24.9 C
Dehradun
Wednesday, June 25, 2025
Home Blog Page 61

*श्री केदारनाथ धाम तक स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क हैली सेवाएं।

0

श्री केदारनाथ धाम तक स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क हैली सेवाएं

*श्री केदारनाथ धाम में व्यवसाय कर रहे व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के लिए निःशुल्क हैली सेवा का संचालन*

*कल से संचालित होगी हैली सेवा*

*इच्छुक व्यापारियों से उनका विवरण उपलब्ध कराने की अपील*

बीती 31 जुलाई को केदारघाटी में हुई अतिवृष्टि के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा अवरुद्ध हो गई थी। हालांकि इस बीच राज्य सरकार के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को पुनः संचालित करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किए गए हैं। अब धीरे-धीरे श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पुनः पटरी पर आने लगी है। आशा व्यक्त की जा रही है कि द्वितीय चरण की यात्रा आगामी 15 सितंबर से निर्बाध ढंग से व वृहद स्तर पर संचालित होना शुरू हो जाएगी।
इधर, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा श्री केदारनाथ धाम के लिए स्थानीय लोगों के आवागमन हेतु विशेष रूप से हैली का संचालन किया जा रहा है। अतिवृष्टि के बाद ऐसे व्यापारी जो केदारनाथ में स्वयं का व्यवसाय कर रहे थे तथा उनका रेस्क्यू कर वापस लाया गया था। उनके लिए कल से निःशुल्क हैली सेवा प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस विशेष हैली सेवा का संचालन हिमालय शेरसी हैलीपैड़ से किया जाएगा।
उन्होंने इच्छुक स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग श्री केदारनाथ में दर्शन करने अथवा अपना व्यवसाय हेतु जाना चाहते हों वो अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज सहित अपना संपूर्ण विवरण संबंधित ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराएं ताकि आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उन्हें हैली के माध्यम से केदारनाथ धाम पहुंचाया जा सके।

उत्तराखण्ड के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 27 करोड़ 77 लाख योजनाओं की रुद्रप्रयाग की दोनो विधान सभाओं को दी सौगात।

0

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सिचाई,लघु सिंचाई,पर्यटन,धर्मस्व व लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद के एक दिवशीय दौरे के अंतर्गत अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में 27 करोड़ 77 लाख की योजनाएं जिले को सौगात के रूप में दी है
11 योजनाओं की में 22 करोड़ 51 हजार 7 सो का शिलान्यास किया गया
8 योजनाये जिनकी कुल लागत 5करोड़ 26 लाख रुपये लोकार्पण किया गया।

ये सभी योजनाएं लोकनिर्माण विभाग,सिचाई,लघु सिंचाई योजनाएं मुख्य रही है।Adobe Scan 31-Aug-2024 (1)

केदारनाथ उप चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये विस प्रभारी और संयोजक।

0

भाजपा ने आगामी केदारनाथ उप चुनाव को लेकर विधानसभा प्रभारी, संयोजक तथा समन्वयक सहित मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की नियुक्ति की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर आगामी केदारनाथ विधानसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिसमें विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधानसभा संयोजक रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, विधानसभा सह संयोजक के रूप में सरकार में दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट एवं विधानसभा समन्वयक के रूप में राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है । इसी तरह मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी गुप्तकाशी मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ रघुवीर सिंह बिष्ट, ऊखीमठ मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ गजपाल बर्थपाल, अगस्तमुनि मंडल में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के साथ वाचस्पति सेमवाल, अगस्तमुनि ग्रामीण मंडल में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ विजय कपरवाण एवं सतेराखाल मंडल में कैबिनेट मंत्री एल गणेश जोशी के साथ विक्रम कंडारी को जिम्मेदारी दी गई है।

अवैध शराब की बिक्री व ओवर रेटिंग प्रशासन का चला ठंडा,रुद्रप्रयाग जिले में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण।

0

अवैध शराब की बिक्री व ओवर रेटिंग को लेकर किया निरीक्षण

ओवर रेट व रेट लिस्ट चस्पा न करने पर किया गया चालान

राजस्व विभाग द्वारा जनपद में संचालित अंग्रजी शराब की दुकानों का आज (मंगलवार को) औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, ऊखीमठ व जखोली द्वारा उनसे संबंधित क्षेत्रों में स्थापित अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण करते हुए अनुज्ञापी/संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय अधिकांश दुकानों में ओवर रेट की शिकायत पाए जाने पर चालान काटकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने जिला मुख्यालय, तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। सभी दुकानों में बाहरी व्यक्तियों को शराब लेने के लिए भेजा गया। इन सभी दुकानों में शराब पर ओवर रेट लेना पाया गया। साथ ही अधिकांश दुकानों में रेट लिस्ट भी नहीं लगाई गयी थी। जिसके बाद इनका मौके पर ही चालान किया गया।
इसके अलावा उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने काकड़ागाड़ स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण किया। यहां पर भी ओवर रेट की शिकायत मिली। जिसके बाद चालानी कार्यवाही की गई। वहीं दूसरी ओर उप जिलाधिकारी जखोली के नेतृत्व में मयाली स्थित अंग्रेजी शराब के सेंपल लिए गए तथा बीयर और अंग्रेजी शराब के सेंपल लेकर आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिए गए हैं। अंग्रेजी शराब की दुकानों से लागतार ओवर रेट ओर उपभोक्ताओं से अभद्रता करने की शिकायतें भी मिल रही थी। जिसके बाद यह कार्यवाही की गई।
उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया ने जखोली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मयाली में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण किया। इसी तरह उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने काकड़ागाड़ में जबकि उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल के नेतृत्व में अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा व मकड़ी बाजार में संचालित हो रही अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान समस्त उप जिलाधिकारियों ने मदीरा दुकानों के अनुज्ञापी/संचालकों को नियमानुसार बिक्रय करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी तरह से ओवर रेटिंग न करने की हिदायत दी। संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह से ओवर रेटिंग अथवा शराब की अवैध बिक्री पाए जाने पर संबंधित अनुज्ञापी/संचालक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही निकट भविष्य में भी औचक निरीक्षण की कार्यवाही जारी रहेगी।

 

आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विजिलेंस के निशाने पर,विजिलेंस ने सरकार से मांगी मुकदमा चलाने की अनुमति।

0

देहरादून- आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मुसीबतें बढ़ गयी हैं। अब यह कैबिनेट को तय करना है कि वह गणेश जोशी के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति देती है या नहीं। विशेष न्यायालय न्यायाधीश सतर्कता मनीष मिश्रा ने कैबिनेट को 8 अक्टूबर तक कैबिनेट को अपने विवेकाधिकार का प्रयोग करने की समयसीमा दी है। केस की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होगी।

विशेष न्यायालय न्यायाधीश सतर्कता मनीष मिश्रा ने 2 सितम्बर को इस मामले की सुनवाई की। विशेष न्यायालय न्यायाधीश सतर्कता मनीष मिश्रा ने अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को नजीर मानते हुए कहा कि शिकायत के लिए तीन महीने की समयसीमा के बाद ही कोर्ट किसी राय पर पहुंचेगी। यह समय सीमा 8 अक्तूबर को समाप्त हो रही है। इस दौरान कोर्ट ने गोपन विभाग के सचिव से कहा है कि वह कैबिनेट का निर्णय कोर्ट तक इस तिथि तक पहुंचा दे। इस संबंध में सचिव गोपन विभाग को सूचित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक मामले को आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने उजागर किया था। विकेश ने कैबिनेट मंत्री को 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान दायर किये गये हलफनामे को आधार बनाया। इसमें गणेश जोशी ने बताया कि उनके पास लगभग नौ करोड़ की संपत्ति है। विकेश का तर्क था कि गणेश जोशी का राजनीति के अलावा कोई आय का अन्य साधन नहीं है। गणेश जोशी के आयकर रिटर्न के आधार पर विधायक और मंत्री के तौर पर उन्हें विगत 15 साल में महज 35 लाख का वेतन मिला तो यह नौ करोड़ कहां से आए।इस संबंध में विजिलेंस को शिकायत की गयी है। विजिलेंस ने जांच आख्या अदालत में प्रस्तुत कर दी है। कुल मिलाकर गणेश जोशी की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।

सीएम धामी के निर्देश पर शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी ,पूरे प्रदेश में 100 से अधिक ठेकों पर प्रशासन और आबकारी विभाग की रेड

0

स्टाक रजिस्ट्रर मेंटेन और ओरवरेटिंग की शिकायत सही पाए जाने पर दुकानें होंगी सीज*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम मंगलवार को पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा अधिक शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है। औचक चले इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

लंबे समय से सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और प्रदेश के कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। जिस पर टीम ने मंगलवार को पिथोरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद में छापेमारी अभियान चला रही है।

सीएम धामी के सख्त निर्देश हैं कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्ट्रर मेंटेन नहीं मिलता तो दुकानों को सीज किया जाए। प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम को समय-समय पर अभियान चलाने और तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से वीडियो कन्फ्रेंश के माध्यम से की समीक्षा।

0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के उच्चाधिकारियों एवं बीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिदेशक सहित आयुक्तों, उपपुलिस महानिरीक्षको, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुश्त, दुरूस्त बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के सख्त निर्देश दिये। प्रदेश में ज्वेलरी दुकानों पर डकैती सहित अन्य अपराधों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये अधिकारियों का आपसी समन्वय बनाने, सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण, इंटेलिजेंश व्यवस्था को प्रभावी बनाये जाने, रात्रि पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने पर ध्यान देने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को किसी भी आपराधिक घटना को ससमय ब्रिफिंग किये जाने के निर्देश देते हुए इसकी जानकारी सूचना महानिदेशक को भी अविलम्ब उपलब्ध कराये जाने को कहा, ताकि घटनाओं की वास्तविक स्थिति मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचे। उन्होंने मीडिया से निरन्तर समन्वय बनाये रखने को कहा। उन्होंने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर नियंत्रण के लिये गौरा शक्ति एप को और अधिक सक्रिय बनाये जाने पर ध्यान देने को कहा। *उन्होंने कहा कि धर्मांतरण, लव जिहाद आदि मामलों में आवश्यक कार्यवाही किये जाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।* उन्होंने प्रदेश में अपराध कहां बढ रहे हैं और क्यों बढ रहे हैं इस पर भी चिन्तन की जरूरत बताई। डेमोग्राफिक चेंज की समस्या के समाधान के लिये भी संबंधित सभी एजेंसियों के मध्य समन्वय पर ध्यान देने के निर्देश भी उन्होंने दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड बाहरी प्रदेशों के अपराधियों की शरणगाह न बनें इसके लिये सीमावर्ती क्षेत्रों में निरन्तर सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जाय। अपराधियों के मन में पुलिस का भय तथा आमजन का पुलिस के प्रति भरोंसा बढे यह सुनिश्चित किया जाय। *उन्होंने किरायेदारों तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर भी ध्यान देने के निर्देश देते हुए किरायेदार व अन्य शिक्षण संस्थाओं में पढ रहें बच्चे राज्य के नागरिक कैसे बनाए जा रहे है इस पर भी ध्यान देने को कहा है।*

  1. मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में हुए ज्वैलरी दुकान डकैती के प्रकरण में एसपी सिटी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकरण में जो भी जिम्मेदार होगा उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उत्तराखण्ड को 2025 तक नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिये भी प्रयासरत रहने तथा सामुदायिक पुलिसिंग पर ध्यान देने पर बल दिया। प्रदेश में अपराधों पर नियंत्रण के लिये क्या बेहतर किया जा सकता है इस पर भी चिन्तन किये जाने की जरूरत मुख्यमंत्री ने बतायी। शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा अधीनस्थों के साथ अधिकारियों का सरल व्यवहार व क्षेत्रवाद की भावना से दूर रहने पर भी उन्होंने बल दिया। साइबर क्राईम पर प्रभावी रोकथाम के लिये जन जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

पाखरो रेंज घोटाले में सीबीआई के बाद अब ईडी के सामने पेश हुए कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत।

0

देहरादून-पाखरो रेंज घोटाले में सीबीआई के बाद अब ईडी ने भी कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर शिकंजा कसता नज़र आ रहा है। मामले में दो दिन पहले ईडी ने हरक सिंह रावत को समन जारी किया था।हरक सिंह रावत आज सुबह करीब 10:30 पर ईडी के दफ्तर पहुंच गए हैं , पूछताछ के लिए तलब किये गए हैं।

पाखरो रेंज घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत आज ईडी ऑफिस पहुंचे हैं। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पाखरो रेंज घोटाले के मामले में वर्ष 2022 में विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में तत्कालीन कुछ अधिकारियों (जिनमें पूर्व डीएफओ किशनचंद भी शामिल थे) को गिरफ्तार भी किया गया था। पिछले साल अगस्त में विजिलेंस ने हरक सिंह रावत और उनके परिचितों के संस्थानों पर छापे मारे थे। बताया गया था कि यहां एक पेट्रोल पंप पर सरकारी जनरेटर बरामद हुआ था। हालांकि, जांच अभी और आगे बढ़ती इससे पहले ही हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई को जांच सौंप दी गई।

पत्रकार योगेश डिमरी पर हमला करने वाले शराब माफिया सुनील गंजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

ऋषिकेश-पत्रकार योगेश डिमरी पर जानलेवा हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर शराब माफिया सुनील उर्फ़ गंजा को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार सुनील उर्फ गंजा को गली नंबर 1 इंदिरा नगर कॉलोनी ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त को जल्द न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं ऋषिकेश के पत्रकार योगेश डिमरी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने आज सड़कों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान लोगों ने देहरादून रोड स्थित कोतवाली के सम्मुख जबरदस्त प्रदर्शन किया।

बता दें कि शराब माफिया द्वारा कल 01 सितंबर को मारपीट से योगेश डिमरी के सिर में ,जबड़े मे और पैर मे गंभीर चोटें आई थी,जिनका ईलाज वर्तमान मे एम्स अस्पताल ऋषिकेश मे चल रहा है। योगेश डिमरी को पहले सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में ले जाया गया था।उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकारी अस्पताल ऋषिकेश से उन्हें एम्स अस्पताल ऋषिकेश रेफर कर दिया था।वादी द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र पर कोतवाली ऋषिकेश में मु.अ.सं.- 456/24 धारा 109 (1),352 बी एन एस बनाम सुनील उर्फ गंजा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा तत्काल नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया था।पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में तीन अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई,जिस पर गठित टीम द्वारा उक्त नाम दर्ज अभियुक्त को आज शनि देव मंदिर रानी पोखरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तराखंड में 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब, 12 जिलों में झमाझम बारिश का यलो अलर्ट।

0

उत्तराखंड-मौसम विभाग ने उत्तराखंड में चार दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। किन जिलों में होगी जोरदार बारिश.उत्तराखंड में एक बार फिर जोरदार बारिश देखी जाएगी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 4 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD ने 4 सितंबर तक उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जोरदार बारिश से निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति भी देखी जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश देखी जा सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी देखी जा सकती है।