जनपद रुद्रप्रयाग में नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह रावत ने कार्यभार संभालते ही स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि विकास को वे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं को गति दी जाएगी और जनता तक इनका लाभ सरलता से पहुँचाया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी राजेद्र सिंह रावत ने अपने प्राथमिक उद्देश्यों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष बल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे महिला स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इत्यादि के माध्यम से महिलाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इससे न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
मुख्य विकास अधिकारी राजेद्र सिंह रावत ने यह भी स्पष्ट किया कि जनपद में चल रहे विकास कार्यों की वे स्वयं हर सप्ताह समीक्षा करेंगे और उनकी प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सुगमता से पहुँचे, इसके लिए वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।
*पूर्व अनुभव से विकास को मिलेगी गति*
विदित हो कि राजेन्द्र सिंह रावत को प्रशासनिक सेवाओं का व्यापक अनुभव प्राप्त है। रुद्रप्रयाग में पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे संयुक्त विकास आयुक्त, आयुक्तालय, ग्राम्य विकास विभाग, पौड़ी गढ़वाल के रूप में कार्यरत थे। इसके अलावा वे जनपद चंपावत में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। उनके नेतृत्व में चंपावत जनपद में बुनियादी ढांचे से लेकर आजीविका संवर्धन तक, सभी क्षेत्रों में ठोस प्रगति दर्ज की गई थी।













साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी रुद्रप्रयाग जिले के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया। वही इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विधायक भरत सिंह चौधरी विद्यालयों में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ के लिए सभी बच्चों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा उनकी सर्वोच प्रार्थमिकता है। हमारे बच्चों को शिक्षण संस्थानों में जो बुनियादी सुविधाएं है,उनका लाभ मिले इसके लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने का शिक्षा के कोई भी धन की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक भी बच्चों को पूर्ण मनोयोग से पढ़ाएं जिससे कि उनका भविष्य बेहतर बने। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी से भी जनता को अवगत कराया।
उन्होंने कहा की बच्छणस्यूं क्षेत्र जल्द ही जलागम प्रबन्ध परियोजना के कार्य भी शुरू होंगे। जिससे जो पलायन क्षेत्र से हो रहा है उस पर रोक लगेगी। यहाँ के बंजर जमीन को फिर से आबाद किया जाएगा। वही कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज बाड़ा के प्रधानाचार्य श्री सुभाष पांडे द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, कनिष्ठ प्रमुख अगस्तमुनि श्री शशि सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री सुरेंद्र जोशी , श्री बुद्धिबलव ममंगई, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग श्रीमती मीनल गुलाटी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बरसूडी श्री साहेब लाल धीमान प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल श्री जय सिंह कंडीयाल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अभिभावकोंगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




