देहरादून:- 4 जून बुधवार (आज) को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। सुबह 11:00 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक को कई दृष्टिकोणों से बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक में पंचायत चुनावों की तैयारियों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और कार्मिक विभाग से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
बैठक का सबसे प्रमुख एजेंडा आगामी पंचायत चुनावों को लेकर है। लंबे समय से ओबीसी आरक्षण की स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ था, लेकिन अब सूत्रों के अनुसार पंचायती राज विभाग द्वारा तैयार किया गया ओबीसी आरक्षण प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को राजभवन से भी मंजूरी मिल चुकी है। यदि कैबिनेट इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है, तो इससे पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से “रोगी कल्याण समिति” (Rogi Kalyan Samiti) के गठन का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा। इस समिति का गठन प्रदेश के ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं के संचालन और निगरानी में सुधार लाना है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और जनसामान्य को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
बैठक में शिक्षा विभाग के एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा, जिसमें शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने का प्रस्ताव रखा गया है। शिक्षा विभाग लंबे समय से तबादला प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने की कोशिश कर रहा है। अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है, तो शिक्षकों के तबादलों में किसी तरह के भेदभाव या भ्रष्टाचार की संभावना खत्म हो जाएगी।
बैठक में उपनल (UPNL) कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर भी एक ठोस नीति पर विचार किया जा सकता है। राज्य में उपनल के माध्यम से हजारों कर्मचारी विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी सेवा स्थायित्व को लेकर वर्षों से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कैबिनेट में यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो हजारों कर्मचारियों के भविष्य को स्थायित्व मिल सकता है।




मानव वन्यजीवों के संघर्ष दक्षिणी जखोली रेंज रुद्रप्रयाग वन प्रभाग रुद्रप्रयाग में इस कदर हो गया है कि फरवरी 2024 से 30 मई 2025 तक 10 घटनाएं गुलदार के द्वारा हमला कर 8 को घायल व 2 महिलाओं को मारने की घटित हो चुकी हैं। इन घटनाओं को यदि देखें तो जखोली मुख्यालय के समीपवर्ती गावों में ही ये घटनाएं घटित हुई हैं।

तदोपरान्त मूल्यांकन टीम द्वारा स्टाॅलों पर जाकर पके पकाये भोजन का निरीक्षण किया गया जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी रूद्रप्रयाग श्री पी0के0 बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रा0शि0 श्री अजय कुमार चैधरी, खाद्य संरक्षा अधिकारी श्री मनोज सेमवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी अधिकारी अगस्त्यमुनि, श्री अतुल सेमवाल, उप शिक्षा अधिकारी जखोली सुश्री तनुजा देवराडी, गृह विज्ञान की प्रवक्ता एवं प्रधानाचार्य रा0बा0इ0का0 अगस्त्यमुनि श्रीमती रागिनी नेगी तथा रा0प्रा0वि0 अगस्त्यमुनि के दो छात्र- छात्राएं प्रभा तथा आफरीन मुल्यांकन टीम में सम्मलित थें।














