25.3 C
Dehradun
Wednesday, March 18, 2026


Home Blog Page 48

केदार वैली चिल्ड्रन एकेडमी सुमाड़ी-तिलवाड़ा के छात्रों ने उत्तराखण्ड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 25 रेंक में पांच छात्र छात्राओं ने बनाया स्थान।

0

उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा में जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड जखोली के  केदार वैली चिल्ड्रन एकेडमी सुमाड़ी-तिलवाड़ा में वर्ष 2025 का हाईस्कूल का  परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा ,यंहा के पांच छात्र छात्राओं में  उत्तराखंड के टॉप 25 रैंक म3 पांच छात्रों ने स्थान बणाया है –

प्लाक्षा सकलानी, उत्तराखंड में 13वां स्थान
2-प्रियांशु बेंजवाल, उत्तराखंड में 18वां स्थान
3-आरुषि बर्त्वाल, उत्तराखंड में 21वां स्थान
4-चंदा नेगी उत्तराखंड में 22वां 
5-अतुल नेगी, उत्तराखंड में 22प

केदार वैली चिल्ड्रन एकेडमी सुमाड़ी-तिलवाड़ा के छात्र-छात्राओं का उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में 100% रिजल्ट रहने पर अविभावकों ने विद्यालय के समस्त स्टाप को बधाई देते हुए भविष्य में और भी अच्छा करने की अग्रिम शुभकामनाये दी है।

उत्तराखंड में ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए- मुख्यमंत्री,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में योग मेले, हरित योग और योग पर आधारित प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन।

0

**मातृशक्ति को अधिक से अधिक योग से जोड़ा जाएगा।*

*योग को रोजगार से जोड़ने के भी मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए। विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जाए। योग पर निबंध, भाषण, पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाय। योग और आयुष मेले के आयोजन के साथ ही हरित योग के कार्यक्रम भी किए जाएं। डिजिटल माध्यम से भी योग को प्रचारित किया जाए योग के क्षेत्र में जन जागरूकता लाने वालों को सम्मानित भी किया जाय। योग से साथ जनसहभागिता से नियमित स्वच्छता अभियान भी चलाया जाए।आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग न केवल हमारी प्राचीन परंपरा है, बल्कि यह आज की जीवनशैली में संतुलन और स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम भी है। हमें युवाओं, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और आम जनता को इस आयोजन से जोड़ना होगा। योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम भव्य, व्यवस्थित और जन-सहभागिता से किए जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, योग की पवित्र भूमि है, और यहां से पूरे विश्व को योग का संदेश गया है, इसलिए यहां के कार्यक्रमों की एक विशेष पहचान होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति को अधिकतम योग से जोड़ा जाय। योग और ध्यान के साथ ही वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाए। जनपदों में योग और आयुष मेले आयोजित किए जाएं। योग को रोजगार से भी जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि और योग भूमि के रूप में उत्तराखंड की वैश्विक स्तर पर अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि योग का आध्यात्मिक रूप से भी प्रस्तुत किया जाए। राज्य के प्रमुख दैवीय स्थलों और पर्वतीय क्षेत्रों में भी बड़े स्तर पर योग के कार्यक्रम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सूचना विभाग एवं जिला प्रशासन को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री रविनाथ रमन, श्री सचिन कुर्वे, एडीजी श्री ए. पी. अंशुमन, अपर सचिव श्री विजय जोगदंडे और महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी,10वीं में कमल और जतिन 12वीं में अनुष्का टॉपर।

0

रामनगर (उत्तराखंड)-UK Board 10th/12th Results 2025 (10वीं/12वीं रिजल्ट 2025): उत्तराखंड बोर्ड 12वीं और 10वीं के नतीजे आज 19 अप्रैल 2025 को जारी किए किये गए हैं।

रामनगर – उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा 10वी और 12वी कक्षा का रिजल्ट बोर्ड के सभागार में सभापति मुकुल कुमार सती ने किया रिजल्ट घोषित.

हाई स्कूल की परीक्षा में कमल सिंह चौहान विवेकानंद मंडल शेर बागेश्वर एवं जतिन जोशी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी नैनीताल मैं हाईस्कूल परीक्षा में 496 अंक प्राप्त कर 99.20% अंक प्राप्त कर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है

कनकलाता न्यू टेहरी गढ़वाल में 495 अंक वी 99.02% अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठ सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बालिकाओं सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है

दिव्यम गोस्वामी गणेश दत्त उत्तरकाशी अगस्त मुनि रूद्रप्रयाग् यह तथा दीपा जोशी नानकमत्ता उधम सिंह नगर ने हाई स्कूल परीक्षा में 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश की सरिशा सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया

इंटरमीडिएट की परीक्षा में कल परीक्षाफल 83.30% है इसमें बालकों का उत्तरण 80.10% तथा बालिकाओं का उत्तरण 86.20% रहा है।

इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान अनुष्का राणा देहरादून में 493 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।वही केशव भट्ट देहरादून तथा कोमल कुमारी गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर उत्तरकाशी ने इंटरमीडिएट में 489 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

आयुष सिंह रावत आवास विकास ऋषिकेश देहरादून में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 484 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

छात्र-छात्राएं उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए यूकेबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ubse.uk.gov.in है।

इस साल इतने छात्र हुए शामिल⤵️

बोर्ड के अनुसार इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से कक्षा 10वीं के लिए 1,13,238और कक्षा 12वीं के लिए 1,09,713 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

एसएमएस से भी पायें परिणाम –⤵️

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट देखने के लिये नीचे दिए नंबर पर एसएमएस भी कर सकते हैं. एसएमएस से परिणाम पाने के लिये दसवीं कक्षा के लिये अपने फोन पर टाइप करें UK10 उसके बाद स्पेस दें फिर अपना रोल नंबर लिखें जैसे उदाहरण के लिये आपका रोल नंबर है 456789 तो अपने फोन पर टाइप करें UK10 456789 और भेज दें 56263 पर. ऐसे ही कक्षा बारह के परिणाम एसएमएस से पाने के लिये टाइप करें UK12 और भेज दें 56263 पर. ऐसा करने से घोषित होने के बाद आपका परिणाम आपके रजिस्टर्ड नंबर पर भेज दिया जाएगा।

कैसे चेक करें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट⤵️

इसके लिए उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट- uaresults.nic.in पर जाएं

यहां 10वीं या 12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें

इसके बाद अपना रोल नंबर यहां एंटर करें

इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें

कहां चेक करें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट

जैसे ही उत्तराखंड बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in के साथ कुछ प्राइवेट वेबसाइट पर भी जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है.

बोर्ड का नाम: बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन उत्तराखंड
परीक्षा का नाम: कक्षा 10वीं/12वीं का बोर्ड एग्जाम
आधिकारिक वेबसाइट: ubse.uk.gov.in
रिजल्ट की वेबसाइट: uaresults.nic.in

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की यात्रा तैयारियां ,बीकेटीसी का 18 सदस्यीय अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान हुआ।

0

उखीमठ/   – बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के निर्देश पर 18 सदस्यीय अग्रिम दल आज शुक्रवार को सहायक अभियंता/ प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली के नेतृत्व में पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान हुआ। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम में मंदिर के बाहरी परिसर में आवश्यकीय मरम्मत कार्य, विद्युत, जलापूर्ति, रंग-रोगंन सोंदर्यीकरण,तथा दर्शन पंक्ति में सुधारीकरण, रैन शैल्टर आदि कार्य सुनिश्चित करेगा ।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि केदारनाथ धाम को रवाना हुए अग्रिम दल में अभियंता, वर्क सुपरवाइजर,भंडार प्रभारी, विद्युत कर्मी, प्लंबर, स्वयं सेवक, स्वच्छक, बेलदार एवं मजदूर शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 2 मई को खुल रहे है श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली 28अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से धाम को प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न पड़ावों से होकर 1 मई शायंकाल को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी इस संबंध में बीकेटीसी की ओर से तैयारियां चल रही है इसी क्रम में 7 अप्रैल को मंदिर समिति का अग्रिम दल बदरीनाथ धाम पहुंच गया था।

आज केदारनाथ धाम प्रस्थान हुए अग्रिम दल में सहायक अभियंता /प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली,वैद्य लोकेन्द्र रूवाड़ी, भंडार प्रभारी उमेश शुक्ला, अवर अभियंता विपिन कुमार, विद्युत कर्मी जगमोहन पंवार,नवीन बर्त्वाल, सुपरवाइजर किशोर कन्हैया, स्वयंसेवक भोला कुंवर,आलोक बजवाल,दीपक सिंह राणा सौरभ सिंह,अनिल पवांर
विनोद कोटवाल,देवेश सिंह, अनूप सिंह, बेलदार ठयाडे साही,स्वच्छक श्रीकान्त, मल्लू आदि शामिल है।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में अग्रिम दल रवाना होते समय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/प्रभारी अधिकारी केदारनाथ यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे जबकि अग्रिम दल के गौरीकुंड पहुंचने पर प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी ने दल का स्वागत किया इसके बाद अग्रिम दल माता गौरी मंदिर में दर्शन के बाद पैदल मार्ग से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान हुआ देर शाम तक अग्रिम दल केदारनाथ धाम पहुंच जायेगा।

बिरही-निजमुला मोटरमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त,पाँच की मौत की खबर।

0

चमोली-

बिरही -निजमूला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में एक कार गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।कार में सवार सभी पाँच व्यक्तियों की मौत की खबर हैं।मौके के लिए चमोली थाने से पुलिस टीम रवाना हो चुकी हैं।क्षेत्र में भारी बारिश के चलते रेस्क्यू कार्यों में भारी दिक्कते सामने आ रही हैं।बताया जा रहा हैं कि यह सभी लोग निजमूला क्षेत्र से किसी शादी से वापस लौटकर दशोली विकासखंड के हरमनी गांव को जा रहे थे।घटना शाम 6:30 की बताई जा रही हैं,आंधी तूफ़ान और बारिश के चलते किसी को भी घटना के बारे में सूचना नहीं मिल पाई।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर चमोली थाना पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। हालांकि, क्षेत्र में हो रही भारी बारिश और दुर्गम भौगोलिक स्थिति के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आ रही हैं। प्रशासन और राहत दल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज।

0

देहरादून।

*मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज*

*हाई एल्टीट्यूट में सेवा के लिए डाक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग*

*श्रीनगर औऱ देहरादून में स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों में स्वास्थ्य विभाग चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। विभाग श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डाक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दे रहा है। अब तक श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और दून मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतर्गत डाक्टरों और मेडिकल टीम को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संभावित स्वास्थ्य समस्याओं, आपदाओं और सीमित संसाधनों में आपात चिकित्सा सेवाएं देने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित मेडिकल टीम को जल्द ही यात्रा मार्गों और पड़ावों पर तैनात किया जाएगा।

डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि तीर्थयात्रियों को हाई एल्टीट्यूड पर सांस लेने में तकलीफ, ऑक्सीजन की कमी, रक्तचाप में उतार-चढ़ाव, पैरों में छाले और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि डॉक्टरों को इन परिस्थितियों में तुरंत उपचार शुरू करने का व्यावहारिक अनुभव हो।

स्वास्थ्य सचिव ने जानकारी दी कि श्रीनगर और दून मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए हैं, जहां मेडिकल ऑफिसर्स को चारधाम यात्रा रूट पर सेवा देने के लिए विशेष तैयारी कराई जा रही है।

*प्रशिक्षण में शामिल प्रमुख बिंदु*:

एक्यूट माउंटेन सिकनेस

हाई एल्टीट्यूड पल्मोनरी एडिमा एवं सेरेब्रल एडिमा

सांस फूलने की स्थिति

दौरे, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, उच्च रक्तचाप

हृदय संबंधी आपात स्थिति और स्ट्रोक

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि इन बीमारियों के सही समय पर निदान व इलाज से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। प्रशिक्षण में एयर एम्बुलेंस तक मरीज की सुरक्षित पहुँच, दवा प्रबंधन, समय पर रेफरल की प्रक्रिया आदि बिंदुओं पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

*चारधाम स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ीकरण की रफ्तार तेज*

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के स्किल सेंटर में चिकित्सा अधिकारियों के लिए पहला क्लिनिकल स्किल आधारित प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इसमें पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में सेवाएं देने वाले मेडिकल ऑफिसर्स को उच्च हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों और रोगों के निदान में दक्ष बनाया गया।

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के 12 वी टनल का ब्रेक थ्रो पूरा,मैक्स कम्पनी ने डुंगरीपथं से खाकंरा 5.164 किलोमीटर लम्बी टनल का ब्रेक थ्रो किया।

0

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेवले परियोजना के 12 वी टनल का ब्रेम थ्रो पूरा।

मैक्स कम्पनी ने डुंगरीपथं से खाकंरा 5.164 किलोमीटर लम्बी टनल का ब्रेक थ्रो किया।
ऋृषिकेश कर्णप्रयाग न्यू रेल लाइन प्रोजक्ट पैकेज 7ए टनल नम्बर 12 का आज ब्रेक थ्रो
खुशी से झूम उठे रेलवे विकास निगम एवं मैक्स कम्पनी के कर्मचारी
मैक्स कम्पनी 7.2 किलोमीटर लम्बी टनल को इससे पहले किया था पूरा,खांकरा से नरकोट के बीच ब्रेक थ्रो।
– देश की बहुप्रतिक्षित ऋृषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में मैक्स एचईएस कम्पनी ने आज एक और झंण्डा फहराया है। मैक्स कम्पनी आज खांकरा से डुंगरीपथ 5.164 किलोमीटर लम्बी मेन टनल को आर पार कर ब्रेक थ्रो किया जिससे पूरी कम्पनी के कर्मचारी खुशी से झूम उठे और भारत माता की जय और बन्देमातरम से पूरी टनल गूंज उठी इस अवसर पर रेलवे विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी भी मौजूद थे।
बीओं- ऋृषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना जिसकी लम्बाई 1.26 किलोमीटर लम्बी लाइन है। जिसका निर्माण कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। इस परियोजना में 105 किलोमीटर लम्बी 16 टनल हैं जिसमें एक सबसे बड़ी 15 किलोमीटर की लम्बी टनल हैं बाकि सबसे इससे कम की है जबकि 20 किलोमीटर इस परियोजना में रेल लाइन बाहर है। जिसमें पुल अैर स्टेशन है। बाकि सारी सुंरग में र्ह इस परियोजना की खासियत यह है कि ये परियोजना ईकोफ्रेडली हैं इस परियोजना में एक भी पेड़ का नुकसान नहीं हुआ है। जो अपने आप में एक एैतिहासिक है। ये प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रृम प्रोजेक्ट है।
बीओं- आज जब मैक्स कम्पनी द्धारा ब्रेक थ्रो किया गया तो सारे कर्मचारी झूम उठे और भारत माता की जय और बंदे मातरम के नारो से पूरी टनल गुज्यामांन हो उठी।
वाइट- अजय कुमार अतिरिक्त जनरल मैनेजर रेलवे विकास निगम लिमिटेड।
बीओ- इस अवसर पर रेलवे विकास निगम लिमिटेड के अजय क्रूमार अतिरिक्त जनरल मैनेजर ने कहा आज हमारे लिए सौभाग्य की बात है। ये टनल 12 का सबसे खतरानाक जगह से गुजर है जो सिरोहबगड क्षेत्र आता है जो भूगर्भीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा चिन्ताजनक था जिससे हमने पूरा किया है। 94 किलोमीटर लम्बी लाइन का कार्य पूरा हो चुका है।
वाइट- राजेश जी प्रोजेक्ट मैनेजर मैक्स कम्पनी
बीओं- वहीं मैक्स कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने हसंते हुए और खुशी जाहिर करते हुए उन्होने कहा कि आज हमने ब्रेकथ्रो करके एक मील का पत्थर साबित किया हैं और आज बहुत खुशी है। जो चैलने हमें आये थे वे हम सब स्टाफ से धीरे धीरे चुनौतीयों को पार करके आज हम यहां तक पहॅूचे है। जबकि सबसे ज्यादा चुनौती वाली ये टनल एवं सिरोहबगड जैसा क्षेत्र हमारे पास था जिससे हमने धीरे धीरे पार किया है। और आज हमें उसको पूर्ण करने पर सफलता मिली है। सबके सहयोग से ये कार्य पूर्ण हुआ है।
वाइट- बिजय डंगवाल अपर महाप्रबन्धक एक्सपर्ट भू गर्भीय बैज्ञानिक ।
बीओं-बिजय डंगवाल जो इस रेलवे विकास निगम लिमिटेड में अपर महाप्रबन्ध ज्योलिस्ट के अनुसार किसी भी कार्य को करना बड़ा कठिन होता है मैक्स कम्पनी द्वारा जो खांकरा से डुंगरिपन्थ की टनल बनाई गई है आज उसका सफलता पूर्वक ब्रेक थोरो पूरा हुआ है जिसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र है बीच मे जोलोजिकल हिसाब से कठिनाई आई है जिसका 1 किलो मीटर लूज वाले हिस्से में कुछ परिवर्तन करना पड़ा। साथ ही उन्होंने कहा
जुलाई अगस्त 2020 में ये कार्य श्ुरू हुआ था लेकिन कोरोना काल में कार्य शुरू नहीं हो पाया था फिर 2021 में ये कार्य फिर से शुरू किया गया, यह पहला कार्य है जहां जीरों एक्सीडेट हुआ सफलता पूर्वक कार्य किया गया है।

विधायक भरत चौधरी ने किया ₹4.70 करोड़ लागत के कार्यों का उद्घाटन।

0

तिलवाडा।।
विकासखण्ड जखोली के अंतर्गत सुमाड़ी भरदार में नवीनीकरण कार्यों के अंतर्गत राज्य योजना के माध्यम से तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटर पर एचडीबीसी हॉटमिक्स डामरीकरण 6 किमी लागत ₹ 1 करोड़ एव तिलवाड़ा- मयाली-घनसाली मोटर मार्ग पर एचडीबीसी हॉटमिक्स डामरीकरण 6 किमी लागत ₹ 1.07 करोड़ एव निक्षेप मद के अंतर्गत तिलवाड़ा सौंराखाल मोटर मोटर मार्ग के किमी 1 से 37 तक क्रैश बैरियर एव नाली निर्माण 37 किमी लागत 2.61 करोड़ की लागत से होने होने कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि बेहतर आवागमन के लिए अच्छी सड़कें जनता को मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पिछले दो सालों में 20 से ज्यादा सड़कों पर डामरीकरण के कार्य हुये है। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाए जा रहे है। जिससे सड़क दुर्घटना कम से कम हो सके। उन्होंने कहा कि सुमाड़ी में ₹ 45 करोड़ की लागत राजीव गांधी आवसीय विद्यालय का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिसका बड़ा लाभ रुद्रप्रयाग जिले के बच्चों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के अंतर्गत विधानसभा 60 से ज्यादा सड़कें स्वीकृत हुई। आने वाले समय में सभी बसावटों को भी सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा की पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य त्वरित गति से संचालित हो रहा है। जिसका लाभ आमजनमानस को मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, मण्डल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र डिमरी, सुरेंद्र रावत, कुलवीर रावत, अमित रावत, जयप्रकाश सेमवाल, पंकज कपरवान विकास डिमरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आरवीएनएल ने बनाई भविष्य की राह, सबसे लंबी रेल सुरंग में बड़ी कामयाबी : केंद्रीय रेल मंत्री

0

ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक कुल 125 किमी लंबी रेल परियोजना*

*भारत में सबसे लंबी सुरंग उत्तराखंड के देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक 14.49 किमी का हुआ ब्रेकथ्रू*

 

भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग का आज सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू हो गया है। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उत्तराखंड की 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल परियोजना से जुड़ी है। यह रेल परियोजना 105 किलोमीटर सुरंग के अंदर बनी है। इसमें ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक कुल 16 सुरंग हैं।

इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से सुरंग स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से सुरंग की जानकारी ली। केंद्रीय रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सुरंग के सफल ब्रेकथ्रू पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को बधाई दी। रेल मंत्री ने यह भी कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य तेजी से प्रगति कर रहा है और जल्द ही इस रेल लाइन पर संचालन शुरू होने की उम्मीद है। यह परियोजना राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह (देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक) 14.57 किलोमीटर लंबी रेलवे सुरंग उत्तराखंड की ही नहीं बल्कि  पूरे भारत में सबसे लंबी सुरंग है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर यह पहली बार है जब देश के पहाड़ी इलाकों में रेल सुरंग बनाने के लिए टीबीएम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कहा कि 9.11 मीटर व्यास वाली इस सिंगल-शील्ड रॉक टीबीएम ने काम में जो तेजी और सटीकता दिखाई है, वह वैश्विक स्तर पर एक नया मापदंड स्थापित करती है। रेल मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना उत्तराखंड के ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गौचर और कर्णप्रयाग जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगी।  रेल मंत्री ने कहा कि इस परियोजना से ऋषिकेश से कर्णप्रयाग का सफर सात घंटे से घटकर सिर्फ दो घंटे का हो जाएगा। यह हर मौसम में दूरदराज के इलाकों तक पहुंच आसान करेगा और उत्तराखंड में पर्यटन व आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। यह चार धाम रेल परियोजना को पूरा करने की दिशा में भी बड़ा कदम है। इस उपलब्धि के साथ आरवीएनएल ने भारत के सबसे मुश्किल इलाकों में आधुनिक निर्माण तकनीक में अपनी मजबूत जगह बनाई है। यह सफलता न सिर्फ एक सुरंग की कहानी है, बल्कि एक नए, मजबूत और कनेक्टेड भारत की शुरुआत है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सुरंग उत्तराखंड के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना राज्य के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने में एक अहम भूमिका निभाएगी। यह न केवल स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी एक नई गति देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई दिशा और गति मिली है। देवप्रयाग-सोड़ से श्रीनगर जनासु तक की यह सुरंग तकनीकी दृष्टि से भी एक बड़ी उपलब्धि है और यह दिखाती है कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हम विकास के कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे भी हो चुका है जल्द ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर केबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी टिहरी श्री मयूर दीक्षित, आरवीएनएल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्‍टर श्री प्रदीप गौर, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री दीपक राम चंद्र शेट, जीएम उत्तर रेलवे श्री अशोक कुमार वर्मा, प्रबंधक निदेशक श्री भानु प्रकाश, मुख्य परियोजना प्रबंधक आरवीएनएल श्री अजित यादव, जीएम आरवीएनएल श्री सुमित जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सिलक्यारा टनल हुई ब्रेकथ्रू ,लगभग 1384 करोड़ लागत की इस परियोजना से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी 25 किमी होगी कम।

0

*मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सिलक्यारा टनल हुई ब्रेकथ्रू।*

*लगभग 1384 करोड़ लागत की इस परियोजना से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी 25 किमी होगी कम।*

*2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण के दौरान 41 श्रमिक 17 दिनों तक भीतर फंस गये थे।*

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सफल हुआ था सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान।*

*बाबा बौखनाग मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, रेस्क्यू अभियान की सफलता के लिए मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाग से मन्नत मांगते हुए मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण के दौरान 41 श्रमिक 17 दिनों तक भीतर फंस गये थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतर्गत सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। सिलक्यारा सुरंग चारधाम यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है। लगभग 1384 करोड़ लागत की डबल लेन की इस सुरंग परियोजना की लंबाई 4.531 किलोमीटर है। सुरंग निर्माण से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी 25 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और समय की बचत होगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा टनल ब्रेकथ्रू के अवसर पर परियोजना से जुड़े सभी इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों, श्रमिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर न केवल उन्नत इंजीनियरिंग की सफलता का प्रतीक है, बल्कि आस्था और समर्पण की शक्ति का जीवंत उदाहरण भी है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा टनल अभियान दुनिया का सबसे जटिल और लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन था। इससे जुड़े प्रत्येक व्यक्ति ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की। यह घटना तकनीकी और मानवीय संकल्प की वास्तविक परीक्षा थी, सभी ने एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाया। उन्होंने समस्त रेस्क्यू टीम, रैट माइनर्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सहयोगी संस्थाओं का भी इस अभियान को सफल बनाने में आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलक्यारा अभियान पर पूरी दुनिया की नजरें थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और भारत सरकार के पूर्ण सहयोग के चलते राज्य सरकार ने इस चुनौतीपूर्ण अभियान को सफलता पूर्वक संचालित किया। इस रेस्क्यू अभियान में देश और दुनिया में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों और विशेषज्ञों का भी सहयोग लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में फंसे मजदूरों ने जिस धैर्य का परिचय दिया, इससे हमारा हौसला बढ़ा।

*बाबा बौखनाग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए घर से भेंट और पूजा सामग्री लेकर सिलक्यारा पहुंचे मुख्यमंत्री।*

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाबा बौखनाग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। बौखनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए देहरादून स्थित अपने घर से मुख्यमंत्री भेंट और पूजा सामग्री लेकर सिलक्यारा पहुंचे। सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं सिल्क्यारा अभियान के दौरान कैम्प कर रेस्क्यू अभियान की निरंतर निगरानी और निर्देशन किया था। रेस्क्यू अभियान की सफलता के लिए मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाग से मन्नत मांगते हुए मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था।

मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाग से प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जब सुरंग के मुख पर बाबा बौखनाग को विराजमान किया, तभी फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकाला जा सका। उस समय उन्होंने बाबा बौखनाग का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा की थी। आज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने से संकल्प भी पूरा हुआ है और श्रद्धालु भी बाबा बौखनाग का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि टनल निर्माण के दौरान 12 नवम्बर को अचानक हुए भूस्खलन में 41 श्रमिक इस सुरंग में फँस गए थे। उस समय देशभर से लोग इन श्रमिकों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। उस अँधेरी सुरंग में, जहाँ उम्मीद की किरणें भी धूमिल हो रही थी, बाबा बौखनाग ने पहाड़ों के रक्षक के रूप में शक्ति और विश्वास का संचार किया।

*मुख्यमंत्री घोषणा*

1. सिलक्यारा टनल का नाम बाबा बौखनाग के नाम पर किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

2. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गेंवला-ब्रह्मखाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया जायेगा।

3. बौखनाग टिब्बा को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा।

4. स्यालना के निकट हेलीपैड का निर्माण किया जायेगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टमटा, विधायक श्री सुरेश चौहान, श्री दुर्गेश्वर लाल, श्री संजय डोभाल, प्रबंध निदेशक एन.एच.आई.डी.सी.एल डॉ. कृष्ण कुमार, जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, एसपी श्रीमती सरिता डोभाल, जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित थे।