28.5 C
Dehradun
Thursday, June 26, 2025
Home Blog Page 58

श्री केदारनाथ की यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार,4 से 5 हजार यात्री पहुंच रहे है धाम।

0

केदारनाथ।केदारनाथ धाम में 31 जुलाई को आई आपदा के बाद एक फिर से केदारनाथ यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है ।केदारनाथ धाम में एक बार फिर से 4 से 5 हजार यात्रियों का आना जाना शुरू हो गया है।
सौंप्रयाग से केदारनाथ धाम पैदल मार्ग 22 किलोमीटर दूरी तय कर देश विदेश के यात्री धाम में पहुंच रखे है ।

यही नही दूसरे चरण की यात्रा शुरू होते ही आज से नो हेली सेवाएं एक फिर से अपनी सेवा देने के लिए अपने अपने हेलीपेड़ो से बाबा के धाम के लिए उड़ाने भर रहे है जिसमे 2सहजार के लगभग यात्री हेली सेवाओ के द्वारा धाम के दर्शन कर रहे है ।यात्रियों की एकाएक संख्या बढ़ने से आपदा के बाद पैदल मार्ग संकरा होने से जाम जैसी स्थिति भी अक्सर देखने को मिल रही है। सौंप्रयाग से केदारनाथ पैदल मार्ग कहि स्थानों पर डेंजर ज़ोन बन हुए है और क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया था।आज मौसम खुलते ही सौंप्रयाग से केदारनाथ धाम को जाने वाले यात्रियों को छोड़ा गया है ।यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैदल मार्गो पर ndrf sdrf, आपदा प्रबंधन विभाग व पुलिस के जवानों को तैनात किया हुआ है ।

 

जनपद में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया चंपावत जिला स्थापना दिवस।

0

जनपद में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया चंपावत जिला स्थापना दिवस*

*चंपावत जिले में सरलीकरण, समाधान एवं संतुष्टीकरण के साथ अभिनव से अभिनव प्रयास किया जा रहे हैं: मुख्यमंत्री*

*मेरा संकल्प जनपद चंपावत आदर्श जिला बनाए जाने के साथ ही चम्पावत को देश का एक अग्रणी जिला बनाने का है: सीएम*

*जनपद की विभिन्न परियोजना गोलजू कॉरिडोर, शारदा कॉलेज कोरिडोर रीठा – देवीधूरा मास्टर प्लान, चंपावत – लोहाघाट शहर का मास्टर प्लान यहां की दशा और दिशा को बदलेगा।*

*मेरे जन्म दिवस पर आपदा प्रभावितों की मदद की जाए, यही सही मान्य में मेरा जन्मदिन होगा: मुख्यमंत्री*

*विकल्प रहित संकल्प के तहत चंपावत को आदर्श चंपावत के साथ-साथ उत्तराखंड को आदर्श उत्तराखण्ड बनाया जाएगा।*

जनपद चंपावत स्थापना दिवस 15 सितंबर के अवसर पर जिला मुख्यालय के जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सादगीपूर्ण ढंग से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें *प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा वर्चुअली प्रतिभाग किया गया।*
*_इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आदर्श चंपावत भू- स्थानिक डैशबोर्ड को लांच किया तथा यूकॉस्ट द्वारा संचालित महिला प्रौद्योगिकी केंद्र का लोकार्पण किया।_* *वर्चुअल माध्यम से जुड़े प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनपद चंपावत के स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त जनपद वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।* *इस अवसर पर उन्होंने पूर्व विधायक स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी जी को भी स्मरण किया*। उन्होंने कहा जनपद चंपावत का ऐतिहासिक महत्व होने के साथ साथ *यह स्थान प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत और नैसर्गिक है। जनपद चंपावत एक धार्मिक स्थान है। यहां न्याय के देवता गोलज्यू की जन्म भूमि के साथ ही जिले में एक ओर मां वाराही तथा एक ओर मां पूर्णागिरि विराजमान है। केदारखंड में इस स्थान को कुर्मांचल कहा गया है*।
*इन्हीं के आशीर्वाद से मुझे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। मैंने संकल्प लिया है कि जनपद चंपावत आदर्श जिला बनाए जाने के साथ ही चम्पावत को देश का एक अग्रणी जिला बनाया जाएगा। जनपद में करोड़ों की लागत से अनेक परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिसमें पार्किंग, बस टर्मिनल, सड़कों का सुधारीकरण, पर्यटन विकास, शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। प्रशासनिक भवनों, खेलों के साथ-साथ दुग्ध, शहद, कृषि, औद्यानिकी उत्पादन आदि को बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में विभिन्न परियोजना गोलजू कॉरिडोर, शारदा कॉलेज कोरिडोर रीठा – देवीधूरा मास्टर प्लान, चंपावत – लोहाघाट शहर का मास्टर प्लान यहां की दशा और दिशा को बदलेगा। यहां आने वाले कुछ ही समय में यहां चौमुखी विकास दिखेगा। इस जिले को आदर्श जिला बनाने में सभी का सहयोग होगा और चंपावत जिले को अग्रणी जिला बनाया जाएगा। विकल्प रहित संकल्प के तहत चंपावत को आदर्श चंपावत के साथ-साथ उत्तराखंड को आदर्श उत्तराखण्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंपावत जिले से हर एक अभिनव प्रयास किये जा रहे हैं तथा सरलीकरण समाधान एवं संतुष्टीकरण पर जिले में कार्य किये जा रहे हैं। जिसमें जन सहभागिता और सभी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। स्वरोजगार की गतिविधियों को बड़ाए जाने हेतु आवश्यक मूलभूत सुविधाएं बड़ाये जाने के साथ ही कृषि, ओद्यानिकी, पशुपालन, पर्यटन, मत्स्य पालन, मौन पालन व आजीविका के क्षेत्र में कार्य किया जा रहे हैं। जनपद चंपावत के विकास का सिलसिला लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा। हमारी प्राथमिकता जनपद में बिजली, पानी, सड़क व मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराना है। दो वर्षों में शत प्रतिशत गांव व तोको में विद्युत पहुंचाएंगे। सड़कों को भी प्राथमिकता से गांव में पहुंचाने हेतु मुख्यमंत्री सड़क योजना अंतर्गत प्रत्येक राजस्व ग्राम में सड़कों का निर्माण किया जा रहा हैं।* *उन्होंने कहा कि आदर्श चंपावत हेतु वैज्ञानिक संस्थाओं द्वारा भी विशेष सहयोग दिया जा रहा है*। *आदर्श चंपावत का मॉडल हिमालय राज्यों के लिए एक मॉडल होगा।* *जनपद की महिलाओं के द्वारा उत्पादित किए जा रहे उत्पादों की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है इस हेतु “हाउस आफ हिमालय” ब्रांड बनाया गया है। राज्य में इसे और अधिक विस्तार रूप दिया जा रहा है इसके माध्यम से महिलाओं के उत्पादों की मांग देश और दुनिया में बढ़ रही है।* *एप्पल मिशन के तहत जनपद में बेहतर कार्य किया जा रहा है। उद्यान एवं कृषि के क्षेत्र में यहां के काश्तकारों व युवाओं के द्वारा अभिनव प्रयास कर स्वरोजगार के साथ-साथ औरों को भी रोजगार उपलब्ध कराया कर रहे हैं।* *उन्होंने कहा कि आज का दिन यह स्मरण दिलाता है कि हमें चंपावत को एक आदर्श जिला बनना है। उन्होंने चंपावत डैशबोर्ड से मिलने वाले तकनीकी लाभ के बारे में भी बताया कहा की मॉडल चंपावत हेतु वैज्ञानिक संस्थानों द्वारा भी विभिन्न अभिनव कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा की चंपावत डैशबोर्ड से कृषि एवं औद्यानिकी के क्षेत्र में उत्पादन को बढ़ावा देने में सहयोग मिलेगा साथ ही विभिन्न आंकड़े भी आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके माध्यम से हम अपने मोबाइल से ही उत्तराखंड ही नहीं पूरे हिमालयी राज्य हेतु लाभकारी होगी। इसके माध्यम से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति कैसी है तथा क्षेत्र में क्या-क्या उत्पादन हो सकता है।*
*_उन्होंने कहा कि बीते दिनों प्रदेश में हुई अतिवृष्टि से राज्य आपदा से प्रभावित हुआ है तथा कई प्रकार से हमारे प्रदेश को नुकसान जनहानि व पशु हानि हुई है। सभी अपनी ओर से आपदा पीड़ितों की मदद करें। उन्होंने कहा मेरे जन्मदिन को आपदा पीड़ितों की मदद के लिए समर्पित किया जाए। यही सही मान्य में मेरा जन्मदिन होगा_।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी को चंपावत जिला गठन की बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि फ्रेंड्स आफ चंपावत की तहत यह 27वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जिला विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास कर रहा है और सभी के सहयोग से मा0 मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना आदर्श जनपद की अवधारणा को मूर्त रूप मिलेगा। जिले को मॉडल जिला बनाने हेतु राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न संस्थान कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा की सभी के सहयोग से ही हम जिले को आदर्श चंपावत बना सकते हैं।जनपद के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 240 घोषणाएं की गई जिनमें से अधिकांश घोषणाएं पूर्ण हो रही हैं और शत प्रतिशत घोषणाओं को पूर्ण करने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।
आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से आदर्श चंपावत हेतु नोडल एजेंसी यूकास्ट (उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान) के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत द्वारा तथा वर्चुअल माध्यम से इसरो के वैज्ञानिक डा0 हरीश कर्नाटक द्वारा इसरो द्वारा चंपावत से संबंधित विभिन्न जानकारी हेतु चंपावत भू स्थानिक डैशबोर्ड तैयार किया गया है। इससे संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई। उन्होंने इससे मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
*महनिदेशक यूकॉस्ट प्रो0 दुर्गेश पंत ने बताया की चंपावत में महिला प्रौद्योगिकी केंद्र से 1000 महिलाओं को जोड़ा जाएगा। उन्हें स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।*
इससे पूर्व जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत कर इन 27 वर्षों में जिले में हुए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने जनपद के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्रशासनिक इकाइयों आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ ही माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की आदर्श जनपद चंपावत की परिकल्पना की दृष्टिगत जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए तथा कराए गए कार्यों तथा जिले के विकास हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने जिले में विभिन्न क्षेत्रों स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार, कृषि, उद्यान, पर्यटन, कृषि और औद्यानिकी आदि क्षेत्रों में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यूकास्ट का भी डैशबोर्ड बनाने हेतु आभार व्यक्त किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठजनों, वक्ताओं ने संबोधन किया, उन्होंने जिला गठन हेतु किए गए संघर्षो से लेकर वर्तमान तक जिले में हुए विकास कार्यों जिले की प्रगति के बारे में विस्तार पूर्वक अपने विचार रखें। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र प्रमुख बहादुर फर्त्याल, शंकर दत्त पांडे, मणिप्रभा तिवारी सुभाष बगोली, मुकेश कलखुड़िया, दिनेश चंद्र पांडे, बसंत तड़ागी, नवीन मुरारी आदि वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए। वक्ताओं द्वारा जिले की सुनियोजित विकास वर्तमान में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहा है साथ ही उन्होंने जिले के दूरस्थ करना देश आदि क्षेत्रों में सड़क सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराने की भी बात कही। चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी जनपद वासियों को अपनी अपनी तरफ से प्रयास करने की आवश्यकता है। सभी वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार के संघर्षों से जिले का गठन किया गया उसी के अनुरुप हम सभी को आगे भी मिलकर इस जिले को एक आदर्श जिला बनाने में कार्य करना है। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड के साथ-साथ आज चंपावत जिला विभिन्न क्षेत्रों में देश में प्रथम स्थान पर आ रहा है। जनपद उत्तरोत्तर विकास कर रहा है। वक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी द्वारा जिले में किये जा रहे विकास कार्यों तथा प्रशासनिक कार्यों की सराहना की गई। सभी ने चंपावत जिले को एक नशा मुक्त जिला बनाने हेतु भी संकल्प लिया तथा मिलकर इस क्षेत्र में कार्य करने की बात कही।

 

बद्रीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव- 5 घंटे बंद रहेंगे बद्री विशाल जी के कपाट।

0

बद्रीनाथ।खुशनुमा मौसम के बीच भू बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव शुरू हो गया है, माता मूर्ति उत्सव के चलते आज पांच घंटे बंद रहेगा बदरीनाथ मंदिर,माणा मणिभद्रपुर गांव में आज रविवार को माता मूर्ति मेला उत्सव की धूम है। इस देव उत्सव में शरीक होने हजारों श्रद्धालु बदरी पुरी पहुंच गए है, माता मूर्ति मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं का जमवाड़ा लगा हुआ है, आज सुबह श्री हरी नारायण प्रभु के बाल भोग के पश्चात भगवान श्री बदरी विशाल के सखा उद्धव जी की डोली मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी और धर्माधिकारी वेद पाठी आचार्य गणों की उपस्थिति में मंदिर के सिंह द्वार से बाहर निकलकर माता मूर्ति से मिलने माणा गांव स्थित माता मूर्ति मंदिर रवाना हुई। इस दौरान आज अपराह्न तीन बजे तक भगवान श्री बदरीनाथ जी के मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए बंद रहेंगे। वहीं दोपहर तीन बजे के बाद बदरी विशाल जी के दर्शन फिर से शुरू हो जाएंगे।

दरअसल शनिवार दोपहर को मणिभद्रपुर माणा गांव से क्षेत्रपाल घनियाल घंटाकर्ण जी भगवान श्री बदरी विशाल को माता मूर्ति उत्सव में आने का न्यौता देने बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। इस मौके पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आज बाल भोग के पश्चात श्री बदरी विशाल जी के सखा उद्धव जी श्री हरि नारायण प्रभु के प्रतिनिधि के तौर पर माता मूर्ति से कुशलक्षेम जानने के लिए माणा स्थित माता मूर्ति मंदिर को रवाना हो गए है। जहां विशेष पूजा अर्चना, अभिषेक ,भोग आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। माता मूर्ति उत्सव को लेकर बदरीनाथ धाम और माणा गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ है, इस अवसर पर हजारों की संख्या में जोशीमठ छेत्र के लोगों की भीड़ बदरी पुरी में माता मूर्ति उत्सव के लिए पहुंच रही है।

पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता पर गिरी गाज,शासन ने मुख्य अभियंता पद से आर.पी.सिंह को हटा कर मूल विभाग भेजा वापस।

0

पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता पर गिरी गाज,शासन ने मुख्य अभियंता पद से आर.पी.सिंह को हटा कर मूल विभाग भेजा वापस।

सिंचाई विभाग में वापस सेवाए देंगे आर पी सिंह,आदेश हुए जारी।

देहरादून-

ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में मुख्य अभियंता आरपी सिंह को हटाने के आदेश हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी के बाद ये बड़ा एक्शन लिया है। खास बात यह है कि छुट्टी के दिन बाकायदा सचिवालय में दफ्तर खुलवाकर आरपी सिंह को उनकी जिम्मेदारियां से अवमुक्त करने का आदेश जारी हुआ है। ये वही आरपी सिंह हैं जिनके रहते हुए अभिकरण में भ्रष्टाचार की शिकायतों समेत जनप्रतिनिधियों की नाराजगी के मामले सामने आ चुके हैं। खबर है कि चर्चाओं में रहने वाले मुख्य अभियंता आरपी सिंह को लेकर भ्रष्टाचार से जुड़ी तमाम शिकायतें मिल रही थी. इन्हीं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें हटाने के लिए अफसरों को आदेश दिए थे।

केदारघाटी के त्रियुगीनारायण में हुआ वामन द्वादशी मेले का रंगारंग आगाज

0

रुद्रप्रयाग। त्रियुगीनारायण में तीन दिवसीय वामन द्वादशी मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। पहले दिन महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर लोक गायक सौरभ मैठाणी, गायिका पूनम सती सहित स्थानीय विद्यालय की छात्राओं व महिला मंगल दल के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिसका देर रात तक लोगों ने आनंद लिया।

लोक गायक सौरभ मैठाणी और पूनम सती के भजन, गीतों पर झूमे दर्शक

शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में आयोजित मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी, उप प्रधान विश्वेशरी देवी तथा तीर्थपुरोहित समिति अध्यक्ष सच्चिदानंद पंचपुरी व पंच तामेर गोविंद राम भट्ट ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। जबकि जीआईसी त्रियुगीनारायण की छात्राओं व महिला मंगल दल की महिलाओं ने स्वागत गीत के माध्यम से मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। वामन द्वादशी मेले के शुभारंभ अवसर पर ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी ने कहा कि धार्मिक मेलों के आयोजन से ग्रामीणों में भाईचारा व आपसी सौहार्द बना रहता है। इसलिए धार्मिक मेलों के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए वामन द्वादशी मेला समिति को शुभकामनाएं दी।

व्यापार संघ अध्यक्ष त्रियुगीनारायण महेंद्र सेमवाल ने कहा कि वामन द्वादशी मेले की अपनी पौराणिक पहचान है। ग्रामीणों के सहयोग से प्रति वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। मेला समिति के अध्यक्ष दिवाकर गैरोला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष ने किया। लोक गायक सौरभ मैठाणी ने सुप्रसिद्ध गीत मि पहाड़ों कु रैबासी छुं व वखि मैरुं गौं गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किय। जबकि पूनम सती ने मां नंदा भगवती के साथ ही दिग्विजय परिहार, विवेक नौटियाल शुभम गैरोला ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। हास्य कलाकार राजेश जोशी सभी को अपने हास्य रसों से खूब गुदगुदाया। महिला मंगल दल तथा जीआईसी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। दर्शकों ने देर रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद उठाया। इस मौक पर महिला मंगल दल अध्यक्ष अनिता देवी, सरपंच राजेश भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष सोनप्रयाग अंकित गैरोला, मेला समिति योगेंद्र तिवारी, अंकित कुर्मांचली, मीनाक्षी प्रसाद, रमेश भट्ट, रजनीश गैरोला, दिनेश सेमवाल अरविंद बड़र्थ्वाल, रामचंद्र सेमवाल, देवेंद्र सेमवाल, नीरज पुरोहित, विक्की भट्ट, करण सेमवाल सहित मेला समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

उत्तराखण्ड का एक ओर लाल देश की सेवा करते हुए हुआ शहीद।

0

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील रुद्रप्रयाग के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के प्रमोद सिंह डबराल देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए है ।प्रमोद डबराल 2 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात थे और वर्तमान में जम्मू कश्मीर में अपनी सेवा दे रहे थे ।आज देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए यह maa भारती का सच्चा सपूत सदा के लिए देश पर मर मिट गया है शहीद की जैसे ही खबर परिवार व गांव वालों को लगी तो चारो तरफ सन्नाटा व शोक की लहर cha गई ।

 

रुद्रप्रयाग की चार सड़को के नाम अमर शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे।

0

रुद्रप्रयाग।।

विभिन्न सरकारी संस्थानों का नाम शहीदों के नाम पर करने हेतु संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान जनपद के चार शहीदों का नाम अलग-अलग मोटर मार्गों पर करने की कार्यवाही हेतु पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग व जखोली खंड को निर्देशित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जनपद के अंतर्गत जिन मोटर मार्गों का नाम शहीदों के नाम पर किया जाना हैं उनमें पीएमजीएसवाई की सड़क *अखोड़ी-भणज मोटर मार्ग रा.मै. शहीद हुकम सिंह* का नाम पर किया जाना प्रस्तावित है। इसी तरह पीएमजीएसवाइ द्वारा निर्मित *सौरगढ़-चोपड़ा-भटगांव-बावई मोटर मार्ग का नाम रा. मै. शहीद कर्मेंद्र सिंह* के नाम पर, पीएमजीएसवाई की अन्य सड़क *कोटखाल-जागतोली मोटर मार्ग रा. मै. शहीद पूरण सिंह नेगी* तथा *घत्ती-खरगेड़ मोटर मार्ग का नाम रा. मै. शहीद मदन सिंह* के नाम पर किया जाना है।
उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को उनसे संबंधित सड़कों के नाम शहीद सैनिकों के नाम पर करने हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने तथा की गई कार्यवाही की आख्या से अविलंब अवगत कराने के भी निर्देश दिए हैं।

 

बद्रीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों और हक़-हकूक धारीयों ने बीकेटीसी के अध्यक्ष के विरोध में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन।

0

बद्रीनाथ।परंपराओं और धार्मिक स्थलों में हक़ हकुक धारकों के परंपरागत अधिकारों से छेड़खानी करने के आरोपों को लेकर श्री बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों और हक़-हकूक धारीयों ने बीकेटीसी के अध्यक्ष के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

शुक्रवार अपराह्न श्री बद्रीविशाल भगवान के भोग लगने के बाद टेक्सी स्टेंड से सिंह द्वार तक भारी बारिश के बावजूद श्री बद्रीश डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के नेतृत्व में हक़ हकूकधारी डिमरी पुजारियों ने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का विरोध करते हुए कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में पूजा व्यवस्थाओं में मनमानी तथा मंदिर समिति के अधीनस्थ विभिन्न मंदिरों में बदलाव की नीति अपनाकर कर्मचारी नियमावली के साथ मनमर्जी का रवैया अपना रहे हैं।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करते हुए डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी,महामंत्री भगवती प्रसाद डिमरी ने बताया कि मंदिर समिति के सदस्यों की सहमति के बिना अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मानकों को ताक पर रखकर सेवा नियमावली को शासन को भेजा गया है। जबकि बीकेटीसी की बोर्ड बैठक में 11 सदस्यों ने गाडूघड़ा तेलकलश यात्रा और नारद उत्सव के लिए दो-दो लाख रूपये स्वीकृति का प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन मंदिर समिति के अध्यक्ष ने मनमाना पूर्ण रवैया अपनाकर समिति के प्रस्ताव रजिस्टर में अंकित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पुजारियों और हक़ हकुक धारीयों के अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया गया तो चारधाम महा पंचायत को साथ में लेकर वृहद आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय राम डिमरी, डिम्मर उमट्टा पंचायत के सरपंच विजयराम डिमरी, मंत्री मुकेश डिमरी, केंद्रीय पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी, केंद्रीय पंचायत के सदस्य हर्षवर्धन डिमरी, महेश डिमरी, गोपी डिमरी, महेश डिमरी, शैलेंद्र डिमरी, प्रकाश डिमरी, शरद डिमरी, विपुल डिमरी, रमेश डिमरी, दिनेश चंद्र, संदीप डिमरी, प्रणवेंद्र प्रसाद, बुद्धि बल्लभ, किशन चंद, पवन डिमरी, प्रवेश डिमरी, दिनेश डिमरी, अंकित डिमरी सहित डिम्मर, उमट्टा, रविग्राम, पाखी आदि गांवों के व डिमरी पुजारी और हक़ हकूक धारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को किया संबोधित।

0

केदारनाथ क्षेत्र, उत्तराखंड की आस्था, समृद्ध परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय संगम।*

*केदारनाथ धाम के मार्गों को ठीक करने एवं यात्रियों की सुरक्षा और भी पुख्ता करने की दिशा में जारी किए 30 करोड़ रूपए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जागतोली दशज्यूला महोत्सव की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दशज्यूला का यह क्षेत्र सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिणिक गतिविधियों का केंद्र एवं प्राचीन परंपराओं, मेलों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध रहा है। इस क्षेत्र की नैणी चोटी पर विराजमान मां नैणी देवी समस्त उत्तराखंड वासियों की रक्षा करती हैं। यह क्षेत्र उत्तराखंड की आस्था, समृद्ध परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय संगम भी है। पारंपरिक मेले हमारे भीतर धार्मिक ऊर्जा को मजबूत कर हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं और एकता, समर्पण एवं आस्था की भावना को बढ़ाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की धरा से कहा था कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। राज्य सरकार प्रधानमंत्री के कथन को चरितार्थ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार प्रदेश को आर्थिक, औद्योगिक और सतत विकास के दृष्टिकोण से देश दुनिया में एक अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैला रानी ने इस क्षेत्र के विकास और यहां के लोगों के कल्याण की हमेशा चिंता की। राज्य सरकार उनके सपनों को अवश्य पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित हर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए प्रदेश के हर वर्ग का जीवन स्तर ऊपर उठाया जा रहा है। केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम सहित विभिन्न पौराणिक स्थलों के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। केदारनाथ धाम में करीब 2 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लागत से पुनर्निमाण कार्य करवाए जा रहे हैं। बद्रीनाथ के मास्टर प्लान पर भी तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य सरकार चार धाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बना रही है। उन्होंने कहा बड़ी आपदाओं का सामना करने के बावजूद सरकार समय पर प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं आपदा प्रभावित विभिन्न जगहों पर जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। केदारनाथ धाम का पैदल मार्ग भी प्राकृतिक आपदा के चपेट में आने से यात्रा मार्ग में फंसे हर एक श्रद्धालु को सुरक्षित लाया गया। बाबा केदार के आशीर्वाद से ही हजारों लोगों को सकुशल नीचे लाने में कामयाब हुए। राज्य सरकार ने केदारनाथ धाम के मार्गों को ठीक करने एवं यात्रियों की सुरक्षा और भी पुख्ता करने की दिशा में 30 करोड़ रूपए की राशि जारी की है। उन्होंने कहा प्रदेश का हर नागरिक उनका परिवार है और अपने परिवार के किसी भी सदस्य को आपदा में अकेला नहीं छोड़ना उनका संकल्प है। उन्होने कहा केदारनाथ क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में विकास की धारा को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।

भारी बारिश को देखते हुए रुद्रप्रयाग जनपद के अंतर्गत कल सभी स्कूलों में कल अवकाश की घोषणा।

0

रुद्रप्रयाग।मौसम विभाग के चेतावनी को देखते हुए कल दिनांक 13 सितम्बर को सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों में कल छुट्टी रहेगी।