27.8 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Home Blog Page 47

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण।

0

यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगा गर्म पानी, स्वच्छता पर रहेगा विशेष ध्यान*

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अपने इस दौरे में उन्होंने सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने मंदाकिनी और सरस्वती नदियों पर बनाए गए बेली ब्रिज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस पुल का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे यात्रियों को आने-जाने में और अधिक सुविधा और सुगमता प्राप्त होगी। उन्होंने आस्था पथ पर बने रेन शेल्टरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए इन रेन शेल्टरों में एलईडी साइनेज लगाए जाने चाहिए, ताकि यात्रियों को यह स्पष्ट जानकारी मिल सके कि शौचालय, मेडिकल सहायता और अन्य जरूरी सुविधाएं किस स्थान पर उपलब्ध हैं।

मुख्य सचिव ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि कतार में खड़े यात्रियों को गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि वे ठंडे मौसम में भी आरामदायक अनुभव प्राप्त कर सकें। उन्होंने मंदिर परिसर से लेकर सरस्वती नदी के किनारे बने आस्था पथ तक की स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और वहां स्थापित शौचालयों की स्थिति को परखा। इसके साथ ही उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग में बने सभी कॉटेजों की मरम्मत समय पर पूरी की जाए और उनकी साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरी कर ली जाएं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने रुद्र प्वाइंट और घोड़ा पड़ाव का भी निरीक्षण किया। इन स्थलों पर उन्होंने यात्रियों की भीड़ प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा, विश्राम और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि केदारनाथ यात्रा से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। यात्रा मार्ग से लेकर धाम क्षेत्र तक सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली गई हैं। जो कुछ शेष कार्य हैं, उन्हें भी यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि पैदल मार्ग, ठहरने की व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, संचार सुविधा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त किया गया है। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए सभी पड़ावों पर मूलभूत सुविधाओं को भी सुनिश्चित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुरक्षा दृष्टि से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है। अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से यात्रा मार्ग की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूर्व से ही विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, ताकि किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति न बने।पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें भी यात्रा मार्ग पर सक्रिय रहेंगी, ताकि किसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

केदारनाथ यात्रा ड्यूटी हेतु नियुक्त होने वाले जनपद के पुलिस बल को एसपी रुद्रप्रयाग ने किया ब्रीफ।

0

*केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस है तैयार।*

*केदारनाथ यात्रा ड्यूटी हेतु नियुक्त होने वाले जनपद के पुलिस बल को एसपी रुद्रप्रयाग ने किया ब्रीफ।*

*आने वाले श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखण्ड पुलिस के ध्येय वाक्य मित्रता सेवा सुरक्षा और अतिथि देवो भवः की भावना के साथ व्यवहार किये जाने के दिये गये निर्देश।*

*यात्रा ड्यूटी पर रवाना होने से पहले हरेक पुलिस कार्मिकों का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण

जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 02 मई 2025 को खुलने जा रहे हैं। जनपद पुलिस के स्तर से यात्रा के कुशल प्रबन्धन हेतु आवश्यक व्यवस्थायें की गयी हैं। यात्रा के सकुशल संचालन हेतु जनपद में नियुक्त पुलिस बल को श्री केदारनाथ धाम सहित सभी पैदल यात्रा मार्ग पड़ावों सहित यातायात के प्रबन्धन हेतु ड्यूटी आदेश जारी कर दिये गये हैं। ड्यूटी पर नियुक्त होने वाले पुलिस बल को कल शनिवार तक उनसे सम्बन्धित ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद पुलिस बल के उनके ड्यूटी स्थलों पर रवाना होने से पूर्व आज दिनांक 25-04-2025 (शुक्रवार) को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री अक्षय प्रल्हाद कोंडे द्वारा ब्रीफिंग की गयी।

*ब्रीफिंग से पूर्व आयोजित हुई शुक्रवार की साप्ताहिक परेड।*

उपस्थित पुलिस बल की शारीरिक फिटनेस परखने हेतु पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया। टोलीवार ड्रिल, शस्त्राभ्यास, विभिन्न प्रकार की चालों सहित पुलिस बल के दैनिक कर्तव्यों में उपयोग में आने वाली कवायद का अभ्यास कराया गया।

*पुलिस बल की ब्रीफिंग: पुलिस बल के व्यवहार एवं अनुशासन को सर्वाेपरि रखने के दिये गये निर्देश।*

उपस्थित पुलिस बल को सम्बोधित करते हुए एसपी रुद्रप्रयाग ने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौम्य, मधुर एवं व्यवहार किया जाये। व्यवहार एवं गलत आचरण के सम्बन्ध में किसी प्रकार की शिकायतें न आने पाये। श्रद्धालुओं द्वारा पूछी जाने वाली जानकारी अवश्य बतायी जाये। नियुक्त होने वाले पुलिस बल हेतु सभी स्थलों पर आवासीय, बुनियादी सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें की गयी हैं। सभी को निर्देशित किया गया कि जनपद में होेने वाली ड्यूटी विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से होती है, ऐसे में सभी विभागों के प्रतिनिधियों से उचित समन्वय बनाते हुए कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये गये। यात्रा ड्यूटियों के निर्वहन हेतु बाहरी जनपदों से भी पुलिस बल प्राप्त हो रहा है, परन्तु यात्रा के सफल संचालन में जनपद पुलिस में नियुक्त कार्मिकों की महत्तवपूर्ण रहेगी। इस बात को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये कि नियुक्त होने वाले पुलिस बल का स्वयं का आचरण एवं व्यवहार सही हो तथा कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।
उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी द्वारा भी उपस्थित बल को एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।

*पुलिस बल हेतु आयोजित किया गया स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प*

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग की पहल पर मेदान्ता अस्पताल प्रबन्धन की ओर से केदारनाथ यात्रा ड्यूटी में लगने वाले पुलिस बल हेतु स्वास्थ्य परीक्षण (हैल्थ चेकअप) कैम्प लगाया गया। डॉक्टरों की टीमों द्वारा पुलिस बल के बी.पी. शुगर लेवल, ई.सी.जी. सहित आधुनिक तकनीकों से लैस उपकरणों से स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। इस पहल से ड्यूटी पर नियुक्त होने वाले पुलिस बल को स्वयं की फिटनेस की जानकारी होने के उपरान्त ही अपने कर्तव्य पर बेफिक्र रवाना होने का अवसर मिला है।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, एसएचओ रुद्रप्रयाग मनोज नेगी, एसएचओ ऊखीमठ मुकेश चौहान, एसओ अगस्त्यमुनि महेश रावत, वाचक सुरेश चन्द्र बलूनी, निरीक्षक एलआईयू मनोज बिष्ट, प्रभारी फायर गणनाथ सिंह, प्रभारी वायरलेस कपिल नैथानी सहित पुलिस कार्यालयी शाखाओं के प्रभारियों सहित सभी थाना चौकियों पर नियुक्त पुलिस बल उपस्थित रहा।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर घण्टाघर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

0

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किये। उनका जीवन बहुत संघर्षमय था, लेकिन वे हिमालय की तरह अडिग थे। उनका पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का एक स्पष्ट विज़न और चिंतन था। उन्हें अपनी संस्कृति और सभ्यता से गहरा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, मेयर श्री सौरभ थपलियाल ने भी हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ शाखा रुद्रप्रयाग की न्योचित मांग पूरी होने पर विधायक भरत सिंह चौधरी का किया धन्यवाद ज्ञापित।

0

रुद्रप्रयाग।।
जल संस्थान रुद्रप्रयाग में कार्यरत संविदा श्रमिक लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर आन्दोलरत थे। अधिकारियों द्वारा उनकी मांगो को अनसुना किया गया। 22 अप्रैल को श्रमिक संघ द्वारा विधायक भरत सिंह चौधरी को अवगत कराया गया। श्रमिकों की मांग पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों का समाधन करने के लिए निर्देशित किया गया। श्रमिकों को कार्य के अनुसार न्यूनतम वेतन भुगतान, कार्यरत सभी श्रमिकों के ई०पी०एफ एवं ई०एस० आई की सुविधा मिले। प्रत्येक माह के 10 तारीख तक वेतन का भुगतान सभी श्रमिकों के बैंक खाते में किया जाय। इन सभी मांगो को विभागीय अधिकारियों द्वारा पूरा करने के लिए लिखित में आश्वासन दिया गया। श्रमिकों की न्योचित मांगे पूरी होने पर सभी श्रमिक संघटन के पदाधिकारियों ने विधायक भरत सिंह चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गिरीश नेगी, सचिव रमेश पंवार , कोषाध्यक्ष श्री संतोष भट्ट संयोजक श्री पंकज सजवाण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्तमुनि में 50वां स्वर्ण क्रीड़ा समारोह का हुआ शुभारंभ ।

0

50वां स्वर्ण क्रीड़ा समारोह का हुआ आयोजन*।।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्तमुनि में 50वां स्वर्ण क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि एवं रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र दुदपुड़ी ने सभी अथितियों का स्वागत किया एवं छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि डिजिटल दुनिया के अत्यधिक प्रयोग के कारण नई पीढ़ी में खेलकूद के प्रति निरसता बढ़ रही है, इसलिए छात्र अपने शारीरिक , मानसिक विकास के लिए खेलकूद के प्रति रुझान बढ़ाएं और निरंतर प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन करें।
केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति जागरूक होना चाहिए, इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की आपार संभावनाएं हैं। जब एक कुशल खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करता है, तो पूरा राष्ट्र गौरवान्वित होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम महाविद्यालय को मॉडल कॉलेज बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं, जल्द ही महाविद्यालय में एनसीसी इकाई स्थापित होगी और खेल मैदान का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि खेल महज एक खेल नहीं है अपितु उसमें सम्पूर्ण जीवन दर्शन होता है। प्रत्येक छात्र के पास अपना निश्चित लक्ष्य होना चाहिए। उसे प्राप्त करने के लिए वह निरंतर प्रयत्नशील रहे, विशेषकर खेलकूद में वह अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करे।
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उदीयमान योजना को धरातल पर उतार रही है, जिसमें अनेक प्रकार की छात्रवृत्ति प्रोत्साहन हेतु आवंटित की जा रही हैं।
निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन नेगी ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि वाणिज्य, इतिहास, गृहविज्ञान और समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाओं का संचालन हो।
क्रीड़ा परिषद के संयोजक डॉ. जितेंद्र सिंह ने क्रीड़ा कार्यक्रम की वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराया।
इस दौरान नॉर्थ जॉन में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी आयुष, प्रियांशु, निहारिका एवम स्मिता को पुरस्कृत किया गया।
खेलकूद के प्रथम दिवस में विभिन्न बहिरकक्षीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिक्षा संकाय, द्वितीय स्थान विज्ञान संकाय तृतीय स्थान कला संकाय एवं चतुर्थ स्थान वाणिज्य संकाय ने प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में नेहा प्रथम, वंदना द्वितीय एवम अंजली तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में सचिन बिष्ट प्रथम, रोहित सिंह द्वितीय, हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में नेहा प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, दिव्या तृतीय स्थान पर रही।
बालक वर्ग में अतुल कुमार प्रथम, रोहित बैरवान द्वितीय, आशीष खुमरियाल तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में स्मिता प्रथम, नंदा द्वितीय, पूजा बुटोला तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में अतुल प्रथम, आयुष द्वितीय, प्रियांशु सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में स्मिता प्रथम, कंचन द्वितीय, प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहे । बालक वर्ग में अमन कुमार प्रथम, आयुष टम्टा द्वितीय, रोहित लाल तृतीय स्थान पर रहे।
चक्का फेंक में बालिका वर्ग में सलोनी प्रथम, मोनिका द्वितीय, साइना तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में अंकुश प्रथम, कन्हैया द्वितीय, नितिन राज तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. मनीषा सिंह एवं डॉ. शशिबाला रावत ने किया।

 

जलस्रोत और नदियों के संवर्द्धन के बड़े प्रोजेक्ट्स भी किए जाएं शुरू: मुख्य सचिव

0

मानसून से पहले 200 ग्राम पंचायतों की जागरूकता के लिए कार्यशाला की जाए आयोजित*

*सिंचाई अनुसंधान संस्थान को सौंपा नदियों की मॉनिटरिंग का कार्य*

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में जलश्रोत एवं नदी पुनरोद्धार प्राधिकरण की उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने बड़े प्रोजेक्ट न आने पर नाराजगी जताते हुए जलस्रोतों एवं नदियों के पुनरोद्धार की दिशा में सभी सम्बन्धित विभाग गंभीरता से लेते हुए कार्य करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यकारी समितियों की बैठकों नियमित रूप से आयोजित की जाएं। उन्होंने सभी जनपदों में विकासखंड स्तर से 2 से 3 गांवों से जनप्रतिनिधि एवं इच्छुक लोगों को इसके प्रति जागरुकता के लिए मानसून से पूर्व कार्यशाला आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 200 ग्राम पंचायतों को कार्यशाला में शामिल किए जाने का लक्ष्य रखा जाए।

मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित संस्थानों को अपने लक्ष्य बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग को चेक डैम आदि बनाए जाने की दिशा में तेजी से3 कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने SARRA को प्राप्त प्रस्तावों में से शीघ्र कार्य शुरू किया3 जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने नैनीताल एवं टिहरी जनपद द्वारा इस दिशा में अच्छे कार्य की प्रशंसा करते हुए बाकी जनपदों को भी जलस्रोतों के संवर्द्धन की दिशा में गंभीरता से कार्य किए जाने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों की मॉनिटरिंग के लिए सिंचाई अनुसंधान संस्थान रुड़की को नोडल एजेंसी बनाते हुए भूमिका एवं जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए एमओयू कर लिया जाए।

बैठक के दौरान अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी SARRA श्रीमती नीना ग्रेवाल ने प्रस्तुतीकरण दिया एवं अब किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर एपीसीसीएफ श्री कपिल लाल, सचिव श्री आर. राजेश कुमार, श्री कुमार यादव, श्री विनोद कुमार सुमन जनपदों से जिलाधिकारी सहित सभी संबंधित विभाग एवं संस्थानों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
*

उत्तराखंड की अभिनव परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली UK-GAMS को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

0

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू किया गया था ये प्रोजेक्ट

उत्तराखंड सरकार की अभिनव पहल, उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट मैनेजमेंट सिस्टम (UK-GAMS) को “नवाचार – राज्य श्रेणी के तहत लोक प्रशासन में उत्कृष्टता हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा प्रदान किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार नवाचार के क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य को पहली बार मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ये महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू किया गया था।

UK-GAMS सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण, पारदर्शिता की कमी और जवाबदेही से जुड़ी चुनौतियों का समाधान अत्याधुनिक तकनीक द्वारा करता है। यह एक AI आधारित जियोस्पेशियल निगरानी प्रणाली है, जो उच्च गुणवत्ता (50 सेंटीमीटर रिज़ॉल्यूशन) के सेटेलाइट डेटा और राज्य में ही विकसित AI मॉडल का उपयोग करते हुए सरकारी परिसंपत्तियों का डिजिटलीकरण, जियो-फेंसिंग और प्रभावी निगरानी करती है। पहले असंगठित रिकॉर्ड, कागजी नक्शे और विभागों के बीच जानकारी की कमी के कारण जमीनों का दुरुपयोग या अतिक्रमण समय रहते पकड़ना मुश्किल होता था। UK-GAMS ने सभी विभागों को एक एकीकृत, गतिशील डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर इस स्थिति में व्यापक बदलाव किया है।

अब तक, उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में 66,000 से अधिक सरकारी परिसंपत्तियों को डिजिटलीकृत एवं UK-GAMS प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जा चुका है। अब तक 188 भूमि उपयोग परिवर्तनों को चिन्हित कर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। इससे राज्य में पारदर्शिता बढ़ी है, अनधिकृत निर्माण रुके हैं और विभिन्न विभागों के बीच प्रशासनिक कार्रवाई की गति तेज हुई है।

यह सम्मान उत्तराखंड अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (USAC) के वैज्ञानिकों की टीम के सतत प्रयासों तथा राज्य में अंतरिक्ष व भू-स्थानिक (स्पेस / जियोस्पेशियल) तकनीकी समाधान के माध्यम से शासन को बेहतर बनाने की उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। श्रीमती नितिका खंडेलवाल, निदेशक, USAC के नेतृत्व में इस परियोजना की संकल्पना, विकास और क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया गया। उनके इस उत्कृष्ट योगदान हेतु उन्हें प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) के सचिव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस प्रणाली की सफलता के पीछे इसका जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन मॉडल भी महत्वपूर्ण है। इसके तहत राज्य के 60 से अधिक विभागों एवं 47 स्वायत्त संस्थाओं के 6,600 से अधिक फील्ड अधिकारियों और लगभग 1,000 विभागीय पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।

यह पुरस्कार उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव का विषय तो है ही, साथ ही AI और सेटेलाइट तकनीक के माध्यम से सार्वजनिक परिसंपत्तियों को सुरक्षित करने, पारदर्शिता बढ़ाने और सक्रिय प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। UK-GAMS अन्य राज्यों और सेक्टरों के लिए एक अनुकरणीय मॉडल बन सकता है, जो सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा तथा डिजिटल गवर्नेस के भविष्य को सुदृढ करेगा।

*”उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट मैनेजमेंट सिस्टम (UK-GAMS) को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त होना हम सभी उत्तराखंडवासियों के लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार न केवल हमारी सरकार की पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था को मान्यता देता है, बल्कि यह दिखाता है कि टेक्नोलॉजी और नवाचार के माध्यम से किस प्रकार शासन को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सकता है।हमारा लक्ष्य है कि इस मॉडल को और अधिक सशक्त बनाकर, इसे अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाए, ताकि उत्तराखंड एक डिजिटल, पारदर्शी और उत्तरदायी शासन का अग्रणी राज्य बने। यह पुरस्कार हमें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है।”*

 

सकुशल चारधाम यात्रा के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना है- गढ़वाल आयुक्त

0

ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति की रिर्पाेट प्रस्तुत करें अधिकारी*

*आयुक्त ने स्टेट हाईवे-31 पर पौड़ी-देवप्रयाग के बीच चल रहे डामरीकरण के कार्याे की गुणवत्ता का लिया जायजा*

*चारधाम यात्रा, वनाग्नि रोकथाम, ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति की भी आयुक्त ने की समीक्षा

आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में चारधाम यात्रा, वनाग्नि, पेयजल, सड़क सुधारीकरण, सीएम हेल्प लाइन सहित अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। आयुक्त गढवाल ने चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए मण्डल स्तर पर सभी विभागों को 25 अप्रैल तक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। बैठक के बाद उन्होंने स्टेट हाइवे पर गतिमान डमरीकरण व पैच वर्क के कर्याे की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।

मंगलवार को आयोजित विकास कार्याे की समीक्षा बैठक में आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रीनगर एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग की समुचित व्यवस्था चुनौतीपूर्ण है। उन्होने जिला प्रशसन को निर्देश दिये कि श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत कुछ ऐसे धर्मशालाओं व रैन बसेरों को चिन्हित किया जाए, जहां बेसहारा यात्रियों को निशुल्क रुप में कुछ राहत मिल सके। उन्हांने यात्रा मार्ग के सभी वाटर प्वांइट को चालू रखने, सार्वजनिक शौचालयों को साथ-सुथरा रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की प्रोएक्टिव तैयारियों की सराहना की।

आयुक्त गढ़वाल ने उन्होने जिलाधिकारी गढ़वाल को निर्देश दिये कि जनपद क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण मोटर मार्गाे की स्थिति को लेकर एक सर्वे कराकर रिर्पाेट प्रस्तुत करें। मोटर मार्गाें पर चल रहे डामरीकरण व गढ्ढामुक्त कार्याे की गुणवत्ता को लेकर उन्होने स्टेट हाईवे-31 पर पौड़ी-देवप्रयाग के बीच डामरीकरण व द्वारीधार गौशाला के पास पैच वर्क की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये गतिमान डामरीकरण का अवशेष कार्य भी जल्द पूर्ण किया जाए।

वनाग्नि रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए विभागीय समन्वय व जन-सहभागिता आवश्यक है। उन्होेंने इसके लिए जिला स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को भी सराहा। वनाग्नि की रोकथाम के लिए जनपद स्तर पर अपनायें जा रहे नवाचरों, जन-जागरुकता अभियान, 30 से अधिक गांवों में शीतलाखेत मॉडल को लागू करने को लेकर आयुक्त गढ़वाल ने संतोष व्यक्त किया।

ग्रीष्मकाल में प्रत्येक ग्रामीण को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उन्हांेने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को पम्पिंग की समयावधि को बढाने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर टैंकर के माध्यम जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरुप ने यात्रा शुरु होने से पूर्व सभी लाईन डिपार्टमेंट के साथ श्रीनगर में पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक ड्राई रन करवाये जाने की बात कही। उन्होेंने कहा कि यात्रा सीजन में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए श्रीनगर जैसे स्थान पर ठहरने, ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था पर विशेष बल दिये जाने की आवश्यकता है।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पारुल गोयल, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 विशाल शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

वन विभाग रुद्रप्रयाग ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस, छात्रों व ग्रामीणों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

0

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि एवं अनूप मेमोरियल स्कूल, रुद्रप्रयाग में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं ग्रामीण जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान एक भव्य शपथ एवं संकल्प समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यावरण की रक्षा, स्वच्छता बनाए रखने, वृक्षारोपण करने तथा जल, वायु व पृथ्वी की शुद्धता के लिए सतत प्रयास करने की शपथ ली। सभी ने यह प्रण लिया कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने हेतु व्यक्तिगत व सामाजिक जिम्मेदारियों का पालन करेंगे।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती कल्याणी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता है और इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। उन्होंने बताया कि हरित क्षेत्रफल बढ़ाकर ही हम जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

श्रीमती कल्याणी ने विशेष रूप से विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण के प्रति जागरूक बनें और अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों के माध्यम से यदि पर्यावरण शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाया जाए, तो हम एक हरित और स्वच्छ भविष्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण भी किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ वृक्षारोपण में भाग लिया और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

एसजीआरआर स्कूल की प्रधानाचार्य निलंबित,वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन और अभिभावकों से दुर्व्यवहार का आरोप।

0

स्कूल प्रबंधन ने जारी किया निलंबन आदेश, जांच में करना होगा सहयोग।

देहरादून- श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल, ईसी रोड़, देहरादून के प्रबंधन ने स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती शैला जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन न करने और अभिभावकों से दुर्व्यहार के आरोप में स्कूल प्रबंधन ने आगे की जांच तक प्रधानाचार्य के निलंबन का आदेश जारी किया है। प्रधानाचार्य को विद्यालय प्रमुख होने के नाते अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का पालन न करने को गंभीर चूक बताते हुए स्कूल प्रबंधन ने प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और विद्यालय के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु मामले की जांच को आवश्यक बताया है। बताया कि निलंबन की अवधि के दौरान प्रधानाचार्य को निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। प्रधानाचार्य को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कालिदास रोड़, देहरादून में उपस्थित रहकर जांच में सहयोग करना होगा। प्रधानाचार्य को स्कूल का कार्यभार, दस्तावेज, उपकरण और चाबियां कुमारेशा शर्मा को सौंपने के निर्देश भी दिए गए है।

दरअसल, निर्वतमान प्रधानाचार्य शैला जोशी ने अपने ही स्कूल एसजीआरआर से 8वीं कक्षा उर्त्तीण करने वाले एक छात्र को 9वीं कक्षा में प्रवेश देने से मना किया गया और अभिभावक पर अपने बच्चे को अन्यत्र स्कूल में प्रवेश दिलाने का अनावश्यक दबाव डाला गया। इस पर अभिभावक ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी। अभिभावक ने शिकायती पत्र में बताया कि विद्यालय उसके निवास स्थान के निकट होने के कारण वो अपने बच्चे को उसी स्कूल में पढाना चाहते है। इसके अलावा कतिपय अन्य अभिभावकों ने भी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रधानाचार्य द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत दर्ज की थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल ने प्रधानाचार्य से छात्र को उसी विद्यालय में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए थे। लेकिन प्रधानाचार्य ने उक्त निर्देशों का अनुपालन नही किया। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को सुनवाई के लिए अपने कार्यालय बुलाया। इस पर भी प्रधानाचार्य उपस्थित नहीं हुई। प्रधानाचार्य से दूरभाष पर संपर्क करने पर भी उनके द्वारा संतोषजनक वार्ता नहीं की गई।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन से किसी अन्य व्यक्ति को प्रधानाचार्य पद पर तैनात करने, विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव न बनाने और 8वीं कक्षा उर्त्तीण करने वाले छात्र को 9वीं कक्षा में प्रवेश दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। ताकि छात्र-छात्राओं के पठन पाठन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पडे। इस पर स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच बैठते हुए तत्काल प्रभाव से प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है स्कूल प्रबंधन ने स्कूल की प्रधानाचार्य शैला जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने और अभिभावकों से दुर्व्यहार के आरोप में स्कूल प्रबंधन ने आगे की जांच तक प्रधानाचार्य के निलंबन का आदेश जारी किया है। प्रधानाचार्य को स्कूल का कार्यभार, दस्तावेज, उपकरण और चाबियां सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं।