्यक्ति घायल थे, जिन्हें 108 के माध्यम से हिमालयन अस्पताल जौली ग्रांट भिजवाया गया। मृतकों के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

*नाम पता मृतक*
1- विनोद भट्ट पुत्र बच्ची राम भट्ट निवासी 256 चुक्खु मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून, उम्र 53 वर्ष
2- मदन मोहन भट्ट पुत्र गयानंद भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड लेन नंबर 3 देहरादून, उम्र 80 वर्ष

*घायल व्यक्ति*

1- नरोत्तम भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट निवासी मकान नंबर 29 विवेकानंद ग्राम फेस टू जोगीवाला, उम्र 58 वर्ष
2- भगवती प्रसाद भट्ट पुत्र स्वर्गीय मनीराम भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड लेन नंबर 3 थाना डालनवाला, उम्र 47 वर्ष
3- कीर्ति राम भट्ट पुत्र दामोदर भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड थाना डालनवाला, उम्र 77 वर्ष
4- रमेश चंद्र भट्ट पुत्र मक्खन लाल भट्ट निवासी सारथी बिहार देहरादून उम्र 67 वर्ष।

हरिद्वार में पकड़े गये 14 कांवड़िये, पुलिस ने भेजा क्वॉरेंटाइन सेंटर

0

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा कांवड़ मेला स्थगित रखने का फैसला लिए जाने के बाद जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने इसके अनुपालन के लिए प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है.

निर्देशों के तहत कांवड़ यात्रियों के हरिद्वार प्रवेश पर प्रतिबन्ध है. बावजूद इसके आज हरिद्वार पुलिस ने हर की पौड़ी क्षेत्र में कांवड़ वेशभूषा एवं बम बम भोले के नारे लगाते हुए 14 व्यक्तियों को पकड़ा. जिनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं धारा 188 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें अग्रिम आदेश तक प्रेमनगर आश्रम में बने क्वारंटाइन सेंटर में क्वॉरेंटाइन किया गया.

वहीं इन लोगो को कांवड़ संबंधित सामग्री व कपड़े आदि बेचे जाने पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया.

सड़क पर बनी कार आग का गोला, चलती कार में लगी आग

0

देहरादून-सड़क पर बनी कार आग का गोला, चलती कार में लगी आग। बाल बाल बची जान।

हरिद्वार से देहरादून आते हुए एक व्यक्ति की कार में थानों के समीप जंगल अचानक आग लग गयी। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से टाटा इंडिगो कार में अचानक आग लग गयी। कार में दो लोग सवार थे उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई।

तोताघाटी के पास कार के ऊपर गिरा पत्थर, नरेंद्रनगर डिग्री कॉलेज के प्राध्यापक की मौत

0

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास हुई दुर्घटना
नई टिहरी/देवप्रयाग, 21 जुलाई (स.ह.): ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी और सौडपाणी के बीच एक कार के ऊपर पहाड़ी से भारी पत्थर गिर गया। जिससे राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के प्राध्यापक प्रो. मनोज सुंदरियाल की उपचार के दौरान एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। दुर्घटना में कार चालक और सहित एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित बाहर छिटक गए।


देवप्रयाग के थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बुधवार अपरान्ह 12 बजे के करीब एनएच-58 पर तोताघाटी और सौडपाणी के बीच पहाड़ी से अचानक से भारी पत्थर कार संख्या यूके 07डीई-2675 के ऊपर जा गिरा। कार में कुल तीन लोग सवार तीन थे। पीछे की सीट में बैठे प्रो. मनोज सुंदरियाल (44) पुत्र एमएम सुंदरियाल निवासी ओम विहार, देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर ऋषिकेश से जोशीमठ की ओर जा रहे सेना के जवानों ने तत्काल प्रभाव से कटर से कार की छत काटकर पत्थर के नीचे फंसे प्रो. सुंदरियाल को बाहर निकाला और उन्हें 108 सेवा से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। एसडीएम नरेंद्रनगर युक्ता मिश्र ने बताया कि घायल प्राध्यापक सुंदरियाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। कार में सवार उनके भाई एडवोकेट पंकज सुदरियाल और वाहन चालक सुरक्षित बाहर निकल गए।
फोटो-21एनटीएच06
एनएच-58 पर तोताघाटी-सौड़पाणी के बीच कार के ऊपर पर पत्थर गिरने हुई दुर्घटना।

भरिश के बीच मुख्यमंत्री पहुँचे उत्तरकाशी, आपदा प्रभावितों क्षेत्र का कर रहे दौरा

0

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर है. इसी बीच मुख्यमंत्री मंत्री का हेलीकॉप्टर बारिश के चलते मे उत्तरकाशी के हेलीपैड पर उतारा. जहाँ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. मुख्यमंत्री अब स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए आपदा प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद ग्राम ककराली में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है. शाम 3 बजे मुख्यमंत्री प्रेस कोंफ़्रेस करेंगे. शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री गंगोत्री से विधायक रहे स्व. गोपाल सिंह रावत जी के परिजनों से मुलाकात करेंगे. जिसके बाद देर शाम तक मुख्यमंत्री वापस देहरादून लौटेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद हैं.

सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ लिखने वाले शिक्षकों और कर्मियों की होगी मॉनिटरिंग, होगी कारवाही

0

उत्तराखंड की माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने मंगलवार को सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक की है जिसमें उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं. निदेशक ने अधिकारियों को Facebook सम्बंधी निर्देश जारी किए हैं. शिक्षा निदेशक की ओर जारी निर्देश के तहत उसके तहत सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ सवाल उठाने, पोस्ट लिखने का संज्ञान अधिकारियों के द्वारा लिए जाने को लेकर दिया गया है,कि वह ऐसे शिक्षकों और कर्मियों पर नजर रखें जो सरकार की नीतियों के खिलाफ लिखते हैं. ऐसे कार्मिकों पर अधिकारी नजर रखें और कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्रवाई करें।लंबे समय से शिक्षा विभाग में इस बात पर चर्चा चल रही थी कि आखिर जो शिक्षक सरकार के खिलाफ नीतियों और सरकार के फैसलों की आलोचना करते हैं उनके खिलाफ विभाग कार्रवाई क्यों नहीं करता लेकिन शिक्षा विभाग में अब निदेशक बदले जाने के बाद इस पर गंभीरता से अम्ल हुआ है, आखिर जो शिक्षक सरकार के खिलाफ पोस्ट करेंगे उनके खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा.

देवप्रयाग के हिंडोलाखाल क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की शूटर टीम ने किया ढेर

0

टिहरी। देवप्रयाग के हिंडोलाखाल क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की शूटर टीम ने ढेर कर दिया है