रुद्रप्रयाग जनपद स्थित दिव्य और पौराणिक क्रौंच पर्वत पर अवस्थित भगवान श्री कार्तिक स्वामी मंदिर एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और वैदिक परंपराओं के अद्भुत संगम का साक्षी बनने जा रहा है। आगामी 18 मई 2025 को मंदिर परिसर में 108 बालमपुरी शंखों की पूजा और हवन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग और मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। 
कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इस बार इसमें तमिलनाडु के छह प्रतिष्ठित मंदिरों के शिवाचार्यगण विशेष रूप से भाग लेंगे। इनमें माईलम एथेनम, कूनमपट्टी एथेनम, कौमारा मुत्त एथेनम, श्रृंगेरी मुत्तू सहित अन्य प्रमुख पीठों के आचार्य शामिल हैं। वे वैदिक विधियों के अनुसार शंख पूजन, हवन और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे। यह आयोजन जहां एक ओर धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करेगा, वहीं उत्तर और दक्षिण भारत की आध्यात्मिक एकता को भी प्रकट करेगा।
इस भक्ति पर्व की अगली कड़ी में 28 मई से 4 जून तक भगवान श्री कार्तिक स्वामी की बसुधारा यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसमें भगवान बद्रीविशाल के धाम तक विशेष अनुष्ठानों के साथ भगवान की यात्रा होगी।
इसके पश्चात 5 जून से 15 जून तक मंदिर प्रांगण में ‘विश्व कल्याण महायज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा। यह 11 दिवसीय यज्ञ पर्यावरण शुद्धि, वैश्विक शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ संपन्न होगा। 14 जून को एक भव्य जल कलश यात्रा निकाली जाएगी,यज्ञ का समापन 15 जून को पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा।



अदालत के हस्तक्षेप के बाद नैनीताल नगर पालिका ने तत्काल अपना नोटिस निरस्त कर दिया था।हालांकि अब जिला विकास प्राधिकरण ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले अवैध निर्माणों की जांच के बाद नए सिरे से कार्रवाई की पहल की है। मोहम्मद उस्मान के भवन के साथ-साथ शहर में सौ वर्ग गज से कम क्षेत्र में बने 24 अन्य भवन स्वामियों को भी नोटिस जारी किया गया है। प्राधिकरण ने सभी भवन स्वामियों से सात कार्य दिवसों के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने और निर्माण से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।






बदरी-केदार की ग्रीष्मकाल के साथ ही शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए ठोस प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों से यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है, जिसे ध्यान में रखते हुए दोनों धाम में सरल व सुलभ यात्रा व्यवस्था बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में एक-एक यात्री का ध्यान रखा जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा भक्त दर्शन कर सके, इसके लिए कर्मचारी कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति के कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरी रखते हुए ही काम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री ओमप्रकाश बहुगुणा ने किया।इस मौके पर बाल आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष महवीार पंवार, वाचस्पति सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष अरूण चमोली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, मीडिया प्रभारी संतेंद्र बर्त्वाल, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य शीला रावत, चंद्रमोहन सेमवाल, युवा मोर्चा के गढ़वाल संयोजक विकास डिमरी, नगर मंडल अध्यक्ष व सभासद सुरेंद्र रावत, घनश्याम पुरोहित, विक्रम नेगी, पार्वती गोस्वामी, शालिनी गोस्वामी, विक्रांत खन्ना आदि थे।








